icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नर्मदापुरम के विवेक सागर प्रसाद विश्व हॉकी कप 2026 में टीम के सितारे

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जब जुनून बड़ा हो... तो छोटे गांव भी दुनिया के खेल मानचित्र पर अपनी पहचान छोड़ जाते हैं। इसकी जीती-जागती मिसाल हैं मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित ग्राम चांदौन का बेटा विवेक सागर प्रसाद जो एक बार फिर भारत का नाम रोशन करने जा रहा है। एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए घोषित भारतीय पुरुष हॉकी टीम में विवेक का चयन हुआ है। 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व हॉकी के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विवेक तिरंगे की शान के लिए मैदान में उतरेंगे। यह सिर्फ एक खिलाड़ी के चयन की खबर नहीं... बल्कि उस मिट्टी की कहानी है, जिसने भारत को विश्व स्तर का सितारा दिया। नर्मदापुरम से लेकर पूरे मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल है और खेल प्रेमियों की उम्मीदें एक बार फिर विवेक पर टिकी हैं। चयन के बाद विवेक ने देशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि 1975 में भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप जीतکر इतिहास रचा था। अब 50 साल बाद भारतीय टीम वही इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हम पूरी मेहनत,जुनून और आत्मविश्वास के साथ देश के लिए खेलेंगे। इटारसी के छोटे से गांव चांदौन से शुरू हुआ सफर आज विश्व हॉकी के सबसे बड़े मंच तक पहुंच चुका है। अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन मिडफील्ड कंट्रोल, सटीक पासिंग और बड़े मुकाबलों में संयमित प्रदर्शन के दम पर विवेक सागर प्रसाद भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें एक बार फिर विश्व कप टीम में जगह दिलाई है। अब करोड़ों भारतीयों की नजरें विश्व कप पर हैं। हर पास, हर टैकल और हर गोल के साथ देश की उम्मीदें भी मैदान में उतरेंगी। और उन उम्मीदों के केंद्र में होगा नर्मदापुरम का वह बेटा, जिसने अपनी मेहनत से गांव से लेकर विश्व मंच तक का सफर तय किया है। बाइट- विवेक सागर प्रसाद ( अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी )
0
0
Report

डिप्टी स्पीकर का बड़ा हमला: विपक्ष ने जंतर-मंतर आंदोलन को बना दिया राजनीतिक हथियार

Jhanj Kalan, Haryana:जंतर-मंतर आंदोलन पर डिप्टी स्पीकर का बड़ा हमला, बोले— छात्रों की लड़ाई को विपक्ष ने बना दिया राजनीतिक हथियार" भारत में रहना है तो भारत माता की जय बोलनी होगी • पेपर लीक करने वालों को बताया 'देश का गद्दार', देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग संसद की मर्यादा तोड़ने और मीडिया से दुर्व्यवहार पर भी जताई नाराजगी जींद | गुलशन चावला डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि छात्र आंदोलन अब अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका है और इसे विपक्ष तथा असामाजिक तत्वों ने राजनीतिक मंच में बदल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को शिक्षा के मुद्दे से हटाकर धार्मिक और राजनीतिक दिशा देने की कोशिश की जा रही है, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि यदि छात्र शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से संवाद करते तो समाधान निकल सकता था, लेकिन अब आंदोलन में ऐसे तत्व शामिल हो गए हैं जिनका छात्रों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद तक पहुंचना, मर्यादा का उल्लंघन करना और मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आंदोलन में लगाए गए कुछ नारों और धार्मिक रंग देने की कोशिश ने पूरे आंदोलन की दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा कि "अगर हिंदुस्तान की धरती पर जन्म लिया है और हिंदुस्तान में रहना है तो भारत माता की जय बोलनी होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि देश विरोधी नारे लगाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम करेगा। पेपर लीक के मुद्दे पर भी डॉ. मिड्ढा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग देश के गुनहगार हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके शासनकाल में भी कई बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं और आज वही लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि "जिनके अपने घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। शिक्षा के नाम पर गद्दारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।" डिप्टी स्पीकर ने कहा कि भारत लोकतंत्र वाला देश है, जहां हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संविधान और कानून की मर्यादा का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व की नजरें भारत पर हैं, इसलिए किसी भी आंदोलन को हिंसा, अराजकता या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।
0
0
Report

बरेली में पार्क की जमीन पर बनी कामधेनु गौशाला पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई टली

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलानगर में पार्क की जमीन पर बनी बताई जा रही कामधेनु गौशाला पर आज प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो सकी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुबह से ही भारी पुलिस बल,एक कंपनी पीएसी, सीओ सिटी मौके पर तैनात रहे, लेकिन बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम मौके पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद कार्रवाई स्थगित कर दी गई और पुलिस व पीएसी को वापस भेज दिया गया।मौलानगर स्थित कामधेनु गौशाला का संचालन महामंडलेश्वर संजीव गौड़ द्वारा किया जाता है। आरोप है कि गौशाला पार्क की भूमि पर बनाई गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने BDA से शिकायत की थी। शिकायत के बाद BDA ने जांच कराई और जांच रिपोर्ट के आधार पर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे। इन्हीं आदेशों के तहत आज कार्रवाई प्रस्तावित थी। ध्वस्तीकरण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए BDA ने पहले ही पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद आज सुबह से ही प्रेमनगर पुलिस, एक कंपनी पीएसी, सीओ सिटी आशुतोष शिवम मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।हालांकि,अधिकारी लगातार BDA की टीम के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई टाल दी गई और पुलिस व पीएसी को वापस भेज दिया गया। फिलहाल BDA की ओर से कार्रवाई स्थगित होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

जंतर मंतर प्रदर्शन पर सुरक्षा के लिए FRS कैमरे लगाए गए

Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर के प्रदर्शन में असामाजिक तत्व अपराधी किस्म के लोग वान्टेड क्रिमिनलस या एंटी सोशल एलिमेंट न घुस पाए इसलिए FRS कैमरे जगह जगह लगाए गए है。 इसके पहले भी दिल्ली पुलिस दिल्ली में होने वाले बड़े आयोजन जैसे 26 जनवरी, 15 अगस्त, होली दीपावली ईद, रामलीला जैसे त्यौहारो में भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर FRS कैमरा जगह जगह लगाती है。 ये कहना बिल्कुल गलत है की जंतर मंत‍र के प्रदर्शनकारियों की जासूसी करने की नीयत से ये कैमरे लगाए गए है नई दिल्ली जिला में जंतर मंतर के आसपास。 दिल्ली पुलिस और सेंट्रल एजेंसियो को ये इनपुट्स मिले है की छात्रों के प्रदर्शन पर सीमा पार के आतंकी संगठनों की भी निगाहे है जो देश का माहौल खराब करने की साजिश रचने की कोशिश कर रहे है।
0
0
Report

संपत्ति विवाद में किराना व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या, तीन लोगों पर जताया शक

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौरा टांडा कस्बे में आज सुबह किराना व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।मृतक की पहचान धौरा टांडा वार्ड नंबर-1 निवासी सियाराम श्रीवास्तव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सियाराम रोज की तरह आज सुबह करीब छह बजे टहलने निकले थे। करीब सात बजे विवियापुर रोड से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने सड़क किनारे उनका शव देखा। शरीर पर चाकुओं के कई गहरे घाव थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मृतक के बेटे सुरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ले के ही लाला राम, उसके पुत्र संजीव और महेंद्र श्रीवास्तव पर हत्या का शक जताया है। तहरीर में कहा गया है कि आरोप है की पिछले छह-सात वर्षों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था और वे कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे।परिजनों ने बताया कि हाल ही में मकान से जुड़े एक पुराने कोर्ट केस का फैसला सियाराम के पक्ष में आया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या का संबंध संपत्ति विवाद और मुकदमे से तो नहीं है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

सवाई माधोपुर में छात्रों के लाठीचार्ज पर न्याय और मुआवजे की मांग तेज

Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सवाई माधोपुर के द्वारा राष्ट्रपति के नाम मलारना डूंगर उपखंड अधिकारी संदीप कुमार बैरड़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा घायल छात्रों का निःशुल्क उपचार और गंभीर रूप से घायल छात्रों को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा देने की मांग की गई। इसके साथ ही ज्ञापन में पेपर लीक प्रकरण की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं पर प्रभावी कदम उठाने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा भविष्य में शांतिपूर्ण आंदोलनों पर बल प्रयोग की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में सरकार से छात्र एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा पूरे मामले पर देश के छात्रों से प्रधानमंत्री द्वारा माफी मांगने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई से युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा। उधर उत्तरप्रदेश के रामपुर में स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के आदेश छात्र हित में वापस लेने की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष फजलुद्दीन खान, प्रधान देवपाल मीना सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाईट-प्रधान देवपाल मीना
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव: यूपी से गिरफ्तार अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह, 13 बाइक बरामद

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़ी और भी चोरियों का खुलासा हो सकता है। राजनांदगांव शहर के कोतवाली और लालबाग थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने साइबर सेल के साथ संयुक्त जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद टीम उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंची और पांच अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। राजनांदगांव गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में दो कवर्धा जिले के निवासी हैं, जबकि तीन आरोपी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य राज्यों और जिलों में हुई वाहन चोरियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद इस गिरोह से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
0
0
Report

दमोह में एंबुलेंस देरी पर कंपनी पर 2.33 लाख रुपए का जुर्माना

Damoh, Madhya Pradesh:गांव के बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में हुई थी महिला की डिलीवरी, नहीं मिली थी एंबुलेंस अब सरकार लगाया एंबुलेंस कंपनी पर जुर्माना... एंबुलेंस कंपनी की गलती की वजह से ये हालात बने और समय पर एंबुलेंस नहीं दी है। दमोह के कलेक्टर ने इस मामले को संज्ञान में लिया और जांच में पाया कि एंबुलेंस कंपनी की गलती की वजह से ये हालात बने और समय पर एंबुलेंस नहीं दी है। कलेक्टर ने इस मामले की रिपोर्ट सरकार को भेजी थी और सरकार ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए एंबुलेंस सेवा प्रदाय करने वाली कंपनी के खिलाफ 2 लाख 33 हजार 931 रुपए का जुर्माना लगाया है और कहा है कि यदि भविष्य में ऐसी गलती हुई तो इससे बड़ी कार्यवाही होगी। फिलहाल जिले में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही हुई है जो इतना बड़ा जुर्माना लगाया गया है।
0
0
Report

नशे में धुत बेटे ने चाकू से गोदकर पिता की हत्या, पत्नी से मारपीट के दौरान हुआ खूनी विवाद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैयतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर घरेलू विवाद खूनी घटना में बदल गया। शराब के नशे में घर पहुंचे एक युवक ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, तैयतपुर गांव निवासी बाबूराम शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आते ही उसने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके पिता रामदीन कोरी मौके पर पहुंचे और बेटे को समझाने का प्रयास किया। परिजनों के मुताबिक, पिता के हस्तक्षेप से बाबूराम और अधिक आक्रोशित हो गया। उसने घर में रखा चाकू उठाकर अपने पिता पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रामदीन को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

CBI कोर्ट ने रमेश गहलोत को 3 मामलों में 7-7 वर्ष कारावास, जुर्माना

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जालोर क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपए के गबन से जुड़े मामले में सीबीआई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। सीबीआई कोर्ट के पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र कुमार सनाढ्य ने आरोपी रमेश कुमार गहलोत को तीन अलग-अलग मामलों में दोषी मानते हुए प्रत्येक मामले में 7-7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में सरकार की ओर से भगवान सिंह भंवरिया ने पक्ष रखा। अभियोजन के अनुसार पोस्ट ऑफिस के उप डाकपाल गणपत सिंह देवड़ा और एजेंसी संचालक का पति रमेश कुमार गहलोत ने मिलकर 443 खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से राशि निकालकर करीब 1 करोड़ 60 लाख 39 हजार 984 रुपए का गबन किया था। वर्ष 2015 में सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने तीनों मामलों में कोर्ट के समक्ष चार्जशीट पेश की। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी उप डाकपाल गणपत सिंह देवड़ा की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई समाप्त हो गई, जबकि एजेंसी संचालक पति रमेश कुमार गहलोत के खिलाफ सुनवाई जारी रही। कोर्ट ने साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की दलीलों के आधार पर उसे दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई。 बाईट भगवान सिंह विशिष्ट लोक अभियोजक सीबीआई
0
0
Report

डिंडौरी जिला अस्पताल में मिनरल वाटर से इलाज: कलेक्टर ने CMHO, सिविल सर्जन को नोटिस

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिला अस्पताल में मरीज के उपचार के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सख्त कार्रवाई की है। मरीज के उपचार में मिनरल वाटर की बोतल के इस्तेमाल के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी और मेडिकल ऑफिसर भरत कुमार संत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर भावना चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, 22 जुलाई 2026 को डिंडौरी जिला अस्पताल में 18 वर्षीय मरीज के उपचार के दौरान सामान्य सलाइन की जगह पैक्ड मिनरल वाटर की बोतल के उपयोग का मामला सामने आया था। मामला सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों के उपचार में बरती जा रही सावधानी पर सवाल खड़े हुए। प्रारंभिक जांच में उपचार प्रोटोकॉल और चिकित्सकीय मानकों के उल्लंघन के संकेत मिलने पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लिया। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, CMHO, सिविल सर्जन और संबंधित मेडिकल ऑफिसर से जवाब मांगा गया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर भावना चौहान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। नोटिस में प्रथम दृष्टया इसे कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही और मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला माना गया है। अब संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपर लीक पर आरजेडी का केंद्र पर तीखा हमला बोला, इस्तीफे की मांग

Ranchi, Jharkhand:नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। रांची में आयोजित प्रेसवार्ता में आरजेडी नेताओं ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी जनांदोलन होगा। आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि आज का छात्र आंदोलन 1974 के जेपी आंदोलन से भी बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीфे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरजेडी नेताओं ने भाजपा पर पत्रकारों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया और इसकी कड़ी निंदा की। नेताओं ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री से भी जवाब मांगा जाएगा। उनका दावा है कि पिछले 12 वर्षों में 152 बार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं और अब देशभर में बड़ा जनांदोलन खड़ा होगा वहीं, राजद प्रवक्ता डॉ मनोज ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी मामले में सरकार गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय भी बड़े घोटाले हुए थे, जिनकी जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top