Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273306blurImage

गोरखपुर,लोहे के दरवाजे में उतरे करंट के चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Tulsi Kumar Kashayp
Jun 23, 2025 14:15:02
Jangl Dumri No1, Uttar Pradesh
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। दुर्जन बेलदार की 55 वर्षीय पत्नी मुनेसरी देवी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना दोपहर की है। मुनेसरी देवी अपने घर में लगे लोहे के दरवाजे को खोल रही थीं। दरवाजे में एक कटा हुआ बिजली का तार छू गया था। जैसे ही उन्होंने दरवाजे को छुआ, वे करंट की चपेट में आ गईं। परिजन तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। स्वजन शव को घर ले गए हैं।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement