icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूं में पानी गर्म करते समय करंट से विवाहिता झुलसी, भर्ती हालत गंभीर

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पानी गर्म करते समय करंट लगने से 28 वर्षीय विवाहिता झुलस गई। हादसा बेगूं नगर के अंसारी मोहल्ले में हुआ, जहां बिलकिस पत्नी जानिसार अंसारी पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड का इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान रॉड से करंट लगने पर वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तत्काल बिलकिस को बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
0
0
Report

NH-48 पर केमिकल टैंकर पलटा, आग से ड्राइवर की मौत, एक घायल

Dungarpur, Rajasthan:एन एच 48 पर केमिकल टैंकर पलटा, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला, भांजा घायल, आधे घंटे तक जाम के बाद एक तरफा हाईवे खुला डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 48 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोगा मोड़ के पास तेज रफ्तार केमिकल टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में टैंकर ड्राइवर अंदर ही फंस गया ओर जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भांजा घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और ट्रैफिक जाम हो गया। बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार एक केमिकल टैंकर बड़ौदा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। टैंकर में एसिड भरा हुआ था। नेशनल हाईवे 48 पर गोगा मोड़ के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित हुआ और सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद हाईवे पर एसिड फैल गया ओर टैंकर में आग लग गई।।एसिड जहा जहा गिरा वहां भी धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें ओर धुंआ बढ़ने लगा। घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लग गया। ट्रैफिक रुक गया। भीषण सड़क हादसे में टैंकर ड्रायवर राजाराम चौहान अंदर ही फंस गया जो बाहर नहीं निकल सका ओर जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। खलासी भांजा जगदीश मौर्य घायल हो गया जो हादसे के बाद बाहर निकल आया ओर बच गया। दोनों मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। दोनों मध्यप्रदेश के धार जिले के पूरा टांडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही डूंगरपुर से फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को धीरे-धीरे चालू करवाया। वही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

हरीश मीणा ने पंचायतराज चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने का दिया आग्रह

Tonk, Rajasthan:अलीगढ़ (टोंक)। अलीगढ़-उनियारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक को टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीणा ने संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंचायतराज चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। सांसद हरीश मीणा ने कहा कि पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। बैठक में उनियारा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत का भी उल्लेख किया गया। नेताओं ने कहा कि नगरपालिका चुनाव के परिणाम से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसी उत्साह के साथ आगामी पंचायतराज चुनाव की तैयारियां की जाएंगी। बैठक को उनियारा नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गुर्जर, विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीणा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में चरित्र शक पर पति ने पत्नी पर धारदार दरात से हमला

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के ढाचा भवन मे रहने वाले पति ने अपनी ही पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार दराते से हमला कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें पति पत्नी पर वार करते नजर आ रहा है. महिला के हाथ और पेर में चोट आई है. उज्जैन के चिमनगंज थाने के ढाचा भवन मे रहने वाली माला चौधरी को उसके पति ने धारदार दराते से हमला कर घायल करने का आरोपी बताया गया है; पति सुनील अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था. माला सुन्निल से पिछले 6 महीनों से अलग रह रही है. अलग रहने के चलते माला होटल पर काम करने जाती है; husband ई रिक्शा चलाने का काम करता है. लेकिन घर मे रुपये नही देता और दिन प्रतिदिन पत्नी के साथ मारपीट करता था. गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे सुनील ने पत्नी पर धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया. हमले में महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. महिला का आरोप है कि उसका पति पिछले लगभग छह महीने से कोई काम नहीं कर रहा है, जिसके चलते एक बड़ी बेटी और दो छोटे बेटों सहित परिवार का खर्च चलाने के लिए उसे होटल में काम करने जाना पड़ता है. महिला के मुताबिक, उसके काम पर जाने को लेकर पति लगातार उसके चरित्र पर शक करता है और आए दिन गाली-गलौज के साथ मारपीट करता है. गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि सुनील ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को घायल कर दिया. घायल महिला ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ में मानसिक विक्षिप्त ने बाइक पर आग लगाई, ई-रिक्शा के शीशे तोड़े

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का हाई वोल्टेज ड्रामा, बाइक में लगाई आग और ई-रिक्शा के शीशे तोड़े अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गोल सर्किल पर रविवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। व्यक्ति ने पहले एक बाइक में आग लगा दी और इसके बाद इलेक्ट्रिक रिक्शा के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर पत्थरों से हमला करने का भी प्रयास किया। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया। हंगामे के दौरान व्यक्ति आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी जुटाई। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने वाले व्यक्ति को जल्द पकड़ने की मांग की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को डिटेन कर लिया। व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

कुरई में अंधी हत्या: मां–मामा गिरफ्तार, मोबाइल विवाद के बाद हत्या

Seoni, Madhya Pradesh:एंकर इंट्रो: सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मक्के के खेत में मिले 22 वर्षीय युवती के शव के मामले में उसकी सगी मां और मामा ही हत्या के आरोपी निकले हैं। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुए विवाद के बाद युवती की हत्या की गई और फिर शव को करंट लगाकर मौत को हादसा दिखाने की कोशिश की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। VO-1: मामला कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम सतोसा का है। 30 सितंबर की सुबह मक्के के खेत में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलते ही कुरई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। मृतिका के शरीर पर चोटों के साथ विद्युत करंट से झुलसने के निशान भी मिले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के गांवों, रिसॉर्ट और संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू की। VO-2: जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सतोसा की रहने वाली 22 वर्षीय मुस्कान उईके, ग्राम आवरघनी स्थित रामधाम यानी आलिव रिसॉर्ट में काम करती थी और 28 सितंबर की शाम से काम पर वापस नहीं आई थी। पुलिस ने जब मुस्कान के परिजनों से संपर्क किया तो उसकी मां सुनीता उईके ने फोटो, कपड़े और हुलिए के आधार पर मक्के के खेत में मिले शव की पहचान अपनी बेटी मुस्कान के रूप में की। VO-3: इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाया और मृतिका की मां सुनीता उईके तथा उसके मामा अनिल धुर्वे को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। VO-4: पुलिस जांच के अनुसार 28 सितंबर की रात मुस्कान मोबाइल पर किसी व्यक्ति से काफी देर तक बात कर रही थी। मोबाइल पर बात करने से मना करने को लेकर घर में विवाद हुआ। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान मुस्कान का गला दबाकर और जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को लोहे की रॉड और तार से विद्युत करंट लगाया गया और फिर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया। VO-5: पुलिस ने मामले में तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। thana कुरई में अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(a) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। बाइट ललित गठरे एसडीओपी बरघाट
0
0
Report
Advertisement

नंदूरबार लोकसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गट का दावा महायुती में टकराव की आहट

Dhule, Maharashtra:नंदुरबार लोकसभेवर शिवसेना शिंदे गटाने दावा ठोकल्याने, महायुतीत वादाची ठिणगी पडण्याची चिन्हे आहेत. शिवसेना आमदार आमश्या पाडवींचे खासदारकी लढण्याचे कार्यकर्त्यांना स्पष्ट संकेत दिले आहेत. भाजपच्या हक्काच्या नंदুরबार लोकसभेवर शिवसेना शिंदे गटाने दावा ठोकल्याने, महायुतीत वादाची ठिणगी पडण्याची चिन्हे आहेत. मी निवडणूक लढणारच, माघार घेणार नाही एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदेंचा आदेश असल्याचे आमदार पाडवीचे मोठे विधान समोर आले आहे. भाजपच्या हिना गावितांवर आमश्या पाडवींनी थेट निशाणा साधला आहे. 2019 च्या निवडणुकीतील अवघ्या 1200 मतांच्या पराभवाचा दाखला देत गद्दारीची आठवण काढली. चंद्रकांत रघुवंशींनंतर आता आमदार आमश्या पाडवी आक्रमक झाले आहेत. नंदुरबारमध्ये आगामी काळात भाजप विरुद्ध शिवसेना शिंदे गट असा नवा संघर्ष पेटण्याची शक्यता असून, काँग्रेसच्या वर्चस्वाखालील नंदुरबार मतदारसंघात भाजपला डावलून शिंदे सेना शड्डू ठोकण्याच्या तयारीत आहे.
0
0
Report
Advertisement

मराठा आंदोलक मनोज जरांगें का सरकार पर दबाव, किसान सहायता और आरक्षण सवाल

Jalna, Maharashtra:जालना: मराठा समाज बांधवांनी दसरा मेळाव्यासाठी मोठ्या संख्येने यावे. मराठा आंदोलक मनोज जरांगें यांचे आवाहन. भाजपा सरकारने ज्ञानेश कुमार यांना काढून दुसऱ्यााला तिथे नियुक्त करावे. सरकार आणि ज्ञानेश कुमार यांची मिलीभगत आहे का? असा संशय बळावतो आहे. सरकारने ज्ञानेश कुमार यांना काढून टाकलं पाहिजे. यांची गुंडगिरी आणि दहशत आता लोकांना सहन होत नाहीये. सरकारवर कांग्रेसनुसार-जरांगे सरकारवर. सरकारने शेतकऱ्यांना हेक्टरी 1 लाख रुपये मदत देऊन त्यांच्या अश्रू पुसावे: जरांगे. जनता तुम्हाला सत्तेवर बसवू शकते, तर तुम्हाला खाली पण खेचू शकते; जरांगेंचा सरकारला इशारा. मराठ्यांचे लोकं आरक्षण मागायला लागले तर दादागिरी करायची आणि ते मोडून काढायचे: जरांगे पाटील. आता संयमाचा बांध तुटणारच आहे, मला प्रचंड त्रास देणे सुरू आहे, मराठा आंदोलकांना त्रास देणे सुरू आहे: मनोज जरांडे. घोषित हुकुमशाही सुरू आहे, आता सत्ताधाऱ्यांची जुलमी राजवट सुरू आहे. प्रचंड अन्यायकारी सरकार आहे: जरांगे. शेतकऱ्यांची सरसकट कर्जमाफी कसकाय होत नाही? जरांगे यांचा सवाल. सरकारने गावागावात चारा छावण्या सुरू कराव्यात. मी सरकारचा मित्र व्हायला तयार नाही. मला सरकारपुढे झुकवण्यासाठी ज्या-ज्यावेळी डाव टाकले जातील, त्या-त्यावेळी मराठा समाज 100 पट ताकदीने एकत्र आला पाहिजे: जरांगे.
0
0
Report

नवादा में मंत्री श्रेयसी सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं व खिलाड़ियों ने अभिनंदन

Nawada, Uttar Pradesh:औरंगाबाद जाते समय प्रजातंत्र चौक पर हुआ अभिनंदन, मंत्री ने जताया आभार। नवादा में मंत्री श्रेयसी सिंह का खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का नवादा में स्वागत किया गया। रविवार को औरंगाबाद जाते समय प्रजातंत्र चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया। इस स्वागत का नेतृत्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार ने किया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने नवादा के लोगों द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का उत्साह हमेशा प्रेरणा देता है। इस दौरान खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रेयसी सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट किए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, मंत्री निशा राजवंशी, समाजसेवी अंशुमान शर्मा, स्काउट एवं गाइड के संटू कुमार, रंजीत सिंह, रौशन कुमार, गोपाल कुमार, तनमय, आरव, बूंदु सिंह सहित कई समाजसेवी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे.
0
0
Report

अलीगढ़ में 45 किलो चरस बरामद, 5 करोड़ रुपए की कीमत; चार तस्कर गिरफ्तार

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 5 करोड़ की चरस बरामद, बिहार- Nepal के चार तस्कर गिरफ्तार बाइट नहीं है अलीगढ़ में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का खुलासा किया है सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने 45 किलो चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार एसपी सिटी आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता में बरामद चरस की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई गिरफ्तार आरोपीयो में तीन बिहार के रक्सौल और एक नेपाल का रहने वाला है पुलिस के मुताबिक आरोपी नेपाल से चरस लाकर अलीगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे चरस 80 पैकेट में बरामद हुई। तस्करी में इस्तेमाल इनोवा गाड़ी भी पकड़ी गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी पुलिस 13 सितंबर को बरामद 16 किलो चरस के मामले से भी कनेक्शन जांच रही है कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top