icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500075
RSRajesh SharmaFollow25 Jun 2024, 06:02 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ में दिनदहाड़े गोली से 18 वर्षीय घायल, बदमाश फरार, पुलिस जांच शुरू

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - Azamgarh के अहरौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना असिलाई रोड पर पकड़ी गांव के पास हुई, थाने से लगभग 500 मीटर दूर। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश हुल्ला-डुल्ला की तरह असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल युवक आर्यन यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। क्षेत्र में डरे हुए हैं और पुलिस घटनास्थल की जांच तथा आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि 10-15 दिन पूर्व कुछ युवकों द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को नहीं दी थी। इस मामले में तीन टीमों का गठन किया गया है ताकि आरोपियों की तलाश और विधिक कार्रवाई की जा सके。
0
0
Report

42 मोबाइल चोरी का खुलासा: 30 बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Datia, Madhya Pradesh:42 मोबाइल चोरी का खुलासा, 30 बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार दतिया। कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल दुकान से चोरी हुए 42 मोबाइल फोन की चोरी का दतिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 30 मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी संजू पाल को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है。 पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12-13 अगस्त की दरमियानी रात मोबाइल दुकान से 42 मोबाइल चोरी हुए थे। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजू पाल को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर 2 अक्टूबर को निचरौली स्थित उसके घर से 30 मोबाइल बरामद किए गए。 मामले में दयाराम पाल और जयशिव पाल समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, वहीं चोरी के शेष मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है。
0
0
Report

गिरिडीह: लापता शुभम साव का शव उसरी नदी में बरामद

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह शहर से महज कुछ दूरी पर स्थित अजीडीह से लापता युवक शुभम साव की लाश उसरी नदी में मिली है. मृतक मुफ्फासिल थाना इलाके के अजीडीह निवासी शुभम कुमार साव था. मृतक की पहचान उनके परिजनों ने की है. बता दें कि 27 सितंबर से शुभम कुमार साव नामक युवक लापता हो गया था. युवक के लापता होने के बाद उसके पिता ने मुफ्फसिल थाना में शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. युवक के लापता होने की शिकायत को गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने गंभीरता से लेते गए सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था. जांच दल में एसडीपीओ के अलावा नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन, अवर निरीक्षक मणिकांत, संजय कुमार, शैलेन्द्र सिन्हा, विवेक माधुरी, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध दास के साथ लगभग 50 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था. टेक्निकल टीम भी जांच कर रही थी. इन सबों के बीच गुमसुदगी के दो दिन बाद युवक की बाइक ताराटांड थाना इलाके के जंगल में उसरी नदी के समीप मिली थी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर खोजी कुत्ते को भी लाया गया था. जहां से लापता होने की जानकारी मिली थी. वहां से लेकर जहां बाइक मिली थी उस स्थान तक खोजी कुत्ता को लाया गया. इधर बाइक के उसरी नदी के किनारे मिलने के बाद शनिवार को स्थानीय गोताखोर की मदद ली गई. इधर शुभम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. एसडीपीओ जितवाहन उरांव के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची ओर हर एंगल से मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस बाबत एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने कहा की 27 सितंबर से शुभम नामक युवक लापता था, जिसे लेकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. टीम लगातार जांच कर रही थी. इस बीच शनिवार को एक लाश उसरी नदी में मिली है. मृतक की पहचान प्रथम दृष्टया शुभम के तौर पर की गई है. मामले की जांच पड़ताल जारी है.
0
0
Report
Advertisement

एशियाई खेलों में Team India की ऐतिहासिक महिला हॉकी स्वर्ण जीत पर देश गर्वित

Ranchi, Jharkhand:एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है。 विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार। यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी。
0
0
Report

हत्या के प्रयास के आरोपी राजेश कुशवाहा को कोतवाली पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार किया

Vidisha, Madhya Pradesh:- हत्या के प्रयास के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकडा, - शराब दुकान पर महिला से हुई थी मारपीट.... राजेश कुशवाहा निवासी चिरोल बाली माता मंदिर को घटना के कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है. कोतवाली थाना के एसआई रणवीर सिह ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात जटरापुरा रोड स्थित कलारी के पास अंडा वाली दुकान पर महिला से मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज किया। आरोपी राजेश कुशवाहा निवासी चिरौल वाली माता मंदिर के पास, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल ने 255 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक सेल ने विजय कॉलोनी में दबिश देकर एक युवक को 255 ग्राम हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और अब पुलिस नशे की सप्लाई लाइन से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यमुनानगर शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने देर रात विजय कॉलोनी में कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विजय कॉलोनी निवासी बिरजू पुत्र सुबोध के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस उसके संपर्कों और नशे की सप्लाई से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

जनकपुरी महोत्सव में 300 फीट ऊँचे महल और राम बारात की भव्य तैयारी

Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बारात और जनकपुरी महोत्सव में इस बार और भव्यता के साथ नजर आएगा, इस बार नेपाल के जनक महल और जयपुर के हवा महल की तर्ज पर मंच बनाया जा रहा है जहां प्रभु श्रीराम और माता जानकी के साथ उनके तीनों भाई और रानीया भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देंगे जनकपुरी महोत्सव के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि इस बार बड़े सौभाग्य से जनकपुरी का आयोजन भावना स्टेट में करने का सौभाग्य मिला है, प्रभु श्री राम माता जानकी को ब्याहने अपने भाइयों के साथ इसी मिथिला नगरी में 7 अक्टूबर को भव्य भारत के साथ आएंगे, ये आयोजन 7,8 और 9 और 9 अक्टूबर को होगा जिसमें इस बार नेपाल और जयपुर की तर्ज पर कलकत्ता और जयपुर के 100 से ज्यादा कारीगर महल का निर्माण कर रहे है, महल की विशेषता ये है कि 300 फीट चौड़ा और 140 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है, बाइट राजू यादव/अध्यक्ष जनकपुरी महोत्सव(पीला दुपट्टा) आयोजन के मंत्री मनोज जादौन ने बताया कि इस बार कई बड़े कलाकार रामायण की प्रस्तुति संगीतमय तरीके से देंगे, रावण द्वारा शिव स्तुति और भजन संध्या कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे बाइट मनोज जादौन/आयोजन मंत्री
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में प्रसव के बाद माँ की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बच्चे के जन्म के बाद बिगड़ी जच्चा (माँ) की हालत, कानपुर रेफर के दौरान रास्ते में मौत मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी गम्भीर हालत में महिला को कानपुर किया गया था रेफर कानपुर ले जाते समय रास्ते में जच्चा ( माँ ) ने तोड़ा दम मौत से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर किया हंगामा परिजनों ने मेडिकल कॉलेज स्टाफ और डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस, स्थिति संभालने का प्रयास परिजनों ने DM से न्याय की गुहार लगाई हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा की रहने वाली हैं मृतका
0
0
Report

ANM कर्मियों का धरना: समान वेतन, समान कार्य की मांग तेज

Jalaun, Uttar Pradesh:एएनएम कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान एएनएम कार्यकत्रियों ने समान वेतन समान कार्य की बात करते हुए कहा कि हम लोग लगातार 12 घंटे काम करते हैं लेकिन हम लोगों को सिर्फ दस हज़ार वेतन दिया जाता है वहीं जो नियमित संविदा कर्मचारी हैं उनका वेतन पचास हज़ार है और काम भी हम लोगों से कम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं में संविदा एएनएम कार्यकत्रियों को लगाया जाता है और लक्ष्य देकर कार्य कराया जाता है। कई बार आधी रात तक हम लोग स्क्रीनिंग का काम भी करते हैं जबकि वेतन के नाम पर हमें नियमित एएनएम कार्यकत्रियों से बहुत कम दिया जा रहा है। एएनएम एकता पटेल ने कहा कि जब कार्य समान है तो वेतन भी समान होना चाहिए हम लोग नियमित एएनएम कार्यकत्रियों से ज्यादा काम करते हैं लेकिन वेतन के नाम पर हम लोगों को ठगा जा रहा है। ब्लाक रामपुर से आई एएनएम प्रीति यादव ने कहा कि उसे नदी पार करके अपने क्षेत्र में जाना पड़ता है बाढ़ के दौरान कई समस्याएं आती हैं लेकिन हम लोगों को उन सभी समस्याओं को सामना करते हुए कई बार अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचना होता है उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हैं, तब तक हम लोग कार्य बहिष्कार करते रहेंगे। बाइट:- सुमन शर्मा--ANM कार्यकत्री बाइट:- माया वर्मा--ANM कार्यकत्री बाइट:- एकता पटेल--ANM कार्यकत्री बाइट:- प्रीति यादव--ANM कार्यकत्री
0
0
Report

लेखपाल संघ का धरना: 10 वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए बहिष्कार

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के सदर तहसील कार्यालय पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अनुरोध पर 10 वर्षों की लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। जनपद के सभी लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए आज सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव ने बताया कि आठ अक्तूबर को सभी ऑनलाइन कार्यों जैसे आईजीआरएस, आय, जाति, निवास, वरासत, फार्मर रजिस्ट्रेशन, सत्यापन आदि का बहिष्कार करेंगे। थाना दिवस काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। और 17 से अक्तूबर से हम लोग संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स 2026: रवि बिश्नोई के प्रदर्शन से भारत जीता मुकाबला

Jodhpur, Rajasthan:एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को लेकर देशभर में रोमांच देखने को मिला। जोधपुर के लिए यह मुकाबला खास रहा, क्योंकि शहर के क्रिकेटर रवि बिश्नोई भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मैदान पर नजर आए। रवि के खेल को लेकर उनके परिवार और प्रशंसकों में सुबह से ही खासा उत्साह रहा। परिवार के सदस्य टीवी के सामने बैठकर पूरे मुकाबले पर नजर बनाए रहे। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा और भारत की जीत की तस्वीर साफ होने लगी, परिवार में खुशी का माहौल बन गया। जीत के बाद परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और रवि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रवि बिश्नोई पिछले करीब आठ वर्षों से क्रिकेट के प्रति पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। छोटे शहर जोधपुर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके परिवार और शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है。
0
0
Report

गोडावण संरक्षण को मिला नया चरण: जंगल में चूजे छोड़ने के साथ राजस्थान में पुनर्जीवन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने रामदेवरा स्थित ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) एवियरी एवं सॉफ्ट रिलीज सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही गोडावण के चूजों को वन्य क्षेत्र में छोड़े जाने की प्रक्रिया का भी शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोडावण संरक्षण अभियान की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। लंबे समय से राज्य पक्षी गोडावण की घटती संख्या चिंता का विषय रही है और यह प्रजाति विलुप्ति की ओर बढ़ रही थी। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने गोडावण के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संरक्षण संस्थाओं और भारतीय वन्यजीव संस्थान के साथ समझौते किए गए। गोडावण की संख्या कम होने के पीछे शिकार के साथ-साथ घासभूमि के आवास का नुकसान, आवास का विखण्डन और प्राकृतिक आवास का लगातार क्षरण प्रमुख कारण रहे हैं। सरकार ने गोडावण के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने, घासभूमि का प्रबंधन करने और संरक्षित क्षेत्रों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि गोडावण संरक्षण परियोजना के तहत करीब 3,600 किलोमीटर लंबे क्षेत्र को संरक्षण क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया गया है, ताकि प्राकृतिक आवास के विखण्डन को रोका जा सके। इसके साथ ही गोडावण के अंडों और चूजों को जंगली कुत्तों से बचाने तथा उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए भी काम किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दुनिया के कई देशों में किसी प्रजाति के संरक्षण और पुनर्स्थापन में करीब 25 वर्ष तक का समय लगता है, लेकिन भारत में गोडावण संरक्षण परियोजना को करीब सात वर्ष में महत्वपूर्ण चरण तक पहुंचाया गया है। कृत्रिम ऊष्मायन के माध्यम से गोडावण के चूजे तैयार किए गए और उन्हें बड़ा किया गया। पर्याप्त संख्या में चूजे तैयार होने के बाद उन्हें मानव हस्तक्षेप से दूर रखते हुए प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल बनाया गया। उन्होंने कहा कि चूजों को इस तरह तैयार किया गया है कि वे जंगल में स्वयं भोजन तलाश सकें और प्राकृतिक जीवन जी सकें। इसी क्रम में अब तैयार गोडावण को वापस प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच ‘जम्प स्टार्ट’ कार्यक्रम के माध्यम से भी गोडावण संरक्षण को गति दी जा रही है। गोडावण की संख्या बेहद कम होने के कारण इस प्रक्रिया में समय लगता है, इसलिए कृत्रिम प्रजनन और पुनर्स्थापन के प्रयासों को साथ-साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रमुख संकटग्रस्त प्रजाति के विलुप्त होने से पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित होता है। प्रकृति में कीटों से लेकर बड़ी प्रजातियों तक सभी का अपना महत्व है। पश्चिमी राजस्थान की घासभूमि और सामुदायिक भूमि का सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी रहा है। इन प्राकृतिक क्षेत्रों को संरक्षित करना पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कई पहल की जा रही हैं। समुद्री क्षेत्रों में मैंग्रोव संरक्षण के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जबकि चीता और घड़ियाल जैसी प्रजातियों के पुनर्स्थापन के प्रयास भी किए गए हैं। इसी कड़ी में गोडावण संरक्षण अभियान को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान का क्षेत्र मध्य एशियाई पक्षी प्रवास मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गोडावण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अन्य वन्यजीवों पर भी दिखाई दे रहा है। संरक्षित क्षेत्रों में कीटों की संख्या में वृद्धि के साथ चिंकारा की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह केवल वन्यजीव संरक्षण नहीं, बल्कि प्राकृतिक आवास प्रबंधन, भूमि संरक्षण और घासभूमि संरक्षण का भी अभियान है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच बड़े प्राकृतिक भू-दृश्यों और उनके आवासों का संरक्षण कार्बन संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोडावण संरक्षण के लिए दिए गए लक्ष्य में आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल हुआ है और अब एक नए चरण की शुरुआत हुई है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में राजस्थान आने के बाद गोडावण संरक्षण को लेकर लगातार काम किया गया और रामदेवरा में प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र स्थापित किया गया। राजस्थान के केंद्रों के बाद गुजरात के नडिया क्षेत्र में भी गोडावण संरक्षण केंद्र शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य कच्छ और थार के रेगिस्तानी क्षेत्रों में गोडावण की आबादी को पुनर्जीवित करना और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना ही इस पूरे अभियान का मूल उद्देश्य है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top