Back
कानपुर:राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई,10 करोड़ 45 लाख रुपये की कर चोरी का खुलासा
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर नगर
राज्य कर जोन द्वितीय की जांच टीम ने कानपुर में दो फर्मों पर छापेमारी कर 10 करोड़ 45 लाख रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। यह कार्रवाई दोनों फर्मों के क्रय-विक्रय लेखा-जोखा और दस्तावेजों के गहन विश्लेषण के बाद की गई।
जांच के दौरान एक केमिकल ट्रेडिंग फर्म में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों ने फर्म के मुख्य व्यापार स्थल और घोषित दो गोदामों की रेकी की, जहां यह सामने आया कि विभिन्न फर्मों को मिक्स केमिकल के नाम पर गलत विक्रय कोड में बिल जारी किए जा रहे थे। जांच में यह भी पाया गया कि 88 लाख रुपये का माल घोषित स्टॉक से अधिक था, जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं, 4.5 करोड़ रुपये का माल कम पाया गया। उपलब्ध कागजात और स्टॉक के मिलान के आधार पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी सामने आई है।
अपर आयुक्त राज्यकर के अनुसार, व्यापारी द्वारा 12 फर्मों को बिना इन्वाइस माल सप्लाई किए जाने के साक्ष्य मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच कराई जा रही है।
दूसरा मामला एक बस ऑपरेटर कंपनी से जुड़ा है। डाटा विश्लेषण में सामने आया कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से अब तक 45 लाख रुपये का किराया प्राप्त किया, लेकिन इस पर कोई कर अदा नहीं किया गया, जिससे 45 लाख रुपये की कर चोरी हुई है।
अपर आयुक्त ने बताया कि बरामद दस्तावेजों की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 17:04:430
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 17:04:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 17:04:040
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 11, 2026 17:03:510
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 11, 2026 17:02:130
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 17:01:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 11, 2026 17:01:090
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 17:00:440
Report
60
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 11, 2026 16:46:51Noida, Uttar Pradesh:करनाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल पहुंचे करनाल में शादी समारोह में पहुंचे
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 11, 2026 16:45:590
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 11, 2026 16:45:160
Report