Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन में डिग्री कॉलेज में महिला लिपिक का शव फांसी पर मिला। पुलिस मौके पर, सीओ अंबुज सिंह यादव ने जांच शुरू की। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

Feb 06, 2026 04:41:28
Orai, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन में डिग्री कॉलेज में महिला लिपिक का शव फांसी पर मिला। पुलिस मौके पर, सीओ अंबुज सिंह यादव ने जांच शुरू की।जालौन : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटीं, प्राइवेट कालेज में लिपिक के पद पर थी तैनात, कॉलेज हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का मामला। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Feb 06, 2026 06:19:42
Jalore, Rajasthan:राजस्थान में राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए इन दिनों आंदोलन से लेकर जन-जागरूकता तक की आवाजें बुलंद हैं। बीकानेर से लेकर जैसलमेर और जालोर तक खेजड़ी संरक्षण को लेकर संत, किसान और पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर उतर आए हैं। जालोर जिले के हरमू गांव से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो खेजड़ी संरक्षण की जीवंत कहानी बन चुकी है। यह कहानी है एक ऐसे किसान परिवार की, जिसने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी 140 बीघा उपजाऊ जमीन पर 17 वर्षों तक खेती नहीं की और वहां खेजड़ी का जंगल खड़ा कर दिया। आज इस जमीन पर करीब 35सौ से अधिक खेजड़ी और नीम के पेड़ लहलहा रहे हैं, जिनके बीच नीलगाय, हिरण और अन्य वन्य जीव खुलेआम विचरण करते नजर आते हैं। तीन पीढ़ियों का संकल्प, खेजड़ी की विरासत हरमू गांव निवासी पाबूदान इस प्रेरक पहल के सूत्रधार थे। वर्ष 1998 में उन्होंने खेजड़ी के संरक्षण का बीड़ा उठाया। हालांकि आज वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच और विचार उनके बेटे मुराददान और पोते चदनादान आगे बढ़ा रहे हैं। चदनादान बताते हैं “मेरे दादा कहा करते थे कि खेजड़ी मारवाड़ की तुलसी है। तुलसी को काटा नहीं जाता, पूजा जाता है।” इसी विचार के साथ उन्होंने खेती छोड़कर खेजड़ी का जंगल बसाया। आज हम उसी परंपरा को निभा रहे हैं। मुराददान बताते हैं कि उनकी जमीन अनार, सरसों और अरंडी जैसी नकदी फसलों के लिए बेहद उपजाऊ है। इसके बावजूद पिछले 17 वर्षों से इस भूमि पर एक भी फसल नहीं उगाई गई। “अगर खेती करते, तो खेजड़ी कभी इतनी संख्या में नहीं पनप पाती। हमने आर्थिक नुकसान सहा, लेकिन पर्यावरण को प्राथमिकता दी,” मुराददान कहते हैं। इस जमीन पर आज 35 सौ से अधिक पेड़ खड़े हैं, जिनमें अधिकांश खेजड़ी के हैं, जिन्हें संस्कृत में ‘समी’ कहा जाता है। मुराददान के अनुसार खेजड़ी सिर्फ धार्मिक या पर्यावरणीय महत्व ही नहीं रखती, बल्कि खेती के लिए भी बेहद लाभकारी है। खेजड़ी की गहरी जड़ें मिट्टी में नमी बनाए रखती हैं, जिससे आसपास की फसलों की पैदावार बढ़ती है। इसके पत्तों से जैविक खाद तैयार होती है। एक खेजड़ी के पेड़ से सालाना एक ट्रॉली तक पत्तियां मिल जाती हैं। वे कहते हैं, “यह सस्टेनेबल फार्मिंग का बेहतरीन मॉडल है, जिसे किसानों को अपनाना चाहिए।” खेजड़ी के इस जंगल में शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। नीलगाय, हिरण, पक्षी और अन्य जीव यहां सुरक्षित हैं। मुराददान बताते हैं कि इन पेड़ों की छांव वन्य जीवों के लिए प्राकृतिक आश्रय बन चुकी है। “हमने इन पेड़ों की परवरिश बच्चे की तरह की है। उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम को बचाना है,” वे कहते हैं। खेजड़ी संरक्षण के लिए किए गए इस असाधारण कार्य को सरकार और समाज ने भी सराहा है। 27 जुलाई 2025 को जयपुर में आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुराददान को अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें ग्रीन आइकन अवॉर्ड, पर्यावरण मित्र सम्मान सहित जिला स्तर पर 15 से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। मुराददान बताते हैं कि वे केवल अपने खेत तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने हरमू गांव और आसपास के क्षेत्रों में किसानों को खेजड़ी के महत्व के प्रति जागरूक किया। “सोलर प्लांट्स और शहरीकरण के कारण खेजड़ी तेजी से खत्म हो रही है। अगर अभी नहीं चेते, तो मरुस्थल से हरियाली हमेशा के लिए गायब हो जाएगी,” वे कहते हैं।
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Feb 06, 2026 06:19:26
Raipur, Chhattisgarh:अरुण साव की बाइट छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक को लेकर कहा छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक है बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा होगी आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी सरकार का दावा – 10 माह में बनाए 5 लाख PM आवास उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा पीएम आवास मोदी की गारंटी है कांग्रेस ने पीएम आवास योजना को रोका था उसे साय सरकार ने पहली बैठक में निर्णय ले लिया केंद्र सरकार भी छत्तीसगढ़ की लगातार मदद कर रही है 18 लाख आवास बनाकर लोगों का सपना पूरा किया धान खरीदी की अंतिम तारीख आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है किसानों की मांग पर धान खरीदी का समय बढ़ाया गया दो दिन में किसानों के धान खरीद लिए जाएंगे इससे किसान खुशहाल और समृद्ध होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी छत्तीसगढ़ बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा बस्तर पंडुम का आयोजन लगातार हो रहा है राष्ट्रीय स्तर पर सरकार पहचान दिलाने का काम हो रहा है राष्ट्रपति महोदया के आगमन होगा बस्तर की कला, संस्कृति, सभ्यता, परंपरा को बड़ी पहचान मिलेगी बजट सत्र की तैयारी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा सरकार बजट सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है जन आकांक्षाओं को सरकार ने पूरा किया है दो साल सुशासन का रहा है, सत्र महत्वपूर्ण होगा सरकार के विभागों पर कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप पहले जंबूरी में भ्रष्टाचार, अब सीएम कन्या विवाह योजना पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छग को जिन्होंने सिंडिकेट बनाकर लूटा लूटने के उपक्रम बनाकर लूटा उन्हें हर जगह भ्रष्टाचार ही दिखेगा बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं होगा परीक्षा पे चर्चा को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी काफी संवेदनशील है लगातार कई वर्षो से छात्रों से परीक्षा पे चर्चा कर रहे है परीक्षा की तैयारियों पर सार्थक संवाद छात्रों से पीएम करते हैं पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा का परिणाम दिख रहा है
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Feb 06, 2026 06:19:14
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 06, 2026 06:18:59
Ranchi, Jharkhand:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के द्वारा संसद में पीएम की सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान के बाद से झारखंड में भी आरोप प्रत्यारोप की सियासत शुरु हो गई है। बीजेपी जहां विपक्ष पर लोकतंत्र की गरिमा को गिराने का आरोप लगा रही है तो वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा, लोकसभा अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते तो पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। संसद में छिड़े सियासी घमासान पर झारखंड में भी राजनीतिक उबाल देखने को मिल रहा है बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ये अप्रत्याशित घटना थी, लोग कह रहे थे पीएम खुद नहीं गये पर स्पीकर साहब ने स्पष्ट किया ...स्पीकर लोकसभा के कस्टोडियन होते हैं , कि उनकी सलाह पर पीएम संसद में नहीं गये थे, उन्हें किसी अनिष्ट की आशंका थी, पीएम के साथ कुछ गलत तरीके का व्यवहार होने की आशंका थी । विपक्ष अब इस स्तर पर उतर गया है कि पीएम को नुकसान पहुंचाने की सोचता है , उनके साथ अप्रिय व्यवहार करने की सोच रहा है। विपक्ष को राजनीति करनी चाहिए, नीतियों पर सरकार को घेरना चाहिए पर इस स्तर पर गिर जायेंगें कि पीएम के साथ इस तरह के व्यवहार करने की सोचेंगे। हद कर दी अपने , गिरा दिया लोकतंत्र की गरिमा को बाइट ...प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लोकसभा अध्यक्ष पीएम को कवर फायर दे रहे हैं।, छुपा रहे हैं। पीएम अगर संसद में असुरक्षित हैं तो फिर वैसी संसद का क्या मतलब, ये पूरी तरह से विफलता है। लोकसभा अध्यक्ष उनकी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम की जब बारी आती है जवाब देने की, ट्रेड डील पर देश की जनता उनसे जवाब चाहती है आखिर देश विरोधी डील आपने किस मजबूरी में किया, आखिर ऐसी क्या परिस्थिति हो गई । ऑपरेशन सिंदूर सीज फायर की भी घोषणा अमेरिका से हुई , ट्रेड डील की घोषणा भी अमेरिका से हुई। देश विरोधी, जन विरोधी सौदे आपने किये किस चीज की मजबूरी थी देश जानना चाहता है।उसी से भाग रहे हैं। बाइट ...मनोज पांडेय , प्रवक्ता, झामुमो मंत्री इरफान अंसारी ने लोकसभा के अध्यक्ष का जो बयान आया है देश को अपमानित करने वाला बयान है, सदन की गरिमा को ठेंस पहुंचाने वाला बयान दिया है । लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा के कस्टोडियन होते हैं और बयान दे रहे हैं हमने पीएम को रोक दिया , पूछना चाहता हूँ जब सदन सेफ नहीं तो आम जनता क्या सेफ होगी । सदन में सत्ता पक्ष की अपनी सीमा होती है और विपक्ष की अपनी सीमा होती है। देश की जनता को ये लोग गुमराह कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए और बताना चाहिए। सिर्फ पीएम क्यों सभी सांसदों को कह दें सांसद सेफ नहीं हैं कोई नहीं जाएगा। आपने मुद्दा से भटकाने का प्रयास किया है। देश की गरिमा ,राजनीतिक परंपरा और जो संवैधानिक तरीका है स्पिकर ने उस पर हमला किया है, पीएम को बोलना चाहिए था। जब लोकसभा अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं तो लोकसभा पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बाइट ... इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री संसद में आरोप प्रत्यारोप वाली सियासत सड़क तक विरोध और आरोप प्रत्यारोप में तब्दील होती दिखाई दे रही है और राजनीतिक आक्रामकता निजी हमले में तब्दील होता जा रहा है。
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 06, 2026 06:18:38
Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार की विधायक रितू खंडूरी की सुनिए ये कह रही है एसी घटना होती रहती है लेकिन इसे पॉलिटकलाइज कर दिया गया है जो गलत है , यह एक सामाजिक घटना थी,अब लोग एसे बता रहे हैं जैसे कोटद्वार में रहना दिक्कत की बात हो गई है , यह गलत इम्प्रेसन जा रहा है , लोग बाहर से आगर इंटरव्यू कर रहे हैं वो भी बिना कारण के इस लिए मै लोगों से अपील करता हूं कि आप कोट द्वार आना बंद कीजिए । दरअसल ये हैं कोटद्वार से बीजेपी की विधायक रिचू खंडूरी जी इन्हें चिंता इस बात कि है कि बाहर के पत्रकार कोटद्वार आकर दीपक कुमार का इंटरव्यू क्यो कर रहे हैं.उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि उनके क्षेत्र में बाहर के लोग आकर हंगामा करते हैं , गाली गलौच करते है एक व्यक्ति کی मदद करने वालों को धमकाते है उसके परिवार के लोगों को गाली देते हैं तब इनको कोट्दावर की छवी का ध्यान नहीं आता तब तो देहरादून में सो रही होती है , जब पत्रकार पहंचते हैं तो निंद से जगती हैं और इन्हें कोटद्वार की छवि धूमिल होती नजर आती है
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Feb 06, 2026 06:17:16
Jalabaria, West Bengal:কুলপিতে হেয়ারিং এ উপস্থিত না হওয়ায় হৃদরোগের মৃত্যু হলো এক বৃদ্ধার এস আই আর এর নোটিশ পাওয়ার পর অসুস্থ হয়ে পড়ে ,হেয়ারিং এ উপস্থিত হতে পারেনি অবশেষে হৃদরোগে মৃত্যু হয় ৭০ বছর বolder একজন বৃদ্ধার ।দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি ব্লকের কুলপি থানার অন্তর্গত রামকৃষ্ণপুর অঞ্চলে নাগনন গ্রামে। মৃত আসমা বিবি । গত ২৮ শে জানুয়ারি নোটিশ আসে বাড়িতে নোটিশ পাওয়ার পর অসুস্থ হয় এরপর 31 তারিখে হেয়ারিং থাকার কারণে তিনি যেতেও পারেননি ফলে মানসিকভাবে চিন্তিত হয়ে পড়েন। কারণ তিনি পেনশন পেতেন পেনশন বন্ধ হয়ে যেতে পারে বা অন্যত্র নিয়ে পাঠিয়ে দিতে পারে সেইসব বিষয় নিয়েই আতঙ্ক সৃষ্টি হয়। নামের পদবীর ভুল থাকার কারণে এই সমস্যা হয়েছে । বাড়ির যাদের হিয়ারিং এ ডেকেছিল তারা সবকিছু দেখিয়েছিল তবে অসুস্থতা কারণে 31 শে জানুয়ারি হেয়ারিং এর ডেট থাকলেও ওই বৃদ্ধা যেতে পারিনি এর ফলেই দুশ্চিন্তা আরও বাড়ে অবশেষে হৃদরোগে আক্রান্ত হয়ে কুলপি হাসপাতালে নিয়ে যায় প্রাথমিক চিকিৎসা করার পর তাকে রেফার করে অবস্থা খারাপ হওয়ার কারণে মারা গেছেন বলে জানা যায়। পরিবারের দাবি 2003 এর ভোটার লিস্টের নাম থাকলেও হেয়ারিং এর নোটিশ পাওয়ার কারণে অসুস্থ হয়ে যাওয়ার জন্য তার এই দুশ্চিন্তার বাড়ার কারণে হৃদরোগে মৃত্যু হয়েছে।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 06, 2026 06:16:33
Sagar, Madhya Pradesh:मैकेनिक के यहां सुधरने खड़ी बस में लगी भीषण आग, टल गया बड़ा हादसा. एंकर/ सागर से खबर है यहां झांसी बस स्टैंड के पास एक यात्री बस में भीषण आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल झांसी बस स्टैंड के पास एक मैकेनिक के यहां ये बस सुधार कार्य के लिए आई थी और अचानक बस के अंदर से धुंआ निकलने लगा, मैकेनिक और आसपास के लोगों ने धुआं देखा और अंदर लगी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन चंद मिनटों में ही बस आग का गोला बन गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड यहां पहुंचती तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस बस के पास ही कुछ और वाहन खड़े थे और गनीमत रही कि आग ने उन्हें अपनी गिरफ्त में नहीं लिया। फिलहाल पुलिस बस में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 06, 2026 06:16:23
Kota, Rajasthan:कोटा रेलवे स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में टायलेट में फैली गंदगी की शिकायत यात्री को भारी पड़ी टीटी ने की मारपीट की कोशिश कोटा कोटा रेलवे स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में कोच के भीतर टॉयलेट में पहली गंदगी की शिकायत यात्री को करना उसे वक्त भारी पड़ गया जब ट्रेन का एक टीटी यात्री से मारपीट पर उतारू हो गया जिसका वीडियो गुरुवार रात्रि 8:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना गुरुवार दोपहर की है जब दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में गंदगी फैली हुई थी इसकी शिकायत यात्री द्वारा की गई तो रेलवे ने उसे शिकायत पर तो ध्यान दिया नहीं बल्कि एक टीटी कोच में पहुंचा और शिकायत करने वाले यात्री के साथ बदसलूकी की कर मारपीट पर उतारू हो गया बाद में बिना सफाई के ही ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 06, 2026 06:15:44
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के समीना थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह अज्ञात बदमाशो ने एक मजदूर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद सिस्टम की लापरवाही के कारण घायल प्रेम को पुख्ता उपचार नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना अल सुबह करीब 4 बजे की है। प्रेम गमेती मजदूरी के लिए साविना स्थित सब्ज़ी मंडी जा रहा था। उस दौरान अज्ञात बदमाशो ने प्रेम गमेती पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह घायल हो गया। इसके बाद प्रेम गमेती को इलाज के लिए सेक्टर 6 स्थित सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद MB अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहाँ पर चिकित्सकों ने इलाज करने की बजाय पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए घायल प्रेम गमेती को सवीना थाने भेज दिया। यहाँ पर करीब 1 घंटे तक घायल की सुनवाई नहीं हुई और उसके बाद जैसे तैसे कर फिर से घायल को परिजन अस्पताल लेकर रवाना। समय पर इलाज नहीं मिलने से प्रेम गमेती की मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने शव को मुर्दाघर में रखवाया। इधर परिजनों सहित समाज जनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मोर्चरी पहुँच गए और लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाज जनों का आरोप है कि चिकित्सक रिपोर्ट करवाने की बजाय उसका समय पर इलाज करते तो शायद उसकी जान बच जाती। समाज जनों ने अब 50 लाख रुपए के मुआवजे के साथ एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने की मांग की है। अपनी मांग पर अड़े परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। पुलिस अधिकारी समझाइश के प्रयास कर रहे हैं। वही पूरे मामले की जांच को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है.
0
comment0
Report
SNSWATI NAIK
Feb 06, 2026 06:15:27
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील कोपरखैरणे परिसरात मोबाईल फोन आणि रोख रक्कम लुटण्याच्या उद्देशाने एका तरुणावर अ‍ॅसिड हल्ला झाल्याची धक्कादायक घटना घडली आहे. याप्रकरणी कोपरखैरणे पोलिसांनी दोन अज्ञात संशयितांविरुद्ध गुन्हा दाखल करून त्यांचा शोध सुरू केलाय. फिर्यादी तय्यब खान कोपरखैरणे सेक्टर 12 येथील नाल्याजवळील रस्त्यावर असणाऱ्या सार्वजनिक शौचालयाजवळ येताच दुचाकीवरून आलेल्या दोन तरुणांनी अचानक आपल्याकडील बॉटल मधील ऍसिड तय्यब खानच्या शरीरावर फेकले आणि त्याच्या जवळील मोबाईल आणि रोख रक्कम घेऊन पसार झालेत. या ऍसिड तय्यबच्या चेहऱ्यावर, हातावर आणि पोटावर गंभीर इजा झाली असून त्याच्यावर रुग्णालयात उपचार सुरु आहे. चोरी झालेल्या वस्तूंची एकूण किंमत सुमारे सात हजार रुपये असल्याचा अंदाज असून सीसीटीव्ही फुटेज आणि इतर तांत्रिक पुराव्यांच्या आधारे दोन्ही संशयितांचा शोध कोपरखैरणे पोलिस घेत आहेत.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top