icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500030
RSRajesh SharmaFollow21 Jun 2024, 10:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में नमाज के दौरान विवाहिता की मौत, अस्पताल में मौत; पोस्टमार्टम नहीं किया गया

Alwar, Rajasthan:अलवर: नमाज के दौरान गिरी विवाहिता, अस्पताल में उपचार से पहले ही मौत अलवर। जिले के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हसमीना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से किशनगढ़ कुटीयापर की निवासी थी और उसका ससुराल तिजारा क्षेत्र के हसनपुर गांव में था। उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। परिजनों के अनुसार, हसमीना सुबह नमाज पढ़ने के लिए उठी थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाइट: मुबाईक, मृतका का पति
0
0
Report

लोकमंथन राजस्थान में 4-6 दिसम्बर, हर भारत के लोग थीम के साथ जयपुर में

Jaipur, Rajasthan:लोकमंथन की मेजबानी इस बार राजस्थान करेगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रज्ञा प्रवाह प्रकल्प की ओर से 'लोकमंथन' का जयपुर में 4, 5 और 6 दिसंबर को आयोजन होगा. इस बार कार्यक्रम की थीम हर भारत के लोग रखी गई है. आज जयपुर में कार्यक्रम का कर्टन रेजर आयोजित किया गया जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ आरएसएस के कई नेता मौजूद रहे. सीएम भजनलाल शर्मा ने आयोजन की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी का इजहार किया. उन्होंने भारत की लोकसंस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया और प्रज्ञा प्रवाह के इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सरकार के हर संभव सहयोग का वादा किया. कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी संबोधित किया.
0
0
Report

वाल्मीकि सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।जयपुरवासियों के लिए राहत की खबर। कल से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी। जयपुर शहर में फिर शुरू होगी सफाई व्यवस्था। सरकार से वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल। डीएलबी में हुई बैठक के बाद संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ का फैसला। सफाईकर्मी भर्ती को लेकर बनी सहमति। वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने पर सहमति। 25 जुलाई तक भर्ती विज्ञप्ति जारी करने का आश्वासन। 5 दिन से हड़ताल पर थे वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मी। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे थे कचरे के ढेर। अब सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद। LSG सेक्रेटरी रवि जैन,आयुक्त ओम कसेरा के साथ हुई कई दौर की वार्ता। आखिर आज जाकर बनी मांगो पर सहमति。
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर थाने में युवक के साथ मारपीट: वायरल वीडियो पर उथलपुथल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि मामूली घरेलू विवाद में थाने लाई गई एक युवक को पुलिसकर्मियों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि युवक की कमर व पैर के साथ ही उसके पिछवाड़े का रंग काला हो गया और वह लहूलुहान हो गया और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आनन फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस की बर्बरता के शिकार युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में एसएसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक कांस्टेबल को निलंबित कर उसके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिया हैं। गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा का रहने वाला अब्दुल रहीम मीट काटने का काम करता है। रात में शराब पीने के दौरान उसका अपने साले शाहरुख से विवाद हो गया। पहले डायल-112 मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के समझौते के आश्वासन पर पुलिस लौट गई। कुछ देर बाद विवाद फिर बढ़ा। आरोप है कि शाहरुख कुल्हाड़ी लेकर अब्दुल रहीम के घर पहुंच गया। अनहोनी की आशंका पर परिवार ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिपराइच पुलिस दोनों को थाने ले आई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि थाने के अंदर पुलिस ने अब्दुल रहीम और उसके साले शाहरुख की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई इतनी गंभीर थी कि अब्दुल रहीम लहूलुहान हो गया। हालत बिगड़ने पर देर रात उसे घर भेज दिया गया। मंगलवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं शाहरुख का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल अब्दुल रहीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मामूली विवाद में पुलिस ने कानून की बजाय लाठियों का सहारा लिया। बाइट: अब्दुल रहीम–पीड़ित युवक。 घरेलू विवाद के बाद पुलिस ले गई थाने पर ले गई थी वहां एक पुलिसकर्मी ने मेरा हाथ दूसरे अन्य पुलिसकर्मी से पकड़वाने के बाद जमकर पिटाई कर दिया है। बाइट: कुंदन सिंह – सीओ चौरी चौरा। पुलिसिया जुर्म के इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 फिलहाल सवाल यही है कि अगर थाने के अंदर किसी युवक के साथ मारपीट हुई है तो आखिर कानून के रखवालों पर कार्रवाई कितनी सख्त होगी? क्या विभागीय जांच पीड़ित को इंसाफ दिला पाएगी या मामला सिर्फ निलंबन तक ही सीमित रह जाएगा? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
0
0
Report

कानपुर में कांग्रेस प्रभारी का हमला: योगी सरकार पर तीखा निशाना

Kanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम आज कानपुर पहुंचे, जाजमऊ गंगापुल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सूबे की योगी सरकार पर करारा हमला बोला और आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकार पूरी तरह घबरा चुकी है और यहाँ संविधान व अदालतों को ताक पर रखकर पुलिसिया दमन व बुलडोजर की एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के चन्दे में भारी हेरफेर और डकैती होने का दावा करते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए और हुंकार भरी कि भाजपा का असली चरित्र अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है, जिसके चलते आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से इस सरकार के पतन की शुरुआत होगी और 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
0
0
Report

घोसी में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, चालक गंभीर घायल, बड़ा हादसा टला

Mau, Uttar Pradesh:मऊ घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घोसी की तरफ से मऊ के तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। गनीमत रही कि हादसे की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे की है। ट्रेलर के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए केबिन में फंसे लहूलुहान ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चालक की हालत गंभीर देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत डायल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजवाया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी
0
0
Report
Advertisement

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी: 16 पार्षदों के साथ AAP से अलग, दिल्ली विकास पर जोर

New Delhi, Delhi:मुकेश गोयल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षद हैं, आम आदमी पार्टी से अलग होकर हमने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई। आम आदमी पार्टी 3 साल निगम में रहने के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं किया। हमारी कोशिश है कि जो 16 पार्षद है उनके क्षेत्र में विकास कार्य हो सके। बीजेपी में विलय को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई ना ही हमारे जो 16 पार्षद है उनसे चर्चा हुई है बीजेपी से अगर इस तरह का ऑफर आता है तो उसे पर चर्चा की जाएगी उसके बाद जो है निर्णय लिया जाएगा। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी अभी दिल्ली के विकास कार्य पर जोर दे रही है।
0
0
Report

अंबाला-साहा मार्ग पर तेपला में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, कैंटर चालक फरार

Ambala, Haryana:अंबाला-साहा मार्ग पर गांव तेपला के नजदीक सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार कैंटर ने बुरी तरह रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात कैंटर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
0
0
Report
Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर किया वृक्षारोपण

Karaundi, Uttar Pradesh:देवरिया बरियारपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को बरियारपुर चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अखिलेश यादव के राजनीतिक जीवन और उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गाजाला लारी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, भटनी ब्लॉक प्रमुख रामाशंकर यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, इस्माइल अंसारी, धर्मेंद्र शाही सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे
0
0
Report

SBI के 71वें बैंक दिवस पर ग्राहकों का जताया आभार, सेवा और विश्वास का किया सम्मान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 71वें बैंक दिवस के अवसर पर शाखा बहेड़ी की ओर से ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बैंक परिवार ने ग्राहकों, उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को बैंक दिवस की बधाई देते हुए बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा "Digital First, Customer First, Nation Always" की भावना के साथ कार्य करता है। ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी भरोसे के बल पर SBI देश के आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की पूरी टीम ग्राहकों को सुरक्षित, सरल और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैंक परिवार ने सभी ग्राहकों के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने का भरोसा दिलाया। भारतीय स्टेट बैंक की बहेड़ी शाखा ने इस अवसर पर बैंक के 71 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को ग्राहकों के विश्वास, कर्मचारियों की निष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी में मुख्यमंत्री ने धान रोपकर धान महोत्सव का उद्घाटन किया

Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में खेत में धान रोपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सिवनी में किसान के खेत में धान रोपकर धान महोत्सव का शुभारंभ किया। मिट्टी और पानी से भरे खेत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ महिलाओं ने भी धान रोपाई की। उन्होंने रोपाई के पारंपरिक गीत "चंदन राजा को परहा गढ़ से, रानी सरुपा सकारी उठ से" गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा धान रोपने से किसान और समस्त ग्रामीण उत्साह से भर उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरे क्षेत्र में मुख्य रूप से सोयाबीन की खेती होती है। धान रोपने का यह मेरा पहला अनुभव है, इस अनुभव ने मुझे असीम प्रसन्नता मिली। उन्होंने कहा कि अगली बार मैं अपनी धर्मपत्नी को साथ लेकर आऊंगा जिससे वह भी इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बन सकें।
0
0
Report

पूर्णिया सेंट्रल जेल से बांग्लादेशी नागरिक फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी

Purnia, Bihar:पूर्णिया के सेंट्रल जेल परिसर स्थित विशेष निगरानी केंद्र से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में जेल अधीक्षक की शिकायत पर के. हाट थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फरार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मन्ना, पिता जामशेद जलक सिकंदर के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के अजीज नगर, थाना रूपगंज, जिला नारायणपुर का रहने वाला है। उसे सुपौल जिले की वीरपुर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। मन्ना अपनी सजा पूरी कर चुका था। भारत सरकार की ओर से उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी वजह से उसे पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में रखा गया था। बिहार कारा विभाग के निर्देश पर 31 मार्च 2026 को उसे वीरपुर उपकारा से पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में लाया गया था। 29 जून की दोपहर करीब 2:20 बजे वह वहां से फरार हो गया। घटना के बाद केंद्रीय कारा पूर्णिया सह विशेष निगरानी केंद्र के अधीक्षक मनोज कुमार ने के. हाट थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को आरोपी की तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई है। इसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े थानों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही जेल के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है。
0
0
Report

पारिवारिक विवाद के कारण भाजपा नेता पर गोली, गंभीर हालत में अस्पताल

Katihar, Bihar:पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना कटिहार जिला के सहायक थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के कारण हुई। सिर्फ पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में भाजपा नेता के भाई विकास यादव को घर में घुसकर गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास यादव और उनके भाई अखिलेश यादव की पत्नी के बीच पानी बहाने को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अखिलेश यादव के साले बिट्टू यादव और चिट्टू यादव मौके पर पहुंचा और हथियार निकालकर विकास यादव पर गोली चला दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विकास यादव को तुरंत सदर अस्पताल कटिहार पहुंचाया गया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना हुई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कांड दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top