icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
JIJournalist Indrajeet ChaudharyFollow3 Sept 2025, 04:53 am

गणेशपुर में भारी बारिश का कहर

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती:गणेशपुर नगर पंचायत में हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहाँ एक तरफ लगभग ढाई महीने से किसान बादलों की राह देख रहे थे, वहीं इस बार पूरे सीज़न की सबसे ज़्यादा बारिश हुई। बारिश के साथ आए तेज आंधी-तूफान ने दर्जनों पेड़ गिरा दिए, जिससे शहर में कई जगहों पर आवागमन बाधित हुआ। सबसे ज़्यादा दिक्कत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई, जहाँ वर्मा टेंट हाउस के सामने एक विशाल कदम्ब का पेड़ गिर गया। इसकी वजह से सड़क कई घंटों तक जाम रही। स्थानीय निवासियों, जिसमें अरुण कुमार सोनकर, पंकज कुमार विश्वकर्मा, पंकज मोदनवाल और राम भवन वर्मा शामिल हैं, की शिकायत पर तुरंत नगर पंचायत और पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे। इन सभी के सहयोग से पेड़ को हटाया गया और रास्ता फिर से खुल सका।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना में बंद के प्रदर्शनकारियों की जज आवास में पेशी, 87 जमानत याचिका खारिज

Patna, Bihar:बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को छज्जूबाग स्थित जज आवास में पेश किया गया। देर रात तक चली सुनवाई के दौरान करीब 200 से अधिक छात्रों और प्रदर्शनकारियों की पेशी हुई। जज आवास के बाहर बड़ी संख्या में परिजन अपने बच्चों के इंतजार में मौजूद रहे। गिरफ्तार लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सुनवाई के बाद अदालत ने 87 प्रदर्शनकारियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, कुल 258 गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

बाड़मेर के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राएं धरने पर

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोलंकियों की ढाणी (बांकलपुरा) में शिक्षकों की भारी कमी के विरोध में शनिवार से छात्र-छात्राएं विद्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए एक भी व्याख्याता (लेक्चरर) नियुक्त नहीं है, जिससे वरिष्ठ कक्षाओं की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित रूप से कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी बाधित हो रही है। कई विषयों की पढ़ाई ठप होने से छात्रों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद अब तक शिक्षा विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। धरने पर बैठे छात्रों और अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यालय में तत्काल विषयवार व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाए, ताकि अध्ययन व्यवस्था सामान्य हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। छात्रों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। बाइट : छात्राएं बाइट : अभिभावक
0
0
Report
Advertisement

मालदा आद Dina में आदिनाथ शिवलिंग स्थापना को लेकर शोभायात्रा जारी, सुरक्षा के कड़े नियम

Noida, Uttar Pradesh:तारकेश्वर से मालदा के आदिना में आदिनाथ शिवलिंग की स्थापना के उद्देश्य से हिंदू सुरक्षा समिति की विशाल धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मालदा के आदिना के लिए शिवलिंग रवाना हो गया है। हिंदू सुरक्षा समिति की पहल पर सावन महीने के पहले सोमवार 20 जुलाई को तारकेश्वर से इस शोभायात्रा की शुरुआत हुई। संगठन की ओर से बताया गया है कि आज 27 जुलाई, सावन महीने के दूसरे सोमवार को मालदा के आदिना में आदिनाथ शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। आज रुद्राभिषेक, पूजा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। पूरी शोभायात्रा के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। सनातनी हिंदुओं का दावा है कि वहां पहले से मौजूद आदिनाथ मंदिर के ऊपर आदिना मस्जिद बनाई गई है। इसी कारण मस्जिद के विभिन्न खंभों पर आज भी हिंदू देवी-देवताओं की कुछ मूर्तियाँ और हिंदू स्थापत्य शैली मौजूद है। रात में ही मालदा टाउन प्रवेश किया शिव लिंग ने मालदा टाउन के मंदिर में रखा गया है शिवलिंग को
0
0
Report

दुर्ग में जमीन विवाद के चलते युवक पर हमला, पांच गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग में जमीन के हिसाब-किताब और पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दुर्ग बायपास स्थित देवभूमि परिसर में नरेंद्र सिंह को बातचीत के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान विजय मेनन ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल घटना के बाद नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा; आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार होने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की जानकारी सामने आई। घायल का आईसीयू में इलाज जारी है। मामले में मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य हमलावर विजय मेनन, विक्की सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। देवभूमि के संचालक और नरेंद्र सिंह के पार्टनर बताए जा रहे राजेश सिंह सहित एक अन्य आरोपी फरार है। प्रारंभिक जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। राजेश सिंह ने नरेंद्र को बातचीत के लिए बुलाया था, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report

सीवान हिंसक प्रदर्शन: AK-47 फायरिंग के आरोपी जवान सस्पेंड, 100 से अधिक गिरफ्तार

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में 25 जुलाई को हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग करने के आरोपी जवान को सस्पेंड किए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इस सस्पेंशन की अब तक सीवान जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उधर हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जारी है और लगातार फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग में घायल तीन छात्रों का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और विभागीय जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नरहट में 17 वर्षीय गोलू कुमार हत्या: गिरोह से जुड़ाव का शक, जाँच तेज

Nawada, Bihar:नरहट में 17 वर्षीय किशोर की गला घोंटकर हत्या स्कूल परिसर से बरामद हुआ शव, दो संदिग्ध हिरासत में भैया जी गिरोह के एंगल से जांच, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव में 17 वर्षीय किशोर गोलू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के परिसर से बरामद हुआ। मृतक खनवां निवासी विनोद कुमार का पुत्र था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था। शव के गले में गमछा लिपटा मिला, जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नरहट थाना अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूरे परिसर को सुरक्षित कराया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और गमछा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि घटना से पहले गोलू को दो संदिग्ध युवकों के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्कूल परिसर में गोलू का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, नशे से जुड़े विवाद और भैया जी गिरोह के संभावित संबंध समेत सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि हर एंगल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद मृतक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में मातम पसरा है और ग्रामीण दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बिहार में मौसम बदला: 25 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं संभव

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं, तो कुछ जगहों पर तेज हवाओं और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राज्य के बाकी 13 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी पटना में भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन दिनभर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आज बिहार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह-हटा हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से युवक मौत, ड्राइवर लापता

Damoh, Madhya Pradesh:भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रेक्टर पलटा, नीचे दबा युवक दर्दनाक मौत..एंकर/ शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दरअसल दमोह पन्ना स्टेट हाइवे पर हटा थाने के लुहारी कस्बे के पास एक ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। इस के नीचे एक युवक लालसिंह दब गया और जब तक लोगों ने उसे निकाला तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इस ट्रेक्टर ट्राली में भवन निर्माण की सामग्री लोड थी जो कि मृतक लाल सिंह हटा से लेकर अपने गांव कुआखेड़ा जा रहा था। ट्रेक्टर पलटने के बाद उसका ड्रायवर मौके से भाग गया और लापता है वहीं परिजनों के मुताबिक ट्रेक्टर ड्राइवर शराब का आदि है और तेज रफ्तार से ट्रेक्टर चला रहा था जिस वजह से हादसा हुआ है। फिलहाल शव को हटा अस्पताल में रखा गया है जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।बाइट/ मृतक का भाई
0
0
Report

विजयपुर में अवैध रेत खनन: पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान रेत माफिया और पुलिस टीम आमने सामने आ गए इस बीच एक रेत माफिया ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार होने सफल रहे। पुलिस ने जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस मौके से फरार हुए ड्राइवर की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध रेत खनन और माफियाओं के बढ़ते हौसलों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दादरी मुठभेड़: दो चोर गिरफ्तार, एक घायल; मोबाइल, हथियार और आभूषण बरामद

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में रविवार रात दादरी पुलिस और शातिर चोरों/स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, अवैध हथियार, घटना में प्रयुक्त कार और चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। दरअसल, 26 जुलाई को दादरी थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इग्निस कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया है। इस संबंध में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दो शातिर चोरों/स्नैचरों करण नागर (उम्र लगभग 23 वर्ष) और मुकुल (उम्र लगभग 24 वर्ष) को रविवार रात गिरफ्तार किया। ये दोनों ओमीक्रोन 02, दादरी के निवासी हैं। मुठभेड़ घोड़ीबछेड़ा से रामगढ़ अंडरपास की ओर जाने वाले कट के पास कच्चे रास्ते पर हुई。 बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी करण नागर घायल हो गया। घायल करण नागर को पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं आरोपी मुकुल को पुलिस कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया。 बाइट संतोष कुमार एडीसीपी ग्रेटर नोएडा आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, अवैध चाकू, छीना हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त इग्निस कार और सेक्टर ज्यू-01 में घर से चोरी किए गए आभूषणों में से 02 जोड़ी पायल व 02 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु) बरामद की गई है। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि ये दोनों बदमाश बड़े शातिर हैं, जो राह चलते लोगों से मोबाइल छीनते थे और बंद पड़े मकानों में चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे। इन दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं.
0
0
Report
Advertisement

भागीरथी नदी में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF-NDRF हर जगह खोज में

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -भागीरथी नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ–एनडीआरएफ की टीम, नहीं मिला कोई सुराग उत्तरकाशी जनपद के बड़ेथी पुल के नीचे से एक 18 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक का नाम अनमोल जोशी बताया जा रहा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू एवं सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने बड़ेथी गाड से मनेरा बाईपास पुल के नीचे भागीरथी नदी तक संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी के तटीय क्षेत्रों, तीव्र बहाव वाले हिस्सों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से तलाश की गई। नदी में बहे लड़के का कोई सुराग नहीं मिला वहीं अभी टीमों द्वारा सर्च अभियान जारी है।
0
0
Report

प्रयागराज के शिवालयों में सावन सुरक्षा के लिए CCTV और ड्रेस कोड लागू

Prayagraj, Uttar Pradesh:सावन से पहले संगम नगरी प्रयागराज के शिवालयों में शुरू हुई तैयारियां, सुरक्षा के लिहाज से शिवालयों में हाईटेक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस प्रशासन कंट्रोल रूम से मंदिर के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगा. मंदिर के इंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर रहेगी पुलिस फोर्स की तैनाती. प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन मास के साथ ड्रेस कोड भी लागू हो जाएगा. सावन से शुरू होने वाली सुरक्षा तैयारियों के बीच संगम से यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दायरे को व्यवस्थित करने के लिए कॉरिडोर बनाए गए हैं ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की बाधा न हो. मंदिर के महंत ने ड्रेस कोड के अनुरूप महिलाओं के लिए साड़ी या सलवार-कमीज़ और पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता पहनने की सलाह दी है. श्रद्धालुओं से कहा गया है कि प्लास्टिक का उपयोग न करें और गर्भ गृह में प्रवेश only शास्त्रीय वस्त्रों के साथ हो. श्रद्धालुओं के लिए सावन के अवसर पर आराधना में मनोकामनाओं की पूर्ति का वर्णन पुराणों में भी मिलता है. हजारों भक्त सावन के हर सोमवार को यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top