icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
275202
Ramesh NewsRamesh NewsFollow14 Apr 2026, 03:39 am

भीषण अग्निकांड: चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी जलकर राख, गृहस्थी खाक—एक पशु की मौत

Nijamuddin Pur, Uttar Pradesh:(गाजीपुर) | दिनांक: 14अप्रैल 2026 दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव में मंगलवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने गरीब परिवार की पूरी जिंदगी उजाड़ दी। चूल्हे से निकली चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में रिहायशी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे मुराली बांसफोर की झोपड़ी में चाय बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। हादसे के दौरान परिवार के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, घर में रखा नकदी, कपड़े, अनाज समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पशुओं में बंधे चार जानवरों में से तीन किसी तरह भाग निकले, जबकि एक सूअर आग की चपेट में आकर जलकर मर गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक झोपड़ी पूरी तरह राख में तब्दील हो चुकी थी। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, स्थानीय पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है।
0
0
Report
Pinewz
275202
Ramesh NewsRamesh NewsFollow5 Mar 2026, 04:06 am

कुएं में गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, होली के दिन गांव में छाया मातम

Tandwa Tappa Jalalabad, Uttar Pradesh:दुल्लहपुर (गाजीपुर)। होली के उल्लास के बीच दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कटौली गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग फौजदार चौहान की ट्यूबवेल के करीब 5 फुट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि फौजदार चौहान रोज की तरह अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर गए थे, लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटे और खाना खाने भी नहीं पहुंचे। काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। फौजदार चौहान 5 फुट गहरे कुएं में औंधे मुंह गिरे पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा कन्हैया चौहान पिछले पांच माह से दुबई में शटरिंग का काम कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा लल्लन चौहान मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं। उनकी पत्नी सकली देवी का लगभग 17 वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। परिजनों ने बताया कि वे इस मामले में पोस्टमार्टम या किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं। मुंबई से बेटे लल्लन चौहान के गांव आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों का अनुमान है कि संभवतः ट्यूबवेल के पास चलते समय संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गए होंगे। औंधे मुंह गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगी और वे बाहर निकल नहीं सके। इस संबंध में दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। समाजसेवी शिवानंद चौहान, चंद्रिका चौहान, श्यामपत उर्फ साधु राजभर सहित अन्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। होली के दिन घटी इस हृदयविदारक घटना से पूरे कटौली गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
0
0
Report
Pinewz
275202
Ramesh NewsRamesh NewsFollow16 Jan 2026, 03:07 am

अराजक तत्वों की शर्मनाक हरकत, संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त दूसरी बार टुटा

Dawa, Uttar Pradesh:जखनिया, गाजीपुर। भूड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत सोफीपुर गांव के तिराहे पर स्थापित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह लगभग 6:30 बजे जब ग्रामीणों की आवाजाही शुरू हुई तो लोगों ने देखा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ है और टूटे हुए मलबे मौके पर बिखरे पड़े हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि आदर्श कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रधान प्रतिनिधि आदर्श कुमार ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ नेता गोरखनाथ बौद्ध ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना दूषित और घृणित मानसिकता को दर्शाता है। यह दलित समाज की अस्मिता पर सीधा हमला है। उन्होंने घटना की घोर निंदा करते हुए उच्च अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, भूड़कुड़ा कोतवाल श्याम जी यादव ने बताया कि वे स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ न्यायसंगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग संविधान निर्माता के सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
275203
Ramesh NewsRamesh NewsFollow30 Dec 2025, 02:33 pm

तेज रफ्तार का कहर: नेशनल हाईवे पर ब्रेजा की टक्कर से 13 वर्षीय साइकिल सवार मासूम की दर्दनाक मौत

Jakhanian, Uttar Pradesh:ज़खनिया (गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर कला गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार मासूम को कुचल दिया। हादसे में 13 वर्षीय मनदीप गिरी पुत्र स्वर्गीय रामबदन गिरी, निवासी चैनपुर थाना रानीपुर जिला मऊ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनदीप अपने दोस्त अफजल के साथ बहलोलपुर मछली मारने साइकिल से गया था। लौटते वक्त हुई हादसा पुलिस ने शव भेजा पीएम भेजा, एस ओ कमलेश कुमार ने कहाँ केस दर्ज की गई।
0
0
Report
Advertisement
Back to top