icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500030
RSRajesh SharmaFollow29 Jun 2024, 05:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रावतभाटा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर की व्यवस्थाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष ने आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सेक्टर जमादारों को विशेष ध्यान देने तथा जरूरत के अनुसार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमण शाखा को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने को कहा। अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आमजन से सम्मानजनक व्यवहार रखने और समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ईओ मुकेश नागर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर के मॉडल स्कूलों के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने लौना मॉडल स्कूल को गोद

Munger, Bihar:मॉडल स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचे अधिकारी, पढ़ाई से लेकर सुविधाओं तक का लिया फीडबैक,छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी विद्यालय की कमियां, डीएम ने लौना मॉडल स्कूल को लिया गोद. मुंगेर: जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मॉडल स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने तारापुर प्रखंड के लौना स्थित प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके को देखा और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं तथा समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से पूछा कि मॉडल स्कूल के रूप में विद्यालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उन्हें कितना लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी जाना कि पढ़ाई के दौरान उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और विद्यालय की व्यवस्था में और क्या सुधार किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने भी बेझिझक विद्यालय की कमियों और अपनी आवश्यकताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने लौना मॉडल उच्च विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए वे स्वयं इसकी निगरानी करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 27 मॉडल स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है। विद्यार्थियों से सीधे संवाद का उद्देश्य उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके सुझावों के आधार पर विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार करना है। इधर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बरियारपुर प्रखंड स्थित फिलिप उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर करीब एक घंटे तक विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछे। साथ ही देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री तथा पहली महिला मुख्यमंत्री से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी किए।नवमी कक्षा में एसडीओ ने विद्यार्थियों से इतिहास से जुड़े सवाल पूछे और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सामग्री के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में होने वाली परेशानियों के बारे में भी पूछा। एसडीओ कुमार अभिषेक ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्था का जायजा लेना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना भी है। मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा एप की सुविधा भी शुरू की गई है। बाइट : कुमार अभिषेक सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर
0
0
Report

दिल्ली के अवैध कॉल सेंटर पर ATS का छापा, 5 गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:दिल्ली के उत्तम नगर के विपिन गार्डन इलाके में चल रहे अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का द्वारका पुलिस की एएटीएस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 5 आरोपियों को पकड़ा है, जो अमेजन और एप्पल के टेक्निकल सपोर्ट एजेंट बनकर विदेशी नागरिकों को अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, एएटीएस टीम को अवैध कॉल सेंटर की सूचना मिली थी, जिससे बाद तकनीकी जांच की और बाद कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी VOIP एप्लीकेशन MicroSIP, X-Lite और Google Voice के जरिए विदेशियों को कॉल करते थे। आरोपी खुद को अमेजन और एप्पल का टेक्निकल सपोर्ट अधिकारी बताकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद उन्हें AnyDesk जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया जाता था। रिमोट एक्सेस मिलने के बाद आरोपियों की तरफ से पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर करवाने और संवेदनशील वित्तीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती थी。
0
0
Report

गढ़वा में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी; बाइक पर बैठाने का प्रयास, पुलिस जांच

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे मनचलो ने नर्सिंग कॉलेज की छात्रा से किया छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का किया प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ युवक, छात्रा के परिजनों ने किया पुलिस से शिकायत, पुलिस जुटी जाँच मे। गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के बरवाही जंगल के समीप नर्सिंग कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा ने रंका थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की है। छात्रा के अनुसार वह घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर पैदल चलकर वह ऑटो पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए वहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा का पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ गलत तरीके से स्पर्श भी किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। शिकायत में छात्रा ने युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है, जो कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने छात्रा के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

राजकोट में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश; SOG-DCB टीम ने किशन सोलंकी को गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:राजकोट अपडेट राजकोट में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश राजकोट के श्याम किरण पार्क में SOG-DCB का संयुक्त ऑपरेशन आवासीय मकान में छापेमारी कर किशन भूपेंद्रभाई सोलंकी को किया गिरफ्तार आरोपी के सब्जियां बेचने का काम करने की जानकारी आई सामने Instagram और Telegram के माध्यम से नकली नोट बनाना सीखने का हुआ खुलासा छापेमारी में ₹100 की 216 और ₹500 की 3 नकली नोट बरामद प्रिंटर और स्कैनर सहित ₹65,500 का सामान जब्त ₹10 हजार के नकली नोट के बदले असली ₹3 हजार देने का वादा किए जाने की जानकारी SOG और DCB द्वारा पूरे नकली नोट नेटवर्क की जांच शुरू बाइट - जगदीश बांगरवा, DCP, क्राइम ब्रांच राजकोट राजकोट में नकली नोट बनाने वाले शख्स को DCB - SOG की टीम ने पकड़ा आरोपी किशन भूपेंद्रभाई सोलंकी गिरफ्तार श्याम किरण पार्क से नकली नोट बनाने का रैकेट पकड़ा गया किशन सोलंकी के पास से ₹100 की 216 और ₹500 की 3 नकली नोट मिलीं नकली नोट बनाने के लिए प्रिंटर, स्कैनर और कंप्यूटर सहित सामान जब्त आरोपी के पास से कुल ₹65,500 का सामान जब्त बटर पेपर और नोट प्रिंट किए हुए कागज भी पुलिस के हथे चढ़े किशन सोलंकी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज होने का पुलिस ने किया खुलासा
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली-बहोड़ हाईवे पर ट्रक दुर्घटना, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली...अंबाला-पनियाला हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक की टक्कर से हाईवे पेट्रोलियम में कार्यरत हेड कांस्टेबल की मौके पर ही जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेकाबू ट्रक अंबाला हाईवे की ओर से कोटपूतली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पेट्रोलियम में तैनात हेड कांस्टेबल दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के तुरंत बाद हाईवे-1 पर तैनात साथी कांस्टेबल उन्हें राजकीय बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पनियाला थाने भिजवा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह, एएसपी, थानाधिकारी (TI) और कई पुलिसकर्मी राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। हालांकि, मामले को लेकर फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी औपचारिक बयान देने से बचता नजर आ रहा है। ड्यूटी के दौरान हुए इस दुखद हादसे के बाद कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस महकमे और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
0
Report

नव निर्वाचित चेयरमैन प्रदीप नागर ने लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया

Baran, Rajasthan:नव निर्वाचित चेयरमैन प्रदीप नागर ने लाइब्रेरी का किया निरीक्षण ,अव्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश , समस्याओं को लेकर छात्रों से किया संवाद बारां जिले के अंता में नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप नागर पदभार ग्रहण के साथ ही एक्टिव मोड़ में नजर आये । चेयरमैन नागर द्वारा वार्ड पार्षदों के साथ लाइब्रेरी सहित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया गया साथ ही व्यवस्थाओं के सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान चेयरमैन नागर द्वारा लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं सहित आवश्यकताओं की जानकारी ली गई इस दौरान विद्यार्थियों से कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव सामने आए जिस पर चेयरमैन नागर द्वारा मौके पर ही संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए साथ ही टेनिस एवं बैडमिंटन कोर्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस मौके पर चेयरमैन नागर ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। विजुअल _ लाइब्रेरी का निरीक्षण करते चेयरमैन सहित पार्षद
0
0
Report

धौलपुर रीको कॉलोनी में जलभराव का स्थायी समाधान मांग, गेट बंद कराने की मांग

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: रीको आवासीय कॉलोनी में जलभराव, जल निकासी, सड़क, सफाई, पार्क एवं ग्रीन बेल्ट की बदहाल स्थिति के स्थायी समाधान की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक को विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। कॉलोनीवासियों ने समस्याओं का तकनीकी सर्वे कराकर स्थायी समाधान और कॉलोनी को पूर्व की भांति गेट बंद कॉलोनी के रूप में व्यवस्थित करने की मांग की है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि वे पिछले 20 से 25 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। पहले जलभराव की इतनी गंभीर समस्या नहीं थी, लेकिन मुख्य सड़क का स्तर ऊंचा किए जाने के बाद कॉलोनी के अंदर बार-बार पानी भरने की स्थिति बन रही है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत पर रीको द्वारा 4-5 बार इंजन लगाकर पानी निकलवाया गया, जिससे अस्थायी राहत मिली, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने स्थायी ड्रेनेज एवं नाली व्यवस्था विकसित करने और नीची सड़कों का लेवल ठीक करने की मांग की है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हटाने और इंटरलॉकिंग या पक्का निर्माण कराने, पार्क व ग्रीन बेल्ट में जमा गंदे पानी की निकासी, स्वयं लगाए गए पेड़-पौधों को बचाने और मच्छरों से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव की मांग भी की गई है। सफाई व्यवस्था को लेकर बताया कि नगर परिषद इसे रीको की जिम्मेदारी बताती है, जबकि बिलों में सफाई उपकर वसूला जाता है, फिर भी सीवर/सेप्टिक सफाई नहीं हो रही। उन्होंने रीको और नगर परिषद से जिम्मेदारी तय कर नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही नक्शे में दर्ज गेट बंद कॉलोनी की व्यवस्था को बहाल करते हुए दोनों प्रवेश मार्गों पर गेट लगाने की मांग की है, क्योंकि खुली कॉलोनी में बाहरी लोगों और जंगली जानवरों का प्रवेश हो रहा है। कॉलोनीवासियों ने 15 दिन में स्थल निरीक्षण, तकनीकी सर्वे और समयबद्ध कार्ययोजना लिखित में देने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उद्योग मंत्री, जिला कलेक्टर, नगर परिषद आयुक्त व सभापति सहित उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: सात साल बाद लूट-हत्या मामले में पांच आरोपी उम्रकैद, एक आरोपी को मिली राहत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — सात साल बाद बहुचर्चित लूट-हत्या मामले में आया फैसला — पांच आरोपियों को उम्रकैद, एक आरोपी को मिली राहत — जतिन सोनी की मौत के बाद पिता ने भी जान गंवाई — तीन हार्डकोर बदमाशों के चलते केस ऑफिसर स्कीम में था — 39 गवाह, 210 साक्ष्यों के बाद पांच आरोपियों को सजा\nझुंझुनूं जिले के बहुचर्चित न्यू प्रकाश ज्वैलर्स लूट एवं हत्या मामले में करीब सात साल बाद अदालत का फैसला आया है। एडीजे कोर्ट संख्या-2 के न्यायाधीश कालूराम ने मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जबकि एक आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। 15 सितंबर 2019 को दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे झुंझुनूं को हिला दिया था। बदमाश हथियारों के साथ ज्वैलर्स की दुकान में घुसे, लूट की और भागते समय दुकान मालिक जतिन सोनी उर्फ बाइसराम को गोली मार दी। गोली लगने के बाद जतिन गंभीर रूप से घायल हुए और करीब 25 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन इस मामले की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बेटे की मौत और आरोपियों को जमानत मिलने के बाद तनाव में आए जतिन के पिता चंद्रप्रकाश सोनी ने भी जहर खा लिया। करीब 13 दिन तक इलाज चला और इसके बाद उनकी भी मौत हो गई। एक वारदात ने परिवार से पहले बेटा और फिर पिता छीन लिया। परिवार पूरी तरह टूटकर बिखर गया। इस वारदात का एक बेहद चर्चित पहलू यह भी रहा कि लूट के दौरान एक बदमाश ने अपना आईडी कार्ड दुकान के कर्मचारी को देते हुए कहा था—‘पुलिस को दे देना, पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।’ बदमाशों ने दुकान में मौजूद लोगों को धमकाया और ज्वैलरी तथा अन्य सामान बैग में भरने के लिए कहा। दुकान के कर्मचारी से डीवीआर भी लेने का प्रयास किया गया। ताकि वारदात से जुड़े साक्ष्य खत्म किए जा सकें। इसी दौरान दुकान मालिक जतिन सोनी ने मौका पाकर गेट खोला और बाहर भागने लगे। तब एक बदमाश ने उनका पीछा किया और पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगने से जतिन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच में तत्कालीन कोतवाली थाना प्रभारी गोपाल सिंह ढाका की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत की और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में शामिल आरोपियों में कई का आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर था। दीपक पहल को हार्डकोर अपराधी और शार्प शूटर बताया गया। वहीं विनोद कुमार हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा के दौरान पैरोल पर बाहर आया था और पैरोल से फरार बताया गया। इसी तरह योगेश चारणवासी को भी हार्डकोर बदमाश बताया गया। यानी मामले में तीन आरोपियों के हार्डकोर अपराधी होने के कारण पुलिस ने इस प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर जांच और कार्रवाई को आगे बढ़ाया। सात साल तक चले ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 39 गवाहों के बयान करवाए गए। इसके अलावा 210 दस्तावेजी साक्ष्य और 34 आर्टिकल अदालत में प्रदर्शित किए गए। राज्य सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक नंदकिशोर शर्मा ने मामले में पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दीपक पहल निवासी जींद, हरियाणा, विनोद कुमार निवासी जागसी, सोनीपत, अंकित कुमार उर्फ मीठू निवासी आबूसर, प्रताप सिंह निवासी चुड़ैला का बास और योगेश चारणवासी निवासी चारणवासी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं प्रमोद उर्फ धोलिया निवासी चारणवासी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। अदालत ने सजा के साथ अर्थदंड भी लगाया है। दीपक पहल, योगेश चारणवासी और विनोद कुमार पर अलग-अलग धाराओं में प्रत्येक पर 1 लाख 44 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। वहीं अंकित कुमार उर्फ मीठू और प्रताप सिंह पर प्रत्येक पर 1 लाख 32 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इस पूरे मामले का सबसे भावुक पहलू जतिन सोनी और उनके पिता चंद्रप्रकाश की मौत थी। पहले दिनदहाड़े दुकान में लूट, फिर बेटे को गोली लगना और 25 दिन बाद उसकी मौत... इसके बाद आरोपियों की जमानत और सदमे में पिता का जहर खा लेना—इन घटनाओं ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। करीब सात साल बाद अदालत के फैसले में पांच आरोपियों को उम्रकैद मिली है। लंबे समय से चल रहे इस मामले में अब न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है, जबकि एक आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया है।\nबाइट : नंदकिशोर शर्मा, अपर लोक अभियोजक, एडीजे कोर्ट संख्या 2, झुंझुनूं
0
0
Report

तीसरे टी20 के टिकट खरीदने से पहले सावधान रहें: फर्जी लिंक से बचने के उपाय

Ranchi, Jharkhand:भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले आगामी T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है लेकिन इसी उत्साह पर साइबर ठगों की भी नजर है। ऑनलाइन टिकट के नाम पर फर्जी वेबसाइट, लिंक और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ठगी की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी मैच देखने के लिए टिकट बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्रिकेट मैच का क्रेज जितना ज्यादा होता है, साइबर ठगों के लिए लोगों को अपना शिकार बनाने का मौका भी उतना ही बढ़ जाता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर भी ठग इसी उत्साह का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में याद रखिए फर्जी लिंक पर एक क्लिक आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पूरी तरीके से तैयार है। टिकट्स बिक्री की तारीख तय कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष संजय पांडे ने बतायाकी भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, धुर्वा में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर JSCA ने टिकट बिक्री का नया अपडेट जारी किया है। आम दर्शकों के लिए 5 और 6 अक्टूबर को टिकटों की बिक्री की जाएगी। स्टेडियम के वेस्ट गेट पर बनाए जा रहे विशेष काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट मिलेंगे, जबकि दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा। वहीं, ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा भी district.in वेब पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। क्रिकेट फैंस टिकट खरीदते समय केवल अधिकृत माध्यमों का ही इस्तेमाल करें। क्रिकेट का जुनून अपनी जगह है, लेकिन साइबर सुरक्षा भी जरूरी है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले वेबसाइट और लिंक की सत्यता जरूर जांचें क्योंकि मैच का टिकट खरीदने के चक्कर में कहीं आपका बैंक अकाउंट खाली न हो जाए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top