Back
गढ़मुक्तेश्वर में नियमों की धज्जियां: समय से पहले खुला देसी शराब का ठेका, 75 की जगह 90 रुपये में बेच
Hajipur, Uttar Pradesh
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर के स्याना बस अड्डे के सामने स्थित इंदिरा कॉलोनी में देसी शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह निर्धारित समय से पहले ही ठेका खोल दिया जाता है और शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, ठेके पर शराब को निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर भी बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 75 रुपये का देसी शराब का पव्वा खुलेआम 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेके पर इस तरह की मनमानी काफी समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सुबह-सुबह शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस पर कार्रवाई की जाती है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 15, 2026 06:34:350
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 15, 2026 06:33:510
Report
KRKishore Roy
FollowMar 15, 2026 06:32:580
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 15, 2026 06:32:360
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 15, 2026 06:32:130
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 15, 2026 06:31:510
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 15, 2026 06:31:330
Report
KRKishore Roy
FollowMar 15, 2026 06:30:580
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowMar 15, 2026 06:30:150
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 15, 2026 06:22:0339
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 06:21:3893
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 15, 2026 06:21:1930
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 15, 2026 06:20:5935
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 15, 2026 06:20:3899
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 06:19:2673
Report