Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

औद्योगिक नगरी गजरौला में निकाली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

Mar 20, 2026 02:07:36
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh
कार्यक्रम का शुभारंभ सुमेर चन्द के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अतिथियों के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, व्यापारी नेता नवीन गर्ग एवं महिपाल चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRupesh Kumar
Mar 20, 2026 04:20:18
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बैतूल जिले में देर रात एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आंधी तूफान, गरज चमक के साथ में जमकर बारिश हुई। मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते कई इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसलों को बुरी तरह तबाह कर दिया है। किसान इस समय कटाई में जुटे थे लेकिन ओलों की मार ने उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। खेतों में तैयार फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने भी अगले 1 से 2 दिन तक ऐसे ही हालात बने रहने की चेतावनी दी है। जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल सवाल यही क्या प्रकृति की मार से किसान उबर पाएंगे।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 20, 2026 04:19:57
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हो गई है, ताजा मामला सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्टा का है जहां एक चोर गांजा सप्लायर के घर में चोरी करने घुसा तभी घर के लोगों ने इसे देख लिया पहले तो यह भगाने का प्रयास किया लेकिन घर के लोगों ने इसे धर दबोचा फिर क्या था खंभा में बांधकर इसकी जमकर पिटाई की अब सवाल उठता है कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसने दिया. अगर चोर को लोगों ने पकड़ ही लिया तो पहले पुलिस को सूचना क्यो नहीं दीं. लेकिन इस चोर की जमकर पिटाई की गई और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि banner के बाद भी पहले सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और इस चोर को लोगों से मुक्त कराकर थाना ले गई और इससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह पेसेवर चोर है और पूरे इलाके में दशक फैला कर रखा था. वही चोर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस पूरी मामले की छानबीन में जुट गई है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 20, 2026 04:19:12
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद में घरेलू सिलेंडरों पर बड़ी कार्रवाई फर्रुखाबाद घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री पर पूर्ति विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। जिलापूर्ति अधिकारी ने अपनी टीम के साथ होटलों, ढाबों और मिष्ठान भंडारों पर धावा बोल दिया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया! आज प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के तहत जिलापूर्ति अधिकारी ने आनंद होटल समेत कई जगहों पर छापा मारा। होटलों और ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुला उपयोग चलता पाया गया। विभाग ने कुल 13 गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। ये सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग के लिए प्रतिबंधित हैं, लेकिन दुकानदार इन्हें अनधिकृत तरीके से चला रहे थे।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 20, 2026 04:18:37
Ranchi, Jharkhand:खाने-पीने के शौकीनों के लिए राजधानी में खास मौका आने वाला है। Radisson Blu Hotel Ranchi में 21 मार्च से 29 मार्च तक साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के वॉटरफ्रंट रेस्टोरेंट में आयोजित होगा। होटल प्रबंधन के अनुसार, यह फेस्टिवल दक्षिण भारत के समृद्ध स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों का अनूठा संगम होगा। यहां मेहमानों को केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के खास व्यंजन चखने का मौका मिलेगा। फेस्टिवल में पारंपरिक डोसा और उत्तपम के साथ-साथ चेट्टीनाड करी, हैदराबादी बिरयानी, केरल स्टाइल सी-फूड और साउथ इंडियन डेजर्ट्स परोसे जाएंगे। अनुभवी शेफ द्वारा तैयार किए गए ये व्यंजनों स्वाद के साथ संस्कृति का भी अनुभव कराएंगे。 बाइट...आशुतोष ,डायरेक्टर बाइट....विनीत रंजन,फूड मैनेजर बाइट....जय,शेफ
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 20, 2026 04:18:22
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Mar 20, 2026 04:18:09
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 20, 2026 04:17:56
Chapra, Bihar:ANCHOR: डेरनी कांड: 8 दिन बाद पहुंचे सांसद, निष्पक्ष जांच का भरोसा, 8 दिन बाद भी स्पष्ट नहीं निर्भया कुए तक कैसे पहुँची, रूढ़ी ने कहा मामले की अंतिम न्याय तक परिजनों के साथ हूँ। सामूहिक दुष्कर्म के मामले से इंकार। SARAN जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पट्टी शीतल गांव में 11 मार्च को हुई युवती (निर्भया) की संदिग्ध मौत के मामले में आठ दिन बाद स्थानीय सांसद Rajiv Pratap Rudy पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। इस दौरान डीआईजी निलेश कुमार, एसपी (ग्रामीण) संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और पीड़िता के चरित्रहानन की कोशिशों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि पुलिस अनुसंधान जारी है और कई बिंदुओं पर तेजी से काम हो रहा है। “जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा,” उन्होंने कहा। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका पर सांसद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब तक ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोगों को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है तो मामले की जांच CID या CBI से भी कराई जा सकती है। सांसद ने स्पष्ट कहा—“अगर दुष्कर्म साबित हुआ, तो सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी भी होनी चाहिए। लेकिन बिना तथ्य के मामले को पूरे देश में उछालना समाज के लिए गलत है।” उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि घटनास्थल का रीक्रिएशन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जाए। साथ ही BDO को पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। सांसद ने कहा कि जब तक परिजन संतुष्ट नहीं होते, तब तक जांच निष्पक्ष रूप से जारी रहनी चाहिए और सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 20, 2026 04:17:38
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई...जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी की है...एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला गया...इस दौरान मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र, मुफ्फसिल थाना और नगर थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया...फ्लैग मार्च नगर थाना से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और बाजारों से गुजरते हुए आगे बढ़ा...इसमें एसडीपीओ दयानंद आजाद के साथ प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल और जिला बल के जवान शामिल रहे...फ्लैग मार्च पुलिस जवानों ने बाइक और पैदल किया गया...मार्च का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था...इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील भी की...एसडीपीओ दयानंद आजाद ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी...उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और लोगों को निर्भय होकर पर्व मनाना चाहिए...पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने की अपील की है...किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है...प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है...
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 20, 2026 04:17:18
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जमीनी विवाद में पिता ने अपने एक पुत्र की हत्या कर दी है घटना बैरिया थाना अंतर्गत भितहा मठिया गांव की है जहां जमीनी विवाद में पिता सुरेश पटेल अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर अपने तीन बेटे पर भाला से हमला कर दिया इस घटना में विजय पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है बता दे सुरेश पटेल के चार बेटे है जिनमें संपति बटवारा को ले लंबे अरसे से विवाद चल रहा था पिता अपनी पूरी संपत्ति एक बेटे के नाम करना चाहता था जिसका तीन बेटे विरोध कर रहे थे आज संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पिता सुरेश पटेल एक बेटे के साथ मिलकर अपने अन्य तीन बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें विजय पटेल की मौत हो गई है अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल गम्भीर रूप से घायल हो गए है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची घायलों को जीएमसीएच पहुंचाया मृत विजय पटेल के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है पुलिस मामला की जांच में जुट गई है हत्यारा पिता सुरेश पटेल और एक भाई अजय पटेल फरार हो गए है दोनो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है संपत्ति विवाद में बाप ने ही अपने एक बेटे को मौत की नींद सुला दिया तो बेटे को भाला मार घायल कर दिया है संपत्ति विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि खून के रिश्तों ने ही खूं का कत्ल कर दिया है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top