Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273306

Gorakhpur बांसस्थान मेले में फैला गंदगी का अम्बार जिम्मेदार कौन ?

Apr 16, 2025 07:19:12
Jangl Dumri No1, Uttar Pradesh
स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक गांवों में समुचित ढंग से साफ सफाई हो इसके लिए सरकार भरपूर कोशिश कर रही हैं। इधर चल रहे संचारी रोग अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है जिससे संक्रामक रोगों से बचाव हो सके भटहट के जंगल डुमरी नंबर दो के बांसस्थान में लगने वाले मेले में फैला गंदगी का अम्बर जिम्मेदार कौन
3
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AKAshok Kumar
Nov 05, 2025 23:31:34
Junagadh, Gujarat:जूनागढ़ के धारासभ्य संजय કોરड़िया से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाले मामले के मुख्य आरोपी समीर रिंगब्लॉच को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी तालाला तहसील के चित्रावड़ गाँव का मूल निवासी है और अभी इस्ट अफ्रीका के कांगो देश में रहने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर LOC के आधार पर पकड़ा गया. कुछ दिनों पहले जूनागढ़ के धारासभ्य संजय કોરड़िया और उनके परिवार को धमकी देकर 30 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. धमकी देने वाले ने कहा था कि गुजरात पुलिस उनकी कुछ नहीं बिगाड़ सकती और होशियारी न करने की चेतावनी दी थी तथा 5 लाख का आंगड़िया (digit) देने की बात की थी. आरोपियों ने अन्य नंबरों से भी धमकी जारी रखी और वॉट्सएप कॉल पर रोनक ठाकोर के नाम से गालियाँ दीं. इस मामले में अहमदाबाद से रोनक ठाकोर और वेरावळ से जॉन बुलौच को भी गिरफ्तार किया गया था. जूनागढ़ क्राइम ब्रांच ने तकनीक और मानव संसाधन के माध्यम से जांच की और अब मुख्य आरोपी समीर रिंगब्लॉच को मुंबई से पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी गयी है. जांच में पता चला कि तीनों आरोपकर्ता रोनक ठाकोर, इमरान उर्फ जॉन नुरमहम्मदभाई सीमारी और समीर रिंगब्लॉच एक-दूसरे के संपर्क में थे. समीर रिंगब्लॉच को जूनागढ़ लाकर बी डिविजन पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है.
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 05, 2025 23:31:25
Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का स्वागत रात्रि भोज में जुड़ा भावनाओं और विकास का सेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात मुख्यमंत्री आवास में देशभर के विभिन्न राज्यों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडियों का भावपूर्ण स्वागत किया। सभी को रात्रि भोज पर आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप भले ही दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखंड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं。” उपस्थित प्रवासी उत्तराखंड वासियों ने अपने अनुभवों, भावनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को साझा किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी बातों को सुना और कहा कि सरकार “ग्लोबल उत्तराखंड विजन” को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि विश्वभर में फैले उत्तराखंडियों का सामर्थ्य राज्य निर्माण में जुड़ सके। प्रवासियों में दिखा उत्साह — मुख्यमंत्री से मिलकर भावुक हुए उत्तराखंडवासी कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखंड वासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कहा कि पहली बार इस स्तर पर सरकार ने प्रवासियों के अनुभव और योगदान को सम्मान दिया है। उन्होंने राज्य के तेज़ी से हो रहे विकास, निवेश बढ़ने, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और युवाओं के लिए नए अवसरों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड की प्रतिभा और संस्कृति वैश्विक स्तर पर चमके, प्रवासियों के लिए नीति और सुविधा तंत्र और मजबूत किया जाए, उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप और पर्यटन में साझेदारी बढ़े| उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए डिजिटल कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म, ग्लोबल नेटवर्किंग फोरम और स्पेशल पार्टनरशिप नीति तैयार की जाएगी。
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Nov 05, 2025 23:31:07
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में जमीयत उलमा हिन्द की एक बड़ी, SIR, वक़्फ़ जैसे मुद्दों को लेकर बैठक में मुसलमानों में जागरूकता फैलाई गई जमीयत उलमा मध्य उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण "प्रशिक्षण बैठक" आज सुन्नी इंटर कॉलेज लखनऊ में जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना सय्यद अशहद रशीदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के 23 जनपदों की मजालिसे मुन्तजिमा के सदस्यों ने भाग लिया। इजलास में आये हुए कार्यकर्ताओं को जमीयत उलमा की सोच व फिक्र और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया, और अतीत के उज्जवल इतिहास को प्रस्तुत करने के साथ-साथ वर्तमान कार्यों को भी बयान किया गया। और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई मौलाना अशहद मदनी ने कहा जमीयत उलमा हिन्द की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्र एवं देश की सेवा करना और शरीयत एवं इसलामी संसकारों की यथासंभव रक्षा करने का प्रयास करना है वहीं बैठक में SIR के मुद्दे पर भी चर्चा की गई कहा गया चुनाव आयोग SIR के लेकर अपनी विश्वसनीता खो रहा है 1987 के पहले को लोगों को लेकर नागरिकता की बात क्यों की जा रही है जब आपको नागरिकता देनी है तो सभी उम्र के लोगों को दीजिए आप बिहार की बात करते हैं बिहार में कितनी घुसबैठी है जो वहां पर आपको SIR करना पड़ गया उनके लिस्ट लोगों को बताइए
0
comment0
Report
MAMILIND ANDE
Nov 05, 2025 23:30:44
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Nov 05, 2025 23:30:21
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, संदिग्ध अवस्था में फाँसी पर लटकी मिली 23 वर्षीय विवाहिता की लाश, मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या कर शव को लटकाने का आरोप, एक साल पहले मृतका के साथ पड़ोस के 02 युवकों ने किया था रेप, पुलिस ने छेड़खानी का दर्ज किया था आरोपियों पर केस, मृतका का पति देश में करता था मजदूरी का काम, घर पर अकेला पाकर आरोपियों ने किया था मृतका के साथ गंदा काम, मृतका ने मजिस्ट्रेट के सामने भी दिया था बयान, बावजूद विवेचक ने आरोपियों का महज शांति भंग की धाराओं में किया था चालान, मृतका के परिजनों ने लगाया इल्ज़ाम, कहा मुकदमा खत्म करने के इरादे से आरोपियों ने हत्या कर शव को लटकाने का किया है काम, पहले से नामजद 2 आरोपियों पर लगा विवाहिता की हत्या कर फांसी पर लटकाने का इल्ज़ाम, पुलिस मामले की जांच में जुटी, थाना मोतीपुर इलाके کا मामला
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 19:54:33
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 05, 2025 19:16:29
Ranaghat, West Bengal:নদীয়ার তাহেরপুরে কেন্দ্রীয় প্রতিমন্ত্রী সুকান্ত মজুমদার সি এ এ ক্যাম্পের উদ্বোধন করতে এসে বলেন ২০১৪ সালের পর যারা এসেছেন তাদের জন্য চিন্তাভাবনা করছি কেন্দ্রীয় সরকার ফরেনার্স এ্যাক্ট পরিবর্তন এসেছে সেই পরিবর্তনের উপরে ভিত্তি করে ভারতবর্ষে নিশ্চিন্তে থাকতে পারবে। ভারতবর্ষে যখন থাকার অধিকার নরেন্দ্র মোদি সরকার দিয়েছে তখন তারা নিশ্চয়ই তারা বছরের পর বছর বিনা নাগরিক হয়ে পড়ে থাকবে সেটা হতে পারে না নাগরিকত্ব পাওয়ার অনেক উপায় আছে। নেচারালাইজেশন পদ্ধতির মাধ্যমে বারো বছর হয়ে গেলে আপনি নাগরিকত্বের জন্য আবেদন করতে পারেন বহু সরকারি কর্মচারী যারা সি এ তে ফরম ফিলাপ করেছে তাদের একটা চাকরি খেয়ে দেখান আমরা হাইকোর্টে যাব সি এ এ এর আইনে পরিস্কার লেখা আছে যে সুযোগ-সুবিধা তারা আগে থেকে পেতো বাদ দেয়া যাবে না সিএএফ ফরম ফিলাপ করা নিয়ে ভয় দেখানো প্রসঙ্গে বলেন হাজার জনকে জেলে ঢুকিয়ে রেখেছে তাদের পুলিশ। মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় তা বলছে তারা নাগরিক অথচ তারা আবার জেলে ঢুকিয়ে রেখেছে। কিছুদিন আগে পর্যন্ত যতক্ষণ ফরেনার্স অ্যাক্ট এর পরিবর্তন আনা হয়েছিল মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের পুলিশ এসে তাদের গ্রেফতারের কথা বলেছে। তাদের নাগরিকত্ব চেক করতে বলেছে। সি এ এ ক্যাম্পে টাকা তোলার কথা কোথাও কোথাও অভিযোগ উঠছে। সে প্রসঙ্গে বলেন কোথাও টাকা তোলার কোন বিষয় নেই আমাদের কর্মীরা, বিনা পয়সায় ক্যাম্প করছে
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 19:14:23
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Nov 05, 2025 19:03:23
Kota, Rajasthan:जिला - कोटाखबर लोकेशन - इटावा रिपोर्टर - राजेन्द्र जैन कृषि अधिकारियों से वार्ता के बाद बनी बात , विधायक का टूटा अनशन , धरना हुआ समाप्त इटावा पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश व अतिवृष्टि से फसल खराबे को लेकर किसानों को मुआवजा दिलाने ओर बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहा धरना ओर पीपल्दा विधायक चेतन पटेल का अनशन बुधवार देर रात्रि को धरना स्थल पर चली वार्ता के बाद सहमति बनने के बाद विधायक चेतन पटेल ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। पीपल्दा विधायक व अधिकारियों के बीच डेढ़ माह में किसानों को मुआवजा व फसल बीमा क्लेम देने की बात पर सहमति बनी। जिसका लिखित में आश्वासन दिया कि संपूर्ण पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मुआवजा मिलेगा। वहीं कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया हे।वही धरना स्थल पर इटावा एसडीएम पहुंचे उन्होंने भी ज्ञापन नहीं लेने की बात पर अपनी बात रखी । इसके बाद विधायक पटेल ने आंदोलन स्थगित करने ओर कल होने वाली महापंचायत को निरस्त कर आंदोलन को समाप्त कर दिया।
0
comment0
Report
D1Deepak 1
Nov 05, 2025 19:03:10
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top