Back
कुएं में गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, होली के दिन गांव में छाया मातम
Tandwa Tappa Jalalabad, Uttar Pradesh
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। होली के उल्लास के बीच दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कटौली गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग फौजदार चौहान की ट्यूबवेल के करीब 5 फुट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि फौजदार चौहान रोज की तरह अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर गए थे, लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटे और खाना खाने भी नहीं पहुंचे। काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। फौजदार चौहान 5 फुट गहरे कुएं में औंधे मुंह गिरे पड़े थे।
ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा कन्हैया चौहान पिछले पांच माह से दुबई में शटरिंग का काम कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा लल्लन चौहान मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं। उनकी पत्नी सकली देवी का लगभग 17 वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है।
परिजनों ने बताया कि वे इस मामले में पोस्टमार्टम या किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं। मुंबई से बेटे लल्लन चौहान के गांव आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ग्रामीणों का अनुमान है कि संभवतः ट्यूबवेल के पास चलते समय संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गए होंगे। औंधे मुंह गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगी और वे बाहर निकल नहीं सके।
इस संबंध में दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। समाजसेवी शिवानंद चौहान, चंद्रिका चौहान, श्यामपत उर्फ साधु राजभर सहित अन्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
होली के दिन घटी इस हृदयविदारक घटना से पूरे कटौली गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowMar 05, 2026 05:30:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 05, 2026 05:30:080
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 05, 2026 05:19:140
Report
SDShankar Dan
FollowMar 05, 2026 05:19:020
Report
RZRajnish zee
FollowMar 05, 2026 05:18:440
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:18:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 05:18:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 05:18:070
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:17:580
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 05, 2026 05:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 05, 2026 05:16:02Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी के इलाइट चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर दी, चालक मौके से फरार
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:15:520
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 05, 2026 05:15:400
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:15:190
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 05, 2026 05:15:070
Report