Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

हाथरस में लेबर कॉलोनी पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

Oct 05, 2025 19:08:57
Hathras, Uttar Pradesh
अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद अलीगढ़ रोड पर जाम लग गया। वहीं इको गाड़ी में सीएनजी अभी भी लीक हो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार आज रात 11:15 बजे के करीब एक इको गाड़ी अलीगढ़ से हाथरस शहर की ओर आ रही थी। वही एक ट्रैक्टर शहर से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के सामने दोनों गाड़ियों में भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं इस घटना के बाद अलीगढ़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलतेही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।
14
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
PCPranay Chakraborty
Oct 06, 2025 01:16:29
Noida, Uttar Pradesh:बारां जिले में बैमौसम बारिश का दौर जारी, कई जगह पर झमाझम बारिश, फसलों के गलने की नौबत, बिजली गिरने से एक किसान की मौत, किसानों की बढ़ी चिंता बारां जिले में अक्टूबर के महीने में हो रही बिन मौसम की बरसात ने एक बार फिर से नदी नालों में उफान पर ला दिये है बारिश के चलते कई मार्गों पर पुलियाओं पर चादर चलने से मार्ग अवरुद्ध हो गये है वहीं तालाबों की फिर से चादर चलने लगी है मामोनी से गुना मार्ग की रामपुर के पास पुलिया बहने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है वही किशनगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत भी हो गई है बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है खेतों में कटी पड़ी मक्का, सोयाबीन की फसल में जमकर नुकसान हुआ है वहीं कहीं खेतों में खड़ी फसल भी गलने लगी है यह समय रबी की फसल बुवाई का भी है। ऐसे में कई किसान बा आने पर खेतों में बीज बोने की तैयारी कर रहे हैं। कई ने सरसों आदि के बीज बो भी दिए है। पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 6 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, अत्यावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दिन भर धूप खिली, इसके बाद शाम मौसम बदला और शहर सहित जिले में कई जगह झमाझम बारिश हुई। अचानक हो रही बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया है जिससे खरीफ की फसल के खराब होने की पूरी आशंका है। हो रही बारिश और अतिवृष्टि ने किसानों को परेशानी में ला दिया है। अतिवृष्टि की वजह से फसलों के खराब होने की आशंका है।
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Oct 06, 2025 01:15:59
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यातील मूर्तिजापूर येथे क्रांतिकारी शेतकरी संघटनेच्या वतीने आयोजित भव्य सभेत शेतकरी नेते रविकांत तुपकर यांनी सरकारवर जोरदार टीका केली. त्यांनी स्पष्ट इशारा दिला की, “लोकप्रतिनिधी आणि नेत्यांना गावबंदी केली तर सरकार कर्जमुक्ती केल्या शिवाय राहणार नाही.” यावेळी त्यांनी शासनाकडे अनेक ठोस मागण्या मांडल्या. अकोला जिल्हा तात्काळ ओला दुष्काळग्रस्त घोषित करून प्रति हेक्टरी ५००० रुपये मदत द्यावी, अशी प्रमुख मागणी त्यांनी केली. तसेच शेतकऱ्यांची सरसकट कर्जमुक्ती, जुनी पिकविमा पद्धत पुन्हा लागू करणे, सोयाबीनला ८००० रुपये आणि कापसाला १२००० रुपये हमीभाव, २०२३–२४ मध्ये थकीत पिकविमा रक्कम तत्काळ देणे, तसेच स्व. गोपीनाथ मुंडे अपघात विमा योजनेत शेतमजुरांचा समावेश करावा, अशा मागण्या त्यांनी मांडल्या.या सभेला परिसरातील शेकडो शेतकऱ्यांची उपस्थिती लाभली.
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Oct 06, 2025 01:15:17
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Oct 06, 2025 01:03:03
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो सगी बहनें हुई घायल, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां एक बहिन के गले में गोली के छर्रे लगे होने के चलते हुए अधिक रक्तस्राव के कारण प्राथमिक उपचार के बाद किया गया মেডिकल कॉलेज झांसी रेफर, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर से सटे हुए मामौन गांव का है, जहां शुक्ला परिवार में विकास शुक्ला को झांसी अस्पताल में पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी और आज झांसी अस्पताल से छुट्टी कराकर शुक्ला परिवार जच्चा और बच्चा को लेकर घर आये थे, इस अवसर पर परिवार के लोग गाजे बाजे के साथ खुशियाँ मना रहे थे, जिसमें आसपड़ोस के लोग भी शामिल थे, इसी बीच परिवार के किसी सदस्य ने लाईसेंसी बन्दुक से हर्ष फायर किया जिसकी गोली के छर्रे शुक्ला परिवार के घर के सामने रहने वाले सेन परिवार की दो बेटियों को जा लगे, जो अपने घर के बाहर खड़ी ये सब देख रही थी, लड़कियों को गोली लगते ही चीख पुकार मच गई, तत्काल घायल दोनों लड़कियों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों लड़कियो को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया गया, घायल दोनों बहिनों में से एक बहिन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, वही कम घायल बहिन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, पूरी घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, वही कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। बाइट-1- गीता सेन (पीड़ित की माँ) बाइट-2- उपेन्द्र छारी (थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ़)
3
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 06, 2025 01:02:46
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर (राजस्थान): सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस) में भीषण आग लगने पर SMS अस्पताल ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने कहा,"शॉर्ट सर्किट की वजह से जो प्रथम दृष्टया लगता है उससे आग फैली। चूंकि हमारे मरीज गंभीर होते हैं तो लगभग मरीज कोमा में होते हैं तो उनकी सर्वाइवल रिफ्लेक्स भी कमज़ोड़ होते हैं और उनको लगातार सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है। बिजली से जलने के कारण वहां ज़हरीली गैसें निकल रही थीं, और हमें उन्हें उनके सपोर्ट सिस्टम के साथ शिफ्ट करना पड़ा। उनकी हालत और गंभीर हो गई। हमने उन्हें निचली मंज़िल के आईसीयू में शिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं पाए। 6 लोगों की मौत हुई है।"
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Oct 06, 2025 01:02:29
Banda, Uttar Pradesh:आज यूपी के बांदा पहुंचीं जहां पर ये अपना दल की संगठन समीक्षा बैठक व जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शामिल हुईं। इस मौकीपर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल समेत अपना दल के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां पर पहुंची केंद्रीय मंत्री का उनकी पार्टी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया और हजारों की तादाद में लोग कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहे। विओ- पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि हमारा एनडीए गठबंधन वहां पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है। और भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की वजह से बिहार में बहुत बड़ा बदलाव आया है। और जनता का भरोसा एनडीए गठबंधन में कायम है। और हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता एनडीए गठबंधन पर अपना भरोसा जताएगी। विओ- जब भी राहुल गांधी देश के बाहर जाते हैं तो हमेशा भारत की और सरकार की आलोचना करते हैं और लोकतंत्र पर प्रहार करते हैं। वो भारत मे रहकर सरकार की जितनी आलोचना करनी हो कर सकते हैं और इसके लिए लोकतन्त्र उन्हें पूरी आजादी देता है। मगर देश की जनता एनडीए सरकार के साथ खड़ी है। विओ- अखिलेश यादव जब सत्ता में रहते हैं तब उन्हें न P याद आता है न D याद आता है और न A याद आता है। और जब वो विपक्ष में रहते हैं तो उन्हें यह याद आता है। तो उनका यह नारा कितना फर्जी है यह यूपी की जनता जानती है। बिहार में निरीश जी ने जातीय जनगणना करा ली लेकिन सत्ता में रहते हुए उन्हें यह याद नहीं आता। वही इन्होंने ICC वुमेन्स वर्ल्ड कप में हो रहे आज भारत व पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को लेकर कहा कि हमें पूरा भरोषा है कि आज इंडियन टीम ही जीतेगी। बाईट: अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 06, 2025 01:02:10
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. रूपईडीहा में मिला 9 फ़ीट लंबा मगरमच्छ, पुलिस व वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू ख़बर बहराइच से है, जहाँ रूपईडीहा क्षेत्र के बरथनवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक भारी भरकम मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस दी, जिसपर मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिये रेस्क्यू अभियान चलाया। घण्टों की कड़ी मसक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में सफल रही और फिर मगरमच्छ को पकड़कर उसे सुरक्षित प्राकृतवास में छोड़ दिया, जानकारी के अनुसार रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ लगभग 9 फुट लंबा और करीब 1.5 कुंटल वज़नी था। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से आरक्षित वन क्षेत्र में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। तब जाकर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, मौके पर रेस्क्यू किये गए मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Oct 06, 2025 01:01:44
Supal, Bihar:कोसी के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर DM और जल संसाधन विभाग के चीफ इंजिनियर ने कोसी बराज का लिया जायजा. बराज पर बड़े वाहनों के आवाजाही पर तत्काल लगी रोक. नेपाल प्रभाग में भारी बारिश से कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हुई है. कल रविवार को दोपहर तीन बजे कोसी बराज से इस वर्ष का सबसे अधिकतम 5 लाख 33 हजार 540 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया. हालांकी उसके बाद पानी घटने लगा है. इस बीच जिला प्रसाशन और जल संसाधन विभाग के चीफ इंजिनियर कोसी बराज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. जिसके बाद चीफ इंजिनियर संजीव शैलेश ने कहा की जल स्तर में भारी वृद्धि हुई है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है स्थिति नियंत्रण में है. कहा की बराह क्षेत्र में पानी घट रहा है लिहाजा अब बराज पर भी पानी घटने की उम्मीद है. उन्होंने कहा की फिलहाल बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं. साथ ही बराज पर बड़े वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है ताकि किसी विशेष परिस्थिति में बराज के कर्मचारी को सुरक्षा सम्बन्धी कार्य करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके. मालुम हो की देर रात 12 बजे कोसी बराज से 4 लाख 90 हजार 235 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है. पानी घटने के क्रम में है.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Oct 06, 2025 01:01:26
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 के आदर्श नगर कॉलोनी की है। मृतक बच्चों की पहचान 9 वर्षीय आदर्श कुमार के पुत्र लालाबाबू सहनी और 8 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे खेल के दौरान पड़ोस के जलजमाव वाले पानी से भरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को निकालने के लिए कार्रवाई की गई, लेकिन लगभग एक घंटे बाद उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।परिजनों और स्थानीय लोगों में नगर निगम और पुलिस के खिलाफ आक्रोश है; वे जल निकासी के सही प्रबंध नहीं होने को दुर्घटना का कारण बता रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए निर्णय लिया गया है, परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया गया है। मौके पर एएसपी टाउन सुरेश कुमार ने पुष्टि की कि दोनों बच्चों की मौत डूबने से हुई है और आगे की करवाई जारी है। परिवारों के कुछ सदस्यों और स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर समय पर बचाव दल पहुँचते और जलभराव से निपटने के उपाय किए जाते तो यह हादसा रोका जा सकता था। घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा है और लोग नगर निगम की सजगता और जल निकासी के बेहतर प्रबंध की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 06, 2025 01:01:17
Patna, Bihar:लोकेशन पटना बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने तेजस्वी आवास से निकलने के बाद कहा कि लगभग 5 घंटे तक हम लोग बैठे रहें और एक-एक बिंदु पर एक एक सीट पर क्रॉस सिटिंग पर सभी की चर्चाये चली. हम लोग 6 पार्टनर ने अपने स्पेस को लेकर के गहन चिंतन की. कई सीट जो एक दूसरे को चाहीये उन सब सीट पर भी चर्चा हुई. ठोस रिजल्ट तक पहुंचे हैं और फिर हम लोग आगे बैठेंगे और अलग-अलग वन टू वन कर के सब कुछ क्लियर कर लेंगे. सीट शेयरिंग को लेकर के राजेश राम ने कहा कि कौन कितना सीटों पर लड़ेगा वह विषय नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि आपको हमारे सीट चाहिए हमको आपका सीट चाहिए सारे मुद्दे पर हम लोगों ने बातचीत की. हम लोग अपने दरवाजे खोल करके बात कर रहे हैं. बहुत ही सकारात्मक ठोस न्याय प्रिय बात हुई है. फाइनल रिजल्ट को लेकर के राजेश राम ने कहा कि हम लोग 5-5 घंटा बैठ रहे हैं. एक लाइन में पूरे समझ सकते हैं कि हम इंडिया गठबंधन एक-एक कदम एक-एक विचार को एक-एक लोगों के अधिकार को लेकर के आगे बढ़ रहे है . मुकेश सहनी डिप्टी सीएम होंगे इसको लेकर के राजेश राम ने कहा कि यह सारी विषय अंदर की है बाहर आते रहता है. बाइट : राजेश राम, अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 06, 2025 01:00:46
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 06, 2025 01:00:28
Jalpaiguri, West Bengal:বানভাসি উত্তরবঙ্গ। বেহাল পরিস্থিতি দেখেও হাত গুটিয়ে বসে আছে কেন্দ্র।বন্যা কবলিত এলাকা পরিদর্শন করে কেন্দ্রের বিরুদ্ধে তোপ দাগলেন গৌতম দেব। বন্যা পরিস্থিতি খতিয়ে দেখতে আজ উত্তরবঙ্গে আসছেন খোদ মুখ্যমন্ত্রী মমতা ব্যানার্জী। তার আগে জলপাইগুড়ি জেলার পরিস্থিতি কেমন তা খতিয়ে দেখতে রবিবার ডুয়ার্স সহ জলপাইগুড়ি জেলার বানভাসি পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন শিলিগুড়ির মেয়র গৌতম দেব। ডুয়ার্স থেকে ময়নাগুড়ি সমস্ত এলাকা চষে বেড়ান তিনি। এরপর রবিবার রাতে জলপাইগুড়ি সার্কিট হাউজে এক সাংবাদিক সম্মেলন করে কেন্দ্রের বিরুদ্ধে তোপ দাগেন। অপরদিকে ময়নাগুড়ি ব্লকের আমগুড়ি গ্রামপঞ্চায়েতের বেদ গাড়া এলাকার বন্যা দুর্গত মানুষেরা বানভাসি হয়ে বাড়ি ছেড়ে রেল লাইনের ধারে আশ্রয় নিয়েছেন। শেল্টার হোম না পেয়ে খোলা আকাশের নিচে আশ্রয় নেন;ত্রান না পেয়ে ক্ষোভ উগড়ে দেন।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top