icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
JIJournalist Indrajeet ChaudharyFollow21 Aug 2025, 07:29 am

एबीवीपी का 'अधिकतम सदस्यता दिवस': गोरक्ष प्रांत में राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को जोड़ने पर जोर

Barban, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक महत्वपूर्ण पहल की, जिसने अपने चल रहे सदस्यता अभियान के तहत 'अधिकतम सदस्यता दिवस' मनाया है। गोरक्ष प्रांत में इस अभियान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आज, इक्कीस अगस्त दो हज़ार पच्चीस को, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के गोरक्ष प्रांत ने 'अधिकतम सदस्यता दिवस' के अवसर पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया। यह आयोजन बस्ती, उत्तर प्रदेश में किया गया, जिसका उद्देश्य चल रहे सदस्यता अभियान को गति देना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना था।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा में लूट योजना आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, कारतूस-तमंचा समेत पकड़े गए

Etawah, Uttar Pradesh:एटावा जनपद के थाना जसवन्तनगर इलाके में कचौराघाट रोड पर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो अभियुक्त लूट की योजना बना रहे हैं। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया तो लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जिससे दोनों अभियुक्त के पैर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्तों सुमित उर्फ सनकी और शक्ति उर्फ तनुष के पास से 2 अवैध तमंचा, 3 खोखा, 4 जिंदा कारतूस, 1 बाइक बरामद हुई है। सुमित उर्फ सनकी के ऊपर 14 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं जबकि शक्ति पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report

झारखंड महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार पर आंदोलन की चेतावनी दी

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको ने मोदी सरकार को जनविरोधी बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में रमा खलको ने कहा कि बीते दस दिनों में केंद्र सरकार ने चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी और भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। वहीं रमा खलको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री जनता से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने और तेल की खपत घटाने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खुद विदेश दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, तब से लगातार महंगाई बढ़ी है।
0
0
Report

हापुड़ में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी; 135 किलोग्राम खराब क्रीम नष्ट

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की. यहां टीम ने 135 किलोग्राम क्रीम की गुणवत्ता खराब होने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुषार डेयरी पर छापा मारा. टीम को यहां सूचना मिल रही थी कि इस डेयरी से बेहद खराब और घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री सप्लाई की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. टीम ने मौके पर पहुंचकर बेहद खराब गुणवत्ता वाली 135 किलो क्रीम को तुरंत नष्ट करवाया. साथ ही ​24 टीन वनस्पति घी संदेह के आधार पर सीज कर दिया. इसके अलावा ​13 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को भी मिलावट की आशंका को देखते हुए जब्त किया है. खाद्य टीम ने न केवल सामान सीज किया, बल्कि पुख्ता सबूतों के लिए मौके से दो क्रीम के सैंपल, एक रिफाइंड सोयाबीन तेल, एक वनस्पति और एक दही का नमूना भी कलेक्ट किया है. इन सभी सैंपल्स को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद डेयरी संचालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद के एमएस अस्पताल में हर्निया के बाद युवक की मौत, संचालक फरार

Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद के अलीनगर कैंजरा स्थित एम एस हॉस्पिटल में हार्निया ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई. अस्पताल संचालक ने मौके से भागकर ताला लगा दिया. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर ही शव रख कर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव मोर्चरी भिजवाया और मामले की जाँच शुरू कर दी. मृतक उमेश उर्फ कन्हैया लाइनपार नगला गुमान कुर्री कूपा का रहने वाला था. परिजनों के अनुसार 20 तारीख को ऑपरेशन हुआ था, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई और देर रात मौत हो गई. कैमरे पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं दी गई.
0
0
Report

भारत में निवेश आसान बनेगा, FPIs लौटेंगे और AI-IT सेक्टर को मिलेगा नया बल

Noida, Uttar Pradesh: FIIs की बिकवाली, कमजोर रुपया सबसे बड़ी समस्या गोल्ड पर ड्यूटी बढ़ने से तस्करी बढ़ेगी FPIs के लिए करेंसी में कमजोरी, टैक्स, पॉलिसी सबसे बड़ी दिक्कत कैपिटल गेन टैक्स में राहत से FPIs की वापसी होगी EVs को बढ़ावा देना जरूरी ऑयल का इंपोर्ट कम होने से रुपए पर दबाव घटेगा 5 साल के लिए FPIs को कैपिटल गेन टैक्स में राहत देनी चाहिए कस्टम ड्यूटी कम करने की जरूरत, एक्सपोर्ट के लिए इंसेंटिव मिले भारत में विदेशी निवेश के लिए सरल नियम बनाने की जरूरत नियम आसान होंगे तो भारत में निवेश बढ़ेगा PM मोदी से इंडस्ट्री की बात सुनने की अपील भारत में Ease of Business की जरूरत भारत में कोई चिप बनाने वाला नहीं भारत का Hyper Cloud में निवेश नहीं AI, LLM, Hyper Cloud में बड़े निवेश की जरूरत भारत की IT कंपनियां Anthropic, ChatGPT की पार्टनर्स बड़ी AI कंपनियों को भारत के IT सेक्टर की जरूरत सिर्फ अमेरिका और चीन का AI में बड़ा निवेश इन्नोवेशन पर खर्च बढ़ाने की जरूरत
0
0
Report
Advertisement

रीवा सड़क हादसे के बाद संत सुरक्षा कानून मांग, नरसिंहपुर में जैन समाज मौन प्रदर्शन

Narsinghpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे में जैन साध्वियों की मौत को लेकर आज पूरे देश के साथ-साथ नरसिंहपुर जिले में भी संत सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जैन समाज सड़कों पर उतरा.... गौरतलब है कि पिछली 20 मई को रीवा में कलेक्टरेट रोड पर जैन साध्वी श्रुत मति माता जी और उपशम मति माता जी का कार एक्सीडेंट की घटना में मौत हो गई थी जिसमें गाड़ी चालक की लापरवाही स्पष्ट देखने को मिल रही थी और इसी को लेकर देश भर में संत सुरक्षा कानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है उसी के चलते आज नरसिंहपुर के करेली में भी सकल दिगम्बर जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और संत सुरक्षा कानून बनाने की मांग की ,,,
0
0
Report

निघासन में अधिकारी-व्यवहार से दहशत, पेट्रोल लेकर आया पीड़ित सुरक्षा की मांग कर रहा है

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र वर्ग विशेष आजिज जमुना प्रसाद अपनी पत्नी ममता और करीब एक दर्जन ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गया। आरोप है कि निघासन पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा न्याय न मिलने से परेशान होकर वह अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंचा गया। सुरक्षाकर्मियों ने चेकिंग के दौरान उसके पास मौजूद पेट्रोल को तुरंत कब्जे में ले लिया। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मी पीड़ित को जिलाधिकारी के सामने लेकर गए, जहां पीड़ित ने बताया थाना प्रभारी निघासन और कानूनगो देशराज पर जातिसूचक गालियां देने, अपमानित करने और शिकायत पर कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है और विपक्षी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं अधिकारियों के रवैये से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

जबलपुर भाजपा पार्षद का वायरल बीयर पार्टी वीडियो: फर्जी होने का दावा

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में भाजपा पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता का एक कथित बीयर पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर के राजनीतिक गलियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में भाजपा पार्षद महेश राजपूत अपने साथियों के साथ बैठे बीयर पीते नजर आ रहे हैं, जहां टेबल पर बीयर की बोतल भी दिखाई दे रही है। मामला आधारताल थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र वार्ड के पार्षद महेश राजपूत से जुड़ा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने भाजपा और इसकी जानकारी वीडियो की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत को वायरल वीडियो को फर्जी बता रहे हैं; उनका कहना है कि वीडियो एआई से तैयार किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

SC के समक्ष ट्विशा मौत: CBI जांच, परिवार के लिए न्याय की उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:नरक जैसी जिंदगी जी रही थी ट्विशा, बेटी खो देने से बेहतर है उसका तलाकशुदा हो जाना, SG तुषार मेहता की SC में दलील मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें इस बात का दुःख है कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि न्यायपालिका ट्विशा केस के आरोपियों को इसलिए बचाने की कोशिश कर रही है क्योंकि इसमें एक पूर्व जज और वकील का नाम भी जुड़ा है। कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों- ट्विशा के घरवालों, ससुराल वालों और मीडिया से आग्रह किया है कि वो संयम बरते, बयानबाज़ी से बचे। कोर्ट ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि इस मामले में जाँच सीबीआई को सौंप दी जायेगी। कोर्ट ने कहा है कि उम्मीद की जानी चाहिए कि CBI निष्पक्ष जांच करेंगी। लोगों को जांच पर भरोसा रखना चाहिए。 ट्विशा को तकलीफ झेलनी पड़ी—SG मेहता सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने ट्विशा की मौत पर दुःख जताते हुए कहा कि उसे शादीशुदा जिंदगी में तकलीफ झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अब चाहे इसे आत्महत्या कहा जाए या कुछ और, एक बात साफ है कि ट्विशा کی जान चली गई। ऐसे केस में माता-पिता के लिए सीख यही है कि बेटी खो देने से बेहतर है, उसका तलाकशुदा हो जाना। तुषार मेहता ने कहा कि ट्विशा के जो मैसेज सामने आए उससे पता चलता है कि वो नरक जैसी जिंदगी जी रही थी। हम भी दुःख है—SC चीफ जस्टिस ने कहा कि जो हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।हम भी ट्विशा के घरवालों से सहानुभूति है, लेकिन कानून और प्रक्रिया का पालन भी जरूरी है। बेंच के दूसरे सदस्य जस्टिस जॉय माल्या बागची ने कहा कि शादी के 6 महीने के भीतर यह घटना हो गई। ऐसे में माता-पिता के पास भी फैसला लेने के लिए वक्त बहुत कम रहा। CBI करेगी ट्विशा की मौत की जांच SG तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी और इसके लिए जरूरी सरकारी प्रक्रिया आज ही पूरी कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया से भी अपील की कि वह पीड़ित परिवार और आरोपियों के परिवार के बयान दिखाने में संयम बरते। मीडिया उन लोगों के बयान लेने से परहेज करें जो संभावित गवाह हो सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि पीड़ित और आरोपी पक्ष मीडिया में बयान देने के बजाए जांच एजेंसी के सामने ही अपनी बात रखें। कोर्ट ने कहा कि लोग भी कयासबाजी से बचे और सीबीआई जांच पर भरोसा रखें। कोर्ट ने मीडिया और दोनों पक्षों को नसीहत दी; उसी वक्त तुषार मेहता ने कहा कि एक बात माननी होगी। मीडिया की वजह से इस केस में इतनी प्रगति हुई है। मेहता ने कोर्ट को बताया कि एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम दुबारा करवाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। वकीलों की दलीलें सुनवाई के दौरान वकील सिद्धार्थ दवे आरोपियों की ओर से पेश हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को दिए गए उनके मुव्किल के बयान समाचार पत्र के छप रहे हैं, जबकि तुषार मेहता ने कहा कि ट्विशा की सास टीवी चैनल में बयान देकर उसका चरित्र हनन भी कर रही है पर पुलिस को जाँच में सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस की ओर से कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद वो बयान के लिए हाजिर नहीं हुई। इसलिए उसकी ज़मानत रदद करने की मांग के साथ अर्जी दाखिल हुई है। वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि इस केस में सबूत सुरक्षित रखने में बेहद लापरवाही हुई। पुलिस ने FIR भी 3 दिन बाद दर्ज की। हर दिन के साथ सबूत खत्म होते जा रहे हैं। हम आरोपों को लेकर कोई राय नहीं दे रहे—SC कोर्ट ने जांच की तह में जाने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अब इस केस की सीबीआई जांच करेगी। भरोसा रखा जाना चाहिए कि इस केस में निष्पक्ष जांच होगी। कोर्ट ने साफ किया कि हम केस में आरोपों को लेकर अपनी कोई राय व्यक्त नहीं कर रहे है। CBI अपने विवेक से सभी पहलुओं की जांच करेगी।
0
0
Report

2 वर्षीय मासूम को लेकर गया अज्ञात व्यक्ति नहर में फेंककर फरार, आरोपी गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:सेंटर- बांदा Info - बांदा रेलवे स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 2 वर्षीय मासूम को अचानक से एक व्यक्ति लेकर के गायब हो गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा आखिरकार मासूम बच्चे के गायब होने की सूचना परिजनों ने जीआरपी पुलिस दी। जीआरपी की सूचना पर मौके पर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरू की तो पुलिस भी सन्न रह गई बताया जा रहा है कि 2 वर्षीय मासूम को एक अज्ञात व्यक्ति सीसीटीवी में ले जाते हुए दिखाई दिया जिसके बाद पूरे जिले का पुलिस महकमा एक्टिव हो गया। काफी छानबीन के बाद पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उस 2 वर्षीय मासूम को लेकर के तिंदवारी रोड की तरफ ले जाया गया है पुलिस ने तत्काल नाके बंदी करके बच्चों को ले जाने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई जैसे ही पुलिस की घेराबंदी देखी तो बच्चे को ले जा रहा आरोपी मासूम बच्चे को नहर में फेंक कर फरार हो गया। 3 घंटे के अंदर घटना के अंदर मासूम बच्चे को बरामद करके पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता दें कि पीड़ित परिवार बांदा से मुंबई जा रहा था और चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन से उसे मुंबई के लिए ट्रेन पकड़नी थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करके पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जो तिंदवारी कस्बे का रहने वाला बताया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

थम्भाचक्क के पास दो बाइक भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल

Giridih, Jharkhand:थम्भाचक्क के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में भाई, बहन और भांजा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि लोकाय निवासी गौतम मंडल अपनी बहन सुनीता देवी और 12 वर्षीय भांजे पियूष कुमार के साथ भरकट्ठा से घर लौट रहे थे. वहीं, चित्तरडीह निवासी मुर्गा व्यवसायी भागीरथ साव तिसरी से खिजुरी मुर्गा लेकर जा रहे थे. थम्भाचक्क के पास दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में पियूष कुमार की जांघ और गौतम मंडल का पैर टूट गया. सुनीता देवी और भागीरथ साव के सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं. सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस जीप से सभी घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. डॉ. पुखराज और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक इलाज के बाद चारों को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top