506101
గుడుంబా స్థావరాలపై మరిపెడ పోలీసుల దాడులు
Mahabubabad, Telangana:మహబూబాబాద్ జిల్లా మరిపెడ మండలంలోని గాలివారిగూడెం శివారు తిలవత్ తండా లో గుడుంబా స్థావరాలు పై పోలీసులు దాడులు నిర్వహించారు ఈ దాడులలో 500 లీటర్ల బెల్లం పానకం ధ్వంసం చేయగా,50 లీటర్ల గుడుంబాని స్వాధీనం చేసుకున్నారు,ఐదుగురుపై కేసు నమోదు చేయడం జరిగింది.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर जूही राखी मंडी में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग जूही राखी मंडी में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप स्थानीय लोगों की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जूही थानाक्षेत्र के राखी मंडी की घटना0
0
Report
देर रात कुंद्रा पारा में युवक की पत्थर मारकर हत्या, शहर में सनसनी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुंद्रा पारा में देर रात कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की पत्थर से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी जिसके बजाफ़ इलाके में सनसनी फैल गई है मृतक का नाम लेख राम कोठारी बताया जा रहा है जो की इलाके का निगरानी सुदा बदमाश है फिलहाल मौके पर सिटी कोतवाली थाने के पुलिस पहुंच चुकी है वही मामले की बारीकी से विवेचना की जा रही है आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है0
0
Report
तेंदूखेड़ा पुलिस ने चोरों को घंटों में गिरफ्तार कर चोरी का राज खोला
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात का महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के अनाज पर हाथ साफ कर दिया था। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घरों में रखे अनाज को भी निशाना बना रहे हैं। रम्पुरा के रहने वाले मानसिंह राठौर के घर में घुसकर चोरों ने अनाज के कमरे का ताला तोड़ कर वहां रखी 14 बोरी मूंग और 7 बोरी चना पार कर दिया पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। तेंदूखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर ही 5 आरोपियों को धर दबोचा। जिसमे 2 नाबालिक बताये जा रहा है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा अनाज बरामद कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जब इन चोरों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो इन्होंने एक और बड़ा राज उगल दिया। आरोपियों ने कबूल किया है कि आज से ठीक 4 महीने पहले उन्होंने बिल्गुआ वेयरहाउस में भी एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।0
0
Report
Advertisement
महाबळेश्वर ट्रेकर्स को मिली रबर बोट और OBM मशीन, आपदा में लोगों की सुरक्षा मजबूत
Satara, Maharashtra:महाबळेश्वर: 'आघातातून आधाराकडे' हे ब्रीद घेऊन विनामूल्य बचावकार्य करणाऱ्या महाबळेश्वर ट्रेकर्स संस्थेला सातारा जिल्हा नियोजन समिती आणि जिल्हा आपत्ती व्यवस्थापन विभागाकडून नवीन अद्ययावत रबर बोट व ओबीएम मशीन प्रदान करण्यात आली. वेण्णा लेक येथे पोलीस निरीक्षक हर्षद गालिंदे यांच्या हस्ते या बोटीचे पूजन और लोकार्पण करण्यात आले. पूरपरिस्थिती आणि आपत्कालीन काळात नागरिकांचे प्राण वाचवण्यासाठी आणि तातडीची मदत पोहोचवण्यासाठी ही बोट अत्यंत उपयुक्त ठरणार असून, लोकार्पणानंतर ट्रेकर्सच्या टीमने वेण्णा तलावात दोन तास सराव करत यशस्वी प्रात्यक्षिके सादर केली. या बोटीचा वापर ज्ञानेश्वर महाराजांच्या निरा स्नान वेळी भाविकांच्या सुरक्षितेसाठी केला जाणार आहे.0
0
Report
अमेठी के संजय गांधी अस्पताल पर फिर उठा सवाल, डॉक्टरों की लापरवाही के आरोप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मुंशीगंज स्थित गांधी परिवार का अस्पताल संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में। सोनिया गांधी है इस अस्पताल की ट्रस्टी और संजय गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है यह अस्पताल। आए दिन अस्पताल पर डॉक्टरों की लापरवाही का लगता रहता है आरोप। परिजन का आरोप कि डॉक्टरों की लापरवाही से चलते 60 वर्षीय व्यक्ति की चली गई जान। संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मरीज की मौत के बाद परिजनों ने शुरू किया हंगामा। मरीज के मौत के बाद नाराज़ लोगो ने किशोरी लाल मुर्दाबाद,राहुल गांधी मुर्दाबाद और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरने पर बैठे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी, बवाल बढ़ता देख मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस। मृतक के पुत्र राजीव सिंह का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मेरे पिता की हुई है मौत। समय से इलाज न मिलने के कारण घटी है यह घटना। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने जांच के लिए टीम का किया गठन। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित संजय गांधी अस्पताल का है मामला। बाइट - राजीव सिंह (मृतक का पुत्र) बाइट - सूरज सिंह राजपूत (मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन)0
0
Report
वाराणसी: 50 करोड़ ज़मीन हड़पने के आरोप में भाजपा नेता समेत 10 पर FIR
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रोहनिया में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर 50 करोड़ की ज़मीन हड़पने के आरोप FIR दर्ज • वाराणसी के मोहन सराय ग्राम स्थित लगभग 70 बिस्वा ज़मीन जिसकी अनुमानित कीमत 50 करोड़ है धोखे से हड़पने का आरोप। • कोर्ट के कड़े आदेश के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज. • डायलिसिस कराने गए बुजुर्ग शिक्षक को अर्धचेतनावस्था में ले गए रजिस्ट्री दफ्तर. • आयुष्मान कार्ड के बहाने बदला था मोबाइल सिम, पेंशन खाता भी किया था हैक. • जालसाजी में शामिल थे सब-रजिस्ट्रार अनिल कुमार और क्लर्क सत्यांशु सिंह कोर्ट के आदेश दर्ज हुआ मुकदमा. • BNS की धारा 318(4) के तहत रोहनिया थाने में FIR दर्ज. • वाराणसी की रोहनिया पुलिस इन लोगो की शुरू की जांच. • मास्टरमाइंड: विशाल मिश्रा (सगा भतीजा) और रवि उपाध्याय (घरेलू ड्राइवर)। • भू-माफिया: सुरेश कुमार सिंह (भाजपा जिला उपाध्यक्ष ), नितेश राय, अजय तिवारी, प्रवीण सिंह, प्रशांत सिंह। • रजिस्ट्री विभाग: अनिल कुमार (तत्कालीन सब-रजिस्ट्रार) और सत्यांशु सिंह (रजिस्ट्री क्लर्क)।0
0
Report
Advertisement
रामलला आरती में पहुंचे महंत दिनेंद्र दास, दान-काउंटर पर दिशा-निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास सोमवार सुबह 6 बजे रामलला की आरती में पहुंचे। उसके बाद परिसर स्थित अन्य मंदिर के दर्शन करने के बाद दान काउंटर पर पहुँचे वहाँ रिसेप्शन प्रभारी रिटायर्ड कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा व एयरफोर्स से सेवानिवृत्त व्हीलचेयर प्रभारी डी0पी0सिंह से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए0
0
Report
सांगोद-बपावर में नकली नोट चलाने वाला युवक गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बपावर कस्बे में नकली नोट चलाता हुआ युवक पकड़ा, अटरू निवासी बताया गया है युवक, एक दुकानदार को 2 सौ का नोट देकर 20 रुपए का लेता था सामान, राजेंद्र शाख्यवाल की किराने की दुकान व सब्जी विक्रेता को थमाया नकली नोट, पकड़ने के बाद किराना दुकानदार राजेन्द्र को 25 हजार रुपए देने की कही बात, लोगो ने पकड़कर बपावर पुलिस को सौपा, पुलिस गंभीरता से कर रही है जांच पड़ताल।0
0
Report
झल्लारा में बेकाबू ट्रेलर ने मचाई दहशत, पुलिस ने चालक को पकड़ा
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के झल्लारा से खबर, काल बनकर रॉड पर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर, झल्लारा पुलिस ने टायर बस्ट कर ट्रेलर को पकड़ा, बांसवाड़ा के लोहारिया से बेकाबू हुए ट्रेलर चालक ने रास्ते में खूब मचाई दहशत, रास्ते में कई मवेशियों राहगीरों और वाहनों को मारी टक्कर, लोहारिया, साबला, आसपुर थाने की नाकाबंदी तोड़ते हुए पहुँचा झल्लारा, साहस दिखाते हुए सीआई जय किशन फुलवारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़ा, कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल राजेश टेलर के हाथ में आई चोट, सीआई का मोबाइल भी टूटा, समय रहते तेज रफ्तार ट्रेलर चालक को पकड़ने से बड़ी जनहानि टली, पुलिस कर रही मामले में अग्रिम अनुसन्धान,0
0
Report
Advertisement
राम जल सेतु परियोजना के पहले बांध पर पानीभराव को लेकर असमंजस
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा ERCP राम जल सेतु परियोजना के पहले नोनेरा ऐबरा नवनिर्मित बांध से जुड़ी बड़ी खबर बांध के कैचमेंट में इस बार पानी के भराव को लेकर असमंजस अभी तक सरकार की ओर से भराव को लेकर नहीं मिले निर्देश कोटा -बूंदी जिले के 6 कस्बों और 749 गांवों के लिए 16 61 करोड़ से पेयजल योजना का हो रहा है कार्य बांध के भराव को पिछले वर्ष भी किया था खाली जलदाय विभाग पानी लिफ्ट के लिए कर रहा है कार्य अगस्त 2027 तक गांवों में पेयजल योजना के तहत हर घर नल योजना में पानी देने की है तैयारी लेकिन कछुआ चाल से चल रहा है कार्य एक वर्ष में बांध क्षेत्र में नहीं हुआ पूरा ऐसे में इस बार भराव को लेकर सरकार ने नहीं किए दिशा निर्देश जारी ERCP रामजलसेतु परियोजना का पहला बांध का दो वर्ष पूर्व हो चुका है निर्माण इस परियोजना में 17 जिलों को मिलेगा सिंचाई और पेयजल के लिए पानी अधिकारी जानकारी साझा करने से बचते आ रहे नजर इस क्षेत्र में लिए बांध में भराव होने से जलस्तर बढ़ेगा0
0
Report
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, तीन की मौत, चार घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो -कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा एंकर-महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा के पास सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दरसल कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रूमा से महाराजपुर की तरफ एक स्कॉर्पियो जा रही थी। रूमा फ्लाई ओवर से थोड़ा आगे बढ़ते ही हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर कांशीराम अस्पताल रामादेवी भेजा। वहां से उनकी हालत गंभीर होने पर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, राहत की उम्मीद जगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के हिंद टेंट हाउस में अज्ञात कारणों से आग, लाखों का सामान जलकर राख
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अज्ञात कारणों से हिंद टेंट हाउस में लगी आग, आग लगने से करीब 25 लाख का समान जलकर हुआ राख, सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने गोदाम से निकल रही आग की लपटे देख, टेंट मालिक को दी सूचना,पहुंचा टेंट मालिक ने आग की लपटे देख हुआ परेशान, पुलिस और फायर को दुकानदार ने दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर टीम ने कड़ी मश्शकत के बाद आग पर पाया काबू, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे का है मामला0
0
Report
रामपुर स्वार में किसान की संदिग्ध हत्या, घर में खून से लथपथ शव मिला
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर स्वार क्षेत्र में किसान की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ शव मिला. घर के अंदर धारदार हथियार से दाहिने हाथ कटे होने की पुष्टि जाँच के दौरान की गई है; परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. स्वार थाना पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सही कारणों का खुलासा होगा. गांव शिवपुरी में एक किसान का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, मृतक का दाहिना हाथ धारदार हथियार से कटा हुआ था. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी मची हुई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. परिजनों का दावा है कि किसान की बेरहमी से हत्या की गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस हत्या सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर घटना के जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा.0
0
Report
अबूझमाड़ के जंगलों से बोड़ा बाजार में पहुंचा, नारायणपुर में ग्रामीण आय बढ़ी
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले के साप्ताहिक बाजार में इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बाजार में चारों ओर अबूझमाड़ के जंगलों से लाए गए स्थानीय बोड़ा (जंगली मशरूम) की भरमार नजर आई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों से बोड़ा एकत्र कर बिक्री के लिए नारायणपुर पहुंचे, जिससे बाजार में खरीदारों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में ग्रामीण बोड़ा लेकर खुले बाजार तक पहुंचे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने और आवाजाही आसान होने के बाद ग्रामीण अब अपने वनोंपज को बाजार तक लाकर बेच पा रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आय का अवसर भी मिल रहा है। बारिश के मौसम में जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला बोड़ा अपनी खास स्वाद और पौष्टिकता के कारण काफी पसंद किया जाता है। यही वजह रही कि बाजार में सुबह से ही बोड़ा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। कई दुकानों पर कुछ ही घंटों में पूरा बोड़ा बिक गया, जबकि कई ग्रामीण देर शाम तक अपनी उपज बेचते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बोड़ा उनके लिए केवल मौसमी वनोंपज नहीं, बल्कि आजीविका का भी महत्वपूर्ण साधन है। अच्छी पैदावार होने पर उन्हें कुछ दिनों तक नियमित आय प्राप्त हो जाती है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में बोड़ा की आवक पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक रही। साप्ताहिक बाजार में बोड़ा की भरपूर उपलब्धता ने न केवल बाजार की रौनक बढ़ाई, बल्कि अबूझमाड़ के ग्रामीणों के जीवन में लौट रही सामान्य स्थिति और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने का संकेत दिया।0
0
Report
Advertisement
