Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222002

जौनपुर ब्रेकिंग: रामपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सरसों के खेत में मिला कुचला हुआ शव

Feb 16, 2026 05:59:43
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर। जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आशापुर फेरूपुर गांव के पास वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में पड़े शव का चेहरा ईंट से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और फॉरेंसिक टीम को तत्काल बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटनास्थल से बाइक और संदिग्ध सामान बरामद पुलिस को शव से कुछ दूरी पर एक बाइक भी लावारिस हालत में मिली है। बाइक के साइलेंसर पर पैरों के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा घटनास्थल के पास शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक बोतल टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक के साथ मारपीट की गई और फिर ईंट व किसी धारदार हथियार से उसका चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल हत्या किस कारण से की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बाइक के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Feb 16, 2026 07:30:14
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 07:29:13
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया जब दूल्हे के किन्नर होने का सच सामने आया. नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने ही दूल्हे की पहचान उजागर की, जिसके बाद वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ बाराबंकी जिले एक दूल्हे का सच सामने आने पर सनसनी फैल गई. दरअसल, शुक्रवार रात धूमधाम से पहुंची बारात के दौरान रस्में जारी थीं, लेकिन शनिवार सुबह नेग मांगने आए किन्नरों ने दूल्हे को पहचान लिया कि वह एक किन्नर है. यह जानकारी मिलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. लड़की पक्ष ने तुरंत शादी रोक दी और दूल्हे के परिवार से सवाल किए lबाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए। घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया। बात को दबाने के लिए दूल्हा किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगा। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को शक हो गया। दुल्हन के परिजनों ने लड़के को चेक करने की बात कही, तो वह भागने लगा। इस बीच किन्नरों ने दूल्हे के किन्नर होने का खुलासा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22) से तय हुई थी। 13 फरवरी को शादी की डेट तय हुई। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची। बाराती नाचते-गाते गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार समेत पूरे गांव ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल के बाद बाराती खाना खाकर अपने जनवासे में चले गए थे। सात फेरे हो चुके थे। विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ अच्छे से गुजर रहा था। तभी सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की टोली नेग लेने पहुंची। जैसे ही किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे और उसके परिवार वालों के चेहरे भी पीले पड़ गए। दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया- आनन-फानन में दूल्हे के परिजनों ने 23 हजार रुपए किन्नरों के हाथ में रख दिए और चुप रहने का इशारा किया। यह सब देख हमें शक हुआ। दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और गुस्सा होने का नाटक करने लगा। तब तक किन्नरों ने बताया कि दूल्हा एक किन्नर है, जो पहले उनके साथ ही घूमता-फिरता था। खबर फैलते ही दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा बाराती गायब हो गए। दूल्हे को बनाया बंधक, बिना दुल्हन लौटी बारात दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, पर लोकलाज के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दुल्हन के परिजनों ने बाकी बचे बारातियों को जलपान कराया। लड़के वालों ने शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा। पैसे अदा करने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 16, 2026 07:22:08
Amroha, Uttar Pradesh:जिला न्यायालय अमरोहा में बम विस्फोट की धमकी मिलने से सोमवार को पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए संदेश में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही जिला जज ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसीज हरकत में आ गईं। अमरोहा न्यायालय परिसर में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए हर कोने की जांच की जा रही है। अमरोहा पुलिस ने अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और आमजन से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग करें। पुलिस साइबर टीम के साथ मिलकर धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल न्यायालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसीज स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 16, 2026 07:21:51
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 16, 2026 07:21:31
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 16, 2026 07:20:42
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक के समीप रहने वाले संजीत गुप्ता के आवास में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये नगद, लगभग 50 ग्राम सोना एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने के कंगन, झुमका, चेन, हाथ का बाला समेत अन्य कीमती जेवरात शामिल हैं। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्यों ने बक्सा टूटा हुआ और सामान बिखरा देखा। इसके बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अनुराग कुमार एवं एएसआई मुनेश्वर प्रसाद पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने इलाके के दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, हालांकि वहां बड़ी वारदात होने से पहले ही वे फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 16, 2026 07:20:22
Noida, Uttar Pradesh:एंकर।नैनीताल में जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी भेजी गई, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष भागवत प्रसाद ने बताया ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस और बम डिस्पोजल टीम द्वारा न्यायालय परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 16, 2026 07:19:37
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में बारात गोलीकांड का आरोपी पकड़ा गया, डांस में मनपंसद ढोल न बजाने की वजह से चलाई थी गोली.. सागर में तीन दिन पहले सामने आए सनसनीखेज घटनाक्रम में एक बारात के दौरान हुई फायरिंग और उसमें बैंड बजा रहे एक 15 साल के नाबालिग की दर्दनाक मौत के बाद तनाव बना हुआ है तो लोगों का आक्रोश भी सड़कों पर दिखाई दे रहा है। इस बीच खबर है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके बाद पुलिस को जरा राहत जरूर मिली है। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया है कि वारदात का एक आरोपी प्रशांत पटेल गिरफ्त में आया है और मोतीनगर पुलिस इस आरोपी से पूंछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस ने जो जांच पड़ताल की है उसमें खुलासा हुआ है कि बारात में लोग ढोल नगाड़ों पर डांस कर रहे थे और डांस को लेकर विवाद हुआ और प्रशांत ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी जिसकी गोली नाबालिग विवेक बंसल नाम के बैंड मास्टर को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद जिस अवैध कट्टे से फायर किया था उसे शहर के एक तालाब में फेंका था जिसे SDRF की टीम की मदद से रिकवर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूंछताछ कर रही है और इसमें जो तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा जिले में बंसल समाज के रोष है और पीड़ित परिवार के पक्ष में सड़कों पर है। समाज के लोगों ने एसपी को एक ज्ञापन भी दिया है और कड़ी कार्यवाही की मांग रखी है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 16, 2026 07:19:07
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में होली को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश के बाद उत्पाद विभाग एक्शन में है। होली के रंगों में जहर घोलने की साजिश रच रहे शराब माफियाओं के मंसूबों पर सीवान उत्पाद विभाग लगातार पानी फेर रही है। इस बार उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपए के देशी और विदेशी शराब से लदी दो ट्रक को जप्त किया है।दोनों ट्रक में 550 कार्टून देशी और विदेशी शराब रखी हुई थी।शराब की बड़ी खेप यूपी से बिहार में लाया जा रहा था तभी उत्पाद विभाग की टीम ने बिहार यूपी के बॉर्डर श्रीकरपुर चेक पोस्ट और जमसिकरी के पास ट्रक सहित शराब की बड़ी खेप को जप्त कर लिया।दोनों गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक मुजफ़रपुर का रहने वाला पशुनाथ साहनी और दूसरा बैशाली जिले का रहने वाला बबुडोमन राम है। अब उत्पाद विभाग के टीम दोनों गाड़ी के नंबर आधार पर जांच कर रही है कि गाड़ी किसके नाम से है। वही टीम गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है कि शराब की बड़ी खेप किसके द्वारा मंगाई गई थी ताकि शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया जा सके। बाईट -अंकेश राज,निरीक्षक मध् निषेध。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top