Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243504

धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान जयंती,

Mar 26, 2026 16:59:29
uttrapradesh, Uttar Pradesh
मीरगंज। गुरुवार को कस्बे के मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में सम्राट अशोक महान जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग शामिल हुए और सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल रैली के साथ हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल लोग हाथों में बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे तथा सम्राट अशोक के विचारों और संदेशों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। रैली जैसे ही विभिन्न मार्गों से गुजरी, स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।रैली का समापन मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में हुआ, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अशोक महान ने समाज को एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया था, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है।उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज समाज को जातियों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इन विभाजनकारी ताकतों से ऊपर उठकर एकजुट रहें और समाज में भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करें।इस मौके पर अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल मौर्य, एमएलसी जयदीप सिंह बरार, राजकुमार मौर्य, श्याम सम्राट मौर्य सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संदेश के साथ हुआ।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SMSubhasis Mandal
Mar 26, 2026 18:46:00
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 26, 2026 18:45:38
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस फिर से गहरा गया. अष्टमी की निकाली गई जुलूस को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास जाने से रोक दिया. इस दौरान जुलूस पर पत्थर बाजी की गई. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने तीन आंसू गैस के गोले दागे. और लोगों को तीतर बितर किया. उसके बाद जुलूस वापस लौटा. इस घटना में कुछ हिंदू समुदाय के लोगों को चोट लगी है. जिन्हें एम्बुलेंस के ज़रिए भेजा गया है. फिलहाल रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा ने माइक के ज़रिए लोगों को अलग हटने के लिए निर्देश दिया. माहौल तनावपूर्ण होने की बात कही. और लोगों को उत्पात मचाने से रोकने का निर्देश दिया। वंही इस मामले पर एसपी ने कहा की रामनवमी पर्व को लेकर कल भी जुलुस के दौरान कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों समुदाय के द्वारा आपसी समझौता के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगो ने यह बात कहीं थी की जुलुस के दौरान किसी प्रकार की कोई रोक नहीं की जाएगी लेकिन शाम को जैसे ही रामनवमी का जुलूस पहुचा तो मुस्लिम समुदाय के लोगो ने जुलुस को रोका और विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्ष के तरफ से पत्थरबाजी हुई पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए आंसू गैस दागे और बल प्रयोग किया। अतिरिक्त पुलिस बल यंहा तैनाती की है फिलहाल मामला शांत है कल के मामले मे दोनों पक्षो ने आवेदन दिया है जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है इस मामले मे भी मामला दर्ज होगा और गिरफ्तारी होगी。
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Mar 26, 2026 18:31:37
Chinsurah, West Bengal:আবার ছিনতাই উত্তরপাড়ায়।মহিলার গলা থেকে সোনার হার ছিনিয়ে চম্পট。 উত্তরপাড়ায় বি কে স্ট্রীটে মহিলার হার ছিনতাই,রামনবমীর পুজো দিতে এসে গলার হার ছিনতাই হয় মহিলার। বাইক নিয়ে দুই যুবক এসেছিল বলে জানা গেছে। ধাওয়া করে একজনকে ধরে ফেলে এলাকার বাসিন্দারা। উত্তম মধ্যম দিয়ে পুলিশের হাতে তুলে দেওয়া হয়。 মধুমিতা সেন নামে ওই মহিলা তার মেয়েকে নিয়ে হনুমান মন্দিরে পুজো দিচ্ছিলেন।পিছন থেকে একটি বাইকে দুজন তার গলার সোনার হার ছিনতাই করে পালায়। মহিলার চিৎকারে স্থানীয়রা বাইকটিকে ধাওয়া করে।কিছু দূর গিয়ে বাইক চালককে ধরে ফেলে।একজন দুস্কৃতি পালিয়ে যায়।অভিযুক্তকে ধরা চলে মার。 খবর পেয়ে উত্তরপাড়া থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছায়।অভিযুক্তকে ধরে থানায় নিয়ে যায়。 মহিলা ঘটনা যথেষ্ট আতঙ্কিত হয়ে পড়েন。 এক মহিলা জানান,উত্তর পাড়ায় ছিনতাই হচ্ছে জানতাম।আমি মোবাইলে কথা বলছিলাম।তখন বাইকটা একদম আমার পাশে এসে দাঁড়ায়।আমি মোবাইলটা ব্যাগে ঢুকিয়ে ফেলি。 সন্ধ্যার পর বাইরে বেরোতে ভয় লাগে。 ধরা যুবক জানায় তার বাড়ি সোদপুরে।
60
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 26, 2026 18:31:08
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में श्री रामनवमी महापर्व के पावन अवसर पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा श्री रामलीला भवन से धूमधाम के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों और जयकारों के बीच शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई पुनः श्री रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्री राम के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य अरविंद कुमार गोयल और निखिल गोयल को प्राप्त हुआ। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि जामा मस्जिद स्थित बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पटका पहनाकर और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समाजसेवी आरिफ खान ने बताया कि यह आपसी भाईचारे की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे आज भी पूरे उत्साह से निभाया जा रहा है。
168
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 26, 2026 18:30:54
133
comment0
Report
GLGautam Lenin
Mar 26, 2026 18:30:33
240
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 26, 2026 18:30:16
Siwan, Bihar:सीवान में अपराधियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला किया है।इस घटना में एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि दूसरे को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।घायल एक युवक को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।वहीं मामूली रूप से घायल दूसरे युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है।घायलों की पहचान फाजिलपुर गांव निवासी अच्छे लाल यादव के पुत्र पंकज कुमार और आंदर थाना क्षेत्र के गडार गांव निवासी मोहन यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। घायल संजय यादव ने बताया कि वह अपने भगिना पंकज कुमार के साथ हुसैनगंज बाजार से चौमिन खाकर वापस अपने गांव गडार लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल निकालकर हमला कर दिया। हमले में पंकज कुमार के पैर में गोली लग गई। वहीं, जब संजय यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावर ने उस पर चाकू से भी वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पंकज नामक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है。
80
comment0
Report
Mar 26, 2026 18:25:30
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी-करहल 26 मार्च 2026 संत विवेकानंसेंट वी.पी.एस.स्कूल,सिनेमा रोड, करहल में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम गुरुवार को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में घोषित एवं वितरित किया गया। संचालित सेंट वी.पी.एस.स्कूल,सिनेमा रोड,करहल में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम गुरुवार को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में घोषित एवं वितरित किया गया। विद्यालय परिसर में अभिभावकों,विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं,बल्कि अनुशासन एवं नियमितता को भी विशेष महत्व दिया गया। 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 3 आरुषि,कक्षा 4 मोहिनी,इशु एवं दिव्यांशी,कक्षा 5 श्रष्टि निवेदिता,अनंत व सुमित,कक्षा 6 की पलक, पियूष,माही व प्राची,कक्षा 7 की नव्या तथा कक्षा 8 की आस्था, मेघा,लविश,निशांत,प्राची,रिया, शिवांश,स्नोव्हाइट,स्वेता एवं उत्कर्ष कुमार प्रमुख रहे। विद्यालय द्वारा कक्षा-वार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा-वार मेधावी विद्यार्थियों की सूची नर्सरी प्रथम–अभिनव प्रताप (96.95%)द्वितीय–हर्षल (96.90%)तृतीय–युग (96.70%) एलकेजी प्रथम–रियांश कुमार (97.90%) द्वितीय–अर्विका (97.00%)तृतीय–सना (96.00%) यूकेजी प्रथम – छाया (98.65%) द्वितीय–अनन्या (97.40%) तृतीय – आराध्या (96.55%) तृतीय–माही (96.55%) (संयुक्त स्थान) कक्षा 1 प्रथम–विशाल (98.25%) द्वितीय – तेजस (98.20%) तृतीय–मोनिका (97.65%)कक्षा 2 प्रथम–अदिति (98.35%)द्वितीय – पल्लवी (98.30%) तृतीय–अर्नव (98.25%) कक्षा 3 प्रथम–सूर्य प्रताप(97.25%)द्वितीय–रिजा (96.45%) तृतीय–मानवी (95.75%) कक्षा 4 प्रथम–मोहिनी (99.20%)द्वितीय–हार्दिक (96.05%)तृतीय–परी(95.50%) कक्षा 5 प्रथम–तनिष्का (97.25%)द्वितीय–अनन्या (96.00%) तृतीय–अनंत (95.80%)कक्षा 6 प्रथम–तृप्ति (95.50%)द्वितीय– पलक (94.65%)तृतीय–अंशिका (91.35%) कक्षा 7 प्रथम–कैफ (93.85%)द्वितीय–अर्पण (90.55%)तृतीय–काव्या (90.50%) कक्षा 8प्रथम–लविश (98.05%)द्वितीय–मेघना (97.80%) तृतीय–रिफा (97.70%)विद्यालय द्वारा नर्सरी से कक्षा 5 तक 90% से अधिक तथा कक्षा 6 से 8 तक 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी. यादव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा-“आज का दिन विद्यार्थियों के परिश्रम,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है,बल्कि यह अच्छे संस्कार,निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है,जो विद्यार्थी अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके हैं,वे निराश न हों,बल्कि इसे नई शुरुआत मानकर आगे बढ़ें।” उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल साधनों का सीमित उपयोग करते हुए पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दी। अभिभावकों के लिए संदेश डॉ.यादव ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें,उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें,क्योंकि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अभिभावकों के सहयोग पर ही आधारित होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी गई। विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ फोटो
991
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 26, 2026 18:17:13
Banda, Uttar Pradesh:यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नई नवेली दुल्हन शादी के एक माह बाद अपने डॉक्टर पति को छोड़कर BF संग रफूचक्कर हो गयी. पति ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, उसने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है, उसका कहना है कि घर से कीमती जेवर और कैश भी ले गयी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके युवती की खोजबीन शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि मोबाइल के माध्यम से ट्रेस किया जा रहा है, जल्द बरामद करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की है जहाँ शादी के एक माह बीते थे कि नई नवेली दुल्हन अपने डॉक्टर पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी. डॉक्टर विमल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी बीते 19 फरवरी को नरैनी थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी, 22 मार्च को देर रात मेरी पत्नी नीलू रात में सबको खाना खिलाया और काफी रात होने पर उसने सोने चांदी का जेवर जो लगभग 22 से 25 लाख का था और नगद दो से ढाई लाख नगद लेकर रवि पटेल नाम के व्यक्ति जो फोटोग्राफी स्टूडियो किया हुए हैं उसके साथ फरार हो गयी. पति का कहना है कि उसने अपनी रिश्तेदारी में कई जगह खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. पति का कथित तौर पर आरोप है कि पत्नी कैश और कीमती जेवर भी ले गयी है. पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पति वेटरनरी डॉक्टर हैं, बीते दो साल से पत्नी किसी से फोन में बात करती थी, वह लड़का पत्नी के घर में वीडियोग्राफी करने आया था, वही से संपर्क में आया! फिलहाल डॉक्टर पति और उसकी पत्नी के परिजन मिलकर खाने में तहरीर दी है और कार्यवाही की मांग की है.
1020
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Mar 26, 2026 18:16:42
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट जिले में डीजल पेट्रोल को लेकर मारामारी, डीएम एसपी ने पेट्रोल पम्पो का किया निरीक्षण चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर… जिला मुख्यालय कर्वी में पेट्रोल की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है… पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं और कई जगहों पर पेट्रोल खत्म होने की नौबत आ गई है… आमजन से लेकर आपात सेवाएं भी इस संकट से प्रभावित हैं… चित्रकूट के कर्वी में इन दिनों पेट्रोल संकट गहराता जा रहा है… स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बन गई है… यहां वाहन चालक पेट्रोल लेने पहुंच तो रहे हैं… लेकिन बिना ईंधन लिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं… वहीं कलेक्ट्रेट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हालात और भी ज्यादा तनावपूर्ण नजर आ रहे हैं… यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं… लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है… अचानक बढ़ी इस किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है… स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई… तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं… हालांकि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने चित्रकूट जिला मुख्यालय के कई पेट्रोल पंपों में जाकर स्थिति का जायजा लिया है और लोगों से किसी भी तरह की अफवाह में न पड़ने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में फ्यूल की कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है किसी अफवाह में पड़कर मात्र से अधिक फ्यूल लेने के चक्कर में लोग परेशान हो रहे हैं जबकि उन्होंने ऐसा न करने की अपील की है और जिले के लोगों को बताया है कि पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही हैं… तो साफ है कि पेट्रोल संकट ने चित्रकूट में आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है… अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी जल्दी दूर कर पाता है…
974
comment0
Report
Advertisement
Back to top