Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
मालदा के मानिकचक में गोलीबारी, 10 साल के नाबालक समेत तीन घायल, पिता की मौत
RSRanajoy Singha
Mar 05, 2026 05:30:20
Malda, West Bengal
মালদার মানিকচকের গুলিকাণ্ডে দুই জনের মৃত্যু হয়েছে। অভিযুক্ত নাবালকের বাবা সমীর দাশগুপ্তর উত্তেজিত জনতার গণপিটুনীতে মৃত্য হয়েছি।আর গুলিবিদ্ধ ১০বছরের নাবালক চিকিৎসাধীন অবস্থায় মারা গেছেন। মালদার মানিকচকে মথুরাপুর কাহাড়পাড়া এলাকায় শুট আউটের ঘটনা ঘটে গতকাল রাতে। গুলিবিদ্ধ হয় ১০ বছরের নাবালক সহ তিনজন, অভিযুক্ত নাবалক। অভিযুক্তের বাড়িতে ভাঙচুর উত্তেজিত জনতা। অভিযুক্ত নাবালকের বাবা সমীর দাশ গুপ্তকে বেধড়ক পেটায় উত্তেজিত জনতা। খবর পেয়ে পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে মানিকচক থানার বিশাল পুলিশ বাহিনী যায়। গুরুতর আহত অবস্থায় পেশায় রেশন ডিলার সমীর দাশগুপ্তকে উদ্ধার করে মালদহ মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতালে পাঠায় পুলিশ। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে অভিযুক্তর বাড়ি সংলগ্ন রজক পাড়ার কয়েকজন তরুণের সঙ্গে মদ্যপ অবস্থায় বচসায় জড়িয়ে পড়ে অভিযুক্ত সমীর দাশগুপ্তর ছেলে নাবালক সময় দাশগুপ্ত। অভিযোগ বচসা চলাকালীন অভিযুক্ত সময় দাশগুপ্ত কয়েকজন তরুণকে মারধর করে। এরপর সেখান থেকে বাইক নিয়ে চম্পট দেন সময়। সময়ের পিছু ধাওয়া করে অভিযুক্তের বাড়ি পর্যন্ত আসে সেই তরুণ ও তার পরিবারের লোকজন। অভিযুক্তর বাড়ির সামনে শুরু হয় আবার বচসা। বচসা চলাকালীন সময় তার বাবা সমীর দাশগুপ্তের লাইসেন্সপ্রাপ্ত বন্দুক থেকে তাদের লক্ষ্য করে গুলি ছোড়ে। বেশ কয়েক রাউন্ড গুলি চালানো হয় বলে অভিযোগ। সেই গুলিতে আহত হয় নয় বছরের এক নাবালক সম্রাট রজক (১০), ঘিশু রজক(৪৫) ও অরুন মন্ডল (৫০)। গুলিতে আহত তিনজনই ঘটনাস্থলে রক্তাক্ত অবস্থায় লুটিয়ে পড়ে। পরে স্থানীয়রা গুরুতর আহত তিন জনকেই চিকিৎসার জন্য মানিকচক গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে যায়। তবে তাদের অবস্থা গুরুতর থাকায় তড়িঘড়ি তাদের তিনজনকেই মালদহ মেডিকেল কলেজ হাসপাতাল পরিবহনের নির্দেশ দেন চিকিৎসকেরা। ঘটানাস্থলে ছুটে আসে মানিকচক থানার বিশাল পুলিশ বাহিনী। ঘটনার পরই অভিযুক্ত পলাতক। উত্তেজিত জনতা অভিযুক্তের বাবা সমীর দাশগুপ্তের উপর চড়াও হয়। বেধড়ক মারধোর করে তাকে। পুলিশের তৎপরতায় উদ্ধার হলেও শেষরক্ষা হয় না তার। মানিকচক গ্রামীন হাসপাতালে নিয়ে যাওয়ার পথে তার মৃত্যু হয়। আজ ভোর রাতে মালদা মেডিক্যাল কলেজ হাসপাতাল ১০বছরের নাবালক সম্রাট রজকের মৃত্যু হয়। বর্তমানে পরিস্থিতি প্রচণ্ড উদ্বেগজনক। অভিযুক্তের বাড়ি ঘিরে রেখেছে উন্মত্ত জনতা। পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে মোতায়েন রয়েছে বিশাল পুলিশ বাহিনী।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 05, 2026 06:52:40
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के आक्षेपुर गांव में गुरुवार कि सुबह एक बाग में आम के पेड़ से 20 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान आक्षेपुर निवासी रजनीकांत रावत पुत्र बिहारी रावत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग बाग की ओर गए थे, जहां उन्होंने पेड़ से लटकता हुआ शव देखा। खबर फैलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना की सूचना बड्डूपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच कर रही है। बड्डूपुर कोतवाल मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 05, 2026 06:49:39
Jaunpur, Uttar Pradesh:वाजिदपुर तिराहे के पास निजी होटल में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक निजी होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर विभाग के अधिकारी राजेन्द्र राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लगातार प्रयास के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। वहीं होटल मालिक ने बताया कि आग काफी भीषण थी, लेकिन फायर विभाग की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 05, 2026 06:48:30
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 05, 2026 06:48:20
Pali, Rajasthan:पाली के सोजत से खबर। होली पर खर्ची नहीं देने पर मारपीट में हुई मौत का मामला। पाली जिले के सोजत के बगड़ी थाना क्षेत्र के सारंगवास सरहद के पास से गुजर रहे बाइक sवार 2 युवकों को रोड पर होली खेल रहे कुछ लोगो को रोका और उनसे पैसे देने की माँग की। जसवंत सिंह ने 100 रुपए दिए लेकिन मौके पर बदमाशों ने 500 देने की मांग की। इसी बात को लेकर हुए विवाद में जसवंत सिंह के सिर पर लाठी से वार कर दिया; जसवंत सिंह मौके पर ही घायल हो गया, साथी ने बगड़ी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बगड़ी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई। आज पूरे समाज में आक्रोश फैल गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बगड़ी राजकीय अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी आर्थिक मुआवजे की भी मांग की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 06:46:53
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डडियामऊ गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात रोडवेज बस की टक्कर से 24 वर्षीय प्रियांशु वर्मा की मौत हो गई। इस खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक छा गया। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर निवासी प्रियांशु वर्मा, पुत्र महेंद्र वर्मा का एकलौता बेटा था वह प्रयागराज में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बड़े सपने देखे थे और उनका लक्ष्य सिविल सेवा में चयनित होकर समाज व देश के लिए कुछ कर दिखाना था। परिजनों के अनुसार, प्रियांशु पढ़ाई को लेकर बेहद अनुशासित और मेहनती थे। होली का पर्व नजदीक होने के कारण वह कुछ दिनों के लिए घर लौट रहे थे। मंगलवार को वह बाराबंकी पहुंचे और वहां से किसी के साथ लिफ्ट लेकर डडियामऊ तक आए, जहां से परिजन उन्हें लेने पहुचें तो पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पैदल आते दिखा इसी समय एक तेज रफ्तार अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बताकर जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रियांशु के पिता महेंद्र वर्मा होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में पीआरबी वाहन पर तैनात हैं। बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। जिस घर में होली के रंग और खुशियों की तैयारी हो रही थी, वहां अब सन्नाटा और आंसू हैं। इस संबंध में कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक होनहार यूपीएससी छात्र की असमय मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अनियंत्रित वाहनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Mar 05, 2026 06:46:48
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की फ़र्ज़ी BJP सरकार का एक और फर्ज़ीवाड़ा हुआ Expose दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार ने स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस शुरू किए थे। इन स्कूलों में पढ़कर बच्चे JEE, NEET जैसी परीक्षाओं में हर साल जबरदस्त प्रदर्शन करने लगे थे। लेकिन दिल्ली में जब फर्जीवाड़ा कर के भाजपा सरकार आई तो उन्होंने इन शानदार स्कूलों को बंद कर दिया। फिर 17 फरवरी 2026 को इन्हीं स्कूलों का नाम बदल कर CM श्री स्कूल नाम रख दिया। अब 3 मार्च 2026 को इन्हीं स्कूलों में एडमिशन का विज्ञापन दिया गया है। जिसमें बताया गया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने, JEE और NEET जैसी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। अब सवाल उठता है कि जब यह स्कूल शानदार प्रदर्शन कर ही रहे थे तो इन्हें बंद क्यों किया था? आख़िर रेखा गुप्ता सरकार कब तक AAP सरकार के कामों को नाम बदल बदल कर फर्जीवाड़ा करती रहेगी?
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 05, 2026 06:46:34
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top