Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन में शादी से 11 दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, रसोई घर की चौखट पर फंदे से लतकता मिला 24 बर्षीय नेहा प्रजापति का शव,

Mar 04, 2026 04:24:49
Orai, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में शादी से 11 दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, रसोई घर की चौखट पर फंदे से लतकता मिला 24 बर्षीय नेहा प्रजापति का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी, मौके पर पहुंची ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बीती 25 फरवरी को पिता का हुआ था आकस्मिक निधन, पिता की मृत्यु के बाद सदमें में था परिवार, पिता की त्रयोदशी कार्यक्रम भी नही हुआ था और बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस और फोरेंसिक टीम आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर का मामला।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DIDamodar Inaniya
Mar 04, 2026 05:32:11
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार युवक गंभीर घायल हुए। घायलों को निजी वाहन की सहायता से राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। डीडवाना उपखंड क्षेत्र में दो हादसों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा छोटा खाटू स्थित माताजी मंदिर के गेट के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया; कार में तीन युवक सवार थे जो छोटी खाटू की ओर आ रहे थे। हादसे में हुंसराज आजडोली की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य दो युवक रवि और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को छोटी खाटू चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने इन्हें डीडवाना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा हादसा शहर के नागौर रोड स्थित मेले मैदान के पास हुआ; बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय ठाकर राम मेले मैदान क्षेत्र से बाजार की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही डीडवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 04, 2026 05:31:25
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 04, 2026 05:30:51
Bijnor, Uttar Pradesh:होली जलूस मार्गो पर पुलिस का पहरा होली पर्व के दृष्टिगत कस्बा नगीना में निकलने वाले जलूस शोभायात्रा के मार्गो का आयोजकों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित व सीओ नगीना SDM नगीना थाना प्रभारी नगीना ने मय फोर्स संयुक्त भ्रमण निरक्षण किया गया इस दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का अवलोकन कर आवश्यक सतर्कता बरतने हेतु आयोजकों से वार्ता कर शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कस्बे में पैदल गश्त किया गया। होली के त्योहार पर निकलने वाले जलूस शोभायात्राओं को सुरक्षित व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने संवेदनशील इलाके में रूट का निरिक्षण किया और फुट पेट्रोलिंग की पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जलूस मार्गो का मुआयना किया संदिग्धों की जांच की और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी पुलिस ने संवेदनशील इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं।
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Mar 04, 2026 05:30:16
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू में होली के दौरान युवाओं के बीच मारपीट, पुलिस ने कराया बीच-बचावएंकर-हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में होली के त्योहार के बीच लड़ाई-झगड़े की तस्वीरें सामने आई हैं। बीते दिन कुल्लू के ढालपुर में होली खेलने पहुंचे कुछ युवाओं के बीच अचानक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। युवा आपस में लात-घूंसे चलाते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन जब झगड़ा बढ़ने लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर हालात को काबू में किया। पुलिस ने सभी युवाओं को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Mar 04, 2026 05:15:53
Jalabaria, West Bengal:ভোটার লিস্টে নামের উপরে জুডিশিয়াল থাকায় ঘোলা নয়া পাড়ায় এক যুবক গলায় দড়ি দিয়ে আত্মহত্যা করে এর পরিবারে নেমে আসে শোকের ছায়া 040326ZG_DH_USTHI_SIR নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা উস্তি থানার মগরাহাট পশ্চিম বিধানসভার উত্তর কুসুম গ্রাম পঞ্চায়েতের ঘোলা নয়া পাড়া রফিক আলী গাজ ৩৭ বছরের এক যুবক গলায় দড়ি দিয়ে আত্মহত্যা করে পরিবারের দাবি কয়েকদিন ধরে এস আই আর এর যে সমস্যা সে সমস্যায় ভুগছিলেন ফাইনাল লিস্ট পাওয়ার পরে দেখা যাচ্ছে তার নামের উপরে জুডিশিয়াল থাকার কারণে কিছুটা হলেও বিভ্রান্ত হয়ে যায় পরিবারের সঙ্গে কথা দেন তাকে ধরে নিয়ে যাবে ডিটেনশন ক্যাম্পে রাখবে সেই আতঙ্কে নিজের ঘরের মধ্যে গলায় দড়ি দিয়ে আত্মহত্যা করে। রফিক গাজীর তিন সন্তান সংসারে রোজগারে একমাত্র ব্যক্তি ছিলেন । এই মৃত্যুতে পরিবারে নেমে আসে শোকের ছায়া
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 04, 2026 05:15:43
Jalore, Rajasthan:होली के अवसर पर सांचौर के डावल गांव में अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां रियासतकाल से चली आ रही ऐतिहासिक होली परंपरा आज भी गरिमा और अनुशासन के साथ निभाई जा रही है। धुलंडी पर गांव के प्रमुख चौक से गलियों तक उत्सव का रंग छाया रहा और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल बिश्नोई समाज के लोग जम्भेश्वर चौकी पर पहाल लेकर पहुंचे और आराध्य के प्रति श्रद्धा अर्पित कर परंपरा निभाई गई। इसके पश्चात पूरे गांव में रंगों की बौछार शुरू हो गई। डीजे की धुन पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। दोपहर में गांव के मुख्य चौक में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ; कबड्डी, रस्साकशी और बोरी रेस में युवाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने फागुन गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से उत्सव को सांस्कृतिक रंग दिया; पारंपरिक 'लूर' नृत्य में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। ढोलक की थाप और गीतों की गूंज से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा रियासतकाल से चली आ रही है और नई पीढ़ी भी इसे श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है, जिससे डावल की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत और आस्था मजबूत हो रही है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 04, 2026 05:15:29
Ranchi, Jharkhand:सनातन परंपरा के अनुसार हिंदी पंचांग के प्रथम माह चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव का उल्लास पूरे देशभर में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रांची में भी होली का उत्साह अपने पूरे शबाब पर है। शहर के गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और आवासीय इलाकों में रंगों की बौछार के साथ पर्व की रौनक साफ नजर आ रही है। विशेष रूप से बच्चों के बीच होली खेलने का उत्साह चरम पर है। होलियाना वेश में सजे बच्चे और बच्चियां पिचकारी और रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते दिखाई दे रहे हैं। कहीं पानी वाले रंगों की फुहार है तो कहीं गुलाल की उड़ती रंगीन बौछारें माहौल को और भी खुशनुमा बना रही हैं। बच्चों की टोलियां गीत-संगीत के साथ घर-घर जाकर होली की बधाई दे रही हैं। उनके चेहरों पर खुशी, उमंग और उत्साह साफ झलक रहा है। बड़े-बुजुर्ग भी इस रंगोत्सव में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। चारों ओर हंसी-ठिठोली, मस्ती और भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिल रहा है। होली का यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक भी है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top