Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225204

बाराबंकी: हैदरगढ़ बारा टोल प्लाजा का NHAI ने समाप्त किया ठेका 5.3करोड़ की बैंक गारंटी जब्त।

Jan 17, 2026 07:28:38
Bara Gaon, Uttar Pradesh
बाराबंकी: जनपद बाराबंकी के बारा टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कड़ी कार्रवाई की है एनएचएआई ने उपयोग करता शुल्क वसूली एजेंसी स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। घटना 14 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के NH 731 (लखनऊ सुल्तानपुर) स्थित बारा टोल प्लाजा पर हुई थी जहां एक राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता अधिवक्ता के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और छीना झपटी और मारपीट की गई थी।NHAI ने एजेंसी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही गंभीर अनुबंध उल्लंघन को देखते हुए एजेंसी को एक वर्ष के लिए NHAI की किसी भी भविष्य की बोलियां अनुबंध में भाग लेने से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव किया है। बारा टोल प्लाजा के मौजूदा अनुबंध के तहत जमा की गई 5.3 करोड़ की बैंक गारंटी सुरक्षा राशि को भी जप्त की कार्यवाही प्रस्तावित है।NHAI के अनुसार या घटना अनुबंध शर्तों का गंभीर उल्लंघन है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
JPJai Pal
Mar 04, 2026 06:32:12
Haldwani, Uttar Pradesh:धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में होली का हुड़दंग अपने पूरे शबाब पर है। होली का रंग अब सड़कों और घाटों पर सैलाब बनकर उमड़ पड़ा है। काशी की प्रसिद्ध गोदौलिया चौराहे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक की गलियां अबीर-गुलाल और फागुनी गीतों से सराबोर नजर आ रही हैं। देशी-विदेशी मेहमानों पर चढ़ा काशी का रंग इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि इसमें सात समंदर पार से आए विदेशी सैलानी भी पूरी तरह काशी के रंग में रंगे नजर आए। गोदौलिया से दशाश्वमेध तक जमावड़ा: सुबह से ही होलियारों की टोलियां सड़कों पर उतर पड़ीं। पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। अतरंगी अंदाज: विदेशी पर्यटन माथे पर तिलक और चेहरे पर गुलाल लगाए 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ होली खेलते दिखे। उनके लिए यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि काशी की संस्कृति को जीने का एक अनुभव था। घाटों पर 'जोगीरा सारा रारा' की गूंज गंगा के घाटों पर होली का एक अलग ही लोक-रंग देखने को मिला। मणिकर्णिका से लेकर अस्सी घाट तक अलग-अलग टोलियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 04, 2026 06:32:03
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ रात के समय कार सवार एक युवक और छह युवतियों ने सड़क पर कार रोकी और कार के डेक की तेज आवाज में गाना बजाकर नशे में चूर युवतियां डांस करने लगीं। जब सड़क पर डांस करने से दिल नहीं भरा तो एक युवती ने कार को ही मंच बनाया और कार पर चढ़कर जमकर थिरकती रही। इस दौरान यहां से निकलने वाले लोग आने-जाने में भी कतराते रहे, कहीं ये युवतियां उनसे उलझ न जाएं। रात के समय नशे में चूर युवतियों ने बीच सड़क पर हुड़दंग के वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जो झांसी में एक चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवतियां सड़क पर डांस कर रही हैं और एक युवती कार पर चढ़कर थिरक रही है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 04, 2026 06:31:21
Jalgaon, Maharashtra:जळगावात मास्टर कॉलनीत थार गाडीची तोडफोड करत दोन तरुणांना मारहाण झाल्याची घटना घडली आहे.. अवैधपणे होणाऱ्या गुरांच्या तस्करीला विरोध केल्याच्या रागातून तोडफोड तसेच मारहाण झाल्याची माहिती समोर.. मारहाणीत जखमी दोघांना रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात आले आहे.. काही तरुणांनी रात्री मास्टर कॉलनीत गुरांची वाहतूक करणारी गाडी पकडल्यानंतर वाहतूक करणारे आणि विरोध करणाऱ्या तरुणांमध्ये वाद झाला.. यावेळी पोलिस कारवाई करण्यासाठी गेलेले असता पोलिसांवर देखील दगडफेक झाल्याची माहिती समोर आली आहे.. पोलिस कारवाई करण्यासाठी गेले असता याचवेळी संतप्त तरुणांनी गाडीची तोडफोड करत पोलिसांवर देखील दगडफेक केल्याचा व्हिडिओ समोर आला आहे.. पोलिसांनी गुरांची वाहतूक करणारे वाहन जप्त करत वाहनातील गुरे गोशाळेत दाखल केली आहे.. याप्रकरणी एमआयडीसी पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्याची कारवाई सुरु असून पोलिस पुढील कारवाई करत आहेत..
0
comment0
Report
Mar 04, 2026 06:19:56
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तहसील चौराहे पर रामनगर रोड से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुशील कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशील कुमार वर्मा बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और चालक उन्हें लगभग दस मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मृतक की पहचान मोहल्ला मिर्दहनपुरवा निवासी गया प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल सुशील कुमार को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने सुशील कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में खबर फैलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक के इकलौते पुत्र शिवपूजन और पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 04, 2026 06:19:19
Kawardha, Chhattisgarh:तिलक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, होली मनाने जा रहे भाई-बहन पर टूटा दुखों का पहाड़ रायपुर में पढ़ाई कर रहे कवर्धा जिले के थाना कुंडा क्षेत्र के बोडतरा गांव निवासी 22 वर्षीय अमर दीवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बिरकोना स्थित तिलक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां उनकी मोटरसाइकिल की एक पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अमर दीवान अपनी बहन के साथ होली का त्योहार मनाने अपने गांव बोडतरा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बहन को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पिकअप वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। होली जैसे खुशियों के पर्व पर हुए इस हादसे से गांव बोडतरा में शोक की लहर है। अमर दीवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top