icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Kurukshetra के पिहोवा में अतिक्रमण हटाओ: 25 एकड़ खाली, भारी पुलिस बल

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा की सरस्वती खेड़ा कॉलोनी में प्रशासन ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए पीला पंजा चलाया। इस कार्रवाई में लगभग 25 एकड़ जमीन खाली करवाई गई और कच्चे मकानों सहित झुग्गी-झोपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। जिन लोगों के कच्चे मकान और झुग्गी-झोपड़ियां ध्वस्त की गईं, उन्होंने रोष व्यक्त किया और कहा कि उन्हें सामान निकालने का समय नहीं दिया गया।
0
0
Report

भोलेनाथ पालकी यात्रा में मारपीट का वीडियो वायरल, 10 युवकों की पहचान

Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम। भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा के दौरान मारपीट और दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में कुल 10 लोगों की पहचान हुई, जिनमें 8 नाबालिग और 2 बालिग युवक शामिल हैं। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करने की सख्त हिदायत दी। परिजनों ने अपने बच्चों की ओर से घटना के लिए क्षमा मांगी और भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने देने का आश्वासन दिया। वहीं, दो बालिग युवकों शिवा दुबे पिता सेट्ठी दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी मठपारा कवर्धा तथा दीपराज पाली पिता संतोष पाली, उम्र 19 वर्ष, निवासी पालीपारा कवर्धा के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।
0
0
Report
Advertisement

संगठन मंत्री ने 2027 में 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया

Ludhiana, Punjab:लुधियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.ए.एल. संतोष ने संगठन की बैठक का आयोजन किया जिसमें पंजाब के प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब बीजेपी नेताओं ने भाग लिया। संतोष ने 2027 में पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही और कार्यकर्ताओं को जमीन स्तर पर काम करने को कहा। पंजाब का दौरा करने के बाद पूरी रिपोर्ट प्रधन नितिन नबीनन को देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.ए.एल. संतोष ने उन्हें 2027 जीत का मंत्र दिया है। पंजाब अध्यक्ष ने पूछा क्या 117 सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी।
0
0
Report

जालौन: डीएम का बघौरा-2 स्कूल में औचक निरीक्षण, कायाकल्प से बदली तस्वीर

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीएम ने कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौरा-2 का किया औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कक्षा 4 और 6 में बच्चों से संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता, ऑपरेशन कायाकल्प से बदली विद्यालय की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से बच्चों की प्रतिभा को मिल रहा नया आयाम, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर कराए गए कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे डीएम, जिलाधिकारी बच्चों से गणित के सवाल कराए हल, छात्र-छात्राओं से सुने पहाड़े, विद्यालय में छात्र-छात्राओं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग शौचालय की मिली सुविधा, सभी कक्षाओं में टाइलीकरण और स्मार्ट क्लासेस की भी बच्चों को मिली विशेष सुविधाएं, जालौन के उरई स्थित कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौरा-2 का किया निरीक्षण।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स बनेंगे, Indoor स्टेडियम की मांग तेज

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में जल्द बनेगा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स। सभी तरह के खेल और संसाधनों से रहेगा लेश। इसके अलावा इनडोर स्टेडियम की भी है बोकारो वासियों की मांग। बोकारो उपायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों को व्यवस्था मिलनी चाहिए़ इसलिए प्रयास लगातार जारी है। बताते चले कि बोकारो में देश भर से आए तीरंदाजों की प्रतिभा देखते ही बन रही है जहां बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रहे 2 nd NTPC तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता में سीनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ज्ञात हो कि बोकारो में पिछले 8 दिनों से ये प्रतियोगिता चल रही है और देश भर से 900 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिए और कल इसका समापन होने जा रहा है। लगातार वारिश के चलते मैदान भी पूरी तरह से गीला रहा इसके बावजूद कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं बोकारो उपायुक्त ने कहा कि व्यवस्थाओं को और ज्यादा विकसित किया जाएगा बोकारो के खिलाड़ी भी आगे बढ़ सके। वही गोमिया के आजसू के पूर्व विधायक डॉO लम्बोदर महतो ने कहा कि बोकारो में व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये झारखंड और बोकारो में पहली तीरंदाजी प्रतियोगिता है जहां इतनी भारी मात्रा में खिलाड़ी भाग लिए。
0
0
Report

भिलाईनगर चुनाव विवाद में प्रेम प्रकाश पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, देवेंद्र यादव की SLP खारिज

Durg, Chhattisgarh:भिलाई नगर विधानसभा चुनाव से जुड़े निर्वाचन विवाद में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 30 जून 2026 के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। अब हाईकोर्ट में निर्वाचन याचिका पर नियमित सुनवाई और ट्रायल जारी रहेगा। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ ने की।
0
0
Report

वारिसलीगंज में साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त, 7 जालसाज गिरफ्तार

Nawada, Bihar:वारिसलीगंज में साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त, लोन के नाम पर लूटने वाले 7 जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे नवादा पुलिस ने साइबर अपराधियों पर सबसे बड़ा प्रहार किया है। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर ऑनलाइन लोन के नाम पर लोगों को ठगने वाले 7 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है。 यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने की。 पहला ठिकाना - चकवाय से गौसपुर रोड के पास बगीचा में छिपकर ठगी कर रहे 3 अपराधी 6 मोबाइल के साथ धराए दूसरा ठिकाना - चैनपुरा बजरंगबली मंदिर के पास बगीचा में पुलिस ने घेराबंदी कर 2 ठगों को 7 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। तीसरा ठिकाना - चकवाय के मीर बिगहा ईंट भट्ठा के पास से 2 अपराधी 2 मोबाइल के साथ पकड़े गए。 इस संबंध में SDPO सुजय विद्यार्थी और थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर खुलासा किया。 पूछताछ में आरोपितों ने सनसनीखेज खुलासा किया। ये बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य बड़ी कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। भोले-भाले लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो लेकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसा वसूल लेते थे और फिर गायब हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपितों में गौरव कुमार, शुभम कुमार, कन्हैया कुमार, सन्तु कुमार, सौरभ कुमार, साहिल कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 613/26 दर्ज कर सभी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

गोविंददेवजी मंदिर मॉकड्रिल में सुरक्षा खामियाँ उजागर, 4 सितम्बर से पहले सुधार जरूरी

Jaipur, Rajasthan:एंकर-जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले आज मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का रियलिटी चेक हुआ...राजभोग झांकी के दौरान टेंट गिरने और श्रद्धालुओं के घायल होने की स्थिति बनाकर मॉकड्रिल की गई... लेकिन इस मॉकड्रिल ने हादसे से निपटने की तैयारियों पर ही सवाल खड़े कर दिए... कहीं हाइड्रेंट में प्रेशर नहीं था, तो कहीं पंपिंग स्टेशन काम नहीं कर रहा था...अनाउंसमेंट सिस्टम फेल नजर आया, सायरन-अलार्म की व्यवस्था भी नहीं मिली... और सबसे बड़ा सवाल मंदिर के पास फायर एनओसी तक नहीं थी...अब 4 सितंबर को जब लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे, उससे पहले इन खामियों को दूर करना बड़ी चुनौती है। जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली है। ऐसे में मंगलवार को मंदिर में हुई संयुक्त मॉकड्रिल ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया......अगर राजभोग झांकी के दौरान सच में कोई हादसा हो जाए तो क्या मंदिर का सिस्टम भीड़ को संभाल पाएगा। मॉकड्रिल में टेंट गिरने की घटना को वास्तविक हादसे की तरह दिखाया गया। टेंट गिरने से कुछ लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। साथ ही पुलिस, जिला प्रशासन, फायर, चिकित्सा और नागरिक सुरक्षा टीमों का रिस्पांस टाइम भी परखा गया। लेकिन हादसे के सीन से ज्यादा चौंकाने वाली तस्वीर हादसे से निपटने वाली व्यवस्थाओं की सामने आई। मॉकड्रिल के दौरान कॉर्डिनेशन में कमी दिखी। अनाउंसमेंट सिस्टम से घटना की प्रॉपर सूचना नहीं दी सकी। सायरन और अलार्म जैसी व्यवस्थाएं भी नहीं मिलीं। यानी जिस समय भीड़ को सबसे पहले सूचना देकर नियंत्रित करना जरूरी था, उसी व्यवस्था में खामी सामने आई। मॉकड्रिल में फायर फाइटिंग सिस्टम भी सवालों के घेरे में रहा। पंपिंग स्टेशन काम नहीं कर रहा था। हाइड्रेंट में प्रेशर नहीं मिला, जबकि एक हाइड्रेंट काम ही नहीं कर रहा था। पाइप में लीकेज भी मिला। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि मंदिर प्रबंधन के पास फायर एनओसी नहीं थी। ऐसे में जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच आग जैसी आपात स्थिति होने पर फायर टीम के पहुंचने तक शुरुआती बचाव व्यवस्था कितनी कारगर होगी, यह बड़ा सवाल है। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में एक ही जगह पर भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ का खतरा भी रहता है। मॉकड्रिल में एंट्री-एग्जिट, बैरिकेडिंग, कतार प्रबंधन और इमरजेंसी निकासी की व्यवस्था को भी परखा गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंदिर प्रबंधन को अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्गों का नक्शा, बैरिकेडिंग व कतार प्रबंधन की व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेडिकल-फायर इंतजाम और इमरजेंसी इवैक्यूएशन प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। मॉकड्रिल का सबसे अहम सबक यही रहा कि हादसा होने के बाद एंबुलेंस और फायर टीम का पहुंचना ही पर्याप्त नहीं है। भीड़ को समय पर सूचना देना, रास्ता खाली कराना, लोगों को सही दिशा में निकालना और अफवाह फैलने से रोकना भी उतना ही जरूरी है। इसीलिए CCTV कंट्रोल रूम, स्वयंसेवकों की तैनाती और आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी की जानकारी भी प्रशासन ने मांगी है। बहरहाल, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 में भीड़-भगदड़ को मानव जनित आपदा की श्रेणी में रखा गया है। जन्माष्टमी 4 सितंबर को है और मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में मंगलवार की मॉकड्रिल को सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि जन्माष्टमी से पहले सिस्टम की परीक्षा माना जा रहा है। मॉकड्रिल ने बता दिया कि भीड़ आने वाली है, लेकिन उससे पहले पंपिंग स्टेशन, हाइड्रेंट, पाइप लीकेज, अलार्म-सायरन, अनाउंसमेंट सिस्टम और फायर एनओसी जैसी कमियां दूर करनी होंगी। क्योंकि जन्माष्टमी के दिन गलती सुधारने का मौका नहीं होगा उस दिन मंदिर में मॉकड्रिल नहीं, लाखों श्रद्धालुओं की असली भीड़ होगी।
0
0
Report

नशा मुक्त टोंक अभियान: टोंक पुलिस ने पांच स्थानों पर दबिश देकर 7 गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:टोंक नशा मुक्त टोंक अभियान: नशे के कारोबार पर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार टोंक पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ पांच स्थानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में DST टीम, कोतवाली थाना, पुरानी टोंक थाना, सदर थाना एवं महिला शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए की बाजार कीमत की 10.50 ग्राम स्मैक, ट्रोमाडोल के 150 इंजेक्शन व 144 टैबलेट, एल्प्राजोलम की 2040 टैबलेट, एविल के 22 इंजेक्शन तथा 800 सिरिंज जब्त की हैं。 पुलिस के अनुसार ट्रोमाडोल, एल्प्राजोलम और एविल जैसी दवाओं एवं इंजेक्शन का नशे के रूप में अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था। बिना चिकित्सकीय सलाह के नशीले इंजेक्शन एवं दवाओं की बिक्री को लेकर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है。 टोंक शहर में नशे के रूप में इस्तेमाल की जा रही प्रतिबंधित एवं दुरुपयोग वाली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ DST टीम की इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में NDPS एक्ट के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं。 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टोंक शहर में फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है。
0
0
Report

NH-48 दूदू में तीन वाहनों की भिड़ंत, ट्रक पलटा, रास्ते में लगा लंबा जाम

Dudu, Rajasthan:दूदू में तीन वाहनों की भिड़ंत, हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम。 जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर रामनगर के पास मंगलवार को एक के बाद एक तीन वाहनों की हुई भिड़ंत。 हादसे के बाद एक ट्रक हाईवे पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई。 पहले एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हुई, इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया。 सूचना पर दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली。
0
0
Report
Advertisement

कोटा के मिड-डे मील मामले में विधायक अस्पताल में बच्चों की देखभाल पर जोर

Kota, Rajasthan:कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र के पुनिया देवरी गांव में सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में आज लाडपुरा विधायक कल्पना देवी न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। विधायक ने अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को बेहतर और समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद करीब 15 से 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें उल्टी की शिकायत हुई। इनमें 10 से 15 बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पुलिस और प्रशासन जांच कर रहे हैं कि आखिर मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत क्यों बिगड़ी。
0
0
Report

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कोटा: एक नेत्रदान से दो लोगों की दृष्टि नई रोशनी पाएगी

Kota, Rajasthan:कोटा में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन ने नेत्रदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा सकती है। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा ने बताया कि 15 दिवसीय अभियान के दौरान आमजन को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। नेत्रदान से कॉर्निया खराब होने के कारण दृष्टि खो चुके लोगों को नई रोशनी मिल सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top