262905
लखीमपुर खीरी-खेत में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने अजगर को जंगल में छोड़ा।
Singha Kalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में गन्ने के खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी , मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है,ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झज्जर भाजपा कार्यालय पहुंचकर ओमप्रकाश धनखड़ ने नंदकिशोर जी को श्रद्धांजलि दी
Jhajjar, Haryana:झज्जर में भाजपा पार्टी कार्यालय कमलम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़। मीडिया से रूबरू होते हुए अध्यक्ष नंदकिशोर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की; बाद में मीडिया से रूबरू हुए। नंदकिशोर जी के कार्यों कि सहारणा भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने की0
0
Report
भोपाल में MBA छात्रों की स्कॉलरशिप घोटाला: करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पुलिस- FIR की तैयारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में MBA छात्रों की स्कॉलरशिप के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा ज़ी न्यूज़ की पड़ताल में पता चला academy of management कॉलेज में ज्यादातर समय ताला जड़ा रहता है सिर्फ परीक्षा के समय ही कॉलेज में बच्चे नजर आते हैं हमने कॉलेज के अंदर जाने और प्रोफेसर से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन कॉलेज के गेट पर ही ताला लगा मिला। कॉलेज डायरेक्टर विनय मल्होत्रा से भी हमने बातचीत करने की कोशिश की। विनय मल्होत्रा के घर पहुंचे; घर के गेट पर एक शख्स हमें मिलता है जो विनय मल्होत्रा का रिश्तेदार बताता है। संवाददाता ने विनय मल्होत्रा के बारे में पूछा तो पहले शख्स ने कहा कि मैं परमिशन लेकर आता हूं फिर बाद में आकर कहता है कि वह घर पर मौजूद नहीं है। स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर शख्स ने कहा बैंक वालों का आपस का मैटर था हमें झूठा फसाया जा रहा। वही इस पूरे स्कॉलरशिप घोटाले में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि जिन कॉलेजों ने मिलकर धोखाधड़ी की है बैंक ने अपनी ओर से FIR करवाई है, उन पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे।0
0
Report
गरियाबंद के वार्ड 7-8 में डायरिया प्रकोप, निजी बोर के पानी से स्वास्थ्य संकट
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान गरियाबंद. वार्ड क्रमांक 7 और 8 में डायरिया का प्रकोप; स्वास्थ्य विभाग की जांच में 120 घरों से 40 उल्टी-दस्त के मरीज मिले. जांच से पता चला कि निजी बोर के पानी के पीने से लोगो की सेहत बिगड़ी. मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. BMO डॉक्टर स्नेहलता हुमने टीम के साथ वार्ड में पहुंचकर स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगो की जाँच कर रहे हैं. फिलहाल नए मरीज नहीं मिले; स्थिति नियंत्रण में है. नगर पंचायत के टैंकर से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है. लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने की अपील की गई है.0
0
Report
Advertisement
Nazeem Khan: राजनीतिक विश्लेषक की भूमिका पर नई बहस
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पन्ना के रास्ते पर बाघ का सड़क पार करना वीडियो वायरल
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में बाघ का सड़क किनारे या सड़क पर दिख जाना एक सामान्य सी बात है। आज ऐसा ही कुछ नजर एनएमडीसी की रोड पर देखने के लिए मिला । जहां राहगीरों ने बाघ के विचरण का वीडियो बनाया। पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा में विचरण कर रहे इस बाघ ने पहले जंगल के अंदर चहल कदमी की। इसके बाद सुरक्षा दीवार को पार करके मुख्य सड़क पर आ गया और सड़क को पार करता हुआ पुनः जंगल में चला गया। इस रोमांचकारी दृश्य को राहगीरों ने अपने कमरे में कैद किया। और अब यह वीडियो बहुत अधिक वायरल हो रहा है0
0
Report
खनिज विभाग ने अवैध रेत- मिट्टी खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरू की
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई गनियारी इलाके के मुक्ति धाम के पास अवैध रेत-मिट्टी उत्खनन करते बिना नंबर की जेसीबी की गई जब्त खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को पुलिस चौकी सासन में खडा कराया अधिकारियों के मुताबिक मौके से खनिज की मात्रा का किया जा रहा है आंकलन जब्त वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत की जा रही है वैधानिक कार्रवाई अवैध खनन पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई है जारी0
0
Report
Advertisement
खंडवा विधायक का ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड: 1000 करोड़ विकास और कुंडों का जीर्णोद्धार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने आज जनता के सामने अपने ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मीडिया के सामने उन्होंने शासन की ओर से विधायकों को दी जाने वाली राशि के बदले अपनी विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचे उसी को ध्यान में रखते हुए राशि को आवश्यक विकास कार्यों पर खर्च किया गया। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिली 15 करोड़ रुपए की विशेष निधि से शहर के प्राचीन कुंडों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के चार प्रमुख कुंडों को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है ताकि धार्मिक और पर्यटन महत्व भी बढ़े। विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में लगभग 1000 करोड रुपए के कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू हुए हैं। जो काम अभी अधूरे हैं, उन्हें भी शेष कार्यकाल में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि खंडवा की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं लंबे समय से खराब पड़ी खंडवा-मूंदी सड़क के सुधार के लिए भी शासन स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि निमाड़ क्षेत्र का संभागीय मुख्यालय खंडवा में स्थापित हो इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।0
0
Report
नाबालिग के साथ रिश्ते के मामा पर छेड़छाड़ का मामला; आरोपी गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते के मामा पर गलत नीयत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते के मामा रमेश कुर्रे द्वारा कथित तौर पर गलत नीयत से छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन सीधे पत्थलगांव थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी रमेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
आमिर खान की तीसरी शादी पर फतوا बने विवाद, धार्मिक और राजनीतिक बहस तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.. मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना इफराहीम हुसैन की ओर से आमिर खान को लेकर फतवा जारी किए जाने का दावा किया गया है हालांकि, आमिर खान की ओर से इस पूरे विवाद और फतवे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.. मामला अब धार्मिक बहस के साथ सियासी चर्चा का विषय भी बन गया है0
0
Report
Advertisement
जयपुर गैस सिलेंडर कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर पूरी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुरगैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई DSO प्रियव्रत सिंह चारण की अगुवाई में सतर्कता दल का अभियान। देविका नगर, बिंदायका रोड पर अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़। मौके से 45 घरेलू-व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 4 बांसुरी जब्त। ऑटो रिक्शा से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 12 घरेलू सिलेंडर जब्त। खातीपुरा स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई। घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग का मामला पकड़ा। कार्रवाई में 9 घरेलू सिलेंडर और रेगुलेटर-रबर पाइप जब्त। कुल 66 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त। 4 बांसुरी और 1 रेगुलेटर रबर पाइप भी बरामद। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया। अवैध रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी।0
0
Report
नूंह पुलिस ने थार-ट्रैक्टर स्टंट मामले में दोनों वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
Nuh, Haryana:वायरल थार-ट्रैक्टर स्टंट मामले में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार, आरोपियों ने मांगी माफी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए थार गाड़ी और ट्रैक्टर के खतरनाक स्टंट मामले में नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा दोनों चालकों को हिरासत में लिया है। चालकों की पहचान थार चालक अनवर पुत्र अब्दुल हफीज निवासी हसनपुर बिलोंडा तथा ट्रैक्टर चालक शाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव अगोंन के रूप में हुई है। यह मामला फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव अगोंन का है, जहां कुछ युवकों ने थार और ट्रैक्टर की ताकत आजमाने के लिए दोनों वाहनों को टोचन से बांधकर सार्वजनिक सड़क पर खींचतान का खतरनाक स्टंट किया था। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था । वीडियो सामने आने के बाद मामलें पर संज्ञान लेते हुए नूंह पुलिस ने जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर दोनों वाहनों तथा उनके चालकों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार और ट्रैक्टर को बरामद कर लिया तथा दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है । नूंह पुलिस ने आम लोगों, विशेषकर युवाओं से सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
फरीदाबाद में भीषण गर्मी से राहत, शाम को मौसम बदला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे भीषण गर्मी से मिली राहत, फरीदाबाद में शाम को बदला मौसम का मिजाज फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शहर के कई इलाकों में हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
सरगजा में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या ग्रामीण मरीजों के लिए खतरा
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या ने ग्रामीण मरीजों की जान से खिलवाड़ करने पर आमादा हैं। अंबिकापुर शहर से लगे सकालो स्थित एक घर में अवैध क्लीनिक संचालित किया जा रहा है, जहाँ मरीजों को लेटाकर स्लाइन बोटल चढ़ाया जा रहा है. रोजाना कई मरीजों का इलाज इसी तरह से किया जाता है. इससे साफ जाहिर होता है कि किस तरह से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील बंद की कार्रवाई भी की गई थी. बावजूद इसके फिर से अवैध क्लिनिक के रूप में फिर से लोगों का इलाज किया जा रहा है. पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या में इजाफा देखा तो गया है, लेकिन समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर अवैध क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है. आपको जानकारी दी गई है, उसके अनुसार आने वाले दिनों में मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
धनखड़ का पलटवार: कांग्रेस ने झूठा नैरेटिव फैलाकर देश की दुर्गति कर दी
Jhajjar, Haryana:दीपेन्द्र ने मांगा 12 सालों का हिसाब,धनखड़ ने दिया करारा जवाब धनखड़ बोले, अपनी धरा से आगे कतई नहीं देख पाते है कांग्रेसी फरीदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया मैट्रो का विस्तार,बहादुरगढ़ भी इसका मुख्य उदाहरण जींद की प्रधानमंत्री की रैली को लेकर झज्जर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ कहा :जींद में 17 जुलाई को रचने जा रहे है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतिहास इसी दिन दिखाई जाएगी हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत कांग्रेस पर लगाया झूठा नैरेटिव फैलाकर राजनीति करने का आरोपी,कहा:इसी वजह से हो रही है कांग्रेसी दुर्गति दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाया था पिछले 12 सालों में एक भी इंच रेलवे व मैट्रो लाईन न बिछाने का आरोप धनखड़ का दावा,झज्जर की रेल लाईन भी हुई थी भाजपा के वाजपेयी शासन में मंजूर कहा: कांग्रेसियाें के देखे सपने का किया भाजपा सरकार ने पूरा,11वें नम्बर पर देश की इॅकानामि को छोड़ कर गए थे कांग्रेसी,आज है चौथे नम्बर पर धनखड़ बोले,कांग्रेस राज में युवा करते थे एमरजैंसी खत्म होने व नसबंदी की बात,आज युवा करते है विकसित भारत की बात आज युवाओं के सामने देश का स्थान,पहचान और आत्मनिर्भरता है एक बड़ा विश्वास,जो हर हाल में होगा पूरा0
0
Report
83 वर्षीय भोरीलाल मीणा के परिवार का अंगदान: केवल किडनी से जीवन बचाने की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:अंगदान… एक ऐसा फैसला, जो किसी एक व्यक्ति की जिंदगी के अंत के बाद कई लोगों को नई जिंदगी देने का माध्यम बनता है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में एक बार फिर इंसानियत की ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। 83 वर्षीय भोरीलाल मीणा के परिजनों ने बेहद कठिन परिस्थिति में अंगदान का निर्णय लिया। परिवार ने मरीज के सभी अंग दान करने की सहमति दी, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण के बाद केवल दोनों किडनी प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त पाई गईं। किसी अपने को खोने का दर्द शायद कभी कम नहीं हो सकता, लेकिन उसी दर्द के बीच लिया गया एक फैसला कई जिंदगियों में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 83 वर्षीय भोरीलाल मीणा के परिजनों ने अपने प्रियजन के अंगदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि भोरीलाल मीणा के परिवार का यह निर्णय बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे फैसले उन मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनते हैं, जो वर्षों से अंग प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे होते हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अंगदान के महत्व को समझें और इस दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करें। परिजनों ने कहा कि अपने सदस्य को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन अगर उनके अंगों से किसी और की जिंदगी बच सकती है तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अंगदान को लेकर जागरूक बनें और जरूरत पड़ने पर आगे आएं। एसएमएस अस्पताल लंबे समय से अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां समय-समय पर सफल ऑर्गन रिट्रीवल और ट्रांसप्लांट किए जाते रहे हैं, जिससे कई गंभीर मरीजों को नया जीवन मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी भी लोगों को इससे जुड़े भ्रम दूर करने की जरूरत है। जेडी सोटो डॉ. चित्रा ने बताया कि मरीज के परिजनों ने लीवर, फेफड़े, किडनी समेत सभी अंग दान करने की अनुमति दी थी। हालांकि मेडिकल जांच और अंगों की स्थिति का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन करने के बाद केवल दोनों किडनी ही प्रत्यारोपण योग्य पाई गईं। इसके बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किडनी रिट्रीवल की प्रक्रिया पूरी की गई।0
0
Report
Advertisement
