icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273008
GGorakhpurFollow16 Aug 2025, 07:58 am

गोरखपुर में बेटे की क्रूरता: पिता का सिर काटकर हत्या,

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रजही रामसरिया टोला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने शुक्रवार देर रात फावड़े से वार कर पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक ने अपने बड़े बेटे के इलाज के लिए जमीन बेची थी। इसी बात को लेकर छोटे बेटे से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी, जो पुणे में काम करता है, करीब दस दिन पहले घर लौटा था। तभी से वह आसपास के लोगों से कह रहा था कि वह अपने पिता की हत्या करेगा। घटना की सूचना पर एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नारी शक्ति बंधन बिल के समर्थन में महिलाओं ने देशभर में पदयात्रा शुरू की

Delhi, Delhi:33 प्रतिशत महिलाओ को आरक्षण को लेकर नारी वंदन अधिनियम संसद का विशेष सत्र कल से बुलाया गया है नारी शक्ति बंधन अधिनियम बिल्कुल लेकर इसके समर्थन में आज कई जगह पदयात्राएं निकल गई और मानव चेन बनाई गई चांदनी चौक के ऐतिहासिक टाउन हॉल से लाल किले तक बड़ी संख्या मैं चांदनी चौक के संसद के नेतृत्व में महिलाओं के द्वारा पदयात्रा निकाली गई चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल का इस बिल के समर्थन में कहना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आज आगे बढ़चढकर भाग ले रही है इस बिल से महिलाओं sशक्तिकरण की एक नई रेखा खींची जा रही है वही कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा इस पर سوال उठाए जाने पर तंज कसा वही इस बिल के समर्थन में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद दिया
0
0
Report
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण ने NDA के सहयोग से विकास का संकल्प दोहराया

Noida, Uttar Pradesh:मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि... लोकभवन में आज बिहार के #मुख्यमंत्री पद का #शपथग्रहण किया। बिहार की देवतुल्य जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए, विकास और समृद्धि की दिशा में हर कदम समर्पित होगा। इस नवीन जिम्मेदारी के लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी एवं हमारे माननीय नेता श्री NitishKumar जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री NitinNabin जी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री AmitShah जी एवं समस्त एनडीए नेतृत्व का धन्यवाद-आभार करता हूँ एवं सभी के मार्गदर्शन में सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हूँ।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी बंधन अधिनियम के समर्थन में बाइक रैली

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह नारी बंधन अधिनियम 2026 के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली बाइक रैली प्रधानमंत्री ने घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ उन्होंने पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक की जो भागीदारी दी है महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद फर्रुखाबाद : नई बंधन अधिनियम 2026 के समर्थन में टाउन हॉल से भाजपा महिला मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। ए बाइक रैली टाउन हॉल से शुरू होकर तिकोना, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लाल दरवाजा, रोडवेज होते हुए बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जमकर नारेबाजी की गई, जिसमें नारी शक्ति का सम्मान देश का उद्धार, भारत माता की जय के नारे लगाए गए । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा जिला मंत्री श्वेता दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं ने आरक्षण लागू करने के लिए और उनका मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं। क्योंकि उन्होंने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है। जिला मंत्री श्वेता दुबे ने कहा जब से से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने बहुत सारे बो कार्य महिलाओं के सुधार के लिए किए हैं। अभी तक हम घर गृहस्ती तक सीमित थे अब उन्होंने हमको पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक की जिम्मेदारी दी है। अब हम कानून का पालन ही नहीं करेंगे अब हम कानून बनाने वाले लोगों में भी शामिल होंगे, इसके लिए मोदी जी को हार्दिक धन्यवाद और उनको धन्यवाद देने के लिए हम लोगों न बाइक रैली निकाली है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि भाजपा में फिर भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी है लेकिन अन्य दलों में नहीं है। मोदी जी ने जो यह कदम उठाया यह महिलाओं के लिए और महिलाओं के विकास के लिए उनकी राजनीतिक भागीदारी के लिए, सही मायने में महिलाओं को अब स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। क्योंकि वह कानून निर्माण में भी सहायक होगी。 बाइट :-- श्वेता दुबे - जिला मंत्री भाजपा
0
0
Report

कोटा के रंगबाड़ी क्षेत्र में शराब दुकान खुलने का विरोध तेज, स्थानांतरण की मांग

Kota, Rajasthan:Kota रंगबाड़ी क्षेत्र में खुली शराब की दुकान को लेकर बढ़ा विरोध, नगर निगम वार्ड 23 में खुली शराब की दुकान के विरोध में जिला कलेक्टर की दिया ज्ञापन, दुकान की परिधि में शिक्षण संस्था,धार्मिक स्थल एवं आवासीय कॉलोनी स्थापित, समाज पर शराब की दुकान खुलने से पड़ेगा असर, शिक्षा के लिए स्कूल कोचिंग आने वाले बच्चों के साथ अभिभावक एवं मंदिर जाने वाले बुजुर्गों पर भी दिखेगा असर, शराब की दुकानो पर समाजकंटकों के जमावड़े से आमजन होंगे प्रभावित, 24घंटे में दुकान को स्थानांतरित करने का कही बात, नहीं तो विद्यार्थी, पुजारी एवं स्थानीय लोग बैठेंगे धरने पर साथ ही भूख हड़ताल की भी चेतावनी, आवासीय भूमि पर व्यवसायिक गतिविधिययो का भी किया विरोध, चेतावनी - प्रदर्शन में होने वाली हानि की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,
0
0
Report
Advertisement

बिहार NDA के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को बधाई

Noida, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा विजय कुमार चौधरी को बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा - माननीय श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री एवं श्री बिजेंद्र यादव जी तथा श्री विजय कुमार चौधरी जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आप सभी के कुशल नेतृत्व में बिहार की NDA सरकार विकास और सुशासन के नए मानक गढ़ेगी।
0
0
Report

Vedanta हादसे में अब तक 17 मौत, मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश और राहत घोषणा

Sakti, वे‍दान्ता हादसे में अबतक सत्रह लोगों की मौत हो चुकी है,जिनके नाम अब सामने आ चुके हैं,हालात को देखते हुए प्लांट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात है. हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के कार्यो पर प्रश्न चिन्ह लग गया है. क्यों कि पहले भी हादसे हुए है. और मजदूरों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया. प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है. नहीं तो मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ होते रहेगा. इधर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है. वहीं रात में SDRF की टीम पहुंची थी और रेस्क्यू किया जा रहा है. अभी भी मजदूरों के फँसने की आशंका जताई जा रही है. इधर, प्रधानमंत्री ने मृतक परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. वहीं मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है. वहीं, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को समिति का संयोजक बनाया गया है. इस समिति में कई विधायक और पूर्व मंत्री शामिल है.
0
0
Report

धमतरी में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले मे एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली..... मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाकुदा का है..... बताया गया है वैष्णवी साहू कक्षा 11वीं की छात्रा थी..... बीते 9 तारीख को वह अपना आखिरी पेपर देकर घर लौटी थी..... जब उसके पिता ने इम्तिहान के बारे में पूछा, तो उसने भारी दिल से बताया कि उसके दो पेपर अच्छे नहीं गए..... वही वैष्णवी पिछले कुछ दिनों से गुमसुम और परेशान थी..... मंगलवार 14 अप्रैल को जब घर के सभी लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे, उस दौरान वह घर में अकेली थी..... इसी बीच उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदखुशी कर ली...... जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए.... वैष्णवी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला, जिसे देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया..... फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है...... और वही मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी。
0
0
Report
Advertisement

मध्यप्रदेश बोर्ड: दसवीं में श्रेया जैन चौथी रैंक, 12वीं कला में अल्फिया अंजुम टॉप-10

Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जबलपुर में दसवीं कक्षा के परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। दसवीं में पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल की छात्रा श्रेया जैन ने 496 अंक हासिल कर मध्य प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की। वहीं 12वीं की परीक्षा में कला समूह में जबलपुर की अल्फिया अंजुम ने दसवां स्थान हासिल किया है। सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल और बिना किसी कोचिंग के उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की है। आगे चलकर उनका सपना इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा में जाने का है।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर: तीन की मौत

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशन और उसका साथी प्रवीण की मौत हो गई थी, जबकि ट्रैक्टर चालक महावीर पिता जगदीश बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था. दोनों शव सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाए थे. ट्रेक्टर चालक की भी इलाज के दौरान आज मौत हो गई. पुलिस ने सीमलवाड़ा और डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एएसआई नेपाल सिंह के अनुसार पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई. मृतकों के शव सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाए थे.
0
0
Report

खाटू श्याम दर्शन से लौटते दो समूह के बीच भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

Ambala, Haryana:एंकर : खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे 2 पक्षों का बस में ही किसी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हथियारों से हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। वीओ : नारायणगढ़ निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की सुबह उनके दोस्त अंशुल ने उसे फोन कर बताया कि वह खाटू श्याम से वापस लौट रहा था और बस में उसकी माजरा निवासी राकेश और कुशान्त के साथ बहस हो गई है। ​अंशुल ने अमनदीप को मामले को सुलझाने के लिए शहजादपुर के गोगामेड़ी के पास बुलाया। सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब अमनदीप वहां पहुँचा, तो उसने कुशांत को समझाने की कोशिश की तो कुशांत ने गाली-गलौज कर अमनदीप की कोहनी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। ​हमले में घायल अमनदीप मौके पर ही बेहोश हो गया, जिसे पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वीओ : ​शहजादपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी कुशांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल युवक का अभी इलाज जारी है। ​फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। बाइट : सबइंस्पेक्टर अशोक कुमार, शहजादपुर थाना प्रभारी, अंबाला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top