Back
हाथरस पहुंची सत्य साईं बाबा की रथ यात्रा, बेंगलुरु से आई यात्रा का ब्रज कला केंद्र ने किया स्वागत
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में श्री सत्य साईं बाबा की पावन रथ यात्रा हाल ही में हाथरस नगर में पहुंची और आगरा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा भवन में भक्तों और स्थानीय संगठनों ने भव्य स्वागत किया। यह यात्रा बेंगलुरु से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न मार्गों से होते हुए पहले सिकंदरा राऊ और फिर हाथरस पहुंची। रथ यात्रा का स्वागत ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रथ को आगरा रोड पर भक्तों और आयोजकों ने पुष्प वर्षा, माला और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सत्य साईं बाबा की पूजा-अर्चना और आरती भी आयोजित की गई। रथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे आर.के. जिंदल, यतेंद्र कुमार, उन्मेष कुमार वर्मा, आर.पी. लोहिया और प्रकाश वीर शर्मा सहित अन्य साथियों का सम्मान किया गया। आयोजकों ने उनके स्वागत के दौरान रथ यात्रा की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने काव्य पाठ के माध्यम से बाबा का स्वागत किया, जबकि प्रदीप सारस्वत ने भजन प्रस्तुत किए। कवि प्रभु दयाल प्रभु और दीपक रफी ने आध्यात्मिक काव्य पाठ करके उपस्थित भक्तों को भावविभोर किया। इस अवसर पर श्री अक्रूर सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय 'शानू', महासचिव लालतेश गुप्ता और संगठन मंत्री शेखर वाष्र्णेय ने भी अतिथियों का स्वागत किया और यात्रा की धार्मिक गरिमा को बढ़ाया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत बाहर से आए सभी अतिथि और स्थानीय भक्तजनों ने प्रसादी एवं स्वल्पाहार ग्रहण किया। भक्तों ने कहा कि यह रथ यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभूति देती है, बल्कि समाज में सेवा, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी फैलाती है। रथ यात्रा के आने से नगर में श्रद्धालुओं और भक्तों में उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर बीना गुप्ता एडवोकेट, जयशंकर पाराशर, कल्पना शर्मा, अखिलेश अग्निहोत्री, कपिलेश मोहन वाष्र्णेय, राजीव वाष्र्णेय, सत्य प्रकाश सारस्वत, पवन बंसल, रविंद्र मित्तल, मनमोहन, प्रदीप सारस्वत, रवि शर्मा, अशोक कुमार सेंगर, मिथलेश देवी, मीना देवी, रजनी देवी, गीत देवी, आलोक सारस्वत, संजीव वाष्र्णेय, नीरज वाष्र्णेय, सीमा वाष्र्णेय, नीतू वाष्र्णेय, कमलेश, डॉ. याचना, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, पीयूष अग्निहोत्री और रिचा देवी सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद रथ यात्रा अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गई। भक्तों ने आशा व्यक्त की कि इस पावन यात्रा से समाज में भाईचारे, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलेगा और आने वाले समय में इसकी महत्ता और बढ़ेगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
JSJagmeet Singh
FollowJan 05, 2026 10:16:240
Report
JPJitendra Panwar
FollowJan 05, 2026 10:15:240
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 05, 2026 10:14:52Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से बेजुबानों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है....यहां स्ट्रीट डॉग को जबरन शराब पिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 05, 2026 10:14:010
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 05, 2026 10:13:360
Report
AMALI MUKTA
FollowJan 05, 2026 10:13:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 05, 2026 10:13:010
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 05, 2026 10:12:450
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:12:160
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 05, 2026 10:11:410
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 05, 2026 10:11:180
Report
KPKomlata Punjabi
FollowJan 05, 2026 10:11:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 05, 2026 10:10:290
Report