icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow8 Aug 2025, 12:57 pm

रक्षा बंधन की भीड़ से बाजार गुलजार, सड़कों पर जाम, बसों में खड़े होकर सफर कर रहीं महिलाएं

Gajraula, Uttar Pradesh:कल रक्षा बंधन का पर्व है। बाजार त्यौहारी भीड़ से अटे पड़े हैं। यातायात के संसाधन कम पड़ रहे हैं। सड़कों पर वाहनों का काफी दबाव है। वहीं जाम के कारण वाहन भी रेंग-रेंगकर गुजर रहे हैं। यह तस्वीरें हैं शनिवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में चौपला चौराहे की। आप खुद देख सकते हैं कि चौपला पर भीषण जाम लगा हुआ है। हालांकि चौपला पर आज अन्य दिनों की अपेक्षा यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस और होमगार्ड के जवान भी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में लगाए गए हैं लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण जाम लगा हुआ है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मानसून मेहरबान: आमेर में बारिश से तापमान घटा, पर्यटन और खेती में नई उम्मीद

Jaipur, Rajasthan:पर्यटन नगरी आमेर में मानसून मेहरबान, क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से राहत. बारिश होने से तापमान में गिरावट, उमस और गर्मी से लोगों को मिली राहत. खरीफ की फसलों के लिए बारिश उपयोगी बताया. बारिश के बाद आमेर की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर गई है. ऐसे में आमेर महल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. बारिश के मौसम में आमेर का मनमोहक नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी साफ नजर आई. खरीफ की फसलों के लिए बारिश को उपयोगी बताया जा रहा. किसानों का मानना है कि समय पर अच्छी बारिश होने से फसलों की बुवाई और उत्पादन बेहतर होता है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद रहती है. कई दिनों बाद हुई इस बारिश ने किसानों में नई उम्मीद जगा दी है और खेती-किसानी के लिए इसे शुभ संकेत माना जा रहा है.
0
0
Report

बस्तर रेजिमेंट गठन की मांग: केंद्रीय मंत्री को पत्र, युवाओं में उत्साह

Narayanpur, Jharkhand:छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही बस्तर रेजिमेंट की मांग को एक बार फिर नई मजबूती मिली है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग की है। इस पहल के बाद बस्तर संभाग के युवाओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल है। जिसको लेकर नारायणपुर जिले के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के युवा साहस, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। यदि सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना होती है तो यहां के हजारों युवाओं को देश की सेवा करने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही युवाओं में सेना में भर्ती होने के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि बस्तर के अनेक युवा हर वर्ष सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं, लेकिन अलग रेजिमेंट बनने से उनकी भागीदारी और पहचान दोनों मजबूत होंगी। लोगों का कहना है कि बस्तर रेजिमेंट केवल रोजगार का माध्यम नहीं होगी, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के सम्मान, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक बनेगी। बस्तर के युवाओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा की इस पहल का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि बस्तर रेजिमेंट के गठन पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उनका कहना है कि यदि यह चाह पूरी होती है तो बस्तर के युवाओं को राष्ट्र सेवा का एक नया अवसर मिलेगा और क्षेत्र की सकारात्मक पहचान पूरे देश में और मजबूत होगी。
0
0
Report
Advertisement

कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर आपदा प्रभावित क्षेत्र में मुआवजे की मांग पर प्रशासन ने निरीक्षण किया

Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का आज जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और तहशील प्रशाषन ने संयुक्त निरीक्षण किया, इस दौरान जिलाधिकारी चमोली ने सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यो का भी जायजा लिया। डीएम चमोली गौरव कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों के मुआवजे का प्रस्ताव शाषन को भेजा जाएगा। वही आपदा पीड़ितों ने कहा कि चार सालों से आपदा का दंश झेल रहे है लेकिन मुआवजे के नाम पर आज तक कुछ नही मिला, प्रभावित परिवारों ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मुआवजा नही दिया गया तो इस क्षेत्र में हो रहे सुरक्षात्मक कार्यो को रोका जाएगा। बीओ 1 / वर्ष 2022 में आई प्राकृतिक आपदा से कर्णप्रयाग नगर पालिका का बहुगुणनगर क्षेत्र भू धंसाव की मार झेल रहा है। जिसके बाद प्रशाषन द्वारा इस क्षेत्र को खाली करने के निर्देश दे दिए गए थे। मगर उचित मुआवजा न मिलने के कारण अभी भी कई परिवार ऐसे है जो आज भी जर्जर भवनो में रह रहे है। सरकार द्वारा इस क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा 50 करोड़ की लागत से सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जा रहे है लेकिन बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ित आज भी मुआवजे की मांग कर रहे है। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने आज बहुगुणनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया और आपदा पीड़ितों की समस्याओं को सुना, डीएम चमोली ने कहा कि आपदा पीड़ितों से वार्ता की गई है और सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया है। प्रभावित परिवारों के मुआवजे को लेकर प्रस्ताव शाषन को भेजा जाएगा। बाईट / गौरव कुमार डीएम चमोली। बीओ 2 / चार सालों से आपदा की मार झेल रहे लोगो ने आज जिलाधिकारी के सामने आपबीती सुनाई, लोगो ने कहा कि बरसाती सीजन है ऐसे में इन भवनो में रहना किसके खतरे से खाली नही है। ऐसे में यदि कोई अनहोनी हो जाय तो जिम्मेदारी शाषन प्रशाषन की रहेगी , क्योंकि कई वर्षों से हपड पीड़ित मुआवजे की मांग कर रहे है लेकिन सिर्फ आश्वासन के कुछ नही मिला। बाईट / राखी रावत , आपदा पीड़ित। बीओ 3 / मुआवजे कीमांग को लेकर कुछ बहुगुणनगर के लोगो ने कुछ दिन पहले 18 दिनों तक धरना दिया गया था लेकिन कर्णप्रयग बिधायक अनिल नौटियाल के आश्वासन पर अभी लोग मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून भी गये थे लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी आज एक महीने का समय हो चुका है लेकिन अभी तक मुआवजे के नाम पर प्रभावित परिवारों को कुछ नही मिला , ऐसे में अब आपदा पीड़ितों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर हमे मुआवजा नही दिया गया तो सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे सुरक्षा के कार्यो को रोक कर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा । बाईट / कमला रतूड़ी, सभाषद, / आपदा पीडित
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ की साथिनें मांगों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचीं, ज्ञापन सौंपा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग की बड़ी संख्या में साथिनें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं और उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथिनों ने 22 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय आदेश को निरस्त करने, ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने, मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा, नियमितीकरण, विभागीय पहचान सुरक्षित रखने और शहरी क्षेत्रों में भी साथिन पद सृजित करने की मांग की। साथिनों का कहना है कि वर्षों से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने के बावजूद उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर नगर निगम में डॉ नेहा गौड़ और डॉ जितेन्द्र कुमार के पोस्टिंग को लेकर बड़ा विवाद

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर क्या है पूरा प्रकरण ? - पशुपालन विभाग ने 10 जुलाई को आदेश संख्या 3427 जारी किए - इनमें क्रमांक 7 पर डॉ. नेहा गौड़ का डेपुटेशन नगर निगम से निरस्त किया गया - डॉ नेहा गौड़ को बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय, पांचबत्ती जयपुर में पोस्टिंग दी - क्रम संख्या 8 पर डॉ. जितेन्द्र कुमार को दी गई नगर निगम में पोस्टिंग - 13 जुलाई को नगर निगम ने डॉ. जितेन्द्र कुमार को ज्वाइनिंग दी - लेकिन डॉ नेहा गौड़ को नहीं किया गया पद से रिलीव - इसके विपरीत 22 जुलाई को दोनों पशु चिकित्सकों को कार्य आवंटित किए गए - उपायुक्त, पशु प्रबंधन करणी सिंह ने दोनों पशु चिकित्सकों को कार्य आवंटित किए - जी मीडिया ने पूछा तो करणी सिंह बोले, पोस्टिंग चैक करना मेरा क्षेत्राधिकार नहीं - पशुपालन विभाग के डेपुटेशन निरस्त करने के आदेशों का मुझे पता नहीं - वहीं डॉ सुरेशचंद मीणा ने आज एक नया आदेश निकाला - कहा, जिन अधिकारियों ने नए स्थान पर पोस्टिंग नहीं दी, उन पर कार्रवाई करेंगे
0
0
Report

जयपुर नगर निगम में पशु चिकित्सक प्रतिनियुक्ति विवाद: दो अधिकारी, रिलीव नहीं हो रहा

Jaipur, Rajasthan:एक पोस्ट, 2 अधिकारी, अब विभाग आमने-सामने! - जयपुर नगर निगम में पशु चिकित्साधिकारी की प्रतिनियुक्ति, पशुपालन विभाग ने डॉ नेहा गौड़ का डेपुटेशन निरस्त किया - लेकिन नगर निगम नहीं कर रहा रिलीव, एक पशु चिकित्सक के 2 ट्रांसफर हुए, कहीं भी ज्वाइनिंग नहीं जयपुर। राजधानी जयपुर में पोस्ट है एक, और पोस्टिंग लेने के इच्छुक पशु चिकित्सा अधिकारी हैं दो। मामला पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारियों का है, जो कि जयपुर नगर निगम में पोस्टिंग लेने के इच्छुक हैं। जयपुर नगर निगम में पशु चिकित्सक की पोस्टिंग डेपुटेशन पर की जाती है। यहां डेपुटेशन पर पशु पालन विभाग से अधिकारी आते हैं। हाल ही में हुए तबादलों में नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है। यहां पहले से पदस्थापित डॉ नेहा गौड़ का डेपुटेशन निरस्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर पशुपालन विभाग ने डॉ जितेन्द्र कुमार को नगर निगम में नई प्रतिनियुक्ति दी है। रोचक यह है कि तबादला आदेश के 18 दिन बाद भी यहां से डॉ नेहा गौड़ रिलीव नहीं हो सकी हैं। जबकि उनके 10 जुलाई के तबादला आदेशों में यह साफ लिखा हुआ था कि स्थानांतरित अधिकारी उक्त तबादला आदेश से स्वत: ही कार्यमुक्त समझे जाएंगे। वहीं जयपुर नगर निगम ने भी दोनों ही पशु चिकित्सा अधिकारियों को बराबर काम बांट दिया है। रोचक यह है कि इसके बाद डॉ नेहा गौड़ का तबादला पॉलीक्लीनिक से बदलकर संयुक्त निदेशक कार्यालय में भी कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने वहां भी ज्वाइन नहीं किया है। जानिए, क्या है पूरा प्रकरण ? - पशुपालन विभाग ने 10 जुलाई को आदेश संख्या 3427 जारी किए - इसमें क्रमांक 7 पर डॉ. नेहा गौड़ का डेपुटेशन नगर निगम से निरस्त किया गया - डॉ नेहा गौड़ को बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय, पांचबत्ती जयपुर में पोस्टिंग दी - क्रम संख्या 8 पर डॉ. जितेन्द्र कुमार को दी गई नगर निगम में पोस्टिंग - 13 जुलाई को नगर निगम ने डॉ. जितेन्द्र कुमार को ज्वाइनिंग दी - लेकिन डॉ नेहा गौड़ को नहीं किया गया पद से रिलीव - इसके विपरीत 22 जुलाई को दोनों पशु चिकित्सकों को कार्य आवंटित किए गए - उपायुक्त, पशु प्रबंधन करणी सिंह ने दोनों पशु चिकित्सकों को कार्य आवंटित किए - जी मीडिया ने पूछा तो करणी सिंह बोले, पोस्टिंग चैक करना मेरा क्षेत्राधिकार नहीं - पशुपालन विभाग के डेपुटेशन निरस्त करने के आदेशों का मुझे पता नहीं - वहीं डॉ सुरेशचंद मीणा ने आज एक नया आदेश निकाला - कहा, जिन अधिकारियों ने नए स्थान पर पोस्टिंग नहीं दी, उन पर कार्रवाई करेंगे
0
0
Report
Advertisement

कैथल में नशा तस्करों के घर बुलडोजर से ध्वस्त, तीन मकान गिराए गए

Kaithal, Haryana:कैथल में नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, सिरटा रोड पर तीन मकान किए ध्वस्त कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कैथल पुलिस ने सिरटा रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी वीरभान, सिटी थाना प्रभारी गीता और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। डीएसपी वीरभान ओर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि बलराज, सुखदेव और काला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि मकान कथित रूप से नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाए गए थे और अवैध भूमि पर बने थे। तीनों को पहले नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मकानों को गिरा दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
0
0
Report

अंबाला शहर निगम बैठक हंगामे के बीच सफाई और स्ट्रीट डॉग्स पर सख्त निर्देश

Ambala, Haryana:अंबाला शहर निगम हाउस की पहली बैठक आज हंगामेदार रही। बैठक में भाजपा पार्षदों ने निगम पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए। बैठक में 5 एजेंडे रखे गए जहां सभी पार्षदों को बोलने का मौका दिया गया। बैठक में निगम कमिश्नर ने सफाई व स्ट्रीट डॉग्स के मुद्दे पर सख्ती दिखाई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अंबाला शहर नगर निगम हाउस की आज पहली बैठक हुई। बैठक की मेयर अक्षिता सैनी ने की। बैठक में 5 एजेंडे रखे गए जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई और पहली बार बैठक में पहली बार सभी पार्षदों को एक एक कर मुद्दे रखने का मौका दिया गया। बैठक में विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष ने नगर निगम अधिकारियों पर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम किया। बैठक में सफाई,स्ट्रीट डॉग्स,जलभराव जैसे मुद्दों पर बहस देखने को मिली। बैठक के दौरान हंगामा होता दिखा तो मेयर अक्षिता सैनी ने तुरंत पार्षदों को बैठाने व शांति से बात रखने की बात बोल माहौल शांत करवाया। बैठक के बाद नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने बताया सफाई स्ट्रीट डॉग्स मुद्दे को लेकर सख्त आदेश दिए गए। कमिश्नर ने कहा लगातार 5 शिकायतें लापरवाही की आई तो एजेंसी का टेंडर कैंसल किया जाएगा।
0
0
Report

पटना प्रेस वार्ता: समरसता संकल्प 2026–27, दीप प्रज्ज्वलन और समरसता यात्रा की घोषणा

Patna, Bihar:पटना में आयोजित भाजपा की प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री जनक राम और विधायक सुजीत पासवान शामिल हुए। इस दौरान जनक राम ने बताया कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में समरसता संकल्प समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। 29 जुलाई को देशभर के मंदिरों और मठों में विशेष कार्यक्रम होंगे, जबकि गांवों और कस्बों में भी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा समरसता यात्रा निकाली जाएगी, छात्रावासों में समरसता संवाद आयोजित होंगे तथा 11 हजार स्थानों और 51 हजार मंदिर-मठों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन वाले वीडियो पर जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए AI जनरेटेड होने के आरोप पर भी जनक राम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है। जनक राम ने कहा कि बिहार के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्होंने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top