icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दौसा में सिलिकोसिस के फर्जी प्रमाण पत्र घोटाले में डॉक्टर प्रेम मीणा गिरफ्तार

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा सिलिकोसिस फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला प्रकरण पुलिस ने एक डॉक्टर ओर किया गिरफ्तार चिकित्सक प्रेम मीणा को किया गिरफ्तार दो दिन पूर्व दो चिकित्सक और एक रेडियोग्राफर किया था गिरफ्तार वही दो प्राइवेट व्यक्ति पूर्व में हो चुके गिरफ्तार करीब तेरह करोड़ है फर्जी घोटाला दो साल पूर्व कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था प्रकरण जिसमें 22 लोगों को किया गया था नामजद आने वाले दिनों में प्रकरण में और भी होगी गिरफ्तारियां एसपी सागर राणा के निर्देश पर साइबर थाने की कार्रवाई दौसा जिले में दो साल पूर्व सिलिकोसिस के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर करीब 13 करोड़ के घोटाले के प्रकरण में पुलिस ने आज एक और डॉक्टर प्रेम कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया इसी मामले में दो दिन पूर्व भी पुलिस ने दो डॉक्टर और एक रेडियोग्राफर को गिरफ्तार किया था साथ ही दो प्राइवेट व्यक्तियों को इससे पहले गिरफ्तार किया गया था पूरे प्रकरण में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अभी कई लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है पुलिस की माने तो जनवरी 2024 में दौसा कोतवाली थाने में फर्जी सिलिकोसिस प्रमाण पत्र बनाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और उसकी जांच साइबर सेल के डिप्टी एसपी बृजेश कुमार मीणा को सौंप गई है पुलिस की जांच में जैसे-जैसे तथ्य सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हो चुकी है । आरोपियों ने बड़े ही शातिराना तरीके से सिलिकोसिस के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर सरकार को करीब 13 करोड रुपए की चपत लगाई सिलिकोसिस एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई प्रॉपर उपचार नहीं है और इस बीमारी के लिए सरकार द्वारा मरीज को तीन लाख रुपए की नगद सहायता और पेंशन दी जाती है उसी के लिए आरोपियों ने लोगों से पैसे लेकर फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर दिए पुलिस जांच में सामने आया आरोपियों ने एक एक्स-रे का कई बार इस्तेमाल किया जिसके चलते उनका यह कारनामा उजागर हुआ हाल ही में दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने भी लोकसभा में सिलिकोसिस पीड़ितों का मुद्दा उठाया था इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दौसा जिला अस्पताल पहुंचकर सिलिकोसिस पीड़ितों से मुलाकात की थी तो वही केंद्र सरकार द्वारा भी सिलिकोसिस पीड़ितों की जांच के लिए एक कमेटी दौसा भेजी गई थी सिलिकोसिस एक बेहद गंभीर बीमारी है और यह पत्थरों पर कारीगरी करने वाले लोगों को अपनी जद में लेती है दौसा जिले के सिकराय और बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में सिलिकोसिस के सैकड़ो मरीज है जिनमें से बहुत से तो अब तक काल की आगोश में समा चुकी हैं
0
0
Report

बेगूसराय में तेजाब हमले से दहशत, युवक गम्भीर हालत में अस्पताल

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने मामूली विवाद में एक युवक पर तेजाब डालकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि अपराधियों के द्वारा तेजाब से युवक के ऊपर हमला करने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से अपराधी बेख़ौफ़ होकर युवक के ऊपर तेजाब डाल रहा है। वही तेजाब डालने के बाद युवक किस तरह से चिल्लाते हुए भाग रहा है। इस तस्वीर को देखकर आपका रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। यह सनसनी खेज घटना बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र स्थित मुंगेरीगंज वार्ड नंबर 32 की है। घायल युवक की पहचान विपराम के पुत्र छोटू राम के रूप में की गई है, जो इसी इलाके का निवासी है। पीड़ित छोटू राम के अनुसार,आरोपी रवि सोनी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी रवि सोनी तेजाब लेकर वहां पहुंचा और छोटू राम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी अचानक युवक पर तेजाब फेंकता है, जिसके बाद पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ लगाता है। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा कर उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं घायल छोटू राम को तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।फिलहाल इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित के परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है。
0
0
Report
Advertisement

हजारीबागः उद्भेदन के बाद बीजेपी पर तुष्टिकरण का आरोप, JMM ने किया प्रदर्शन

Ranchi, Jharkhand:हजारीबाग में नाबालिक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म के खिलाफ बीजेपी लगातार न्याय की मांग कर रही थी लेकिन कल मामले के उद्भेदन के बाद अब जेएमएम ने प्रदर्शन कर बीजेपी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है । जेएमएम ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि हजारीबाग की घटना को लेकर बीजेपी हंगामा कर रही थी लेकिन जब उद्भेदन हुआ तो जो अपराधी था वो बीजेपी का कार्यकर्ता निकला । पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधी पकड़ा नहीं तो बीजेपी पूरे राज्य को जलाने का काम करते । बीजेपी कहती है कि यह काम किसी रहमान का होगा लेकिन यह लोग सिर्फ हिंदू मुस्लिम कर के मामले को भटकने की कोशिश करते है ।
0
0
Report

मेडिकल नशे के तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 443 शीशी बरामद

Sidhi, Madhya Pradesh:मेडिकल नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार 443 शीशी नशीली कफ सिरफ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से आरोपी कर रहा था नशीली कफ सिरफ की तस्करी, शहर के कमला कॉलेज के पीछे बनाया गया था नशीली कफ सिरफ का यार्ड, दो आरोपी मौका पाकर हुए फरार, फरार आरोपियों की तलाश के लिए जुटी कोतवाली पुलिस। केंद्र सरकार द्वारा 3 वर्ष में देश को नशामुक्त बनाने के तहत संचालित नशा मुक्त अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मेडिकल नशा तस्करों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, आरोपी के कब्जे से 28 शीशी नशीली कफ सिरफ बरामद हुई जिसके बाद पूछताछ की गई जहाँ आरोपी ने बताया कि वह कमला कॉलेज के पीछे छुपा कर रखी गई है बताये गए स्थान पर पुलिस पहुँची तो वहां पर मौजूद दो अन्य साथी पुलिस की भनक पाकर फरार हो गए लेकिन वहां पर 415 शीशी नशीली कफ सिरफ बरामद हुई है, तब आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहा से लाई गई है, आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्यवाही की गई है।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 8 में वर्षों से विकास का अभाव, सड़क-नालों-पार्क बदहाली से 주민 नाराज

Panchkula, Haryana:वार्ड नंबर 8 में पिछले कई वर्षों से विकास कार्यों की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्ष 1985 से लेकर 2026 तक क्षेत्र में कोई खास विकास नहीं हुआ है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। बुढ़नपुर की मुख्य सड़क की स्थिति बेहद खराब है। करीब 7 महीने पहले यहां सीवरेज लाइन डाली गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क को ठीक नहीं किया गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे खासकर बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, फिसलन और खराब सड़क के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं, यहां तक कि हाथ-पैर टूटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। वहीं क्षेत्र के पार्क की हालत भी बदहाल है। पार्क को सुधारने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में पार्क का फुटपाथ तक उखाड़ दिया गया है, जिससे लोगों को बैठने और टहलने में भी परेशानी हो रही है। नालों की सफाई लंबे समय से नहीं की गई है, जिसके कारण उनमें कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। इससे आसपास गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है, जो बीमारियों को न्योता दे रहा है। इसके अलावा, सरकार द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय भी बदहाली का शिकार हैं। कई बाथरूमों में दरवाजे तक नहीं हैं, और पानी की टंकी भी टूटी हुई पड़ी है, जिससे इनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बहाल हो सकें और लोगों को राहत मिल सके।
0
0
Report

अल्मोड़ा के हिमाद्रि हैंडलूम में महिला बुनकरों के लिए आत्मनिर्भरता का नया अध्याय

Almora, Uttarakhand:जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज डीनापानी स्थित हिमाद्रि हैंडलूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों, कार्यप्रणाली और विभिन्न उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यहां तैयार किए जा रहे शॉल, ऊनी वस्त्र और हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया। साथ ही उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की आपूर्ति और विपणन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। हिमाद्रि हैंडलूम में कार्यरत महिला बुनकरों के कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जताई और उनके हुनर की सराहना की। उन्होंने बुनकर महिलाओं से बातचीत कर उनकी आय और आजीविका से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत उदाहरण है, जहां महिलाएं कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वर्तमान में संस्थान में 48 महिला बुनकर और 9 महिलाएं फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस संस्थान का विस्तार करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें
0
0
Report

देवरिया में दो जगह आग, गेहूं की फसलें जलकर राख

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में आग लगने की दो बड़ी घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है。 पहली घटना देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के तिघरा-परसिया सिवान की है, जहां भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया。 देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और खेतों में खड़ी फसल जलने लगी。 मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया。 हालांकि तब तक कई किसानों की तैयार फसल जलकर राख हो चुकी थी。 दूसरी घटना भटनी थानाक्षेत्र के नोनापार सिंगाही गांव में सामने आई, जहां सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। आग की इस घटना में एक झोपड़ी भी जलकर नष्ट हो गई。 ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और बड़ी क्षति को रोकने की कोशिश की。 जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि खेतों में हार्वेस्टर, थ्रेसर और भूसा मशीन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। प्रशासन ने गर्मी के मौसम में आग से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है。
0
0
Report
Advertisement

2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, महासमुंद पुलिस ने अफीम पोस्त डोडा तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार。 आरोपियों से 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा, जिसकी  अनुमानित कीमत 2 करोड़ 14 लाख बताई जा रही है。 इसके अलाचा 1 पिकअप वाहन (HR46 F 4848), 2 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है。 एनएच-53, रेहटीखोल के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप को पकड़ा। जिसमें हरविंदर सिंह (करनाल, हरियाणा), सत्यवान वाल्मीकि (करनाल, हरियाणा) निवासी थे। झारखंड के गुमला से रायपुर की ओर लेकर जा रहे थे अवैध अफीम पोस्त डोडा。 दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
0
0
Report

मंदसौर पुलिस ने 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम सिंथेटिक ड्रग md 10 किलो डोडा चूरा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है एक आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिक आरोपी शामिल है, बरामद किए गए ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है बघेल एएसपी मंदसौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों में लिप्त बदमाशों तस्करों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया हुआ है। इसी अनुक्रम में थाना नई आबादी में थाना प्रभारी द्वारा एक एमडी का बड़ा केस पकड़ा है जिसमें 500 ग्राम एमडी ड्रग्स आरोपी इमरान और अन्य दो विधि विरुद्ध बालक हैं उनकी संल्प्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करके विवेचना की जा रही है। इसमें कहां से ये मादक पदार्थ लाया है और कहां ले जा रहे थे इसके बारे में भी इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। इसमें कुल कीमत जो है 5 लाख 10 हजार के करीबन कीमत है और जो नई आबादी थाने द्वारा जप्त की गई। बाइट TS बघेल ASP मंदसौर
0
0
Report

ग्वालियर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड रैकेट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Morena, Madhya Pradesh:थाटीपुर थाना पुलिस ने "फर्जी सिम कार्ड" कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस की पूछताछ में आरोपी हर्ष साहू और दिनेश कुशवाहा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोग जब टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया पर निर्भर थे उसी दौरान फर्जी सिम की डिमांड बढ़ी तो ज्यादा पैसे कमाने की लालच में उन्होंने दूसरों के नाम-पते का इस्तेमाल कर सिम जारी की थी.दरसअल दोनों आरोपीयों ने टेलीकॉम कंपनी के पॉइंट ऑफ़ सेल एजेंट के रूप में फर्जीवाड़े का खेल शुरू किया था.फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ IT की धारा 66 के तहत FIR दर्ज की है। आपको बता दें कि इससे पहले थाना झांसी रोड पुलिस ने आरोपी आशीष नगर को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि मास्टरमाइंड उमेश सिंह कुशवाह भूमिगत हो गया है, वहीं फर्जी सिम कार्ड रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ राज्य साइबर सेल की ग्वालियर विंग ने भी FIR दर्ज की है.गौरतलब है कि पुलिस और राज्य साइबर सेल फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार अपनी जांच पड़ताल को जारी रखे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top