Back
डॉ. संदीप सरावगी ने सपना वर्मा को दिया विवाह उपहार, आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh
झाँसी संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने अंदर लक्ष्मी गेट निवासी सपना वर्मा को उनके विवाह के अवसर पर उपहार भेंट कर उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दीं। सपना वर्मा स्वर्गीय कृपाराम वर्मा की पुत्री हैं और उनकी माता मालती वर्मा घरों में काम कर परिवार का पालन करती हैं। 12 दिसंबर को होने वाले विवाह से पहले समिति कार्यालय में आयोजित छोटा किन्तु स्नेहपूर्ण कार्यक्रम परिवार जैसा माहौल लिए हुए था। इस अवसर पर डॉ. संदीप ने सपना को ट्रॉली बैग, किचन सेट और साड़ी उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा यह मेरे लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बेटी के प्रति एक भावनात्मक कर्तव्य है। सपना जैसी बेटियाँ हमारे समाज का सम्मान हैं। ईश्वर करे उनके जीवन में खुशियाँ सदैव बनी रहें।उपहार व परिवार जैसा सम्मान पाकर सपना वर्मा भावुक हो उठीं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report