Back
हाथरस में सेना जवान हत्याकांड में नया मोड़, बहन ने तत्कालीन कोतवाली प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप
Hathras, Uttar Pradesh
सादाबाद थाना क्षेत्र में 5 फरवरी को सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक जवान की बहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन का दावा है कि पुलिस की मिलीभगत से मुख्य आरोपियों को एनकाउंटर से बचाने के लिए हरियाणा में गिरफ्तार करवाया गया। बहन के अनुसार, जिस दिन सादाबाद पुलिस ने हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, उसी दिन हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में मुख्य आरोपी विक्रम और कमलकांत को तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने इसे पुलिस की मिलीभगत बताया, ताकि आरोपियों का एनकाउंटर न हो सके। बहन ने नए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह पर विश्वास व्यक्त करते हुए सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं कि हाथरस में गैंगस्टर में निरुद्ध आरोपी पिस्तौल और तमंचे के साथ कुरुक्षेत्र कैसे पहुंच गए। आरोपियों ने हाथरस से अलीगढ़, मथुरा, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र तक का सफर तय किया। हाथरस पुलिस की सर्विलांस और इंटेलिजेंस इस मामले में पूरी तरह निष्क्रिय दिखाई दे रही है, जबकि उनकी लोकेशन लगातार मिल रही थी। इस मामले में तत्कालीन सादाबाद एसओ, एक दरोगा और एक सिपाही को पहले ही हटाया जा चुका है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि विक्रम और कमलकांत पंडित की गिरफ्तारी की सूचना उन्हें तीन दिन बाद मिली थी। दोनों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। सादाबाद सीओ अमित पाठक ने जानकारी दी कि गिरफ्तारी की सूचना तीन दिन बाद मिलने के बाद अब दोनों आरोपियों के लिए 'बी' वारंट तैयार किया जा रहा है। उन्हें हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल से हाथरस लाने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 15:32:350
Report
JPJai Pal
FollowFeb 15, 2026 15:32:220
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 15, 2026 15:32:120
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 15, 2026 15:31:580
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 15, 2026 15:31:380
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 15:30:27Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा भी बने बाबा भोले के बाराती हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 15, 2026 15:30:150
Report
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रतिष्ठित ज्वेलर्स ने जहरीला पदार्थ खाने का बनाया लाइव वीडियो,हालत गंभीर
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 15, 2026 15:18:180
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 15:18:060
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 15, 2026 15:17:540
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 15, 2026 15:17:430
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 15, 2026 15:17:310
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 15, 2026 15:17:190
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 15, 2026 15:16:560
Report