Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226017

पीएम मोदी को गाली देने का कथित विवादित वीडियो वायरल

Dec 29, 2025 03:56:57
Lucknow, Uttar Pradesh
लखनऊ पीएम मोदी को गाली देने का कथित विवादित वीडियो वायरल मामला मुस्लिम महिला से प्रेरणा स्थल के पास उद्घाटन के दौरान युवको ने रिकॉर्ड किया था वीडियो कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल युवकों पर महिला को रोकने, गाली देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप वहीं युवकों ने महिला पर पीएम मोदी को गाली देने का आरोप लगाया वीडियो को लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके का बताया जा रहा, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं महिला ने आरोपों से किया इनकार, खुद को बेवजह परेशान किए जाने की बात कही पुलिस से की कार्रवाई की मांग
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
JGJugal Gandhi
Dec 29, 2025 06:31:28
Alwar, Rajasthan:अलवर सरिस्का अभयारण में रोमांचक नज़ारा: मगरमच्छ ने पानी में किया चीतल का शिकार अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण के करना का बास एनीकट क्षेत्र में वन्यजीवों के बीच रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जहां एक मगरमच्छ ने पानी में चीतल का शिकार कर लिया। जानकारी के अनुसार, एनीकट में पानी के भीतर आगे मगरमच्छ और उसके पीछे चीतल चल रहा था। जैसे ही चीतल मगरमच्छ के करीब पहुंचा, मगरमच्छ अचानक तेजी से उसकी ओर झपटा और उसका पीछा करते हुए पानी में ही उसे पकड़ लिया। कुछ ही पलों में मगरमच्छ ने चीतल को अपनी पकड़ में जकड़ लिया और उसे पानी के भीतर खींचकर शिकार कर दिया। सफारी के दौरान मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि करना का बास एनीकट क्षेत्र में वर्तमान में करीब 30 से 40 मगरमच्छ मौजूद हैं।
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Dec 29, 2025 06:31:10
Baruipur, West Bengal:জানুয়ারির ১ তারিখে তৃণমূল দলের দিবস。 আর ২ তারিখে অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় এর সভাকে কেন্দ্র করে তৃণমূল নেতাদের কড়া হুশিয়ারি শওকত মোল্লার। জানুয়ারি ১তারিখে তৃণমূল দলের প্রতিষ্ঠা দিবসে প্রত্যেকটা বুথে ২০০ করে ফ্লাগ লাগাতে হবে। প্রধান ও অঞ্চল সভাপতিদের কড়া নির্দেশ। ভাঙ্গড় ও ক্যানিং পূর্ব বিধানসভা তে। ২৫০ বছর তৃণমূল দলের বয়স ।১৫ বছর সরকারের বয়স। ৩১ তারিখের মধ্যে দুটো বিধানসভা ভাঙ্গড় ও ক্যানিং পূর্বে পতাকা ফ্লাগ ফেস্টুন লাগিয়ে কমপ্লিট করে দেওয়া যেন হয়। আর জানুয়ারির ১ তারিখে সকাল সকাল দলের পতাকা উত্তোলন করতে হবে। কর্মীদের নিয়ে মিষ্টিমুখ করতে হবে। তিন মাস পরে বিধানসভা নির্বাচন। তাই কোন বিষয়ে ছোট করে দেখা যাবে না。 পাশাপাশিabhিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় সারা বাংলায় যে সভা করবেন, প্রথম সভা শুরু করবেন দক্ষিণ ২৪ পরগনা বারুইপুর থানা এলাকায় সাগর সংঘ মাঠ থেকে। সেখানে দক্ষিণ 24 পরগনা ২ লক্ষ মানুষের জমায়েত করতে হবে। এই জমায়েতের ক্ষেত্রে নেতারা কোন দুর্বলতা দেখালে তাহলে তার পার্টিতে থাকার কোন অধিকার আছে বলে তিনি মনে করেন না। করা হুঁশিয়ারি সওকাত মোল্লার। ক্যানিং পূর্ব ও ভাংড় থেকে বেলা ১২ টার মধ্যে গাড়ি ছাড়তে হবে। ৩৫০ টা গাড়ি যাবে ভাংড় ও ক্যানিং পূর্ব বিধানসভা থেকে। গাড়িতে যাওয়ার আগে কর্মীদের খাওয়ার ব্যবস্থা করতে হবে বিরিয়ানি, লুচি, রুটি ব্যবস্থা করতে হবে। একটা অঞ্চল থেকে তো 400-500 লোক যাবে,। তাদের তো খাওয়ার ব্যবস্থা করতেই হবে। প্রত্যেকটা গাড়িতে আলাদা স্টিকার লাগাতে হবে। ক্যানিং পূর্ব বিধানসভা ও ভাংড় বিধানসভা। শওকাত মোল্লার দুটি কর্মসূচিতে করা হুঁশিয়ারি তৃণমূল নেতাদের দিলেন ভাংরে ঘটকপুকুরে কার্যালয়েতে। 291225ZG-BAR-BHANGOR-TMC-R
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 29, 2025 06:30:44
Damoh, Madhya Pradesh:सुबह 10 बजे तक घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित, लोगों ने कहा ठंड का ले रहे आनंद.. एंकर/ दमोह में बीती रात से छाया कोहरा सुबह 10 बजे तक पूरे शबाब पर है और अभी भी कई इलाकों में घना कोहरा देखा का सकता है। रोजाना सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग आज काफी देर से निकले और इस इंतजार में रहे कि कोहरे का प्रभाव कम होगा तो उन्हें सैर करने में आसानी होगी लेकिन कोहरे और धुंध ने लोगों को रोके रखा और आखिरकार लोग अपने रोज की सैर को कैंसिल नहीं कर सके। शहरी इलाके में छाये कोहरे की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा खास तौर पर कोचिंग क्लास जाने वाले विद्यार्थियों को बिजीबिल्टी कम होने की वजह से दिक्कत हुई वहीं कई बच्चों को क्लास में पहुंचने में देरी भी हुई। इलाके में ठंड और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए लोगों ने कोचिंग क्लास संचालकों से भी अपील की है कि बड़ी सुबह से लगने वाली क्लासेस की टाइमिंग में तब्दीली की जाए ताकि सड़क पर बिजीबिल्टी कम होने की स्थिति में बच्चे किसी हादसे का शिकार न हो पाएं। दमोह में कोहरा और ठंड का असर साफ देखने को मिल रहा है। स्टेट हाइवे पर छाए कोहरे की वजह से यात्री बसों के आवागमन में भी असर पड़ा है अधिकांश यात्री बसें लेट चल रही है जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। कई इलाके जहां कोहरा कम हुआ है लेकिन धूप के दर्शन लोगों को अभी तक नहीं हुए हैं। बाइट/ स्थानीय नागरिक/ छात्रा
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Dec 29, 2025 06:21:49
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब आज सुबह 5:00 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची किशोरी की तड़प तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशाशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी गुहार के बावजूद डॉक्टर उसे देखने नहीं आए और बच्ची ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। डॉक्टर की लापरवाही से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है विलाप कर रहे परिजनों ने मांग की है कि उन्हें न्याय चाहिए जो भी उनकी बेटी के मौत के लिए जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और परिजनों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Dec 29, 2025 06:21:31
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर जिले के बामनिया, धारोद, गुड़, रुआस और सालैया गांव में सिंचाई के लिए बना तालाब अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक बनने लगा है। करीब 150 साल पहले सिंचाई के लिए इस तालाब का निर्माण हुआ था। लेकिन इलाके में नहरे बनने बाद जयसमंद झील के पानी से सिंचाई की व्यवस्था लागू हो गई है। जिससे के बाद से तालाब का पानी अब किसानों के लिए उपयोग में नहीं आ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले तालाब से सिंचाई का मिलेने से इसका जल स्तर कम हो जाता और वह अपनी जमीन पर खेत ओर सकते थे। लेकिन अब पानी का उपयोग नहीं होने के कारण सालैया गांव की 172 बीघा उपजाऊ भूमि तालाब के पानी में डूबी हुई है। किसानों के परिवारों का संकट बढ़ता जा रहा है। खेती नहीं होने से बेरोजगारी के कारण युवा गांव से पलायन करने को मजबूर है। ऐसा नहीं कि ग्रामीणों ने अपनी समस्या से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत नहीं कराया हो लेकिन बार बार ज्ञापन देने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Dec 29, 2025 06:21:20
Bagheri Kalan, Rajasthan:सर्दी के मौसम में भिवाड़ी में पहली बार धुंध का असर देखने को मिला। सुबह होते ही शहर और आसपास के इलाकों में घनी धुंध छा गई, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हालात ऐसे बने कि वाहन चालकों को काफी सतर्क होकर गाड़ी चलानी पड़ी और कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। धुंध का असर इतना ज्यादा था कि दिन के समय भी वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी। मुख्य सड़कों और हाईवे पर सामने से आने वाला वाहन आखिरी समय पर दिखाई दिया, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। इसी वजह से ज्यादातर वाहन चालकों ने अपनी रफ्तार कम रखी और सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाए। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और बाजार की ओर जाने वाले लोगों को धुंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं धुंध के चलते ठंड में भी इजाफा महसूस किया गया और लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि धुंध के दौरान सावधानी बरतें, हेडलाइट और फॉग लाइट का सही इस्तेमाल करें और तेज रफ्तार से बचें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।।
0
comment0
Report
GJGaurav Joshi
Dec 29, 2025 06:20:29
Nainital, Uttarakhand:विंटर कार्निवल का दिखा असर, नैनीताल के पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, होटल पैक नए साल के जश्न और पर्यटको के स्वागत के लिए सरोवर नगरी नैनीताल एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। विंटर कार्निवल के बाद शहर में सैलानियों की आमद में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पर्यटकों के स्वागत और नए साल के उत्सव को लेकर नैनीताल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। माल रोड पर आकर्षक लाइटिंग की गई है, वहीं होटल एसोसिएशन की ओर से पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे की भी व्यवस्था की गई है। साल के आखिरी वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के अनुसार शहर के अधिकांश होटल 70 से 80 प्रतिशत तक पैक हो चुके हैं, जबकि कई होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे पूरी तरह फुल हो गए हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक पहले से एडवांस बुकिंग कराकर नैनीताल पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही से नैनी झील में नौकायन, मॉल रोड, स्नो व्यू, चिड़ियाघर सहित सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी हुई है। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि नए साल के जश्न के साथ आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार में और तेजी देखने को मिलेगी। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते नैनीताल शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही है। यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर के प्रवेश द्वारों पर बाहरी पर्यटक वाहनों को रोकते हुए शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को शहर में प्रवेश कराया जा रहा है। वहीं प्रसिद्ध कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रहे है, जिसके चलते कैंची धाम मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है。
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Dec 29, 2025 06:20:11
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:एंकर : चमोली नववर्ष के स्वागत से पहले उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है। खासतौर पर चमोली के बॉर्डर पर स्थित उत्तराखंड के एकमात्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित कार्तिक स्वामी मंदिर में 31 दिसंबर और नववर्ष के मौके पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। हिमालय की ऊँचाइयों पर बसे इस पावन धाम में इन दिनों आस्था और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। वहीं चमोली जनपद के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों—औली, भविष्य बद्री, टिमरसैन महादेव, अनुषुया देवी,चोपता और तुंगनाथ—में भी पर्यटकों की भारी आवाजाही बनी हुई है, जिससे पर्यटन व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Dec 29, 2025 06:19:52
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में कथित जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एक पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे, बहू समेत पांच नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहगंज कस्बे के मोहल्ला पुराना चौक निवासी वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र नितिन कुमार जायसवाल और पुत्रवधू प्रीति जायसवाल ने कुछ बाहरी लोगों के संपर्क में आकर गुपचुप तरीके से ईसाई धर्म अपना लिया। इसके बाद वे परिवार के अन्य सदस्यों और मोहल्ले के लोगों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। पीड़ित का कहना है कि परिवार में मौजूद एक नाबालिग बच्चा गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसे चमत्कारिक रूप से ठीक करने का लालच देकर कई बार धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया। जब इसका विरोध किया गया तो अन्य भाइयों, उनकी पत्नियों और बच्चों पर भी दबाव बढ़ाया गया। शिकाय में यह भी उल्लेख है कि बीते 31 अगस्त 2025 को पीड़ित की दुकान पर दो युवकों को बुलाकर चोरी-छिपे धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया, जिसे विरोध के चलते टाल दिया गया। वहीं 22 दिसंबर 2025 को आरोप है कि नितिन जायसवाल और उनकी पत्नी ने नाबालिग बच्चों को छत पर बुलाकर जबरन बाइबिल पढ़वाई और ईसाई प्रार्थना कराई। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बद्धोपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम उर्फ सूर्या और उनकी पत्नी सविता देवी पर इस कथित धर्मांतरण नेटवर्क को संचालित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Dec 29, 2025 06:19:30
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के टिकरी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने एक कार चालक को मामूली विवाद के बाद घेरकर बुरी तरह पीटा। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने चालक को गाड़ी से खींचकर लात-घूंसे और डंडों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों की गुंडागर्दी साफ दिख रही है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस टोल पर ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इससे यात्रियों में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।पुलिस से मामले की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 29, 2025 06:19:11
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर- Sawaï Madhopur के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन रिद्धि टी 124 व बेटी के बीच एक बार फिर इलाके के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिली। आपसी टकराव में मां- बेटी दोनों ही घायल हो गई। इलाके को लेकर मां-बेटी के बीच हुए जंग के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और बाघिन रिद्धि व उसकी बेटी की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बाघिन‌ टी-124 रिद्धि और उसकी बेटी 2504 रणथंभौर के लेक एरिया की महारानी बनने के लिए एक बार फिर से आमने सामने हो गई। माँ-बेटी के बीच हुई इस टेरोटोरियल फाइट में मां रिद्धि के पैर में चोट आई है। जिससे वो लंगड़ाते हुए दिखाई दी। वहीं बेटी के कान पर गहरा घाव है। रणथंभौर के आरओपीटी रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह व रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी ऑफिसर डॉ सीपी मीणा रणथंभौर के जोन नंबर तीन में पहुंचे बाघिन व उसकी बेटी का आब्जर्वेशन किया। वन विभाग फोटोग्राफ के आधार आब्जर्वेशन से बाघिन व उसकी बेटी कितनी घायल पता लगाएगा। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों बाघिनों को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। रणथंभौर में दो बाघिनों व बाघों के बीच टेरेटरी को लेकर आपसी टकराव आम बात है। फिलहाल वन विभाग की टीम दोनों बाघिनों पर नजर बनाए हुवे है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top