icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow25 Aug 2025, 03:40 pm

गजरौला के शिव इंटर कालेज में हुआ कबड्डी की टीम का चयन

Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित शिव इंटर कॉलेज में कबड्डी की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संकुल गजरौला की टीम के चयन के लिए प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शलभ भारद्वाज ने टॉस उछालकर किया। प्रतियोगिता में शिव इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, नेहा मेमोरियल इंटर कॉलेज व के एस एम इंटर कॉलेज के बालक वर्ग का ट्रायल कर टीम चुनी गयी | संकुल प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बालकों के सभी वर्ग मे चुनी गयी टीम कृषक इंटर कॉलेज, ड्योढ़ी वजिदपुर मे 9 सितम्बर को शिरकत करेगी |
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झाझा स्टेशन पर टीटीई की मारपीट: निलंबन के साथ अन्य कर्मियों की पहचान शुरू

Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करते दिख रहे टीटीई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं वीडियो में नजर आ रहे अन्य रेल कर्मियों की भी पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है। जी मीडिया में खबर चलने के बाद हरकत में आया प्रशासन वायरल वीडियो को लेकर जी मीडिया द्वारा खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया। दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने कही बड़ी बात पूरे मामले को लेकर दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो में जिस टीटीई के द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट की जा रही है, उसे सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही वीडियो में दिख रहे अन्य टीटीई और रेल कर्मियों की भी पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जाती पूछ कर मारपीट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह सरासर गलत है। जबकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीटी के द्वारा यात्री से जाति पूछी जा रही है उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। वीडियो में दिख रहे अन्य कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि वायरल वीडियो में मौजूद अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट — अभिनव सिद्धार्थ, सीनियर डीसीएम पदाधिकारी, दानापुर मंडल
0
0
Report

हाथरस के चंदपा में 18 वर्षीय प्रिंस की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के मीतई गांव में 18 साल के युवक प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वो एक रिश्तेदार के मकान में फांसी पर लटका मिला। परिवार उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सुखबीर का बेटा प्रिंस रिश्तेदार के मकान में सो रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। आज सुबह उसी युवक ने प्रिंस को मकान में फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत बाहर आकर शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने प्रिंस को फंदे से उतारा और उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुँचे। हालांकि, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। मृतक प्रिंस हाई स्कूल की परीक्षा दे चुका था और मोटर मिस्त्री का काम करता था। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। परिवार के सदस्यों ने अभी तक प्रिंस की मौत के स्पष्ट कारण के बारे में कुछ नहीं कहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में जमीन विवाद के कारण महिला की संदिग्ध मौत, पति ने हत्या का आरोप

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। नया बस अड्डा के सामने स्थित न्यू पटेल नगर मोहल्ले में 33 वर्षीय आरती पाल का शव घर के अंदर बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है。 मृतका आरती पाल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। प्रारम्भिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन मृतका के पति ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पति सतेंद्र पाल ने अपने पिता, भाभी और भतीजे पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सतेंद्र के मुताबिक उनकी मां का वर्ष 2014 में निधन हो गया था, जिसके बाद पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में तनाव बढ़ गया। उन्होंने बताया कि इसी विवाद को लेकर उन्होंने पहले मुकदमा भी दर्ज कराया था。 पति सतेंद्र पाल का आरोप है कि जमीन के बंटवारे की रंजिश में उनके पिता, भाभी और भतीजे ने मिलकर उनकी पत्नी को फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। घटना के बाद से परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। साथ ही मृतका के पति द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट:-सतेन्द्र पाल--मृत्तिका का पति बाइट:- रवि पाल--मृत्तिका का भाई
0
0
Report

धामी ने हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए आधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास किया

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। करीब 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मीडिया सेंटर ब्लॉक परिसर में तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और सरकार पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नए मीडिया सेंटर के निर्माण से कुमाऊं मंडल के पत्रकारों को आधुनिक संसाधनों और बेहतर कार्य वातावरण की सुविधा मिलेगी, मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के विशेष प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतर रही है। मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए आधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी。
0
0
Report
Advertisement

कटनी में गंगा एकादशी के मौके पर छपराह नदी की सफाई और पूजन कार्यक्रम

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जल संवर्धन अभियान के तहत छपरावह नदी में सफाई और पूजा के साथ आज जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। कटनी जिले में गंगा एकादशी के उपलक्ष्य में जल संवर्धन अभियान के तहत आज छपरवाह नदी में सफाई के साथ विशेष स्वच्छता एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वी ओ 1 आज नदी तट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा सहित नगर निगम तपस्या परिहार मौजूद रहे। अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से पहले नदी की पूजा-अर्चना कर नदी संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद छपरवाह नदी की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर श्रमदान किया। जनभागीदारी का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ और संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को बचाना बेहद आवश्यक है।
0
0
Report

इटावा में सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहमति, कार्य बहिष्कार समाप्त

Kota, Rajasthan:इटावा नगर में पिछले 8दिन से नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर नगर की साफ-सफाई व्यवस्था का कार्य बहिष्कार सोमवार को निर्वतमान पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी के प्रयास से पालिका प्रशासन ओर सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता के बाद बात बन गई ओर मांगो पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। इटावा नगरपालिका के संवेदक के माध्यम से लगे सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने , पीएफ ओर वेतन हर माह समय पर देने की मांग को लेकर पिछले आठ दिन से नगर की सफाई व्यवस्था ठप्प कर रखी थी। सोमवार को नगर के लोगों की परेशानी ओर बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए निर्वतमान पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी ने पालिका प्रशासन ओर सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता की पहल की ओर सभी मांगो पर सहमति बनने के बाद ओर पालिका प्रशासन द्वारा लिखित में आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। अब नगरवासियों को गंदगी से निजात मिलेगी।
0
0
Report

सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी अनंतराम मिश्रा का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sagar, Madhya Pradesh:रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अनंतराम मिश्रा का 79 साल की उम्र में हृदयघात से निधन हो गया। देर शाम को उनका शव भोपाल से देवरी लाया गया। जिनकी अंतिम यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। सहजपुर रोड स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र प्रभात मिश्रा ने दी। जिला सैनिक समाज द्वारा रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी को सम्मान दिया गया और श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम संस्कार में सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने मिश्रा की याद किया उन्होंने बताया कि अनंतराम मिश्रा ने एयर फोर्स ऑफिसर के रूप में उन्नीस 1965 से 2003 तक कई स्थानों पर विशिष्ट सेवाएं दी हैं। 1965 एवं 1971 के युद्ध में उनकी सराहनीय भूमिका रही है। उनकी कमी हमें और आपको खलती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

कपासन में भीषण जेसीबी हादसा: जुझार सिंह राजपूत की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र स्थित भट्टों का बामनिया गाँव में आज एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे पुराने ग्राम पंचायत भवन के बाहर बने चबूतरे पर ग्रामीण बैठे हुए थे, तभी अचानक एक अनियंत्रित जेसीबी वहां जा पहुंची और चबूतरे पर बैठे जुझार सिंह राजपूत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीण तुरंत कपासन उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। विधायक अर्जुनलाल जीनगर भी अस्पताल पहुंचे। वहीं ग्रामीणों में जेसीबी नाबालिग द्वारा चलाए जाने की चर्चा को लेकर आक्रोश बना हुआ है。
0
0
Report

तमरावंड के सामूहिक भोज के बाद 17 अस्पताल, एक महिला की मौत

Kondagaon, Chhattisgarh:जिले के तमरावंड क्षेत्र में आयोजित सामूहिक भोज उस वक्त मातम में बदल गया, जब भोजन करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद एक-एक कर 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इलाज के दौरान एक महिला की मौत भी हुई, जबकि अन्य मरीजों का उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित सामूहिक भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते कई लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। खाद्य विभाग ने भोज में परोसे गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि भोजन में किस वजह से जहरीलापन फैला।
0
0
Report

शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, आम जनता का बजट भारी

Shajapur, Madhya Pradesh:पूरे देश में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, इसका असर शाजापुर में भी देखने को मिल रहा है। बीते 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाजापुर में पेट्रोल की कीमत 117.25 रुपये और डीजल की 100.01 रुपये प्रतिलीटर हो गई है। पड़ोसी राज्य राजस्थान के मुकाबले मध्यप्रदेश के शाजापुर में पेट्रोल डीजल की कीमत ज्यादा है। विगत पांच दिनों से शहर में पेट्रोल डीजल की किल्लत भी बनी हुई है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही है। सोमवार को भी शहर के पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई। वाहन चालकों ने बताया कि रोजमर्रा के खर्च पहले ही बढ़ चुके हैं, और पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़تے दाम से घर का बजट प्रभावित हो रहा है। इसका असर विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल महंगा भी खरीदना पड़ रहा है, इसके अलावा लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में कम से कम 20 मिनट लाइन में लगने के बाद ईधन मिल पा रहा है। पेट्रोल डीजल की महंगाई से वाहन चालक परेशान हैं।
0
0
Report
Advertisement

पेट्रोल-डिजल के दाम बढ़े: विपक्ष सरकार पर निशाना, वैश्विक संकट का बहाना विपक्ष को याद दिलाए

Patna, Bihar:पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साधा है दूसरी ओर बीजेपी और केंद्र सरकार में सहयोगी पार्टी इसे वैश्विक परिस्थिति करार देता हुआ विपक्ष को सकारात्मक रुख अख्तियार करने की नसीहत दे रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिर से बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.. सत्तापक्ष के लोग इसे वैश्विक परिस्थिति करार दे रहे हैं । ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा हैं इससे आश्चर्यचकित नहीं होना है,यह बढ़ता रहता है। कीमत बढ़ती है तो कुछ नाराजगी भी बढ़ती है यह स्वाभाविक है,लेकिन जब कमता है तब कोई नहीं पूछता है,उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जब कीमत बढ़ जाता है तो पूछा जाता है।उन्होंने कहा कि सरकार समीक्षा करती है उसके अनुसार बढ़े दाम की अनुशंसा करती है बाइट 1 श्रवण कुमार, मंत्री बिहार सरकार बाइट 2 सुरेश रुंगटा, बीजेपी प्रवक्ता बाइट 3 शक्ति यादव, आरजेडी प्रवक्ता बाइट 4 ऋषि मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता विपक्ष ने कहा कि 12 दिन में चार बार तेल की कीमत बढ़ाई गई है.. सत्तापक्ष वैश्विक परिस्थिति का रोना रो रहे हैं लेकिन विपक्ष ने सवाल उठाया कि परिस्थितियां तो पहले से है लेकिन चुनाव इनके लिए महत्वपूर्ण था.. जबकि कहते हैं देश。
0
0
Report

चरणदास महंत बोले- भाजपा सरकार ढाई साल में जनता की उम्मीद नहीं पूरी

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक。 नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बड़ा बयान सामने आया है। दीपक बैज और टीएस सिंहदेव के बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों के बीच आपसी मित्रता और भाईचारा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सवालों में फंसने की वजह से इस तरह की बातें सामने आती हैं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसा कोई विवाद नहीं है कि कौन नेता रहेगा और कौन नहीं। नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को ढाई साल हो चुके हैं। जनता ने छत्तीसगढ़ भाजपा को सौंपा था, लेकिन ढाई साल में सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। अब अगले ढाई साल कांग्रेस पार्टी को मेहनत करने की जरूरत है। टीएस सिंहदेव के लगातार दौरों को लेकर चरणदास महंत ने कहा, “अब हम लोग कमर कस चुके हैं और सभी दिशाओं में दौरा करेंगे।” उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना ही कांग्रेस का पहला ध्येय है。
0
0
Report

नीट विरोध में युवा कांग्रेस ने सांसद राजेश मिश्रा के बंगले का घेराव किया

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:सीधी जिले में नीट परीक्षा को लेकर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। लाखों छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ राजेश मिश्रा के बंगले का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो बैरिकेड्स तोड़ते हुए सांसद कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस और युवा कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। बाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top