Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

हाथरस में बवाल: मुरसान थाने पर पथराव, 51 नामजद और 70 अज्ञात पर FIR, 3 गिरफ्तार

Feb 09, 2026 11:38:15
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस के मुरसान कस्बे में ढाई वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। मथुरा रोड पर जाम लगाने के बाद भीड़ ने मुरसान थाने पर पथराव किया। जिसमें कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 51 लोगों को नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आज मृत बच्चे का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। यह घटना शनिवार को हुई थी, जब मुरसान कस्बा निवासी रूपेश उर्फ रूपा के ढाई वर्षीय पुत्र यश की एक कार से कुचलकर मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पहले मथुरा रोड पर जाम लगाया और इसके बाद देर शाम करीब 15 मिनट तक मुरसान थाने पर पथराव किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इस घटना में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के वीडियो फुटेज के आधार पर 51 लोगों की पहचान कर उन्हें नामजद किया है। इसके अलावा 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन उपद्रवियों- बबलू, धीरज और रामबाबू (निवासी मुरसान) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कई उपद्रवी कस्बे से फरार हैं। पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। हादसे में शामिल कार चालक और उसका साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रविवार को मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। बच्चे के घर पर पूरे दिन मातम पसरा रहा।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DSDeepesh shah
Feb 09, 2026 13:17:57
Vidisha, Madhya Pradesh:जिला विदिशा के सिरोंज क्षेत्र के गोपाल नगर में प्राचीन मंदिर की मूर्तियाँ खंडित थीं। पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है गोपाल नगर का प्राचीन मंदिर। हिंदू संगठन ने 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर चेतावनी दी और विरोध में चक्का जाम किया गया। सिरोंज के गोपाल नगर में मंदिर में मूर्तियाँ खंडित हुईं। जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुँचे। गांव के लोगों ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा रात्रि में लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्राचीन मूर्तियाँ खंडित कर दी गईं। सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। जानकारी मिलते ही एसडीओपी मौके पर पहुँचे, गांव के लोगों को समझाइश दी और चक्का जाम खुलवाया गया।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 09, 2026 13:17:37
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा कुदायला सरकारी स्कूल में तालाबंदी ड्रामा प्रिंसिपल ने गेट पर जड़ा ताला, 2 घण्टे शिक्षिका बाहर खड़ी रही, रामगंजमंडी के कुदायला सरकारी स्कूल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रिंसिपल और एक शिक्षिका के बीच उपजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रिंसिपल ने स्कूल के मुख्य गेट पर अंदर से ताला जड़ दिया। इसके कारण स्कूल ड्यूटी पर आई शिक्षिका और कुछ छात्र करीब 2 घंटे तक बाहर खड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि ​शिक्षिका कृष्णा जब सुबह स्कूल पहुँचीं, तो प्रिंसिपल ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। शिक्षिका का आरोप है कि प्रिंसिपल ने बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित आदेश के उन्हें कार्यमुक्त करने की बात कही। ​शिक्षिका ने कहा कि जब उन्होंने मैंने गेट पर पहुंचने के बाद अंदर जाने की कोशिश की तो प्रिंसिपल ने गेट नहीं खोला। उन्होंने कहा कि आपको कार्यमुक्त कर दिया गया है। आप सातलखेड़ी मे जोइनिंग ले सकती है। जब उन्होंने लिखित आदेश मांगा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और फोन पर रिलीव करने का मैसेज डाल दिया। प्रिंसिपल का कहना है कि सातलखेड़ी स्कूल में स्टाफ की कमी है। इसी कारण कृष्णा को पिछले 6 माह से वहां लगाया गया है। वहीं वहां के शिक्षक अमृतलाल को 5वीं बोर्ड परीक्षा के कार्यों के लिए कुदायला लगाया है। इसी अदला-बदली के चलते आज उन्हें रिलीविंग लेटर दिया जा रहा था। ​स्कूल गेट पर ताला लटका देख और शिक्षिका को बाहर खड़ा पाकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख और ग्रामीणों के दबाव में करीब 3 घंटे बाद स्कूल का गेट खोला गया। ग्रामीणों के अनुसार ​हैरानी की बात यह रही कि जिस ''''रिलीविंग लेटर'''' को लेकर घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला, उसे बाद में रोक लिया गया। और शिक्षिका को स्कूल में प्रवेश दिया गया। शिक्षिका मेहरा ने बताया कि प्रिंसिपल ने स्कूल में प्रवेश तो दे दिया लेकिन अभी तक उनसे रजिस्टर पर हस्ताक्षर नही करवाये गए। वही उन्होने कहा कि शाम को ग्रामीणों की मौजदगी में प्रिंसिपल ने समाधान की बात कही थी, लेकिन वह बिना कुछ बताए ही स्कूल से चले गए。
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 09, 2026 13:16:50
Khandwa, Madhya Pradesh:पंधाना में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा टला...ढोल-डीजे की तेज आवाज से बेकाबू हुई घोड़ी, कुएं में गिरी... दूल्हे ने खुद कर बचाई अपनी जान... खंडवा में बारात के दौरान घोड़ी बिदक गई। वह संभलती उससे पहले ही पास ही में बने कुएं में गिर गई। अच्छी बात यह रही कि तुरंत ही दूल्हे ने कूद कर अपनी जान बचा ली। पता चला है कि डीजे और ढोल नगाड़ों की तेज आवाज में यह घोड़ी बिदक गई थी। लगभग घंटे भर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने घोड़ी को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। वी ओ,मामला खंडवा जिले के फतेहपुर गांव का है। यहां एक विवाह समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में शामिल घोड़ी अचानक असंतुलित होकर कुएं में जा गिरी। बताया जा रहा है कि, ग्राम आवल्या विट्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात रवाना हुई थी। बाराती ढोल-डीजे की तेज आवाज पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेज गाने की आवाज से घोड़ी बेकाबू हो गई और संतुलन खो बैठी। गनीमत यह रही कि दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद घोड़ी पास ही स्थित एक खुले कुएं में जा गिरी, जिसमें पानी भी था। एक घंटे के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों की मदद से घोड़ी को बाहर निकाल लिया गया।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Feb 09, 2026 13:16:31
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Feb 09, 2026 13:16:17
Mahasamund, Chhattisgarh:जिला पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में ए Anti नारकोटिक टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। 24 घंटे के भीतर गांजा तस्करी के खिलाफ तीन ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 132 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 66 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में कुल 11 अंतरराज्यीय आरोपी में एक महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई 6 लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 55 लाख रुपए है। इस पूरे नेटवर्क को 6 घंटे के भीतर एंड-टू-एंड ऑपरेशन में पकड़ने में रायपुर, राजनांदगांव और भंडारा पुलिस के साथ साइबर डाटा एनालिटिक्स की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों और पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जारी है。
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 09, 2026 13:15:15
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में बंद अब्दुल रहमान की हरियाणा की फरीदाबाद स्थित नीमका जिला जेल में हत्या कर दी गई। अब्दुल रहमान अयोध्या के थाना इनायतनगर क्षेत्र के मजनाई गांव का रहने वाला था. बताया गया कि जेल बैरक के भीतर ही एक सह-कैदी ने उस पर नुकीली, पत्थरनुमा वस्तु से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कैदी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे बैरक में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान सह-कैदी अरुण चौधरी ने अब्दुल रहमान पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन ने तत्काल घायल कैदी को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक अब्दुल रहमान मूल रूप से अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था। उसे मार्च 2025 में फरीदाबाद के पाली इलाके से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी। जांच एजेंसियों का आरोप था कि अब्दुल रहमान अयोध्या स्थित राम मंदिर पर हमले की साजिश में शामिल था और उसके पास से ग्रेनेड समेत विस्फोटक सामग्री बरामद होने का दावा भी किया गया था।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 09, 2026 13:11:44
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिला अस्पताल की संवेदनहीन तस्वीर! ठंड से बचने बुजुर्ग महिला ने ओढ़ी प्लास्टिक की बोरी, वीडियो वायरल कटनी जिला चिकित्सालय से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग महिला ठंड से बचने के लिए प्लास्टिक की बोरी ओढ़कर पलंग पर सो रही है। हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को चादर और कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं, इसके बावजूद यह दृश्य कई सवाल खड़े कर रहा है। जिले के अधिकारी बताते हैं कि बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। महिला का नाम कल्लो बाई है, जिन्हें 6 फरवरी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोट आई थी। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की ओर से महिला को चादर और कंबल उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन उन्होंने उन्हें लेने से इनकार कर दिया और चादर-कम्बल को फेंक दिया। महिला अपने साथ लाई हुई प्लास्टिक की बोरी को ही ओढ़कर पलंग पर लेटी रहीं। जैसे ही यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, तत्काल प्लास्टिक की बोरी हटवाकर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया गया। फिलहाल बुजुर्ग महिला का इलाज जारी है।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 09, 2026 13:11:13
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - 20 जनवरी को जिले के घुघरी विकासखंड के दानिटोला धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता सामने आई थी । समिति प्रबंधक, सेल्समेन ओर कम्प्यूटर आपरेटर ने मिलकर बड़ी गड़बड़ी की थी और धान खरीदी की अवधि समाप्त होने के बावजूद किसानों की धान खरीदकर बड़ा घोटाला किया था । मामले पर जिला कलेक्टर ने जांच बैठाई थी जिसमे सामने आया था कि यहाँ लाखों रुपयों की हेराफेरी करने की कोशिश की गई थी । आज इस मामले में धुंधरी थाना पुलिस ने समिति प्रबंधक, सेल्समेन ओर कम्प्यूटर आपरेटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है । उप पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच में पाया गया कि इस मामले में 75 लाख रुपयों से अधिक का घोटाला करने की कोशिश की गई थी । मामले से संबंधित सभी के खिलाफ घुघरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 09, 2026 13:07:56
Krishnanagar, West Bengal:নিজের জমি থাকতেও রাস্তার উপর বাড়ি করার অভিযোগ তৃণমূল কর্মীর বিরুদ্ধে। government road كاملভাবে দখল করে বাড়ি তৈরির চেষ্টা তৃণমূল কর্মীর,নিজের জমি থাকতেও সরকারি রাস্তার উপর জোরপূর্বক বাড়ি করার চেষ্টার অভিযোগ উঠল এক তৃণমূল কর্মীর বিরুদ্ধে। ঘটনাটি নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জের শিবনিবাস গ্রাম পঞ্চায়েতের শিবনিবাস হালদারপাড়ায় এই ঘটনা, শিবনিবাস গ্রাম পঞ্চায়েতের পক্ষ থেকে জানা গেছে ৩৭ নম্বর মৌজার ডহরের ২১৭ নাম্বার দাগে হালদার পাড়ার বাসিন্দা, গোপাল সরকার সরকারি বাংলা আবাস যোজনা ঘর পেয়েছেন। সেই ঘর সরকারি রাস্তা সম্পূর্ণরূপে দখল করে তার উপরে ঘর করার চেষ্টা করেন। এ ব্যাপারে ঐ গ্রামের বাসিন্দা পরিমল বিশ্বাস শিবনিবাস গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান কে লিখিতভাবে অভিযোগ জানান। অভিযোগের ভিত্তিতে শিবনিবাস গ্রাম পঞ্চায়েতের পক্ষ থেকে গোপাল সরকারকে পঞ্চায়েতে মিটিং ডেকে নির্দেশ দেয়,সরকার থেকে পাট্টা যে এক শতক জায়গা পেয়েছেন সেই জায়গায় ঘর করুন। রাস্তা দখল করে বা রাস্তা সম্পূর্ণ বন্ধ করে কোন ঘর করা যাবে না। তা সত্ত্বেও আজ রবিবার গ্রাম পঞ্চায়েত অফিস বন্ধ থাকার সুযোগ কে কাজে লাগিয়ে গোপাল সরকার সেই রাস্তার উপরে জোর করে বাড়ি করার চেষ্টা করেন। খবর পেয়ে এ ব্যাপারে শিবনিবাস গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান তৎক্ষণাৎ কৃষ্ণগঞ্জ থানায় লিখিত অভিযোগ জানায়। অভিযোগের ভিত্তিতে সঙ্গে সঙ্গে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় কৃষ্ণগঞ্জ থানার পুলিশ এবং গোপাল সরকারকে রাস্তা ছেড়ে দিয়ে তার সরকারি পাট্রা পাওয়া নিজের জায়গায় বাড়ি করার জন্য পরামর্শ দেন। রাস্তা সম্পূর্ণরূপে দখল করে তৃণমূল কর্মী জোর করে বাড়ি করার চেষ্টার বিরুদ্ধে গ্রামবাসীরাও প্রধানমন্ত্রী মার্চপিটিশন করে। স্থানীয় বাসিন্দাদের অভিযোগ শাশক দলের ছত্রছায়ায় থাকার কারণে একটা রাস্তার সম্পূর্ণরূপে দখল করে বাড়ি করার সাহস পেয়েছে,এ ব্যাপারে শিবনিবাস হালদার পাড়ার তৃণমূল নেতা, গণেশ বিশ্বাস বলেন দীর্ঘদিন এই রাস্তাটা পড়ে রয়েছে। অনেকটা জমির মধ্যে চারজনকে একশতক করে পাট্টা দেওয়া হয়েছে। গণেশ বাবুকে প্রশ্ন করা হয় সরকারী রাস্তা দখল করে বাড়ি করা যায় কি? গণেশ বাবু রাস্তার কথা স্বীকার করে নিলেও তিনি বলেন প্রয়োজনে আমরা অন্যজনকে পাট্টা দিয়ে দেবো। একজন শাসক দলের নেতা হয়ে রাস্তার উপর পাট্টা দেওয়ার কথা বলতে পারেন কি? তৃণমূল নেতার এটা কি জানা নেই সরকারী রাস্তার ওপর পুরো রাস্তা বন্ধ করে বাড়ি করার অধিকার কারো নেই। না তৃণমূল নেতার ছত্রছায়ায় থাকলে সব কিছু করা যায়। তৃণমূল নেতা গণেশ বাবু ভুলে গেছেন পাট্টা রাস্তার উপর দেওয়া হয়নি—কারণ রাস্তা বাদ দিয়ে অনেকটা জায়গা রয়েছে তা সত্ত্বেও পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছালে তৃণমূল নেতা গণেশ বাবু ঘটনাস্থলে পৌঁছান এবং পুলিশের সামনে রাস্তার উপর বাড়ি করার দরাই সাফায় গান। যদিও তদন্তে আসা পুলিশ আধিকারিক বলেন রাস্তা দখল করে কখনোই কোন কিছু করা সম্ভব নয় তা সত্ত্বেও গণেশ বাবুর বক্তব্য প্রয়োজনে বাদবাকি জায়গা, আমরা পাট্টা দিয়ে দেবো। এ যেন একেবারে মগের মুল্লুক পেয়েছেন তৃণমূল নেতা। এ ব্যাপারে হালদার পাড়ার পঞ্চায়েত সদস্য তথা বিজেপির নেতা অমৃত বিশ্বাস বলেন জোরপূর্বক রাস্তার উপরে বাড়ি করার প্রতিবাদ গ্রামবাসীরা করেছে। শিবনিবাস গ্রাম পঞ্চায়েতের পক্ষ থেকে সাধারণ মানুষের যাতায়াতের রাস্তা পঞ্চায়েত কোনোভাবেই দখল করে বাড়ি করতে দেবে না। এ ব্যাপারে শিবনিবাস গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান স্থানীয় কৃষ্ণগঞ্জ বি এল আর ও কে লিখিতভাবে অভিযোগ জানিয়েছেন। তৃণমূল কর্মী গোপাল বুঝতে পেরেছেন তিনি এই রাস্তা আটকে ঘর করতে পারবেন না সেই জন্যই গতকাল রবিবার ছুটির দিনে তড়িঘড়ি রাস্তার উপরে বাড়ি করার চেষ্টা করেন। তৃণমূল কংগ্রেসের প্রশ্রয়ে ও মদতেই এই কাজ করার সাহস পেয়েছেন দাবি বিজেপির। ১নং গোপাল সরকার তৃণমূল কর্মী। ২নং গণেশ বিশ্বাস, স্থানীয় তৃণমূল নেতা ৩নং অমৃত বিশ্বাস স্থানীয় বিজেপির পঞ্চায়েত সদস্য
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 09, 2026 13:07:16
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण से पहले ही कुछ किसानों ने सर्किल रेट को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को झांसी कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शन कारी किसानों ने कहा कि पिछले पच्चीस वर्षों से इस क्षेत्र में सर्किल रेट बढ़ाया नहीं गया है। इससे किसानों का नुकसान होगा। दीपक यादव ने बताया कि जमीनों का रेट बहुत कम दिया जाना है इसलिए वे जमीन नहीं देंगे। भगवान सिंह ने कहा कि किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते हैं। जिस रेट में सरकार जमीन खरीद रही है, उतनी कीमत में दूसरी जगह जमीन नहीं मिलेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top