Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hapur245207

गढ़मुक्तेश्वर में नियमों की धज्जियां: समय से पहले खुला देसी शराब का ठेका, 75 की जगह 90 रुपये में बेच

Mar 15, 2026 05:40:52
Hajipur, Uttar Pradesh
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर के स्याना बस अड्डे के सामने स्थित इंदिरा कॉलोनी में देसी शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह निर्धारित समय से पहले ही ठेका खोल दिया जाता है और शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, ठेके पर शराब को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर भी बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 75 रुपये का देसी शराब का पव्वा खुलेआम 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेके पर इस तरह की मनमानी काफी समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सुबह-सुबह शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस पर कार्रवाई की जाती है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MDMahendra Dubey
Mar 15, 2026 07:33:11
Sagar, Madhya Pradesh:बोरवेल से निकली ज्वलनशील गैस, आग की लपटों ने फैलाई दहशत.. देश रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहा है तो लोग विकल्प तलाश रहे हैं. मध्यप्रदेश के सागर से बड़ी खबर है जहां एक बोरवेल आग उगल रहा है; पानी की जगह गैस निकल रही है और आग के संपर्क में आने पर लपटें बन जाती हैं. मामला सागर जिले के बंडा शहर का है, वार्ड नंबर 11 में देखने वाले डर गए थे और लोग वहां जुटते चले गए. इलाके में एक परिवार के घर निर्माण से पहले बोरवेल खुदवाया गया, सामान्य बोरवेल की तरह यह भी है लेकिन अचानक तेज आवाज और बदबू फैलने लगी. लोग बोरवेल के पास गए तो गैस रिसाव जैसी स्थिति देखी गई; कुछ लोगों ने गैस चेक करने के लिए माचिस की तीली पास ली तो आग लग गई. आग कई घण्टों तक जलती रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर आ पहुँचे. आग की खबर ने सबको चौंका दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्निशमन दल को बुलाया और बोरवेल की आग बुझा दी गई. आग की लपटें सामान्य से बहुत ऊँची थीं. पुलिस ने लोगों से दूरी बनाए रखने को कहा है और अब जांच शुरू होगी कि कौन सी गैस निकल रही है और आग की वजह क्या है।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 15, 2026 07:32:54
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 15, 2026 07:31:36
Reni, Rajasthan:स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, घरेलू सामान जला बकरी के बच्चे भी मरे अलवर जिले के रैणी क्षेत्र के गांव परबैणी में अचानक आग लगने से एक छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से बकरी के बच्चे भी झुलसकर मर गए। जानकारी के अनुसार गांव परबैणी निवासी बिशन्त्ता बैरवा के घर के पास बने छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों में आने से बकरी के छोटे बच्चे भी झुलसकर मर गए। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में बिजली निगम के ठेका कर्मचारी गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे थे। पीड़ित के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है। बाइट:पीड़ित घटना की सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 15, 2026 07:31:17
Sikar, Rajasthan:देश भर में प्रसिद्ध सीकर की शक्तिपीठ जीणधाम का ऐतिहासिक मंदिर अब और भी भव्य और नए स्वरूप में नजर आएगा। जीण माता के इस ऐतिहासिक मंदिर का गुंबद अब 5 किलोमीटर दूर से दिखाई देगा। करीब पांच साल में इस गुंबद का निर्माण पूरा हो गया है और इस पर 11 फिट का कलश स्थापित किया गया है। मंदिर में दो दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव मनाकर यह काम पूरा किया गया है। पुजारी परिवार व साधु-संतों के सानिध्य में मंदिर के नए शिखर पर स्वर्ण कलश और चांदी की धर्मध्वजा स्थापित की गई। मंदिर के पुराने शिखर को यथावत रखा गया है। इस 81 फीट के भव्य शिखर का निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग पांच साल लगे हैं। पुजारी परिवार ने बताया कि शिखर का नया निर्माण व स्वर्ण कलश से अब मंदिर दूर से ही दिखाई देगा और इसकी भव्यता बढ़ जाएगी। शिखर के शीर्ष पर करीब सवा क्विंटल तांबे का कलश स्थापित किया गया है, इसकी ऊंचाई लगभग सवा 11 फीट है। इस कलश पर करीब सवा किलो सोने से गोल्डन वर्क किया गया है। इसके साथ ही शिखर पर साढ़े 3 किलो चांदी की धर्मध्वजा भी स्थापित की गई, जो धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक बनकर लहराएगी। मंदिर के शिखर पर गरुड़जी महाराज, गो-माता, नंदी तथा शेर की सवारी सहित कई मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। गुंबद में देश की कई स्थापत्य कलाओं का भी ध्यान रखा गया है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 15, 2026 07:30:45
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर अस्पताल परिसर में यह कैसा जश्न,डीजे साउंड(स्पीकर) में थिरकते नजर आए सरकारी अस्पताल का स्टॉफ,सोशियल मीडिया पर viral हो रहा जश्न का वीडियो,राजकीय अस्पताल महरोली का बताया जा रहा वीडियो,अस्पताल कैंपस में साउंड बजाकर खुशी का इजहार करना एंकर : श्रीमाधोपुर इलाके के महरोली स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के बीच जश्न मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर तेज आवाज में साउंड सिस्टम (डीजे) बजाकर स्टाफ के कुछ सदस्य नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ भी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल परिसर के अंदर का है, जहां ड्यूटी के दौरान ही तेज संगीत चलाकर जश्न मनाया गया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह का आयोजन और स्टाफ के नाचने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल वह जगह होती है जहां मरीज इलाज के लिए आते हैं और कई बार गंभीर स्थिति में भी होते हैं। ऐसे में तेज आवाज में साउंड बजाकर जश्न मनाना और स्टाफ का नाचना स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता बताया है, तो कुछ ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर जब अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर जानकारी ली गई तो प्रभारी डॉ. विकास लील ने बताया कि उनके कार्यग्रहण को करीब एक साल होने को है, लेकिन इस अवधि में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। उनका कहना है कि संभव है यह पुराना वीडियो हो। उन्होंने बताया कि यहां से दो चिकित्सक डॉ. अक्षय कुमार और डॉ. ऋषि कुमार जोशी का पीजी में चयन हुआ है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई विदाई नहीं दी गई है और न ही रिलीव किया गया है। वहीं मामले को लेकर बीसीएमओ डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। महरोली अस्पताल का ही वीडियो है लेकिन करीब एक साल पुराना वीडियो है और मेरे कार्यग्रहण करने के लगभग 15 दिन बाद का वीडियो है जिस समय pg के चिकित्सकों का चयन हुआ था जब का है। अब तो ऐसा कोई मामला नही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि मरीजों की सेवा के लिए बने अस्पताल परिसर में इस तरह का जश्न आखिर क्यों और किसकी अनुमति से मनाया गया है। लेकिन जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
0
comment0
Report
ABATISH BHOIR
Mar 15, 2026 07:30:22
Kalyan, Maharashtra:बनावट विदेशी मद्य कारखान्यावर राज्य उत्पादन शुल्क विभागाच्या भरारी पथकाची मोठी कारवाई भिवंडी लोणार येथील एका आलिशान फार्महाउस मध्ये सुरू होता कारखाना गोव्याची दारू, बनावट दारूसह ,बाटल्या ,बुचं ,गाड्या असा सुमारे 47 लाखांचा मुद्देमाल जप्त, राज्य उत्पादन शुल्क विभागाच्या कल्याणच्या भरारी पथकाने मोठी कारवाई करत बनावट दारू विकणाऱ्या टोळीचा पर्दाफाश केला आहे भिवंडी लोणार येथे एका आलिशान फार्महाउस मध्ये हा बनावट दारूचा कारखाना सुरू होता याची माहिती मिळताच कल्याणच्या भरारी पथकाने या कारखान्यासह भिवंडी कोनगाव परिसरात दोन ठिकाणी छापे टाकत गोवा राज्यातील 240 दारूचे बॉक्स व बनावट दारूने भरलेले जार ,ब्रँडेड विदेशी मद्याच्या बाटल्या,असे 18 लाख 12 हजार रुपयाचे बनवट दारू मोठा साठा जप्त केला आहे तसेच बूच ,गाड्या ,मोबाइल असा एकूण 46 लाख 97 हजारांचा मुद्देमाल जप्त झालाय आहे आरोपीना अटक करण्यात आले आहे गजानन जाधव राज्य उत्पादन शुल्क अधिकारी
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 15, 2026 07:22:29
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मोपका चौकी के चिल्हाटी मोड़ स्थित विवेकानंद रेसिडेंसी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक साथ दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर एक विशेष सफेद वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। चोरों ने पेशे से इंजीनियर के घर के अलावा एक मजदूर महिला के घर से भी नकदी और जेवरात पार कर दिए हैं।विवेकानंद रेसिडेंसी में हुई इस बड़ी वारदात ने पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। चोरों ने यहाँ रहने वाले इंजीनियर नितेश रंजन के सूने मकान का सेंट्रल लॉक तोड़कर करीब 3 से 4 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय नितेश बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे। उनके छोटे भाई घनश्याम कुमार को सुबह करीब 8:30 बजे ताला टूटने की जानकारी मिली। जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तड़के 4 बजे के करीब चोरों ने घर में प्रवेश किया था और वे सफेद रंग की एक विशेष वर्दी पहने हुए थे। चोरों की इस हिम्मत ने पुलिस की गश्त और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इसी कॉलोनी में चोरों ने एक अन्य मकान को भी निशाना बनाया, जो बिंदा धुरी का है। बिंदा अपनी सास के निधन के बाद बोधरी गई हुई थीं, लेकिन जब वे वापस लौटीं तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने उनके घर से 5000 रुपये नकद समेत 10 तोला चांदी की पायल, अंगूठी और बिछिया चोरी कर ली है। मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाली बिंदा ने बताया कि कॉलोनी में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वर्दीधारी चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है। बाइट –घनश्याम कुमार (पीड़ित का भाई ) बाइट –बिन्दा धुरी (पीड़ित )
96
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 15, 2026 07:22:07
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव को मैं देशद्रोही तो नहीं कह सकता लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह होता है। इस वक्त जब देश, दुनिया के ऊपर ईरान, अमेरिका, इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा का संकट है और इस संकट से पहले प्रतिदिन 50-55 लाख गैस सिलेंडरों की बूकिंग होती थी और आज वह 88 लाख पहुंच गई है। अखिलेश यादव हों या राहुल गांधी, ये लोग माहौल खराब करने, अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं... इनके बयानों के कारण देश में अफरा-तफरी हो रही है... इन्हें जनता सुधारेगी।" उन्होंने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल में TMC जा रही है, भाजपा आ रही है... भाजपा के पक्ष में जो माहौल है उससे TMC बौखलाई है इसलिए हमले कर रही है, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है लेकिन जनता इसका जवाब देने वाली है."
98
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Mar 15, 2026 07:21:54
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट । बालाघाट जिले के उत्तर सामान्य वानमंडल के उत्तर लामता सामान्य रेंज के मोहगांव बीट कक्ष क्रमांक 1208/9 के जंगल में शनिवार को दो नर भालू उम्र करीब तीन माह के सड़े गले अवस्था में शव मिले हैं . दोनों भालू की मौत आपसी संघर्ष से होना सामने आई है . वन विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया . पशु चिकित्सक टीम से पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया . जानकारी के अनुसार जंगल में गश्त कर रहे वनकर्मी ने दो भालू को मृत हालत में देखा . एसडीओ ने बताया प्रथम दृष्टया दोनों भालू की मौत आपसी संघर्ष से होने की बात सामने आई है . पोस्टमार्टम के बाद बिसरा ले लिया गया है जिसे फारेंसिक लैब जांच करने के लिए भेजा जाएगा . वहां से रिपोर्ट आने के बाद और स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों भालू की किन कारणों से मौत हुई है।
29
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 15, 2026 07:21:31
35
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Mar 15, 2026 07:21:22
Chikri Ban, :जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की। शहर के कई रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों की जांच की गई, जहां एक रेस्टोरेंट में सामान ठीक न पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। पुंछ में लोगों को साफ और सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से बनाई गई एक टीम, जिसमें एडीसी पुंछ ताहिर मुस्तफा, तहसीलदार हवेली अज़हर मजीद, डीएसपी नीरज शर्मा शामिल थे, ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स पर अचानक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के दौरान शेरे कश्मीर पुल के पास बनी मार्केट में एक रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सही न पाए जाने पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। वही आम लोगों ने भी इस कदम का स्वागत किया है।
65
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 15, 2026 07:20:54
CHANDI, Harnaut, Bihar:रविवार को हिलसा शहर स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम का प्रांगण राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान बच्चों ने स्वागत गान और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम सभी भारत माता के वंशज और सच्चे सपूत हैं, और राष्ट्र की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने को भी सदैव तैयार हैं। मुख्य वक्ता निखिल रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक शक्ति और एकता ही विश्व को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखती है, और आज हिंदू समाज पूरे विश्व में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया।
65
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 15, 2026 07:20:33
31
comment0
Report
Advertisement
Back to top