Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226017

किसानों के राहत के लिए योगी का बड़ा फैसला

Nov 04, 2025 05:41:26
Lucknow, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय, चावल मिलों को नॉन हाइब्रिड धान कुटाई में 1% रिकवरी छूट अन्नदाता किसानों और राइस मिलों को मिलेगा प्रोत्साहन, रोजगार व निवेश में बढ़ोतरी, योगी सरकार का धान कुटाई पर राहत पैकेज 1% रिकवरी छूट से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, सरकारी खरीद प्रक्रिया होगी और तेज 13-15 लाख अन्नदाता किसानों और 2000 से अधिक राइस मिलर्स को होगा सीधा लाभ योगी सरकार देगी ₹167 करोड़ की प्रतिपूर्ति प्रदेश में 02 लाख रोजगार के अवसर होंगे सुदृढ़ योगी सरकार का निर्णय लाएगा राष्ट्रीय स्तर पर बचत
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AYAMARJEET YADAV
Nov 04, 2025 11:07:14
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। जहां चेनारी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। क्योंकि 11 नवंबर को यहां मतदान है और मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चेनारी विधानसभा क्षेत्र में जहां लोग जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम प्रत्याशी है। वहीं कांग्रेस के मंगल राम प्रत्याशी बनाए गए हैं। जन सुराज से नेहा नटराज प्रत्याशी हैं। साथ ही बहुजन समाज पार्टी के भी यहां प्रत्याशी है। कुछ लोग स्थानीय मुद्दा को महत्वपूर्ण बता रहे हैं, तो कुछ लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं। चेनारी विधानसभा क्षेत्र के रायपुर चौड़ बाजार में चौपाल के तहत लोगों से जब बात की गई तो कुछ लोग तेजस्वी यादव पर भरोसा बना रहे हैं। वही जात पर भी वोट मिलने की बातें हो रही है। अब देखना है कि 11 नवंबर को जो मतदान होता है तो यहां का ऊंट किस करवट बैठती है।
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Nov 04, 2025 11:06:54
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 11:06:11
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Nov 04, 2025 11:05:58
Panchkula, Haryana:आमतौर पर पुलिस की वीरता की कहानियों में इंसानी चेहरों का जिक्र होता है, मगर फतेहाबाद पुलिस की एक हालिया और ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे दो ऐसे वीर योद्धा हैं, जो चार पैरों पर चलते हैं लेकिन जिनकी नाक ने बड़े-बड़े अपराधियों की नींदें उड़ा दीं। ये हैं - स्वान टीम के प्रशिक्षित स्वान (ड dog) ‘जैक‘ और ‘रैम्बो‘। इन दोनों ने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और पुलिस बल के साथ तालमेल के ज़रिए ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ये केवल डॉग नहीं बल्कि हमारी टीम के अग्रिम योद्धा-डीजीपी हरियाणा। पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि जैक और रैम्बो जैसे स्वान अब केवल पुलिस के सदस्य नहीं बल्कि असली हीरो हैं। उन्होंने कहा कि ये स्वान हमारी आंख और नाक बनकर काम करते हैं और आपराधिक नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने में यह स्वान-शक्ति बेहद कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम कर रही है, और आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। गुप्त सूचना और गोरखपुर की धरपकड़ सोमवार की सुबह, जब भूना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर गोरखपुर गांव में एक संदिग्ध घर की तलाशी के लिए निकली, तो साथ थे जैक और रैम्बो भी। मौके पर पहुंचते ही जैक ने अपनी सधी चाल और तीव्र सूंघने की शक्ति से संदिग्धता जताई और घर के एक हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया। रैम्बो भी उसी दिशा में इशारा करता हुआ आगे बढ़ा, जिससे पुलिस टीम का शक और गहरा हुआ। गुप्त कक्ष का खुलासा और बरामदगी दोनों स्वानों की सतर्कता ने कमांडो दस्ता को तुरंत सक्रिय किया और घर के भीतर बने एक गुप्त कक्ष का पता चल गया। इस कक्ष में छिपाए गए हथियारों और कारतूसों ने इस पूरे नेटवर्क का सच सामने ला दिया। चार अवैध हथियार, 14 जिंदा कारतूस और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बीस लीटर लाहन, सब कुछ इसी छुपे हुए कमरे से बरामद हुआ। अपराधیوں में हड़कंप, जनता में भरोसा ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ की इस सफलता ने न केवल अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है, बल्कि आम जनता में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास को और प्रगाढ़ किया है। जैक और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित स्वान यह साबित कर रहे हैं कि जब तकनीक, मानव कौशल और पशु शक्ति एक साथ हो जाएं, तो अपराध और नशे के खिलाफ लड़ाई में जीत निश्चित है। स्वान: पुलिस परिवार के समर्पित प्रहरी हरियाणा पुलिस की स्वान यूनिट में काम करने वाले ये डॉग सिर्फ एक ऑपरेशन का हिस्सा नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के ऐसे सदस्य हैं, जिनकी प्रतिबद्धता और पराक्रम हर समय जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहता है। जैक और रैम्बो की यह कहानी केवल एक अभियान की नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि असली प्रहरी कभी थकते नहीं-भले ही वे इंसान हों या स्वान।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Nov 04, 2025 11:05:09
Bathinda, Punjab:ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਸ਼ਾਮ ਲਾਲ ਜੈਨ ਬਣੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ਸਮੇਂ ਅੱਜ ਕੁੱਲ 42 ਕੌਂਸਲਰ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ ਜਦੋਂ ਕਿ ਅੱਠ ਕੌਂਸਲਰ ਗੈਰ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ ਚੋਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸ਼ਾਮ ਲਾਲ ਜੈਨ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ 30 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੋਟ ਪਾਈ ਗਈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਡੂ ਨਾਲ 12 ਕੌਂਸਲਰ ਹੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਤਿੰਨ ਸਮਰਥਕ ਕੌਂਸਲਰ ਵੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚੋਂ ਗੈਰ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਧੜੇ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਹਿਤਾ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਭੁਗਤਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਦੱਸਣਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ 6 ਫਰਵਰੀ 2025 ਨੂੰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਦੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ 33 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਨਾਲ ਪਦਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਮੇਰ ਚੁਣਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲ ਹੋਏ ਸਨ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋ ਮਈ ਦੋ25 ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਗੱਦੀ ਤੋਂ ਉਤਾਰਨ ਸਮੇਂ ਵੀ 30 ਕੌਂਸਲਰ ਮਹਿਤਾ ਦੇ ਅੱਜ ਦੀ ਚੋਣ ਨਾਲ ਇਹ ਸਪਸ਼ਟ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਇਹਨਾਂ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ ਦੱਸਣਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਹਾਲੇ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦੀ ਕੁਰਸੀ ਖਾਲੀ ਪਈ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਹਾਊਸ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਫਰਵਰੀ 2026 ਵਿੱਚ ਹੋਣੀਆਂ ਤੈਅ ਹਨ. ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕੌਂਸਲਰ ਹਰਵਿੰਦਰ ਲੱਡੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਸਾਡਾ ਦਲਿਤ ਭਾਈਚਾਰਾ ਹੀ ਧੋਖਾ ਦੇ ਗਿਆ ਅਮੀਰਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾ ਗਏ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਮੈਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਵਫਾਦਾਰ ਸਿਪਾਹੀ ਹਾਂ ਅਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਹੀ ਖੜਾ ਰਹਾਂਗਾ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸ਼ਾਮ ਲਾਲ ਜੈਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਬਠਿੰਡਾ ਦਾ ਹੋਰ ਬਿਹਤਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਅਧੂਰਾ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣ ਦੇਵਾਂਗੇ। ਮੇਅਰ ਪਦਮਜੀਤ ਮਹਿਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਵਿੱਚ ਵਾਧا ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਸਾਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਦਿੱਕਤ ਨਹੀਂ ਆਵੇਗੀ ਮੈਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦਾ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਸਾਡਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਦਿਨ ਪਰ ਰਾਤ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਜੀਤ ਮਹਿਤਾ ਨੇ ਵੀ ਜਿੱਤੇ ਹੋਏ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਧੀਆ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਇੱਛਾ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
comment0
Report
NJNeeraj Jain
Nov 04, 2025 11:04:01
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-खेजरा अटारी गांव में बड़ी डकैती, - पूर्व सरपंच के घर हुई डकैती, - 30 तोला सोना और ढाई लाख नगद ले उड़े डकैत, - दीपावली की पूजा के लिए बैंक के लॉकर से लेकर आए थे जेवर, - साथ में रोज मर्रा और गृहस्थी का सामान भी के उड़े डकैत, - 6 डकैत छत के सहारे घर मे हुए दाखिल, - दमप्ति के साथ बुरी तरह की मारपीट, - तेज आवाज न निकले तो मुह में ढुसा कपड़ा, - पेचकस सहित अन्य हथियारों से की मारपीट, - चोरी की घटना 112 पर पुलिस को दी गई, - हुलिया सीसीटीवी फुटेज ओर बोलचाल के आधार पर पुलिस कर रही डकैतों की तलाश, - शाढोरा थाना छेत्र की घटना, बाइट - महेंद्र यादव पूर्व सरपंच (पीड़ित ) बाइट - राजीव कुमार मिश्रा sp अशोक नगर
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 04, 2025 11:03:38
Harda, Madhya Pradesh:खिरकिया गांव की महिलाओं ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन हरदा के खिरकिया में महिलाएं मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और गांव में संचालित शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब की बिक्री होने के कारण पुरुष वर्ग शराब का सेवन कर आए दिन घरों में विवाद और झगड़े करते हैं, जिससे परिवारों में अशांति और महिलाओं को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि कई बार समझाने के बावजूद शराब पीने की घटनाएं नहीं थमीं, बल्कि स्थिति और बिगड़ती जा रही है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के सामाजिक माहौल को सुधारने के लिए तत्काल शराब दुकान को बंद किया जाए।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Nov 04, 2025 11:03:22
Katni, Madhya Pradesh:रायपुर के अमित बघेल की टिप्पणी से भड़का सिंधी समाज, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, शहर में चक्का जाम कटनी में सिंधी समाज का आक्रोश फूट पड़ा। रायपुर के अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित समाजजन माधवनगर से मिशन चौक तक विशाल रैली निकालते हुए नारेबाजी करते नजर आए। रैली के दौरान जगह-जगह चक्का जाम की स्थिति बन गई, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। इसके बाद सभी समाजजन कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी अमित बघेल पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को संभालने के लिए मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल मौके पर पहुंचे और समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की। वहीं, भारी पुलिस बल और अधिकारी मौके पर तैनात रहे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Nov 04, 2025 11:03:04
New Delhi, Delhi:JNU कॉलेज में वोटिंग के दौरान ABVP, लॉफ्ट, SFI, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने वोटरों को लुभाने के लिए लाइन में खड़े लोगों को पंपलेट दिए। तस्वीरों में JNU कॉलेज के अंदर पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड मौजूदगी के बावजूद भी ABVP, लॉफ्ट और अन्य पार्टियाँ वोट डालने जा रहे छात्रों को अपने पंपलेट दिखा लुभाने लगीं। कई जगह देखा गया कि ABVP, लॉफ्ट और अन्य पार्टियाँ अपने-अपने ग्रुपों के साथ प्रचार कर रहीं थीं। ABVP और लेफ्ट ने ज़ी मीडिया से कहा कि जैसे ही वे जीतेंगे कॉलेज के लिए कार्य करेंगे और छात्रों के हितों के लिए काम करेंगे। सभी पार्टियों ने छात्रों की परेशानियों के दूर करने की सहानुभूति दी।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 04, 2025 11:02:25
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण देने के लिए बनी कमेटी के सदस्य कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे कृष्ण बेदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका कृष्ण बेदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह से मुलाकात की औऱ पीएम के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम का निमंत्रण दिया कृष्ण बेदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे की प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्यों को भी कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया प्रधानमंत्री के कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर अकाल तख़्त के जत्थेदार और मैनेजमेंट कमेटी को निजी तौर पर आमंत्रित करने के लिए कमेटी बनाई गई है
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 04, 2025 11:02:06
:पखांजूर जिले के उलिया गाँव की दसरी बाई का जीवन इस बदलाव की जीवंत मिसाल बन गया है। जो कभी नक्सली हिंसा की शिकार रही थीं, आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने अपने पक्के घर की चाबी हाथों में लिए मुस्कुरा रही हैं। वही उलिया गाँव है जहाँ कुछ महीने पहले गोलियों की आवाज़ से आसमान कांप उठा था। पिछले विधानसभा चुनाव के दिन, नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, और उसी मुठभेड़ में दसरी बाई के पति दोगे नुरुटी मवेशी चराते समय गोली का शिकार हो गए। उनकी मौत ने न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे गाँव को झकझोर दिया। लेकिन कहते हैं जहाँ दर्द सबसे गहरा होता है वहीं उम्मीद की किरण सबसे उजली निकलती है। एक November on छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसरी बाई को मंच पर बुलाया, और घटना के संबंध में संवेदना व्यक्त की, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके नए घर की चाबी अपने हाथों से सौंपी। अब वही दसरी बाई, जो कभी मुठभेड़ में अपने पति को खो चुकी थीं, आज अपने नए घर में नई शुरुआत कर रही हैं। इस घर की हर दीवार उनके आँसुओं और संघर्ष की गवाही देती है... पर अब उसमें डर नहीं, बल्कि उम्मीद बसती है। सरकार की मंशा है कि नक्सल पीड़ितों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिले। जनपद सीईओ उदय प्रकाश नाग खुद आवास निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि कोई परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। वर्तमान में 89 नक्सल पीड़ितों को आवास स्वीकृति हो चुकी है जिनमें पांच आवास पूरे तरीके से पूर्ण हैं और अन्य निर्माणाधीन हैं जो बहुत जल्द पूर्ण हो जाएगी। अब उलिया गाँव में न डर है, न सन्नाटा... अब यहाँ जीवन लौट आया है। दसरी बाई जैसी परिवारों की कहानियाँ साबित करती हैं कि दर्द कितना भी गहरा क्यों न हो, उम्मीद रास्ता ढूंढ़ लेती है। कमल जायसवाल, पखांजूर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top