Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झाँसी में हुई अंडर12 चंद्रशेखर आज़ाद ट्रॉफी का समापन, डॉ. संदीप ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Nov 03, 2025 11:42:08
Jhansi, Uttar Pradesh
झाँसी स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (SCAUP) द्वारा आयोजित प्रथम अंडर-12 चंद्रशेखर आज़ाद ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को शीरवुड कॉलेज मैदान में धूमधाम से हुआ। यह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें 20-20 ओवर के प्रारूप में विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सीखने का सबसे अच्छा अवसर है। मुझे झाँसी जैसे ऐतिहासिक नगर में खिलाड़ी इतनी लगन और उत्साह है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NKNeeraj Kumar Gaur
Nov 03, 2025 18:47:48
Delhi, Delhi:दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बदमाश को पैसों के विवाद में मारी गोली...घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज - हमलावर गोली मारकर फरार दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रात करीब 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आदित्य पुत्र सुभाष निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को झगड़े में घायल अवस्था में उसके चाचा मुरारी शर्मा द्वारा भर्ती कराया गया है। मौके पर की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घायल आदित्य पुत्र सुभाष अपनी पत्नी भूमि के साथ मोमोज खाने आया था, तभी उसे पीठ में गोली लगी.. हेडगेवार अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला की 3-4 इसके जानकार ने उससे पैसे लौटाने की धमकी दी थी प्राथमिक जांच में यह प्रतीत होता है कि यह घटना पैसों के विवाद के चलते घायल और उसके साथियों के बीच हुई है.. घायल आदित्य पर थाना प्रीत विहार में एक डकैती के मामले (FIR संख्या 242/25, धारा 118/309(4)/309(6)/311/3(5) BNS, जून 2025) में गिरफ़्तार हो चुका है। पुलिस जांच कर रही है
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 03, 2025 18:47:35
0
comment0
Report
ALArup Laha
Nov 03, 2025 18:46:55
Belna, West Bengal:ভিনরাজ্যে ফের এক পরিযায়ী শ্রমিকের মৃত্যু হল। মৃতের নাম মিঠুন রায় (৩৫)। বাড়ি পূর্ব বর্ধমানের কামারকিতা গ্রামে। ঘটনায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে গোটা এলাকায়। পরিবারের সূত্রে জানা গিয়েছে, ৫-৬ মাস আগে ধান রোয়ার কাজে শ্রমিকদের একটি দল তামিলনাড়ু গিয়েছিল। সেই দলেরই একজন ছিলেন মিঠুন। কয়েকদিন আগে খবর আসে, তিনি খেজুর গাছের রস খেয়ে অসুস্থ হয়ে পড়েছেন। ২৬ অক্টোবর তাঁকে স্থানীয় হাসপাতালে ভর্তি করা হয়। চিকিৎসা চলছিল, কিন্তু শনিবার রাতে, প্রায় রাত ৮টা নাগাদ পরিবারে খবর আসে তাঁর মৃত্যু হয়েছে। মৃতের কাকা অশোক মণ্ডল বলেন, “ছেলেটা কাজের খোঁজে গিয়েছিল, কিন্ত আর ফিরল না। খবরটা পেয়ে আমরা বাকরুদ্ধ।” স্থানীয় বাসিন্দা সনৎ দাস জানান, “মধ্যম তুলনায় মিঠুন খুব পরিশ্রমী ছিল। হঠাৎ এমনভাবে চলে যাওয়ায় সবাই শোকে স্তব্ধ।” স্ত্রী ভাড়ু রায় কান্নাজড়িত গলায় বলেন, “ও বলেছিল ক’মাসের মধ্যে ফিরে আসবে। এখন শুধু ওর দেহটাই ফিরছে।” পরিবারের সদস্যরা ইতিমধ্যেই তামিলনাড়ুতে পৌঁছেছেন মৃতদেহ আনার জন্য। সোমবার মিঠুনের দেহ কামারকিতা গ্রামে পৌঁছাবে বলে জানা গেছে。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 03, 2025 18:45:37
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हालांकि, अदालत ने दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। मामले की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से पेश हुए शासकीय अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि तोमर बंधु लंबे समय से अवैध सूदखोरी के कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों भाइयों के खिलाफ लगभग 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। शासन की ओर से अदालत में तोमर बंधुओं का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि उनकी आपराधिक प्रवृत्ति शुरू से ही रही है।पुलिस ने हाल ही में तोमर बंधुओं के घर पर छापा मारा था, जिसमें कई ब्लैंक चेकबुक, हथियार, और कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों बिना किसी लाइसेंस के अवैध सूदखोरी का धंधा चला रहे थे। शासकीय अधिवक्ता के तर्कों और प्रस्तुत दस्तावेजों पर विचार करने के बाद अदालत ने माना कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है और अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें अग्रिम जमानत देना उचित नहीं होगा। परिणामस्वरूप, कोर्ट ने दोनों भाइयों की याचिका को खारिज कर दिया। रायपुर के तोमर बंधु लंबे समय से शहर में अवैध सूदखोरी और धमकी के मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनके खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी, वसूली और अवैध लेनदेन से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस और प्रशासनिक अमले ने हाल के महीनों में इनके ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की है।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 03, 2025 18:45:23
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर— आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला हरणगढ़ में आज लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया। स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों और चपरासी की लापरवाही के कारण कक्षा पहली की छात्रा को कक्षा में ही बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पीवी-8 निवासी गुंजन मंडल रोजाना स्कूल बस से घर लौटती थी, लेकिन सोमवार को जब वह बस से घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने खोजबीन शुरू की और शाम करीब पांच बजे स्कूल पहुंचे। वहां उन्हें स्कूल भवन के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। सूचना पर स्कूल की शिक्षिका और चपरासी पहुंचे, जिन्होंने ताला खोलकर बच्ची को बाहर निकाला। बताया गया कि छुट्टी के समय बच्ची कक्षा में सो गई थी, जिस पर किसी शिक्षक या चपरासी ने ध्यान नहीं दिया और कमरे में ताला लगाकर स्कूल बंद कर दिया गया। प्रधान पाठिका दिक्षिका साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत चपरासी को फोन कर ताला खुलवाया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं परिजनों ने कहा कि यदि बच्ची बेहोश हो जाती या किसी अनहोनी का शिकार हो जाती, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होती। इस घटना से ग्रामीणों और परिजनों में शिक्षकों के प्रति भारी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के प्राचार्य मौके पर पहुंचे और परिजनों से इस गंभीर लापरवाही के लिए माफी मांगी।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Nov 03, 2025 18:31:08
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : NIOS के एग्जाम में चीटिंग करवाने का मामला आया सामने चीटिंग का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल डीडवाना उपखंड के पावटा गांव का बताया जा रहा मामला डीडवाना के सरकारी विद्यालय में NIOS के एक्जाम में खुले आम चीटिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय का बताया जा रहा है। हम ऐसे किसी भी वीडियो को सत्यता का दावा नहीं करते。 डीडवाना जिला मुख्यालय से सटे छापरी के डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में NIOS के एक्जाम में बोर्ड पर लिख कर चीटिंग करवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करते लेकिन एक सरकारी विद्यालय में धड़ले से करवाई जा रही चीटिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर न केवल वायरल हो रहा है बल्कि NIOS के एक्जाम पर ही सवालिया निशान उठा रहा है और वो भी संस्था में कार्यरत सरकारी अध्यापकों द्वारा जो बहुत ही बड़ा चिंता का विषय है और इस परीक्षा की साख पर भी सवाल खड़े कर रहा है। यह वीडियो किसने बनाया है इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और आनन फानन में जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच के लिए टीम भी गठित कर दी है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 03, 2025 18:30:21
Bihar:समस्तीपुर में ASI के शराबी व्यवहार पर जमकर बवाल, कॉलेज में तोड़फोड़ और किया हंगामा। विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए सब-इंस्पेक्टर की हरकत से पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में देर शाम हंगामे का केंद्र बन गया। आरोप है कि विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में एक युवक को बेरहमी से पीटकर छात्रावास की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। सैकड़ों की भीड़ कॉलेज पहुंची, मुख्य द्वार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी एसआई की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 21 निवासी मनीष कुमार (27), पिता चीना दास, मजदूरी कर परिवार चलाता है और चार बच्चों का पिता है। सोमवार शाम कॉलेज चौक के पास किसी बात को लेकर एसआई से उसकी कहासुनी हो गई। बताया गया कि एसआई नशे की हालत में था। पहले उसने चौक पर मनीष की पिटाई की और फिर जबरन कॉलेज परिसर के छात्रावास में ले गया। आरोप है कि छात्रावास के कमरे में मनीष को लाठी और पिस्टल के बट से बेरहमी से पीटा गया। इसी बीच पिस्टल से वार कर उसका दांत तोड़ दिया गया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने हॉस्टल में रखे टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एसआई का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और दोषी दरोगा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 18:30:19
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 03, 2025 18:21:48
Noida, Uttar Pradesh:मार्क हॉस्पिटल में दोबारा ऑक्सीजन पाइपलाइन ब्लास्ट, मरीजों की जान पर बन आया खतरा, अस्पताल सील नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मार्क हॉस्पिटल में लगातार दूसरे दिन ऑक्सीजन पाइपलाइन में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त हॉस्पिटल में कई गंभीर मरीज भर्ती थे, जिनकी जान पर सीधा खतरा मंडराने लगा। बताया जा रहा है कि कल भी इसी पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ था, जिसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल तय मानकों के अनुसार संचालित नहीं हो रहा है और इसके कई उपकरणों की स्थिति भी संदेहास्पद बताई जा रही है। रविवार को हुए ब्लास्ट के बाद हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य विभाग को घटना की सूचना नहीं दी थी। मीडिया से जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम का गठन किया था। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी करवाई नहीं हुई थी। लेकिन शाम होते ही हॉस्पिटल में एक बार फिर ऑक्सीजन पाइपलाइन के ब्लास्ट ने मरीजों के दहशत फैला दी। जिसके बाद सीएमओ और फायर विभाग की टीम के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीएमओ डॉ नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार फिर ब्लास्ट की सूचना मिली है। हमने हॉस्पिटल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। साथ ही सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। फायर ऑडिट और स्ट्रक्चर ऑडिट किया जायेगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वही हादसे के बाद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। वही इस मामले पर सफाई देते हुए हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि कल भी जहां शॉट शर्किट हुआ था वहीं आज हुआ है हमने सभी मरीजों को शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ साहब ने बोला है आगे की जांच की जा रही। कल जिस पेशेंट की मौत हुई वो हमने बताया कि घटना से पहले उसकी स्थिति गंभीर थी। बाइट -- डॉ नरेंद्र कुमार (सीएमओ गौतमबुद्ध नगर) बाइट-- डॉ अनुज त्रिपाठी (डायरेक्टर , मार्क हॉस्पिटल)
0
comment0
Report
NSNitesh Saini
Nov 03, 2025 18:21:28
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:धंग्यारा गलु के समीप आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रवि कुमार (20) पुत्र मुरारी लाल, निवासी मठयाना (देवीदड़) के रूप में हुआ है। वह रोजमर्रा के कार्य से सुंदरनगर जा रहा था। जैसे ही वह धंग्यारा गलु के पास पहुंचा, सामने से आ रही कार से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर गोहर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top