Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehpur212645

थाना थरियांव क्षेत्र के अंतर्गत हंसवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्या की तेज तर्राट कार्यवाही

Mar 25, 2026 16:25:52
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh
थरियांव/फतेहपुर हसवा चौकी पुलिस ने आटा चक्की/रईस मील से चोरी करने वाले शातिर चोर को धर दबोचा चौकी इंचार्ज के तेज तर्राट कार्यवाही से चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया क्षेत्रीय लोगों ने हंसवा चौकी पुलिस की प्रशंसा की दिनांक 24.03.2026 को वादी रिंकू पुत्र संतोष कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना दिनांक 23.03.2026 की मध्य रात्रि में आटा चक्की ,राइस मील के बरामदे में रखे अल्टीनेटर व उसके साथ रखा अन्य सामान चोरी कर लेने के संबंध में थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अलोक प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति 2. दिलीप दिवाकर पुत्र प्रेम दिवाकर निवासीगण एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर के पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तारी का विरवण-* श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के कुशल नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0-53/2026 की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 25.03.2026 को थाना थरियांव पुलिस द्वारा परदेशी ढाबा के पीछे रेजीमेंट बाउण्ड्री के पास, एकारी मोड़ पर की जा रही चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. आलोक प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 38 बताया । जिसके कब्जे से थाना थरियांव पर दिनांक 24.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित माल एक अदद रोटर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना थरियांव पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके घर के सामने रिंकू प्रजापति की आटा चक्की की दुकान है,जहां पर बरामदे अल्टीनेटर खोल कर रखा हुआ था,जहां से अभियुक्त आलोक प्रजापति उपरोक्त व उसके दोस्त दिलीप दिवाकर ने मिलकर अल्टीनेटर का पार्ट रोटर व मोटर चोरी किया गया । मोटर दिलीप दिवाकर लेकर पहले चला गया था जिसके अंदर कॉपर का तार लगा हुआ था और अभियुक्त आलोक प्रजापति द्वारा रोटर अपने पास छुपाकर बेचने फतेहपुर जा रहा था। जिसे मौके पर मय माल के साथ पकड़ा गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1. आलोक प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 38 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद रोटर *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 32/24 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना थरियांव जनपद फतेहपुर 2. मु0अ0सं0 53/26 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना थरियांव जनपद फतेहपुर *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. उ0नि0 अरूण कुमार मौर्या चौकी प्रभारी हसवा थाना थरियांव, फतेहपुर 2. उ0नि0 अवध बिहारी 3. का0 अंकित कुमार 4. का0 अवनीश कुमार
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DSDurag singh Rajpurohit
Mar 25, 2026 17:48:13
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के सेड़वा से बड़ी खबर बाड़मेर के सेड़वा में बिश्नोई धर्मशाला के पास एक दुकान में लगी आग शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है वजह देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई दुकानों को लिया चपेट में मुख्य जानकारी के अनुसारआग की शुरुआत एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से हुई बताई जा रही है तेज़ी से फैलकर कई दुकानों तक पहुंची स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी कई दुकानों में भारी नुकसान की आशंका फिलहाल किसी जनहानि की स्पष्ट जानकारी नहीं आई है सामने आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 25, 2026 17:47:50
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 25, 2026 17:47:39
Hapur, Uttar Pradesh:शहनाइयां बजनी थीं, पर सन्नाटा पसर गया... बारात आनी थी, पर चूल्हा ही नहीं जल पाया! शादी का घर... दरवाजे पर मेहमानों का इंतजार था, हलवाई के चूल्हे की आंच से पकवानों की खुशबू महकनी थी और बेटी की विदाई के गीत गूंजने थे. लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ से जो खबर आई, उसने उत्सव के रंग में मायूसी की कालिख पोत दी. यहाँ एक अदद रसोई गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से एक बेटी के हाथ पीले नहीं हो सके और बारात को घर आने से पहले ही रोकना पड़ा. यह कहानी है ग्राम बदनौली की मढ़ैया की. यहाँ रहने वाली बिमलेश की बेटी शिवानी का विवाह मुरादाबाद के रितेश के साथ तय हुआ था. बुधवार की सुबह बारात आनी थी, लेकिन घर में गैस का एक सिलेंडर तक नहीं था. हलवाई ने छह सिलेंडरों की मांग की थी, लेकिन दो दिनों की कड़ी मशक्कत और दर-दर भटकने के बाद भी बिमलेश को खाली हाथ लौटना पड़ा. नतीजा? बारात को फोन किया गया कि अभी मत आना, हमारी खुशियाँ सिलेंडर की किल्लत की भेंट चढ़ गई हैं. जब शादी टल गई, तब जाकर किसी ने सलाह दी कि कलेक्ट्रेट जाइए. बुधवार को बिमलेश अपने बेटे रोबिन के साथ बदहवास हालत में जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं. अपनी आपबीती सुनाते हुए उनकी आंखें भर आईं. मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो आनन-फानन में 6 सिलेंडरों की व्यवस्था कराई गई. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, बस अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि, बिमलेश के लिए ये 'अफवाह' नहीं, एक कड़वी हकीकत थी, जिसने उनकी बेटी के खास दिन को आंसुओं में बदल दिया. अब 28 मार्च को फिर से शहनाइयां बजेंगी. प्रशासन ने सिलेंडर तो दे दिए, लेकिन उस मां और बेटी के मन में जो कसक रह गई है, उसकी भरपाई शायद कोई सिलेंडर नहीं कर पाएगा. हापुड़ की ये घटना व्यवस्था के उन दावों पर सवालिया निशान है, जो कहते हैं कि जनता को बुनियादी जरूरतें आसानी से मिल रही हैं. बाइट - विमलेश, दुल्हन की मां बाइट - रॉबिन, दुल्हन का भाई बाइट - सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, हापुड़
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 25, 2026 17:47:27
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में पेट्रोल- डीजल की किल्लत के अफवाहों को लेकर पेट्रोल पम्पों पर तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। जिले के पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए लोगो की लाइन लगी रही। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ को लेकर प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया है। देर रात तक पेट्रोल पम्पों पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर तेल का वितरण कराया और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाई की सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन का कहना है कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाह के चलते डीजल और पेट्रोल का स्टोर न करें और जरूरत के अनुसार ही तेल लें।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 25, 2026 17:47:07
Bhind, Madhya Pradesh:हेडलर-भिंड के छात्र की स्कॉटलैंड में मौत… सुसाइड या मर्डर? “भिंड के बेटे की मौत पर सस्पेंस स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रहे भिंड के 21 वर्षीय छात्र संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्कॉटलैंड प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन परिवार इस पूरे मामले को साजिश मानते हुए हत्या की आशंका जता रहा है। भिंड जिले के मौ कस्बे के रहने वाले कुलदीप श्रीवास्तव ने अपने बेटे संस्कार को स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई के लिए भेजा था। संस्कार पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था और अच्छी कमाई कर रहा था। 7 मार्च को स्कॉटलैंड में संस्कार की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी भारतीय दूतावास के जरिए परिजनों को दी गई। स्कॉटलैंड प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया है और दावा किया है कि संस्कार ने नींद की गोलियां खाकर जान दी। लेकिन परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। संस्कार की माँ का कहना है कि 5 मार्च को होली के दिन उनकी बेटे से वीडियो कॉल पर बात होi थी और वह पूरी तरह सामान्य था। उसने जल्द घर आने की भी बात कही थी। संस्कार की माँ नीलम श्रीवास्तव का कहना है कि “मेरा बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता… उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं— • संस्कार के कमरे का दरवाजा खुला मिला • बैंक खाते से ढाई लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन • मोबाइल का डेटा गायब • यूनिवर्सिटी में पहले भी दो संदिग्ध मौत। परिजनों ने भारत सरकार से बेटे का शव जल्द भारत लाने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल संस्कार का शव 27 मार्च तक भारत लाए जाने की संभावना है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह आत्महत्या है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 25, 2026 17:46:44
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर में आज जनजातीय खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हो गया है। साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, जबकि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि रहे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। रायपुर के साथ बस्तर और सरगुजा भी इस खेल महाकुंभ के प्रमुख केंद्र बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और अधोसंरचना मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया है।
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Mar 25, 2026 17:45:51
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top