icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSandeep31 Jul 2025, 11:23 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ANISH GAWANDE: पार्टी-विरोधी गतिविधि पर इस्तीफा और पुनः चुनाव अनिवार्य

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ANISH GAWANDE (NCP-SP) ON KOLKATA INCIDENT / ARVIND SAWANT, ANIL DESAI AND AADITYA THACKERAY STATEMENTS / JAIRAM RAMESH STATEMENT दिल्ली: शिवसेना (UBT) के सांसदों की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाक़ात पर NCP-SP नेता अनीश गवांडे ने कहा, "... स्पीकर का पद संवैधानिक होता है, जो राजनीति से ऊपर है। 'दल-बदल विरोधी कानून' (Anti-Defection Act) के मुताबिक, पार्टी की सदस्यता स्वेच्छा से छोड़ने का फ़ैसला सदस्यों के आचरण से तय हो सकता है, जैसा कि 'रवि नाइक बनाम भारत संघ' मामले में देखा गया था। अगर सांसद बैठकों में शामिल नहीं होते हैं या पार्टी के आदेश को मानने के बजाय शहरों के बीच घूमते रहते हैं, तो ऐसी हरकतें पार्टी-विरोधी गतिविधियों में आती हैं... उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए, दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए और फिर जिस पार्टी को चाहें, उसका समर्थन करना चाहिए। वही सरकार, जिसने 2019 में शिवसेना पर जनता के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया था, अब कहती है कि 'मशाल' चुनाव चिह्न पर चुने गए लोगों का पार्टी बदलना स्वीकार्य है। संवैधानिक तौर पर, जो हो रहा है वह ग़लत है...
0
0
Report

राजू पार्क में गौकशी के आरोप: भारी मात्रा में गाय का मीट बरामद

New Delhi, Delhi:राजू पार्क में बफेलो शॉप से गाय का मीट बरामद किया गया। गौ रक्षक दलों ने कार्रवाई की। लोकेशन: दक्षिण दिल्ली, राजू पार्क। तस्वीरों में दिख रहा है कि साउथ दिल्ली के थाना नैब सराय के राजू पार्क में एक दुकान पर रेड हुई है जिसे गौ रक्षक दल के अध्यक्ष रॉकी राणा और उनकी टीम ने कराया। रॉकी राणा ने बताया कि हमें खबर मिली थी कि सैनिक फार्म में स्कूटी पर खून की बूंदे गिर रही थीं, हमने स्कूटी पकड़ी तो गाय का मीट निकला। इसके बाद हमने राजू पार्क में एक दुकान पर रेड की और भारी मात्रा में मीट बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक टीम, गौ रक्षक टीम, थाना आदि रेड कर रही थी और चार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। दिल्ली गौ रक्षक दल के अध्यक्ष रॉकी राणा ने बताया कि पहले भी इसी दुकान पर एक गाड़ी पकड़ी थी जिसमें भारी मात्रा में गाय का मीट था, आज फिर पकड़ा गया है। हमारी मांग है कि गोकशी मामलों में एफएसएल रिपोर्ट नहीं आने पर कठोर कानून बनाए जाएं।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला: 6 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Madhubani, Bihar:नगर थानाध्यक्ष के बयान पर 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास अर्जुन मंडल अपने कुछ सहयोगियों के साथ आगामी मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की योजना बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम रात में ठिकाने पर छापेमारी के लिए पहुंची। एसपी ने बताया दरवाजा खुलवाने के बाद अर्जुन मंडल और उसके परिजनों ने छापेमारी का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन मंडल के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. जब उसे शराब जांच के लिए थाना चलने को कहा गया तो उसने अपने भाई, पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मिलकर विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि इसी दौरान किसन राम नामक व्यक्ति भी वहां पहुंच गया और सभी पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगा। एसपी ने बताया घटना में नगर थानाध्यक्ष और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, गला दबाने से पुलिस की जान पर खतरा आ गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस अर्जुन मंडल और किसन राम पर काबू पाया और दोनों को थाना ले गयी। थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान दोनों अल्कोहल पॉजिटिव पाए गए। दोनों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने शराब सेवन की पुष्टि की। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन मंडल, किसन राम, सुमन मंडल, सोहन मंडल, अर्जुन मंडल की पत्नी तथा उसकी मां समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। अर्जुन मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है और कई कांड पूर्व में भी दर्ज है। नगर थाना में दोनों युवक पर सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी, शराब सेवन तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं अर्जुन मंडल की मां वार्ड पार्षद रुम्मी देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आधी रात को दर्जनों पुलिस एक जनप्रतिनिधि के घर बर्बरतापूर्ण कारवाई की है. घर के सभी सदस्यों का मोबाइल छीन लिया एवं घर मे तोड़फोड़ भी पुलिस के द्वारा किया गया। गिरफ्तार अर्जुन मंडल ने बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है हम दोनों को थानाध्यक्ष द्वार बेरहमी से पीटा गया है। एक जनप्रतिनिधि के घर देर रात में हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
0
0
Report

BRICS मीटिंग 2026: इसरो अध्यक्ष ने भारत की स्पेस लीडरशिप का संकेत दिया

Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA) : V. NARAYANAN (ISRO CHAIRMAN) ON BRICS MEETING 2026 / DEPARTMENT OF SPACE INVOLVEMENT / DISASTER MANAGEMENT AND CLIMATE CHANGE MONITORING / INDIA’S SPACE LEADERSHIP UNDER PM NARENDRA MODI / MOS JITENDRA SINGH ATTENDANCE AND INTERACTION बेंगलुरु, कर्नाटक: ISRO के चेयरमैन वी. नारायणन कहते हैं, "भारत की अध्यक्षता में बेंगलुरु में 'हेड ऑफ़ स्पेस एजेंसी मीटिंग 2026' आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 10 देशों के 26 प्रतिनिधियों के साथ-साथ ISRO, इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) और डिपार्टमेंट ऑफ़ स्पेस के लोग भी शामिल हुए। BRICS देशों के सामाजिक-आर्थिक लाभ के लिए रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के इस्तेमाल पर काफी चर्चा हुई, जिसमें आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और अन्य पहलू शामिल थे। हमने मलबे-मुक्त मिशन प्रबंधन प्रणालियों के माध्यम से स्थिरता के विवरण पर भी चर्चा की। यह काफी दिलचस्प था, और हम BRICS के साथ कुछ और देशों को भी शामिल करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, पांच और देश भी इस प्रणाली का हिस्सा बनने जा रहे हैं, और प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे देश का पूरा स्पेस इकोसिस्टम बढ़ रहा है। ये चर्चाएं हमें वैश्विक स्तर पर आगे ले जाएंगी... पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, आज अंतरिक्ष गतिविधियों में देश का पलड़ा भारी है...
0
0
Report
Advertisement

जिला कलेक्टर के आदेश पर सरेरा पुल की गुणवत्ता जाँच के नमूने लैब भेजे गए

Udaipur, Rajasthan:सरेरा पुल की गुणवत्ता जांचने पहुंची ज़िला परिषद टीम, ज़िला कलेक्टर के आदेश पर जांच शुरू हुई खेरवाडा/उदयपुर जिले के_nayagaon sub-division स्थित सरेरा ग्राम पंचायत में डाडमिया पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत सामने आई है। यह पुल लगभग दस माह पहले बना था। 11 जून को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद स्वयं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पुल की तकनीकी जाँच करवाकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा था कि यदि तकनीकी जांच में निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर कमी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में, बुधवार को जिला परिषद उदयपुर से एक तकनीकी टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और कोर कटिंग मशीन का उपयोग करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से कंक्रीट व अन्य सामग्री के नमूने एकत्र किए。 एकत्रित किए गए इन नमूनों को अब प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पुल के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की मजबूती और मानकों में बरती गई अनियमितताओं की पुष्टि हो पाएगी। जिला कलेक्टर ने तीन अधिकारियों द्वारा क्रॉस जांच कर पूरी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।
0
0
Report

उदयपुर नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर दो संस्थानों को सीज किया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में नगर निगम द्वारा शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई में दो प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले मेवाड़ बैंक्वेट एवं बालाजी कोचिंग संस्थान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई गई। निगम द्वारा पूर्व में इन दोनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की कमी पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए थे। संबंधित संचालकों को नोटिस में निर्धारित समयावधि में अग्निशमन उपकरण स्थापित करने, आपातकालीन निकास मार्ग सुनिश्चित करने तथा अन्य सुरक्षा मानकों की पालना करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा आवश्यक सुधार नहीं किए गए और सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने में गंभीर लापरवाही बरती गई। इस पर दोनों प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया गया。
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर के श्यामपुर गंगा घाट पर पांच किशोरियों के डूबने से गहरा शोक

Noida, Uttar Pradesh:मुंगेर जिला के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच किशोरियों के डूबने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत बेटियों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। इस दुःख की घड़ी में बिहार सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदना एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रित को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

जी-राम-जी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुंगेर में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शुरू

Munger, Bihar:मुंगेर : ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 से राज्य के सभी जिलों में लागू किए जा रहे जी-राम-जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर आज जिला परिषद सभागार, मुंगेर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, निदेशक एनईपी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के पदाधिकारी, मनरेगा से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था अथवा अधिनियम के सफल क्रियान्वयन में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी अधिनियम, 2025 ग्रामीण विकास एवं मनरेगा योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षा किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करें तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। इस प्रशिक्षण के पश्चात भी यदि किन्ही के द्वारा कोई गलती अथवा लापरवाही होतीं है तो उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रशिक्षण में बिपार्ड, पटना में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी अधिकारियों को अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, कार्यान्वयन प्रक्रिया, प्रशासनिक एवं तकनीकी पहलुओं, ऑनलाइन मॉड्यूल तथा फील्ड स्तर पर अनुपालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मुंगेर जिले के अतिरिक्त बांका, जमुई, लखीसराय एवं भागलपुर जिलों के कुल 41 प्रतिभागी इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं बाइट जिलाधिकारी
0
0
Report

मैहर में जमीन विवाद: लाठी-डंडों से हमला, 16 घायल, दो की हालत गंभीर

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती ग्राम करहि में जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी, डंडे , पत्थर , विवाद में दोनों पक्ष के 16 लोग हुए घायल सूचना पर पहुँची डॉयल 112 व अमरपाटन पुलिस द्वारा घायलों को ईलाज के लिए लाया गया सिविल अस्पताल अमरपाटन ईलाज बाद 6 गंभीर घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना किया रेफर बाकी 10 घायलों का ईलाज सिविल अस्पताल अमरपाटन में जारी पीड़ित पक्ष के 4 घायलों की माने तो शराब के नशे में थे हमला करने वाले 10 की संख्या में लोगों ने घर कर अंदर घुस कर गाली गलौच कर लाठी डंडो से किया हमला हमला में महिला , पुरूष युवतिया शामिल पीड़ित की शिकायत पर अमरपाटन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की कर रही जांच घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम करहि की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top