Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273201

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 21 पेटी अवैध देशी शराब किया बरामद

Feb 03, 2026 12:49:25
Chauri Chaura, Uttar Pradesh
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश–बिहार बॉर्डर पर हदहदवा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से मोड़ते हुए बैकुंठपुर की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत अपने-अपने मोटरसाइकिलों से पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक ने बैकुंठपुर गांव स्थित ट्रांसफार्मर तिराहे के पास स्कॉर्पियो वाहन छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को महिंद्रा स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR28P0601) से 16 पेटी अवैध देशी शराब (ब्रांड – बंटी बबली) 05 पेटी अवैध देशी शराब (ब्रांड – रोमिया राजा) कुल 189 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन व शराब को कब्जे में लेते हुए थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0 0019/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार शराब तस्कर की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Feb 03, 2026 15:16:27
Morena, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। ठगों ने ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स के जरिए छात्र छात्राओं के साथ साथ अभिभावकों को निशाना बना कर ठग रहे हैं। 10वीं-12वीं पेपर के नाम पर ठग APK फाइल भेजकर पेपर लीक होने का झांसा दे रहे हैं। इस जाल में छात्र छात्राएं ही नहीं बल्कि अभिभावक, शिक्षक और स्कूल स्टाफ भी आ सकते हैं। कई लोगों के मोबाइल पर यह फाइल पहुंच चुकी है। साइबर ठग पेपर देने के नाम पर पैसे मांग सकते हैं या फिर APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर बैंक खातों तक पहुंच सकते हैं। जिससे वह बैंक खातों से पैसे उड़ा सकते है। खतरे को देखते हुए ग्वालियर साइबर क्राइम ब्रांच और शिक्षा विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मीडिया, वाट्सऐप, टेलीग्राम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भेजे जा रहे कथित प्रश्नपत्रों पर भरोसा न करें। टेलीग्राम पर 'MP Board Exam Support' और 10-12वीं पेपर' जैसे नामों से कई ग्रुप चल रहे हैं। इन ग्रुपों में सभी विषयों के कथित प्रश्नपत्र वायरल किए जा रहे हैं। पेपर डाउनलोड करने के लिए पहले ग्रुप ज्वाइन करने को कहा जा रहा है। पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम पर चल रहे यह सभी ग्रुप फर्जी हैं। इनसे किसी भी तरह का प्रश्नपत्र डाउनलोड न करें और न ही इनके झांसे में ना आएं। यह साइबर ठगों की चाल हो सकती है। वही संदिग्ध पेपर या मैसेज मिलने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर शिकायत कर सकते है और ठगे हो जाने से बच सकते है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 03, 2026 15:16:03
Masanganj, Chhattisgarh: बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां प्यार और तकरार का खूनी अंत हो गया। शुभम विहार इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाले युवक कामता उर्फ भोला मधुकर की उसकी ही प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी ने बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से आगबबूला होकर युवती चाकू लेकर हॉस्टल पहुंची और विवाद के दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद शातिर आरोपी ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है..आपको बता दे कि मृतक मूलतः रतनपुर के ग्राम कर्रा का रहने वाला था और उस्लापुर स्थित होटल में काम करता था।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 03, 2026 15:15:45
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Feb 03, 2026 15:15:13
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 03, 2026 15:03:45
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ईरानी मोहल्ले में दो गुटों के बीच अचानक विवाद भड़क उठा, जो देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में तब्दील हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि कोतवाली गेट के बाहर और परिसर के अंदर तक अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और महिलाओं के बीच भी डंडों व चप्पलों से झड़प होने की बात सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली परिसर कुछ समय के लिए जंग के मैदान जैसा नजर आया। बढ़ते हंगामे को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्थिति संभालने में परेशान दिखाई दिए। विवाद की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत पीएसी को मौके पर बुलाया गया। एक पक्ष की ओर से अकरम नामक व्यक्ति ने बताया कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है। उनके अनुसार गोलीकांड से जुड़े एक मामले में न्यायालय में गवाही चल रही है, जिसमें दूसरे पक्ष के लोग पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते पहले भी कई बार उन पर हमला किया जा चुका है। हाल ही में एक निजी अस्पताल में भी उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी, जहां पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिस ने उनके ही परिवार के लोगों को बैठा लिया है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस उन्हें घर से बाहर न निकलने की हिदायत दे रही है। फिलहाल हालात को देखते हुए कोतवाली पुलिस मामले में आधिकारिक बयान देने से बचती नजर आ रही है। क्षेत्र में तनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Feb 03, 2026 15:03:24
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 03, 2026 15:00:20
Gaya, Bihar:कोरोड़ों में बिकने वाला रेड सेंड बोआ साँप को किया गया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, रेलवे सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता। गया जक्शन पर रेलवे सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।जँहा सुरक्षा बलों ने एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को बरामद किया है जिसकी कीमत करोड़ो रूपये में आका गया है और करोड़ों के सांप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दरसअल पूरा मामला यह है कि गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-01 बी पर सुरक्षा बलों के द्वारा गश्त कर रहे थे। गश्ती के क्रम मे सुरक्षा बलों ने 02 व्यक्ति आसमानी रंग का बैग लेकर संदिग्ध हालत मे मौजुद थे तथा आर.पी.एफ. की गश्ती टीम को देखकर दोनो भागने लगा।भाग रहे दोनों लोगो को गस्त कर रहे सुरक्षा बलों ने दोनो को घेरकर पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम पता-1.उपेन्द्र कुमार उम्र-28 वर्ष, पिता-राजेन्द्र ठाकुर निवासी-वार्ड नं0-06, ग्राम-सिरीपुर, थाना-मकदुमपुर, जिला-जहानाबाद बिहार, 2. मोहम्मद सादुल्ला उम्र-46 वर्ष पिता-एकमुल्ला हक निवासी-ग्राम-अमराहा, पोस्ट-बारा, थाना-चाकन्द, जिला-गया बिहार बताया उनके पास मौजुद आसमानी रंग के बैग मे क्या है पुछने पर दोनो ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति का मृत रेड सैंड बोआ सॉप है, जिसके बाद सुरक्षा बलों दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद इसकी सुचना वन विभाग गया को दिया गया । सुचना मिलते ही वनरक्षी वशिष्ट कुमार, स्नैक कैचर रंजीत कुमार व क्युआरटी गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर पहुॅचे और जिनके सहयोग से उक्त मृत रेड सैड बोआ (Eryx Johnii) सॉप को जप्त कर वन विभाग गया को सुपुर्द किया गया । गिरफतार दोनो तस्कर के विरुद्व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला को दर्ज किया गया । उक्त बरामद दुर्लभ प्रजाति के रेड सैड बोआ साँप का लम्बाई 04 फिट लगभग है जो मृत अवस्था मे बरामद किया गया है। बाइट:-
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 14:59:33
Vrindavan, Uttar Pradesh:वृंदावन में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे मंदिरों और आश्रमों को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे हैं। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बलराम जी महाराज विराजमान मंदिर आश्रम में दबंगों द्वारा जमकर तांडव मचाने का मामला सामने आया है।दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर आश्रम में घुसकर मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए और आश्रम परिसर में लगे पेड़ों को भी काट डाला गया।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। मंदिर के सचिव आचार्य श्याम द्विवेदी का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देने और DGP तक मामला पहुँचाने के बाद भी स्थानीय पुलिस का रवैया अनुकूल नहीं है। उन्होंने बताया कि दबंगों के नामजद होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़ित पुजारी का कहना है कि दबंग उनकी संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से परिवार को जान-माल की धमकी दे रहे हैं। आज फिर दबंग ट्रैक्टर लेकर आश्रम में घुस आए। फिलहाल पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए थानों के चक्कर काट रहा है। इस मामले में SSP मथुरा ने मामले का संज्ञान लेते हुए SP सिटी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 03, 2026 14:51:27
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ – एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध नकली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिले में पांचवीं बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आबकारी निरोधक दल ने 600 लीटर अवैध स्प्रिट और हजारों नकली ढक्कन जब्त किए हैं। आबकारी आयुक्त राजस्थान के निर्देशों पर, उपायुक्त आबकारी जोन उदयपुर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। कांटी से खारखन्दा के आम रास्ते पर रात्रि नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोका गया, जिसमें तीन ड्रमों में अवैध स्प्रिट और रॉयल स्टैग ब्रांड के 5000 नकली ढक्कन मिले। मौके से चालक राधेश्याम जाट को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग ने इसे नकली शराब बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ बताया है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 03, 2026 14:50:18
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top