Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243504

घायल दुर्लभ उल्लू को ग्रामीण ने बचाया, वन विभाग को दी सूचना

Mar 02, 2026 04:56:33
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों के अनुसार उल्लू पर एक बिल्ली ने हमला कर दिया था, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसी दौरान गांव के मुन्ना लाल वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने साहस दिखाते हुए बिल्ली को भगाया और उल्लू को अपने संरक्षण में ले लिया। घटना की जानकारी गांव के ही मोहित सक्सेना ने वन विभाग को देने का प्रयास किया। उन्होंने डीएफओ को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल घायल उल्लू गांव में सुरक्षित है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर उचित उपचार और संरक्षण की मांग की है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Mar 08, 2026 16:51:23
Maharajganj, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल (दक्षिण टोला) में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नटवा जंगल निवासी सोनमति पत्नी मोछन्दर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के ही कमलेश गुप्ता, पूजा गुप्ता, पूजा के पति और मुकेश गुप्ता ने उनके बेटे कमलेश यादव को अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे की रॉड तथा लात-घूंसे से उसकी पिटाई की गई और बाद में छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में श्यामदेउरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 08, 2026 16:45:53
Gumla, Jharkhand:गुमला - गुमला शहर के करमटोली रोड स्थित वन तालाब में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ युवक तालाब के पास बैठकर नशा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मृत युवक भी उन्हीं के साथ था। नशे की हालत में वह कपड़े उतारकर तालाब में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन अत्यधिक नशे के कारण पानी में संतुलन नहीं बना सका और डूबने लगा। युवक को डूबता देख उसके साथ मौजूद दो-तीन साथियों ने तालाब में छलांग लगाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में युवक उन्हें पकड़ने और नोचने लगा। इससे साथी डर गए और उसे बचा नहीं सके। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 08, 2026 16:45:41
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:बिहार के पटना एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव से नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार नक्सली दस्ता के सदस्य बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे. बताया गया कि बिहार पुलिस एवं एसटीएफ की टीम इनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच दोनों नक्सली के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में शरण लेने की सूचना पटना एसटीएफ की टीम को मिली. सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली पंकज यादव जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार और पवन सिंह झारखंड के कोडरमा जिला के सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पटना एसटीएफ की टीम अपने साथ ले गई है. बताया जाता है कि दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पुलिस टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और नक्सली गतिविधि से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया गया कि दोनों के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड के अलग अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 08, 2026 16:45:13
Muzaffarpur, Bihar:गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर एक युवक को अपराधियों ने मारी कई गोली गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए SKMCH में कराया गया भर्ती गोली लगने से घायल युवक की हालत नाजुक पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली भराव गांव का गोली लगने से घायल युवक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली भराव गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी दिनेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रूप में हुई है मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची मामले की कर रही जांच मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स से ने बताया कि बाजार से घर को जा रहे हैं युवक को अपराधियों द्वारा गोली मारी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर कर रही मामले की जांच
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:35:27
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 08, 2026 16:33:19
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 08, 2026 16:33:08
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में प्रधानी की रंजिश में चली गोली, बीच-बचाव कर रहे युवक के पैर में लगी गोली,कई घायल,पुलिस ने गोली लगने की घटना से किया इनकार हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में प्रधानी की पुरानी रंजिश रविवार को हिंसक टकराव में बदल गई। होली मिलने जा रहे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई और फायरिंग कर दी गई।बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे पक्ष के चार लोग भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।हालांकि पुलिस ने गोली लगने की घटना से इनकार किया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू और धर्मेंद्र सिंह उर्फ गप्पू के बीच लंबे समय से प्रधानी को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम दोनों पक्षों के लोग गांव में होली मिलने के लिए निकल रहे थे। संभावित विवाद को देखते हुए पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को होली मिलने से मना कर दिया। पुलिस के लौटने के बाद जब दोनों पक्ष अपने-अपने घरों की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में देवस्थान के पास आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह उर्फ गप्पू और उसका भाई वीरेंद्र सिंह असलहा लेकर आ गए। मौके पर मौजूद गांव के ओमप्रताप तिवारी ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच वीरेंद्र सिंह ने राइफल से फायर कर दिया। गोली ओमप्रताप के दाहिने पैर में जा लगी। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और राइफल की बट से उनकी पिटाई कर दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के रूप सिंह, प्रदीप सिंह, अमन गुप्ता और सुरेश भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर دی है।वही मामले में सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश ने बताया कि गांव में होली मिलन चल रहा था इस दौरान एक शख्स के बाइक टकराने से चोट लगने के बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं गोली लगने की घटना सही नहीं है घायलों का उपचार कराया जा रहा है। बाइट -- ओमप्रकाश तिवारी गोली लगने से घायल बाइट -- रविप्रकाश सीओ बिलग्राम हरदोई
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 08, 2026 16:32:51
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के चुरारा गांव में एक नवविवाहिता की मौत के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने झलकारी बाई चौराहा पर जमकर हंगामा किया, ससुराल वालों पर पुलिस की ओर कार्रवाई न करने पर लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों से बातचीत कर समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतका केसर ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देकर बताया था उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर वापस लौट गई। इसके कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई। फिर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर परिजनों ने झलकारी बाई चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक घंटे तक जाम लगे रहने की सूचना पर एसडीएम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुल गया। वही डॉक्टर कहना है कि केसर वाई को एंबुलेंस से लाया गया था परीक्षण करने पर वह मृत पाई गई है.
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Mar 08, 2026 16:32:31
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में आयोजित इस प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में करीब 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती पाए जाने का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विनायक ताम्रकार के भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताम्रकार किसान मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी तस्वीरें प्रदेश के कई सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के साथ भी सामने आई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी और इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top