Back
हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक ने मैक्स चालक को रौंदा
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर आज गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव साथिनी के पास एक ट्रक ने मैक्स पिकअप चालक को रौंद दिया। मृतक की पहचान कासगंज के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव सियपुर निवासी 42 वर्षीय चंद्रकेश पुत्र भगवानदास के रूप में हुई है। चंद्रकेश मैक्स पिकअप गाड़ी से एक रिश्तेदार के साथ वृंदावन से गाय लेकर लौट रहे थे। सुबह वापस लौटते समय उनकी गाड़ी की लाइट में खराबी आ गई। चंद्रकेश मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर गांव साथिनी के निकट गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़े होकर गाड़ी की लाइट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे घने कोहरे में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चंद्रकेश को हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया और परिवार को घटना की सूचना दी गई। चंद्रकेश खेती-बाड़ी का काम करते थे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 07:01:09Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद, गुजरात: अहमदाबाद में होली मनाई जा रही है।
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 04, 2026 07:00:19Noida, Uttar Pradesh:Wishing you a colourful Holi filled with love, life, light, laughter and joy!
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 07:00:11Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में शराब की दुकानें #Holi2026 पर खुली रहेंगी क्योंकि इस साल की शुरुआत में जारी सरकारी आदेश के अनुसार यह त्योहार अब 'ड्राई डे' की लिस्ट में नहीं है।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 06:47:240
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 04, 2026 06:46:100
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 06:45:500
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 04, 2026 06:45:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 06:45:290
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 04, 2026 06:45:190
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 04, 2026 06:45:140
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 04, 2026 06:36:56Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सभी को होली की शुभकामनाएं। प्यार भरी, नफरत मिटाने वाली होली।"
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 04, 2026 06:36:370
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 04, 2026 06:36:220
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 04, 2026 06:36:100
Report
