Back
मुण्डन कार्यक्रम से लौट रहे युवकों पर हमला: नहीं हुई कार्रवाई ,पीड़ित दर दर भटकने को मजबूर
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में मुण्डन संस्कार से लौट रहे युवकों पर हुए हमले के मामले में एक पखवाड़े से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक जांच का हवाला दे रही है। कार्रवाई न होने से पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द न्याय की गुहार लगाया है।
क्षेत्र के लबकनी गांव निवासी रवि प्रकाश पाण्डेय ने पुलिस को दिए गए तहरीर के माध्यम से बताया कि वह अपने चचेरे भाई के यहां 27 फरवरी को आयोजित मुण्डन संस्कार कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम में भोजन बनाने वाले धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा को छोड़ने के लिए वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से गौरीबाजार जा रहे थे।
बताया जाता है कि हरिजन बस्ती तबकनी के पास धर्मेन्द्र की टोपी गिर गई। जब वह टोपी लेने लौटा तो वहां पहले से मौजूद कुछ युवक उसकी टोपी को पैरों से रगड़ रहे थे। विरोध करने पर आरोप है कि देवेन्द्र उर्फ कुटुर, प्रिंस, किशन समेत अन्य लोगों ने धर्मेन्द्र के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी आंख व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
धर्मेन्द्र के शोर मचाने पर उसे बचाने पहुंचे रवि प्रकाश पाण्डेय को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उन्हें पेट, पीठ व कंधे में चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी और उनका पर्स छीन लिया, जिसमें करीब 7 हजार रुपये नकद थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद परिजन घायलों को अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के 20दिन का समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे वह न्याय के लिए इधर-उधर भटक रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 17, 2026 14:17:510
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowMar 17, 2026 14:17:200
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 17, 2026 14:16:500
Report
MPManish Purohit
FollowMar 17, 2026 14:16:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 14:16:090
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 17, 2026 14:15:270
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 17, 2026 14:15:140
Report
323
Report
498
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 17, 2026 14:06:11451
Report
OBOrin Basu
FollowMar 17, 2026 14:06:00Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा की बीच धारा में इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल भेलपुर थाने में केस दर्ज
364
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 14:05:43361
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 17, 2026 14:05:29394
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 17, 2026 14:05:14482
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 17, 2026 14:05:01434
Report