Back
दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को अप्रैल के पहले हफ्ते में मिलेंगे सहायक उपकरण
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया जनपद में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम आईटीआई परिसर में आयोजित होगा, जिसमें मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति संभावित है।
बताते चले कि 22 और 23 मार्च 2025 को आयोजित चयन शिविर में कुल 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब उपकरणों की आपूर्ति अंतिम चरण में है और जल्द ही वितरण शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए हर लाभार्थी का फोटो सत्यापन किया जाएगा और उपकरणों को QR कोड के जरिए मैप किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के आवागमन के लिए 16 विकास खंडों से करीब 60 बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
खास बात यह है कि कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना की जानकारी हासिल कर सकें।
जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की है कि जिनका मोबाइल नंबर बदल गया है, वे अपने संबंधित बीडीओ कार्यालय में अपडेट करा लें, ताकि समय पर सूचना मिल सके और किसी तरह की परेशानी न हो।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADArjun Devda
FollowMar 30, 2026 10:03:590
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 30, 2026 10:03:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 30, 2026 10:03:000
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 30, 2026 10:02:420
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 30, 2026 10:02:310
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 30, 2026 10:02:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 30, 2026 10:01:480
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 30, 2026 10:01:410
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 30, 2026 10:01:12Noida, Uttar Pradesh:गोकुल सेतिया चन्द्र प्रकाश कर्मवीर सिंह एमपी राज्य सभा शीशपाल रगबीर कादायन Aftab Ahmed Ashok Arora Ram Karan Kala BB Batra Bharat Singh Beniwal Maman khan निर्मल सिंह अकरम खान पहुंचे
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 30, 2026 10:01:01Agra, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का बयान : ईद का त्योहार आता है, तो हिंदू समुदाय का कोई भी व्यक्ति पत्थर नहीं फेंकता...
बाईट :-हाफ़िज़ मंज़र आलम
बाईट :-नदीम नूर
0
Report