Back
ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित कार डिवाइडर व विद्युत पोल से टकराई, चार घंटे बाधित रही बिजली
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर गौरीबाजार के रामपुर चौराहे के पास शुक्रवार आधी रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल टूटकर गिर गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से गौरीबाजार उपकेंद्र से जुड़े वेस्ट फीडर की बिजली आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रही। इसके चलते दर्जनभर गांवों में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। विद्युत पोल टूटने के बाद उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। पुलिस की सूचना पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रात में ही मौके से हटा लिया गया।
इस बाबत थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 14, 2026 09:20:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:20:220
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 14, 2026 09:20:100
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 14, 2026 09:19:560
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 14, 2026 09:19:370
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 14, 2026 09:19:200
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 14, 2026 09:19:100
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 14, 2026 09:19:010
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 14, 2026 09:18:480
Report
मृतक की पत्नी ने सीएम साय से मदद की लगाई गुहार है,, सीएम ने परिजनों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा,,
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 14, 2026 09:18:350
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 14, 2026 09:18:250
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 14, 2026 09:18:070
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 14, 2026 09:17:520
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 09:17:410
Report