500012
డబుల్ బెడ్రూమ్ పేరుతో రాజా సింగ్ హెచ్చరిక, మోసగాళ్లు.
Hyderabad, Telangana:రాజ్ సింగ్ గోషామహల్ ప్రజలకు అవసరమైన సూచనలు చేశారు. గుర్తుతెలియని వ్యక్తులు డబుల్ బెడ్రూమ్ పేరుతో ఫోన్ చేసి మోసం చేస్తున్నారని, అలాంటి కాల్ వస్తే వెంటనే బ్లాక్ చేయాలని రాజ్సింగ్ హెచ్చరించారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में गलत इंजेक्शन से किसान संतराम कुशवाहा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के परोसा गांव निवासी 55 बर्षीय किसान संतराम कुशवाहा की मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए गलत इंजेक्शन लगाए जाने से संतराम की हालत बिगड़ने की बात कही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले संतराम के पैर का ऑपरेशन हुआ था। पैर में पड़ी रॉड निकलवाने के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई लाया गया था। इलाज के दौरान उन्हें कथित तौर पर इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संतराम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
कोटा के सूर्य नगर में कोबरा घुसा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया गया
Kota, Rajasthan:कोटा के सूर्य नगर इलाके में मकान में भारी-भरकम कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग सांप को देखकर दहशत में आ गए। बताया गया कि कोबरा छत के रास्ते मकान के अंदर पहुंचा और बेडरूम तक जा पहुंचा। लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह कूलर में जाकर छिप गया। सूचना पर स्नैक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू किया। इसके बाद कोबरा को लाडपुरा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली。0
0
Report
नालंदा के रहुई में सहयोग शिविर: योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का जोर
Pariaunna, Bihar:राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे बिहार में महीने के पहले और आखिरी मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को नालंदा के रहुई प्रखंड की हवनपुरा और सोंनसा पंचायत में सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, भूमि विवाद, सहकारिता, पीएम आवास और छात्रवृत्ति योजना समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों और आवेदनों का निष्पादन किया गया। सहयोग शिविर में उप विकास आयुक्त सारा असरफ भी पहुंचीं। इस दौरान वह अधिकारियों और पदाधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराज नजर आईं। उन्होंने खुले मंच से अधिकारियों को सहयोग शिविर के वास्तविक उद्देश्य को समझाया और एक-एक कर सभी विभागों के पदाधिकारियों से अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने को कहा। डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि सिर्फ सहयोग शिविर लगा देने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को हर विभाग की सरकारी योजनाओं की बारीक जानकारी देनी होगी, ताकि जरूरतमंद लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि आज भी कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिनकी जानकारी मजदूर और गरीब तबके के लोगों तक नहीं पहुंच पाती है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण इलाकों में हर व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से परिचित नहीं होता। ऐसे में अधिकारी और कर्मी खुद लोगों से आवेदन लें और जरूरत पड़ने पर उसे ऑनलाइन कराने में भी मदद करें। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि हम लोग अमेरिका और यूरोप में नहीं, बल्कि भारत में हैं। यहां आज भी बहुत से लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। इसलिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अधिकारियों को खुद पहल करनी होगी।वहीं सहयोग शिविर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के देर से पहुंचने पर डीडीसी ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार भी लगाई।0
0
Report
Advertisement
बारामती में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे की हालत, सुप्रीया सुले के बयान; पीएम मोदी की यात्रा
Noida, Uttar Pradesh:BARAMATI (MAHARASHTRA): SUPRIYA SULE (MP, NCP-SP) ON SHAKTIPEETH EXPRESSWAY / ROAD CONDITIONS AND POTHOLES / MUMBAI CONTRACTORS' PROTEST / SIR EXTENSION / PM MODI'S OCTOBER 16 VISIT TO BARAMATI0
0
Report
पन्ना के बृहस्पति कुंड ग्लास ब्रिज पर महिलाएं भिड़ीं; वीडियो वायरल
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाले बृहस्पति कुंड में बीते महीने ग्लास ब्रिज का लोकार्पण किया गया था। बारिश के बीच इसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंच रहे हैं। वहां अधिक भीड़भाड़ हो जाती है और पर्यटक आपस में झगड़ भी चुके हैं। ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें दो महिलाएं आपस में झगड़ रही हैं, और उन्होंने बड़े निर्दयता से एक दूसरे का मुंह नोच लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
अमाटोला हाई सेकेंडरी में जीवविज्ञान शिक्षक हटाने के बाद पढ़ाई कैसे चलेगी?
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से इस वक्त की बड़ी खबर है आमाटोला हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों द्वारा व्याख्याता को हटाने की मांग को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी और धरना दिए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। श्रीमती संध्या सिंह, व्याख्याता जीवविज्ञान, का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि आमाटोला हाई सेकेंडरी स्कूल में जीवविज्ञान की पढ़ाई आगे कैसे होगी? मामला अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम आमाटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है, जहां व्याख्याता श्रीमती संध्या सिंह, जीवविज्ञान की कार्यशैली को लेकर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई थी। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया और व्याख्याता को हटाने की मांग की थी। मामले के बाद जिला शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार श्रीमती संध्या सिंह, व्याख्याता (जीवविज्ञान), शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमाटोला को शासकीय हाई स्कूल गोपालिनचुवा, विकासखंड अंबागढ़ चौकी में अध्यापन कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। यानी अब आमाटोला हाई सेकेंडरी स्कूल से श्रीमती संध्या सिंह का स्थानांतरण शासकीय हाई स्कूल गोपालिनचुवा कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कार्रवाई के बाद अब ग्रामीणों की मांग पर विभाग की ओर से कदम उठाया गया है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है — आमाटोला हाई सेकेंडरी स्कूल में जीवविज्ञान विषय की पढ़ाई अब कैसे होगी? क्या स्कूल में जीवविज्ञान विषय के लिए किसी अन्य शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी? यह देखने वाली बात होगी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी वाई.डी. साहू के बयान के अनुसार, छात्र-छात्राओं के हित और विद्यालय की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है बाइट डीईओ मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी विजुअल0
0
Report
Advertisement
इंदौर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पानी पाइप लाइन टेस्ट फेल, सड़क भी टूटी—गड्ढा बन गया
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर में 24 घंटे जल प्रदाय के दावे के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत डाली गई नई पानी की पाइप लाइन अपने पहले ही टेस्ट में फेल हो गई। खास बात यह है कि करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई आदर्श सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान सड़क के बीचों-बीच अचानक पानी फूट पड़ा और देखते ही देखते सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई। वीओ -तस्वीरें इंदौर के गोराकुंड चौराहे की बताई गई हैं, जहां सोमवार को नई पानी की पाइप लाइन की टेस्टिंग की जा रही थी। चौराहे से करीब 20 मीटर दूर सड़क के बीच अचानक पानी निकलना शुरू हुआ। कुछ ही सेकंड में पानी का बहाव तेज हो गया और सड़क पर पानी फैल गया। जिस जगह से पानी निकला, वहां सड़क टूटकर खुल गई और देखते ही देखते बड़ा गड्ढा बन गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे जल प्रदाय के दावे के साथ यह पाइप लाइन डाली गई है। वहीं करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बनी आदर्श सड़क की गुणवत्ता भी पहली ही टेस्टिंग में सवालों के घेरे में आ गई है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि नई पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान ही सड़क की यह स्थिति हो गई, तो आने वाले समय में इसका क्या असर होगा? साथ ही करोड़ों रुपए की लागत से किए गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच भी अब जरूरी हो गई है।0
0
Report
सूरत में खाद्य Poisoning: एक बच्चा की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती; रेस्टोरेंट बंद
Noida, Uttar Pradesh:SURAT (GUJARAT): ONE CHILD DIES, THREE OTHERS HOSPITALISED IN SUSPECTED FOOD POISONING CASE. RESTAURANT SHUT BY HEALTH DEPARTMENT.0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा बिड़ला ऑडिटोरियम रवाना, सुरक्षा एजेंसियाँ तलाशी जुटी
Jaipur, Rajasthan:CM भजनलाल शर्मा बिड़ला ऑडिटोरियम रवाना सुरक्षा एजेंसियाँ ले रही गहन तलाशी सीएमओ के चप्पे चप्पे को छाना जा रहा पुलिस के आला अधिकारी सीएमओ में ATS और एसओजी के अधिकारी भी मौजूद0
0
Report
Advertisement
स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ बच्चों का 7 किमी पैदल मार्च, प्रशासन से जवाब माँगा
Sahibganj, Jharkhand:स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ स्कूली विद्यार्थियों ने मोर्चा खोल दिया. बच्चे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और लगभग 7 किलोमीटर पैदल स्कूल से चलकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुँच गए जिन्हें देखकर सभी के होश उड़ गए. जिलामुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौती चौकी पांगड़ो प्रखंड बोरियो के कक्षा 10 के छात्र-छात्राएं अपने कॉपी-किताब लेकर भारी संख्या में उपायुक्त कार्यालय पहुँच गए. हमारी मांगे पूरी करने के नारे लगाए गए जिन्हें देखकर उपायुक्त कार्यालय में मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला ने बच्चों से मुलाकात की और उनकी शिकायत सुनी. बच्चों ने जो शिकायत की उसको सुनकर सभी दंग रह गए कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है. कक्षा 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बीना प्रश्नपत्र के कराने को कहा जा रहा था, प्रोजेक्टर चलाकर प्रश्न और उत्तर लिखने के लिए कहा गया था. वहीं स्कूल में शिक्षक की भारी कमी है—केवल सामाजिक शास्त्र और अंग्रेजी के शिक्षक हैं, विज्ञान, गणित, हिन्दी, संस्कृत और उर्दू के शिक्षक नहीं. जिस कारण पढ़ाई नहीं हो पाती है. प्रभारी डीईओ ने प्रभारी प्राचार्य को निर्देशित कर शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि समस्याओं का निदान निकाला जाएगा. लेकिन इस प्रकरण में सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है कि बच्चे सात किलोमीटर पैदल पहुंच कर शिकायत दर्ज कराते रहे, यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती तो उसका जिम्मेदार कौन होता. देखते हैं अब प्रशासन कौनसी कार्यवाही करता है. बाइट :- स्कूली छात्रा बाइट :- स्कूली छात्र।0
0
Report
हरदोई: अवैध संबंधों के शक पर पति ने पत्नी की हत्या की
Hardoi, Uttar Pradesh:अजीत चौहान सीओ सिटी हरदोई—हरदोई में पत्नी को अस्पताल से इलाज के बहाने ले गया पति, जंगल में घोंट दिया गला, अवैध संबंधों के शक में की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार0
0
Report
वigilेंस पूछताछ के दौरान सुधीर शर्मा ने सरकार पर निशाना, धर्मशाला में पुलिस छावनी
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:विजिलेंस पूछताछ पर सुधीर शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- बौखलाहट में धर्मशाला को बनाया पुलिस छावनी धर्मशाला : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की जांच में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा विजिलेंस थाने में पहुंचे । जांच में शामिल होने से पहले भाजपा विधायक ने हमुमान मंदिर में पहुंचकर संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके समर्थकों का भी हुजूम उमड़ पड़ा।विजिलेंस जांच के सिलसिले में धर्मशाला स्थित विजिलेंस थाना पहुंचकर पूछताछ में शामिल हुए भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विजिलेंस की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और उनके पास पूछे गए सभी सवालों के जवाब के साथ आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि जिस मामले को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, वह उस समय का है जब प्रदेश में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे और वह स्वयं उनकी कैबिनेट में मंत्री थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मौजूदा सरकार यह साबित करना चाहती है कि वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में सरकार गलत थी या भ्रष्ट थी। कुछ नहीं मिला तो अब घर के कागज खंगाल रहे भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले उनके खिलाफ कई तरह के सवाल खड़े किए, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो अब उनके घर की पैमाइश और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास संपत्ति और अन्य मामलों से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं और वह उन्हें जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों को जनता और मीडिया के सामने भी रखा जाएगा। धर्मशाला में भारी पुलिस बल की तैनाती पर उठाए सवाल विजिलेंस पूछताछ के दौरान धर्मशाला में भारी संख्या में पुलिस और क्यूआरटी जवानों की तैनाती को लेकर भी सुधीर शर्मा ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती यह दर्शाती है कि सरकार किस तरह दबाव में है। उन्होंने उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि शायद उसी डर के कारण आज धर्मशाला को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शर्मा ने कहा कि उनके साथ मौजूद लोग किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने समर्थन और लगाव के चलते पहुंचे हैं। प्रदेश में बन गई है FIR की सरकार समर्थकों द्वारा काले बिल्ले लगाने को लेकर सुधीर शर्मा ने कहा कि यह विरोध का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चुने हुए जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना आम बात हो गई है। सुधीर शर्मा ने कहा कि काले बिल्ले लगाकर उनके समर्थक इसी कार्यप्रणाली और कथित तानाशाही का विरोध कर रहे हैं। जांच में सहयोग का दावा सुधीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह विजिलेंस जांच से भाग नहीं रहे हैं और जांच एजेंसी के समक्ष अपना पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी आवश्यक रिकॉर्ड और दस्तावेज हैं और वह हर सवाल का जवाब तथ्यों के साथ देंगे। विजिलेंस कार्रवाई के बीच सुधीर शर्मा के इस बयान के बाद धर्मशाला में सियासी माहौल और गरमा गया है। एक ओर जहां भाजपा विधायक ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, वहीं मामले में जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाईट : सुधीर शर्मा भाजपा विधायक0
0
Report
Advertisement
आर्चना गुप्ता पर जातीय बयान का हंगामा: INLD का BJP पर निशाना
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा की प्रतिक्रिया बिना नाम ले जाट समाज को कथित तौर पर बेइजत करने का मामला। रामपाल माजरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आर्चना गुप्ता पर सामाजिक भाई कार्य को तोड़ने के लगाए आरोप। आर्चना गुप्ता ने कहा था कि एक जाति के लोग नौकरियां लूटने और दलाली का काम करते थे इंडियन नेशनल लोकदल पर इसकी कड़ी आलोचना करती है आर्चना गुप्ता के इस बयान को लेकर पार्टी नेता संपत सिंह ने हिसार में पुलिस में शिकायत दी है। भाजपा प्रदेश में भाईचारे के माहौल को खत्म करना चाहती है, लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल ऐसा कभी नहीं होने देगी हम प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बीजेपी अध्यक्ष आर्चना गुप्ता के खिलाफ शिकायत देंगे। अब आर्चना गुप्ता सफाई देते हुए कह रही है कि वह एक जाट की बेटी है। अगर वह जाट की बेटी है तो अपना सरनेम गुप्ता की बजाय जाट लिखें। बीजेपी ने हमेशा ही सामाजिक भाईचारे को तोड़कर वोट हासिल किए हैं। आर्चना गुप्ता जिस समुदाय को बदनाम कर रही है उसने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। जब भी देश की ऊपर कोई संकट आया तो अपनी जान देने से पीछे नहीं हटे अगर इस समुदाय ने कुछ ठान लिया, तो देश भूखा मर जाएगा। बीजेपी ने हमेशा ही समाज में जहर घोलने का काम किया है बीजेपी के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, रामचंद्र जांगरा, विधायक रामकुमार गौतम, सांसद रेखा शर्मा ने कई बार भाईचारे के खत्म करने वाले बयान दिए हैं। ।। हरियाणा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र पर रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी के विधायक सभी मुद्दों को उठेगी आज प्रदेश के सभी वर्ग जनता से दुखी है प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, कानून व्यवस्था भी खराब है, फिरौती और धमकियां मिल रही है।0
0
Report
हिमाचल के विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि के विरोध पर ABVP ने कुल्लू में तालाबंदी
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालय में छात्रों की फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा ढालपुर कॉलेज में सुबह 9:00 बजे तालाबंदी की गई। जिससे कॉलेज सारा दिन बंद रहा। वहीं यहां छात्रों के साथ-साथ प्राध्यापकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोपहर बाद तहसीलदार कुल्लू अनिल कुमार छात्रों से वार्ता करने पहुंचे और उसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना प्रदर्शन बंद किया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा तालाबंदी के चलते कॉलेज में कोई कक्षा भी शुरू नहीं हो पाई। वहीं धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। आए दिन प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाते हैं। लेकिन सरकार इस पर कोई गौर नहीं कर रही है। जिसके चलते मजबूरन उन्हें कॉलेज की तालाबंदी करनी पड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष रितिक कार्तिक ने बताया कि इससे पहले भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जिला स्तर पर प्रदर्शन किए गए। क्योंकि छात्र पहले ही महंगाई से काफी परेशान है और सरकार के द्वारा छात्रों को परेशान करने के लिए रोज नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं। सरकार से मांग रखी गई थी कि वह छात्र संघ के चुनावों को बहाल करें और एसपीयू का दायरा भी बढ़े। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा फीस वृद्धि भी की गई है। उसे भी तुरंत वापस ले। बाइट - रितिक कार्तिक इकाई अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की मंत्री संजना ने बताया कि आज सरकार को लगता है कि छात्र के ऊपर जो फैसला थोप दिया जाए। वह सही है। लेकिन सरकार को यह बात भी सोचनी चाहिए कि हिमाचल के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र किसान परिवार से आते हैं और अचानक से फीस वृद्धि का फैसला उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। सरकार को किसी भी निर्णय लेने से पहले इस पर विचार करना चाहिए और उसके बाद ही कोई फैसला छात्रों के ऊपर थोपना चाहिए। बाइट - संजना ठाकुर इकाई मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई0
0
Report
मोहाली से चंडीगढ़: 30 अगस्त को मुआवजे की मांग, 20 साल बाद भी नहीं मिला
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:35000 ਅਤਵਾਦੀ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਵਾਉਣ ਲਈ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪਵਨ ਗੁਪਤਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ 30 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਤੱਕ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਰਸ਼ੂਲ ਮਾਰਚ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ 751 ਕਰੋੜ ਰੁਪਆ ਹਿੰਦੂ ਅੱਤਵਾਦੀ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਮਨਜੂਰ ਕੀਤਾ ਸੀ ਲੇਕਿਨ 20 ਸਾਲ ਬੀਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅੱਤਵਾਦ ਪੀੜਿਤ ਹਿੰਦੂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਕ ਰੁपਆ ਵੀ ਮੁਆਵਜੇ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ。0
0
Report
Advertisement
