Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बारां में बेमौसम बारिश से फसलें प्रभावित, किसान चिंतित

PCPranay Chakraborty
Oct 06, 2025 01:16:29
Noida, Uttar Pradesh
बारां जिले में बैमौसम बारिश का दौर जारी, कई जगह पर झमाझम बारिश, फसलों के गलने की नौबत, बिजली गिरने से एक किसान की मौत, किसानों की बढ़ी चिंता बारां जिले में अक्टूबर के महीने में हो रही बिन मौसम की बरसात ने एक बार फिर से नदी नालों में उफान पर ला दिये है बारिश के चलते कई मार्गों पर पुलियाओं पर चादर चलने से मार्ग अवरुद्ध हो गये है वहीं तालाबों की फिर से चादर चलने लगी है मामोनी से गुना मार्ग की रामपुर के पास पुलिया बहने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है वही किशनगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत भी हो गई है बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है खेतों में कटी पड़ी मक्का, सोयाबीन की फसल में जमकर नुकसान हुआ है वहीं कहीं खेतों में खड़ी फसल भी गलने लगी है यह समय रबी की फसल बुवाई का भी है। ऐसे में कई किसान बा आने पर खेतों में बीज बोने की तैयारी कर रहे हैं। कई ने सरसों आदि के बीज बो भी दिए है। पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 6 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, अत्यावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दिन भर धूप खिली, इसके बाद शाम मौसम बदला और शहर सहित जिले में कई जगह झमाझम बारिश हुई। अचानक हो रही बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया है जिससे खरीफ की फसल के खराब होने की पूरी आशंका है। हो रही बारिश और अतिवृष्टि ने किसानों को परेशानी में ला दिया है। अतिवृष्टि की वजह से फसलों के खराब होने की आशंका है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PDPradyut Das
Oct 06, 2025 03:32:23
Jalpaiguri, West Bengal:বানভাসি উত্তরবঙ্গ। বেহাল পরিস্থিতি দেখেও হাত গুটিয়ে বসে আছে কেন্দ্র।বন্যা কবলিত এলাকা পরিদর্শন করে কেন্দ্রের বিরুদ্ধে তোপ দাগলেন গৌতম দেব。 বন্যা পরিস্থিতি খতিয়ে দেখতে আজ উত্তরবঙ্গে আসছেন খোদ মুখ্যমন্ত্রী মমতা ব্যানার্জী। তার আগে জলপাইগুড়ি জেলার পরিস্থিতি কেমন তা খতিয়ে দেখতে রবিবার ডুয়ার্স সহ জলপাইগুড়ি জেলার বানভাসি পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন শিলিগুড়ির মেয়র গৌতম দেব। ডুয়ার্স থেকে ময়নাগুড়ি সমস্ত এলাকা চষে বেড়ান তিনি। এরপর রবিবার রাতে জলপাইগুড়ি সার্কিট হাউজে এক সাংবাদিক সম্মেলন করে কেন্দ্রের বিরুদ্ধে তোপ দাগেন। অপরদিকে ময়নাগুড়ি ব্লকের আমগুড়ি গ্রামপঞ্চায়েতের বেদ গাড়া এলাকার বন্যা দুর্গত মানুষেরা বানভাসি হয়ে বাড়ি ছেড়ে রেল লাইনের ধারে আশ্রয় নিয়েছেন। শেল্টার হোম না পেয়ে খোলা আকাশের নিচে আশ্রয় নেন।ত্রান না পেয়ে ক্ষোভ উগড়ে দেন。 রিপোর্ট :-
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 06, 2025 03:31:58
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.रूपईडीहा में मिला 9 फ़ीट लंबा मगरमच्छ, पुलिस व वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू ख़बर बहराइच से है,जहां रूपईडीहा क्षेत्र के बरथनवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक भारी भरकम मगरमच्छ को देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस दी, जिसपर मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिये रेस्क्यू अभियान चलाया। घण्टों की कड़ी मसक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में सफल रही और फिर मगरमच्छ को पकड़कर उसे सुरक्षित प्राकृतवास में छोड़ दिया, जानकारी के अनुसार रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ लगभग 9 फुट लंबा और करीब 1.5 कुंटल वज़नी था। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से आरक्षित वन क्षेत्र में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। तब जाकर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली,मौके पर रेस्क्यू किये गए मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Oct 06, 2025 03:31:49
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बारिश के पानी से भरे गड्ढों के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। पहरखेल के दौरान पतंग लूटने गए दो बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है. मुजफ्फरपुर में जल जमाव के कारण बड़ा हादसा हुआ है. बच्चों की पानी में डूबने से परिजनों में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई. स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 के आदर्श नगर कॉलोनी का बताया गया है. मृतक बच्चों की पहचान लालाबाबू सहनी के 9 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान 8 वर्षीय राजा कुमार के रूप में की गई है. बच्चे आदर्श नगर के बताए गए हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है. पुलिस के आने के बाद करीब एक घंटे तक दोनों बच्चों को नहीं निकाला जा सका. परिजनों और लोगों में नाराजगी दिखी. स्थानीय लोगों ने फिर दोनों बच्चों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन का आक्रोश फूट पड़ा और नगर निगम और पुलिस के खिलाफ विरोध किया गया. बच्चों के मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीत्कार मच गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम अगर सजग होती और पानी की निकासी कर ली होती तो यह घटना नहीं होती और दोनो बच्चों की जान बच सकती थी. समय से बचाव दल आते तो बच्चे बाहर सुरक्षित निकल सकते थे. यह घटना बेहद दुखद है और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है. एएसपी टाउन सुरेश कुमार ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों खेलने के दौरान घर के पास जलजमाव वाले गड्ढे में चले गए और डूबने से मौत हो गई. दोनों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में लाया गया था जहां मृत घोषित कर दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है.
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Oct 06, 2025 03:31:30
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में भारत-चीन सीमा से लगे सीमांत जादूंग गांव अब वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पर्यटन की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। योजना के प्रथम चरण में पारम्परिक शैली में 6 होम स्टे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। तथा दूसरे चरण में 8 होम स्टे बनाए जाएंगे। कुल 14 होम स्टे के पूरा होने पर जादूंग गांव में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे एक ओऱ जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जादूंग गांव का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बताते चलें कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान जादूंग गांव खाली कराया गया था। हालांकि स्थानीय ग्रामीण आज भी अपने देवस्थानों की पूजा के लिए जादुंग गांव में आते हैं। अब वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत यहां बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि निकट भविष्य में जादूंग गांव सीमांत पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 06, 2025 03:31:00
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Oct 06, 2025 03:30:27
Baruipur, West Bengal:ऑटो-चारचक्का সংঘর্ষ, মৃত ১, জখম ৩ ক্যানিং - অটো-ড্রাইভিং ট্রেনিংয়ের চারচাকা গাড়ি সংঘর্ষে মৃত্যু হল এক অটোযাত্রীর। পাশাপাশি গুরুতর জখম হলেন তিনজন অটোযাত্রী。 ঘটনাটি ঘটেছে ক্যানিং-বারুইপুর রোডের বেলেগাছি এলাকায়। Mortal name Mujibur Sardar(৩৬)। মৃতের বাড়ি ক্যানিংয়ের তালদি পঞ্চায়েতের শিবনগর গ্রামে। এছাড়াও ঘটনায় গুরুতর জখম হয়েছেন সাহিদা বিবি মন্ডল,অঙ্কিত মন্ডল,পূজা সামন্ত। স্থানীয়রা দুর্ঘটনাগ্রস্থ জখমদের কে রক্তাক্ত অবস্থায় উদ্ধার করে। চিকিৎসার জন্য তড়িঘড়ি ক্যানিং মহকুমা হাসপাতালে নিয়ে যায়। সেখানে সাহিদা বিবি মন্ডল,পূজা সামন্ত ও মুজিবর সরদারদের শারীরিক অবস্থা অত্যন্ত সংকটজনক হলে কলকাতার চিত্তরঞ্জন হাসপাতালে স্থানান্তরিত করেন চিকিৎসকরা। কলকাতায় নিয়ে যাওয়ার আগে মৃত্যু হয় মুজিবরের বলে জানা যায় ।স্থানীয় সুত্রে জানা গিয়েছে এদিন একটি যাত্রীবাহী অটো যাত্রীদের নিয়ে ক্যানিং থেকে বারুইপুরের দিকে যাচ্ছিল। সেই সময় আচমকা ড্রাইভিং ট্রেনিংয়ের ওই চারচাকা গাড়িটি নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে সজোরে যাত্রীবাহী অটোটে ধাক্কা মারে। ঘটনায় মৃত্যু হয় একজনের এবং গুরুতর জখম হয় তিনজন। অন্যদিকে ঘটনার খবর পেয়ে ক্যানিং থানার পুলিশ ও ক্যানিং ট্রাফিক পুলিশ ঘটনাস্থলে হাজীর হয়।মৃতদেহ ময়না তদন্তে পাঠিয়ে ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে ক্যানিং থানার পুলিশ。
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Oct 06, 2025 03:30:15
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: दुबई मॉल की लिफ़्ट में 35 मिनट तक फंसे टीवी एक्टर गुलशन पांडे, लिफ़्ट के अंदर फंसे हुए रील बनाकर राजनीति पर कसा तंज। गाजियाबाद के आरडीसी इलाके स्थित दुबई मॉल में सोमवार को मशहूर टीवी एक्टर गुलशन पांडे करीब 35 मिनट तक लिफ़्ट में फंसे रहे। जानकारी के मुताबिक, गुलशन पांडे किसी कार्यक्रम में शामिल होने मॉल पहुँचे थे, तभी अचानक लिफ़्ट तकनीकी खराबी के चलते बीच में ही बंद हो गई। इस दौरान वे अपने एक सहयोगी के साथ अंदर फंसे रहे। मॉल प्रबंधन की टीम ने तुरंत तकनीशियनों को बुलाया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान एक्ट्र को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लिफ़्ट से बाहर आने के बाद गुलशन पांडे ने व्यवस्था पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “यह कांग्रेस, बीजेपी सब है... केवल आम आदमी पार्टी की कमी है, जो अपने आप में खास है।” उनके इस बयान से वहां मौजूद लोगों में हल्की मुस्कान भी देखने को मिली, जबकि कुछ ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। घटना के बाद मॉल प्रशासन ने लिफ़्ट की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने गाजियाबाद के बड़े मॉल्स की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 06, 2025 03:18:19
Ghaziabad, Uttar Pradesh:कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार और थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों/स्नैचरों को गिरफ्तार किया। पुलिस पर फायरिंग करने वाले दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस टीमें अपराध की रोकथाम के लिए रामलीला ग्राउंड के पास गढ़ी कट्टैया कट, खन्ना नगर इलाके में चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों ने बाइक न रोककर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल पुत्र कालूराम निवासी खोक्सा, थाना झिझाना, जनपद शामली और मोहन पुत्र गोपाल निवासी खानपुर, झिझाना, जनपद शामली के रूप में हुई है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है。 पुलिस ने मौके से ₹54,500 की लूटी गई रकम, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि दोनों अभियुक्तों पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों — अंकुर विहार, लोनी बॉर्डर, मोदीनगर और ट्रोनिका सिटी — में धारा 304(2) बीएनएस के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर लूट और स्नैचिंग की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय गिरोह से जुड़े हुए हैं और लगातार गाजियाबाद-लोनी क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Oct 06, 2025 03:18:06
Saharanpur, Uttar Pradesh:पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने फायरिंग कर एक थाना अध्यक्ष को किया घायल दूसरे की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली बाल बाल बची जान सहारनपुर पुलिस और बदमाश की हुई मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर इतनी जबरदस्त फायरिंग की कि एक थाना अध्यक्ष के हाथ में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए तो वही दूसरे थाना अध्यक्ष की बुलेट प्रूफ जैकेट में गली जा फंसी और उनकी जान बाल बाल बची। थाना सरसावा और थाना गागलहेडी पुलिस की संयुक्त रूप से लूट करके भाग रहे बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई।सहारनपुर पुलिस को देर रात उसे समय सफलता हासिल हुई जब हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मार गिराया हालांकि इस मुठभेड़ में गागलहेड़ी थाने के प्रभारी भी घायल हो गए हैं। 1 लाख का इनामी बदमाश इमरान की मेरठ शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी इसके विरोध लूट डकैती गैंगस्टर और अन्य अपराधों के मामले इन चारों जनपदों के विभिन्न स्थानों में दर्ज है। पुलिस को यह सफलता उसे समय हाथ लगी जब इनामी बदमाश बाइक की लूट कर भाग रहा था तब पुलिस ने बड़ी ही मुस्तादी से उसका पीछा किया और हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए की इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सरसावा पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश मोटर साइकिल छीनकर भाग रहे हैं सूचना मिलने के बाद थाना सरसावा और थाना गागलहेडी पुलिस ने पीछा किया पुलिस को पीछे आते देख कर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसकी पहचान इमरान पुत्र रज्जाक सौंटापुर रसूलपुर थाना थाना भवन जनपद शामली के रूप में हुई है। पकड़े गए अपराधी के ऊपर लूट और डकैती के मामलों में वांछित था इतना ही नहीं इस पर ₹100000 का भी सरकार की ओर से इनाम घोषित है। घायल इमरान जब तक अस्पताल पहुंचा तब तक मौत ने उसे अपने शिकंजे में कस लिया था डॉक्टरों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। और इस मुठभेड़ में थाना गागलहेडी के प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं थाना प्रभारी सरसावा के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली जा फंसी और उनकी जान बाल बाल बची। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मृतक इमरान के विरुद्ध 13 अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं मेरठ शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में दर्ज है डकैती लूट गैंगस्टर और अन्य अपराधों में दर्ज है और पिछले काफी समय से इमरान की पुलिस को तलाश थी। मृतक बदमाश के पास से 32 बोर की दो पिस्टल 180खोखा कारतूस 10 जिंदा कारतूस और लूटी हुई बाइक बरामद हुई है。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 06, 2025 03:17:54
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी शातिर घंटा चोर मोहर्रम अली मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है. शातिर बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं. थाना कोतवाली शहर की पुलिस ने इसी गैंग के सदस्य मोहर्रम अली को गिरफ्तार किया है. सतौथा गांव के रहने वाले मोहर्रम अली और उसके साथियों मंदिरों को निशाना बनाते थे और घंटा चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे. गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी थी और 25 हजार का इनाम घोषित था. बाइक, एक अवैध तमंचा, दो धोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. घायल बदमाश का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है.
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 06, 2025 03:17:41
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाना सैदनंगली क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर में 2 वर्षीय यतिका की घर में रखी पानी की बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते यतिका औंधे मुंह बाल्टी में गिर गई। उस वक्त मां विशाखा घर के अंदर काम में व्यस्त थीं। कुछ देर बाद यतिका की बड़ी बहन तृषा ने उसे बाल्टी में गिरा देखा और शोर मचा दिया। आनन-फानन में मां ने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने सदमे में बिना मांगे किसी सूचना या पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 06, 2025 03:17:31
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह फतेहगढ़ जनपद के थाना नवाबगंज पुलिस और बदमाशों के बीच आज तड़के मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो के पैरों में गोली लगी है। पूरी वारदात करनपुर-जसमई मार्ग पर सुमनलता डिग्री कॉलेज के पास हु थाना नवाबगंज पुलिस टीम सोमवार 6 अक्टूबर की सुबह गश्त पर थी। इसी दौरान करनपुर-जसमई मार्ग पर संदिग्धों की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्तियों में महाराज सिंह उर्फ पप्पू, भारत सिंह, और केशराम पाल उर्फ पुत्तन शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान महाराज सिंह और भारत सिंह के पैरों में गोली लगी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी नवाबगंज से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। बाइट– पुलिस अधिकारी बाइट “पकड़े गए अभियुक्त 23 सितंबर को न्यामतपुर गांव में ऑटो चालक पुष्पेंद्र को गोली मारने की वारदात में शामिल थे। आज वे उसी वारदात से जुड़े पैसों की लेनदेन के लिए पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया।”बरामदगी में पुलिस नेदो देशी तमंचे 315 बोर, तीन ज़िंदा और एक खोखा कारतूस,एक तमंचा 12 बोर व दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।अपराधिक इतिहास में खुलासा, मुख्य आरोपी महाराज सिंह उर्फ पप्पू पर फतेहगढ़ और मऊदरवाजा थानों में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं — जिनमें 395, 397, 307 भादवि और आर्म्स एक्ट की धाराएँ शामिल हैं। अन्य आरोपियों भारत सिंह और केशराम का भी हालिया मुकदमा नवाबगंज में दर्ज है, जिनकी अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है。 फिलहाल पुलिस ने अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。 फतेहगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सक्रिय पुलिस कार्यवाही से संगीन अपराधों में लिप्त बदमाशों पर अब कानून का शिकंजा कस रहा है。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 06, 2025 03:17:23
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा से करगुवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दीपक नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश ने जुलाई महीने में नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभाँवर में हुई लगभग एक करोड़ की चोरी की वारदात में शामिल था। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक और चोरी गए सोने चांदी के गहने बरामद हुए। 36 घंटे पहले हुई मुठभेड़ में यह बदमाश पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। उसके दो साथी पकड़े गए थे। आज पुलिस ने दीपक को अरेस्ट कर लिया और के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top