Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201310

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डिलीवरी बॉय और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Dec 28, 2025 06:50:54
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 सोसायटी में डिलीवरी बॉय और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डोमिनोज़ पिज़्ज़ा से ऑर्डर देने आए डिलीवरी बॉय की बाइक गलत स्थान पर खड़ी होने को लेकर गार्ड से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर डिलीवरी बॉय ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि अन्य डिलीवरी बॉय जबरन सोसायटी में घुसे और गार्ड के साथ मारपीट करते हुए उसे बाहर ले गए। घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Dec 28, 2025 08:30:25
Jasa, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - minister shravan kumar ने राहुल गांधी पर हमला कैमूर में मंत्री श्रवन कुमार ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। राहुल गांधी जहां-जहां प्रचार के लिए जाएंगे, वहां उनकी पार्टी का सफाया हो जाएगा। जो भी दल उनके साथ गठबंधन करेगा, उनका भी सफाया हो जाएगा। वियो - कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवन कुमार ने दिल्ली में चल रही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बैठक करने से कुछ नहीं होगा। राहुल गांधी जहां-जहां प्रचार के लिए जाएंगे, वहां उनकी पार्टी का सफाया हो जाएगा। जो भी दल उनके साथ गठबंधन करेगा, उनका भी सफाया हो जाएगा। चुनाव प्रचार में राहुल जहां-जहां गए, पसीना बहाया, सब व्यर्थ गया। बिहार में वे मतदाता सूची का मुद्दा उठा रहे थे। मृत लोगों के नाम हटाने से दिक्कत है जिसका तीन जगह नाम है उसे नाम को एक जगह किया गया है। जिंदा वोटर ही तो वोट देंगे तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। वे मुर्दा वोटरों से वोट दिलवाना चाहते हैं तो उनकी पार्टी कैसे बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश, बंगाल में भी यही मुद्दा उठा रहे हैं, जहां-जहां राहुल गांधी जाएंगे वहां उनका बोरिया-बिस्तर समाप्त हो जाएगा। निशांत कुमार के राजनीति में आने पर श्रवन ने स्वागत किया। कहा, नई पीढ़ी आएगी तो नई तकनीक आएगी। हम पुराने हैं, नई तकनीक नहीं जानते। नए लोग कमान संभालेंगे तो राज्य-देश की प्रगति होगी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 17-18 विधायकों के जेडीयू संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे जानकारी नहीं। विपक्ष में जीतने वाले विकास की बात करते हैं, तो नीतीश कुमार को खोजते हैं। नीतीश जहां हैं, वहीं विकास होता है। स्वाभाविक है, तरक्की चाहने वाले नीतीश को ही ढूंढेंगे। तेजस्वी यादव के बिहार से गायब होने पर बोले, उनका पारिवारिक मामला है। कहीं गए होंगे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 28, 2025 08:22:13
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जहां धनबाद ही नहीं बल्कि गिरिडीह जामताड़ा समेत अन्य जिलों के मरीज पहुंचते हैं। लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अस्पताल के गायनी वार्ड से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। जांच करने के नाम पर नवजात बच्चे को वार्ड से ले जाया गया। अपने बच्चे के लिए दंपति रात भर हलकान रहे। लेकिन उन्हें नवजात बच्चा नहीं मिल सका। सुबह होने के बाद बच्चा चोरी को लेकर अस्पताल में हंगामा होने लगा। सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपति से मिलकर मामले की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन सीसीटीवी जांच की बात कह रहा है। दरअसल टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे के रहने वाले शालिग्राम मरांडी ने अपनी पत्नी सरिता मरांडी को SNMMCH अस्पताल में प्रसव के लिए 24 दिसंबर को भर्ती कराया था। 25 दिसंबर को सरिता ने बच्चे को जन्म दिया। जो मेल बेबी थी। शनिवार की रात 8 बजे सरिता मरांडी अपने बच्चों के साथ गायनी वार्ड में बेड पर पड़ी थी। सरिता मरांडी ने बताया कि नर्स की शक्ल में एक महिला पहुंची और बच्चे की जांच के लिए ले जाने को कहा। सरिता की सास बच्चे को गोद में उठाकर उसे तथाकथित महिला नर्स के साथ वार्ड से निकल गए। वार्ड से बाहर जाने के बाद तथाकथित महिला नर्स ने बच्चों को अपनी गोद में ले लिया और कहा कि जांच करने के बाद दे देंगे। उसके बाद बच्चे को तीसरी मंजिल पर ले गये। सरिता और उसकी सास को तीसरी मंजिल पर ही बैठने को कहा और तथाकथित महिला नर्स बच्चा को लेकर वहां से आगे बढ़ गई। आधे घंटे बीत जाने के बाद सरिता और उसकी सास ने बच्चा की खोजबीन शुरू की। बच्चों को ऑर्थो वार्ड के तरफ से ले जाया गया था। सरिता जब ऑर्थो वार्ड पहुंची तो देखा कि बाहर जाने के दूसरा रास्ता है। उसे रास्ते से लेकर के पूरे अस्पताल में सरिता और उसके पूरे परिवार ने बच्चा की खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला। रात में सविता वार्ड के सिस्टर के पास भी गई। सिस्टर ने कहा कि बच्चा जांच के लिए गया है मिल जाएगा। रात भर सरिता और उसका पति बच्चे के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन बच्चा नहीं मिला। सुबह होने के बाद फिर से सिस्टर के पास दोनों गए और बच्चे की मांग की। सिस्टर ने जवाब दिया की रात में हमें क्यों नहीं बताए थे। क्योंकि रात में ड्यूटी पर तैनात सिस्टर सुबह जा चुकी थी और दूसरे शिफ्ट की सिस्टर वार्ड के अंदर ड्यूटी पर तैनात थे। बच्चा नहीं मिलने के बाद दंपति अन्य मरीज के परिजनों के साथ हंगामा करने लगे। मामले की सूचना सरायढेला थाना को पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह खुद मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने कहा कि बच्चा गायब होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। वहीं अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक डॉक्टर सुमन कुमार ने कहा कि बच्चा गायब होने का मामला सामने आया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल सकेगा
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Dec 28, 2025 08:20:46
Patna, Bihar:कांग्रेस का आज स्थापना दिवस है और आज स्थापना दिवस पर मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ पटना में पदयात्रा का आयोजन किया यह पदयात्रा सदाकत आश्रम से शुरू होकर गांधी मैदान तक पहुचा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा की स्थापना दिवस को हम लोग संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं गांधी जी के विचारधारा को दबाने का काम यह सरकार कर रही है मनरेगा जो महात्मा गांधी के नाम से था और गोडसे के विचारधारा को जिंदा करने के लिए गांधी जी के विचारधारा को खत्म करने के लिए मनरेगा का नाम इस सरकार ने बदल दिया और आज महात्मा गांधी रोजगर योजना को कमजोर किया जो केंद्र सरकार अधिनियम लाई है जब चाहेगी खत्म कर देंगे गांधी जी के विचारधारा से इस सरकार को नफरत है मुजफ्फरपुर में एक पूरा परिवार को आत्महत्या करना पड़ा क्योंकि उसके पास काम नहीं था भुखमरी से मर गया है 5 तारीख से लगातार पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा 50 साल तक कांग्रेस पार्टी ने धर्मनिरपेक्षता को बचाए रखा लेकिन यह सरकार धर्मनिरपेक्षता पर हमला कर रही है पदयात्रा का जायजा लिया और राजेश राम से बात की
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 08:20:16
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित एक कैफे में शनिवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नर्सिंग की छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कैफे में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि हंगामे की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कैफे स्टाफ के एक युवक समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक कुछ लोग कैफे में घुस आए और मारपीट व बदतमीजी करने लगे। छात्रा ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं उसने बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत बताया।छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट किया कि पार्टी में मौजूद दोनों मुस्लिम युवक उसके सहपाठी हैं और सभी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। सभी दोस्त मिलकर सामान्य तरीके से बर्थडे पार्टी मनाने आए थे। छात्रा का कहना है कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि नहीं हो रही थी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
0
comment0
Report
MMManoranjan Mishra
Dec 28, 2025 08:20:09
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : পুরুলিয়া জেলায় জোরকদমে চলছে এসআইআরের শুনানি পর্ব । জেলা শাসক দপ্তর থেকে বিডিও অফিসে সকাল থেকেই হাজির হয়েছেন নতুন তালিকায় নাম না থাকায় ব্যক্তিরা। ঘটনাস্থলে হাজির হয়েছে সংলিষ্ট বুথের বিএলও -ა এবং জেলা নির্বাচনী আধিকারিকরা। সচিত্র পরিচয় পত্র, আধার, বাড়ির দলিল, স্কুলের সার্টিফিকেট সহ নানান নথি নিয়ে জেলা প্রশাসনিক দপ্তর এবং ব্লক অফিসে পৌঁছেছেন নতুন তালিকায় নাম না থাকা সাধারন মানুষেরা। গতকাল থেকেই শুরু হয়েছে এই প্রক্রিয়া । জেলা প্রশাসনিক দপ্তর থেকে শুরু করে ব্লক সমষ্টি উন্নয়ন আধিকারিকের অফিস চত্বরে লাগানো রয়েছে এসআইআরের শুনানির পোস্টার । বাইট: ১) বন্দনা মাহাতো (সাধারণ ভোটার) ২) মনোজ সিং (সাধারণ ভোটার) ৩) অনিতা মাহাতো (BLO)
0
comment0
Report
Dec 28, 2025 08:18:59
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन नगर से बड़ी खबर — SIR फॉर्म जांच से मचा हड़कंप जालौन नगर में SIR फॉर्म को लेकर उस समय गदर की स्थिति बन गई, जब पुलिस प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान भारत के कोने-कोने से आए लोगों की जांच जालौन पुलिस विभाग ने की। जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर से आए दर्जनों व्यक्तियों के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच के बाद पुलिस ने उन्हें जालौन से वापस जाने के निर्देश दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जां
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Dec 28, 2025 08:16:58
Srinagar, :नए साल से पहले कश्मीर में पर्यटकों की भीड़; नए साल के करीब आने के साथ ही प्रमुख स्थलों पर बुकिंग बढ़ रही है, कश्मीर में पर्यटकों की एक महत्वपूर्ण आमद देखी जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में त्योहारी सीजन का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं। आगंतुक श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं, जबकि अन्य लोकप्रिय स्थलों - जिनमें गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम शामिल हैं - भी पर्यटकों के आगमन में तेज वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। इन स्थानों पर होटल की बुकिंग पिछले एक सप्ताह में उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है, और डल झील पर هाउसबोट में भी नए साल के जश्न की प्रत्याशा में वृद्धि हुई है। भारत भर में ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों की रिपोर्ट है कि छुट्टियों की अवधि के लिए बड़ी संख्या में अग्रिम बुकिंग पहले ही की जा चुकी हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आगंतुकों का मनोरंजन करने और क Kashmir में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान में श्रीनगर आने वाले पर्यटकों ने कहा कि इस मौसम में सर्दी के मौसम ने घाटी को और भी आकर्षक बना दिया है। कई पहली बार आने वाले आगंतुकों ने साझा किया कि कश्मीर एक सुंदर और अविस्मरणीय यात्रा गंतव्य है। 이 बीच, मौसम विभाग ने नए साल के आसपास बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है, जिससे पर्यटकों के आगमन को और बढ़ावा मिलने और घाटी में उत्सव के माहौल में वृद्धि होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 28, 2025 08:16:46
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर इन दिनों देशी और विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सर्दियों के इस सुहावने मौसम में मेहरानगढ़ की ऊंचाइयों से लेकर क्लॉक टावर की चहल-पहल तक हर तरफ सैलानियों का तांता लगा है। जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहरें लजीज खान-पान और यहाँ के लोगों की अपनायत सैलानियों को इस कदर लुभा रही है कि वे यहाँ की यादें अपने साथ संजोकर ले जा रहे हैं। जोधपुर के ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के लिए हमेशा से कौतूहल का विषय रहे हैं। मेहरानगढ़ किला जो अपनी अजेयता और वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है, को देखकर पर्यटक दंग रह जाते हैं। सैलानियों का कहना है कि इन विशाल अट्टालिकाओं को देखकर ऐसा महसूस होता है मानो इतिहास आज भी यहाँ की दीवारों में सांस ले रहा है। इसके साथ ही जसवंत थड़ा की सफेद संगमरमर की शांति और उम्मेद भवन पैलेस की भव्यता राजा-महाराजाओं के दौर की जीवंत झलक पेश करती है। जोधपुर केवल पत्थरों का शहर नहीं, बल्कि जायकों का शहर भी है। यहाँ की प्रसिद्ध मिर्ची बड़ा, मावा कचोरी और लस्सी का स्वाद चखने के लिए क्लॉक टावर (घंटाघर) के बाजारों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। पर्यटकों के अनुसार, जोधपुर की खम्मा घणी वाली बोली और यहाँ का रंगीन पहनावा उन्हें एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। राजस्थान आने वाले पर्यटकों के लिए जोधपुर एक प्रमुख गेटवे की तरह है। जोधपुर की ऐतिहासिकता का आनंद लेने के बाद सैलानी थार के रेगिस्तान की ओर यानी जैसलमेर का रुख करते हैं। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन जगत के लिए सुखद संकेत है। निश्चित रूप से जोधपुर की ऐतिहासिक इमारतें और यहाँ की सांस्कृतिक विरासत आज भी विश्व पटल पर राजस्थान का मान बढ़ा रही हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top