icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
506370
SSrikanthFollow15 Jun 2024, 09:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाई के संस्कार से इनकार: बहन ने नहीं किया अंतिम संस्कार, आश्रम ने निभाई जिम्मेदारी

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-संस्कार भी असी करिए, अस्थियां भी तुसी नी ले जा सकदे। हांजी, हांजी… तुसी ही कर दो संस्कार, तवाडी बौत मेहरबानी होवेगी। मेरे पास समा है नी। मैं रुक नहीं सकदी। जे मैं आप ठीक होंदी , ते रुक जांदी। ये बातचीत हो रही है दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली पुष्पा रानी और बाबा फरीद अनाथ आश्रम के संचालक बाबा निशान सिंह के बीच। हिंदी भाषा में कहे तो पुष्पा बाबा फरीद से कह रही है कि "आप ही कर दो संस्कार, आपकी बहुत मेहरबानी होगी। मेरे पास समय नहीं है। मैं रुक नहीं सकती। अगर मैं खुद ठीक होती, तो रुक जाती।" मामला है पुष्पा के इकलौते बड़े भाई जुगल किशोर (71) के अंतिम संस्कार का, जिनका शव कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में पड़ा था। बाबा निशान सिंह ने पुष्पा को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया था। पहले तो वह बड़ी मुश्किल से आने को राजी हुई, लेकिन आने के कुछ देर बाद ही भाई के शव को अस्पताल में ही छोड़कर रिश्तेदार के साथ चली गई। इसके बाद बाबा निशान सिंह और आश्रम कमेटी ने ही जुगल किशोर का अंतिम संस्कार किया। अस्थि विसर्जन भी आश्रम की ओर से सरस्वती नदी में किया गया। बाबा निशान का कहना था कि बहन-भाई के ऐसे रिश्ते को देख बेहद दुख हुआ। दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार के FOTO दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी करते आश्रम कमेटी के लोग। दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी करते आश्रम कमेटी के लोग। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के स्वर्ग धाम में जुगल किशोर की चिता को मुगाग्नि देते बाबा निशान सिंह। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के स्वर्ग धाम में जुगल किशोर की चिता को मुगाग्नि देते बाबा निशान सिंह। आश्रम संचालक की जुबानी, इस भाई-बहन के रिश्ते की पूरी कहानी… दिल्ली का रहने वाला, 10 साल से तीर्थ में रह रहा था : पिहोवा के नेशनल हाईवे 152D के पास बने आश्रम की देखरेख कर रहे बाबा निशान सिंह ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला जुगल किशोर करीब 10 साल से पिहोवा के सरस्वती तीर्थ में रह रहा था। परिवार के बारे में केवल उसकी छोटी बहन पुष्पा की ही जानकारी है, जिससे मिलने के लिए जुगल किशोर अक्सर मिलने जाता रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। इसके अलावा किस अन्य परिजन का अता-पता नहीं था। दो सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ी, आश्रम ले आए : दो सप्ताह पहले जुगल किशोर की तबीयत खराब हुई तो वे उसे अपने साथ आश्रम ले आए और इलाज कराया। वह कई दिन तक पिहोवा सरकारी अस्पताल में भर्ती रहा। इस दौरान उसकी बहन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसे कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल रेफर कर भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान मौत, बहन देखने नहीं आई : बाबा निशान सिंह के मुताबिक, काफी प्रयास के बाद जुगल की छोटी बहन पुष्पा रानी से संपर्क हुआ। जुगल की तबीयत ज्यादा खराब होने की बात बताते हुए बहन को आखिरी बार देखने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह लगातार टालमटोल करती रही। 4 सितंबर को जुगल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत पर अस्पताल पहुंची, संस्कार में नहीं आई : भाई की मौत की खबर देने पर जुगल की बहन पुष्पा बड़ी मुश्किल से कुरुक्षेत्र hospital पहुंची। आखिर बार अपने भाई का शव बिस्तर पर ही देखा। तब उन्होंने उससे भाई के संस्कार की बातचीत की। इस पर पुष्पा ने टाइम नहीं होने की बात कहते हुए साफ मना कर दिया। मृतक जुगल किशोर के अंतिम संस्कार में शामिल आश्रम कमेटी के लोग। अस्थियां विसर्जित करने के लिए कहा तो हाथ जोड़ लिए बाबा निशान सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने से मना करने पर उन्होंने पुष्पा से पूछा कि अस्थियां तो आपकों ही विसर्जित करनी होगी। इस पर पुष्पा ने हाथ जोड़ लिए। कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह न तो अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती है और न ही अस्थियां विसर्जित कर सकती है। यह सबकुछ आप ही कर देना, आपकी मेहरबानी होगी। बहन शव छोड़ गई, आश्रम कमेटी ने किया अंतिम संस्कार बाबा निशान सिंह के मुताबिक, इतना कहने के बाद पुष्पा अपने एक रिश्तेदार के साथ वहां से चली गई। उसने भाई के अंतिम दर्शन तक नहीं किए। यह देखने उन्हें बेहद दुख हुआ। इसके बाद उन्होंने आश्रम कमेटी से बात की और जुगल किशोर के शव को पिहोवा लाकर उसका अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को संस्कार के बाद अस्थियां को सरस्वती में प्रवाहित किया गया तो यह वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर कोई कह रहा है कि अब सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को कोई मूल्य नहीं रह गया है। इकलौते भाई के लिए पुष्पा का यह कदम पूरी तरह अनुचित है। बाबा फरीद अनाथ आश्रम में रहने वाले बेघर बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाएं। 30 से ज्यादा बेघर रह रहे आश्रम बाबा निशान सिंह ने बताया कि उनके आश्रम में 30 से ज्यादा बेघर लोग रह रहे हैं। इसमें बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार लोग शामिल हैं। अभी आश्रम का निर्माण चल रहा है। इन लोगों की सेवा में उनका बेटा हरिंद्र पाल और पुत्रवधू मदद करते हैं। साथ ही लखविंद्र सिंह ने 2 कनाल जमीन दी थी। अब उनका बेटा अर्शदीप सिंह अमेरिका से मदद भेज रहा है। बाईट:--बाबा निशान सिंह आश्रम संचालक
0
0
Report

बीजेपी नेता का दावा: बाड़ेबंदी कांग्रेस का शब्द, टिकट वितरण में समीक्षा जरूरी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का बयान कहा - बाड़ेबंदी शब्द कांग्रेस का शब्द है कांग्रेस का काम है बाड़ेबंदी करना, घेरना हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं टिकट वितरण के समय भी बीजेपी समीक्षा करके टिकट देती है निकायों के चुनावों में प्रशिक्षण जरूरी पहले चरण में जहां वोटिंग हुई, वहां बीजेपी के बोर्ड बनने के रुझान आ रहे हैं कांग्रेस के आरोप को लेकर कहा कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है, कांग्रेस की जमीन खिसकी हुई है
0
0
Report

धनबाद के बैंक मोड़ में सड़क हादसे के बाद हंगामा, घायल महिला अस्पताल में

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रही एक महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इसी दौरान घायल महिला के परिजन पुलिस से उलझ गए और एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगे वही हंगामे की सूचना के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घायल महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल भेजा गया। महिला झरिया की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद बैंक मोड़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हादसे और पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट की पूरी घटना की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

SIR घोटाले की आशंका; भाजपा ने मतदाता सूची में विसंगतियाँ उजागर कर जांच की मांग

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले में चल रहे SIR को लेकर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर सवाल खड़े किए हैं. भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण और प्रदेश स्तर के नेता हरिमोहन मिश्रा ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाले की आशंका जताई है. भाजपा नेताओं ने कहा कि 5 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कई ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं, जो सवाल खड़े करती हैं. नेताओं के मुताबिक, कई जगह गृह संख्या 0 दर्ज है, जबकि SIR से पहले पूरे जिले में घरों की संख्या अंकित की गई थी. उन्होंने दावा किया कि कहीं एक ही गृह संख्या में 54 मतदाता, तो कहीं 10 या उससे अधिक लोग दर्ज हैं. इतना ही नहीं, एक ही मकान में अलग-अलग जाति और समुदाय, जिसमें आदिवासी, मुस्लिम और हिंदू मतदाता शामिल हैं, दर्ज होने का मामला भी सामने आया है. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इन विसंगतियों से SIR की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और जानबूझकर गड़बड़ी किए जाने की आशंका है. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है.
0
0
Report

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर करारा हमला, रायबरेली में चर्चा गर्म

Lucknow, Uttar Pradesh:कल रायबरेली में दिशा की बैठक में राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच हुई नोंक झोंक के बाद आज लखनऊ में दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता करके कहा कि हतप्रभ हूं की श्री राहुल गांधी रायबरेली दिशा की बैठक में भारत सरकार द्वारा रायबरेली वासियों की सेवा में संचालित योजनाओं को गति देने, समय से व गुणवत्तापरक क्रियान्वयन हो इसके लिए आते हैं या सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के भीतर खामी ढूंढ कर अपनी राजनीति चमकाने आते हैं.. आज इसके हम सब सदन के लोग साक्षी बने कि अयोग्य व्यक्ति कितनी ऊंचाई पर पहुंच जाए अच्छी सेवा नहीं कर सकता.. दिशा की बैठक में योजनाओं के क्रमवार अनुश्रवण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की चर्चा शुरू होने लगी तो श्री राहुल गांधी ने अधिकारी से पूछा इस योजना में क्या होता है जब मैंने कहा कि इस योजना में क्या होता है इसकी जानकारी तो आपको होनी ही चाहिए अन्यथा आप अनुश्रवण और समन्वय कैसे करेंगे तो फिर कहने लगे कि मैं इसमें यह जानना चाहता हूं कि इस योजना में प्रचार प्रसार का मद कितना है मैंने कहा कि आपकी असली मंशा सरकार की इस पवित्र योजना जो भारत की मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित है का लाभ जन जन तक पहुंचे इस पर नहीं सिर्फ खामी ढूंढने में है.. श्री राहुल गांधी जी आज रायबरेली के सांसद, दिशा के अध्यक्ष कम नेता प्रतिपक्ष की अधिक भूमिका में थे वह भी दिल्ली से तीन लोगों को सहायता करने के लिए लाए थे जो पीछे से एक लिफाफा उस पर चिपकी हुई परची आती थी और उतना ही बोल पाते थे लोकसभा में अपनी पुरानी आदत से मजबूर राहुल गांधी थोड़ी-थोड़ी देर पर असंसदीय सामग्री (फोटोग्राफ) उठाकर सदन में दिखाते थे और अपने फोटोग्राफर से उसकी फोटो खिंचवाते थे इस योग्यता के बलबूते नैया पार होने वाली नहीं है सदन के भीतर आज भी दूसरे दलों के लोगों से सहयोग की अपेक्षा में गिड़गिड़ाते हम सब ने देखा चूंकि दूसरे की बैसाखी से सांसद बने और वह आज भी उसी पर आश्रित दिखाई देते हैं.. कितना हास्यास्पद दृश्य होता है कि जब राहुल गांधी रायबरेली आते हैं और मीडिया के बंधु अपनी ID और कैमरे लेकर खड़े रहते हैं लेकिन एक अयोग्य सांसद उन मीडिया के बंधुओं से रायबरेली की जनता को शुभकामनाएं देने भर की योग्यता नहीं रखता आज मुझे गर्व है कि मैंने कभी मीडिया बंधुओं को उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कैमरे के सामने विचार व्यक्त करने से निराश नहीं किया.. यह सही है कि मैं राहुल गांधी से चुनाव हारा हूं लेकिन यह भी सही है कि मेरे कारण सोनिया गांधी रायबरेली छोड़ गई, मेरे कारण प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और मेरे ही कारण आज श्रीमान राहुल गांधी जी को चोरी चोरी रास्ता बदलकर आना पड़ता है इसके लिए मैं हृदय से रायबरेली की देवतुल्य जनता को और भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देता हूं। आज मेरे विचार राहुल गांधी के आगमन पर विरोध करना नहीं था क्योंकि उम्मीद थी कि राहुल गांधी रायबरेली की जनता की सेवा में संचालित सरकारी योजनाओं को गति देंगे, सहयोग देंगे लेकिन हम भी निराश हुए, रायबरेली वासी भी निराश हुए, बाढ़ पीड़ित भी निराश हुए, मीडिया बंधु निराश हुए, दिशा की बैठक में उपस्थित सदस्य भी निराश हुए। राहुल गांधी जी विनम्रता की गहराई अहंकार के फीतें से आप नहीं नाप पाओगे और न ही अपने अहंकार से मुझे दबा पाओगे। जनता के सम्मान की खातिर हर हद पार कर जाऊंगा। सच की राह पर चलकर अपना फर्ज निभाऊंगा।
0
0
Report

राघव चड्डा के वोट बनवाने के आरोप, चुनाव आयोग की स्पीड पर सवाल

New Delhi, Delhi:राघव चड्डा का वोट कैसे बना हम बता रहे है चुनाव आयोग से हमने बार बार पूछा की राघव चड्ढा ने कब वोट बनवाया बैक डेट में बनवाया गया क्या बीजेपी घटिया राजनीति करती है पंजाब से नफ़रत करते है पंजाब को बदनाम करते है। 26 अगस्त को राघव चड्डा ने फॉर्म 6 भरकर दिल्ली में वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी, 3 सितंबर को राघव चड्ढा रो रहे थे की मेरा वोट काट दिया पंजाब सरकार ने कटवा दिया। राघव चड्ढा बेशर्म इंसान है बीजेपी बेशर्म पार्टी है पंजाब को बदनाम करने के लिए कुछ भी बोल रहे थे, 26 अगस्त को दिल्ली में वोट बनवा रहे है और 2 सितंबर को वोट बन गया है फॉर्म 6 भरा था इन्होंने 3 सितंबर को राघव पंजाब सरकार पर आरोप लगा रहे है की मेरे साथ राजनीतिक हो गई मेरा वोट कटवा दिया, जबकि सरकार का इस से कुछ लेना देना नहीं। जबकि राघव का 2 सितंबर को वोट दिल्ली में बन गया चुनाव आयोग ने बताया 26 अगस्त को राघव चड्ढा ने फॉर्म 6 भरा जबकि तीन सितंबर को राघव रो रहे थे यह बेशर्म है। 2 सितंबर को वोट बन गया। 26 अगस्त को वोट बनाने के लिए फॉर्म भरा और 2 अगस्त को बन गया इतनी स्पीड से बुलेट ट्रेन भी चलती है जिसे स्पीड से राघव का वोट बना। राघव को क्या दिल्ली में वोट बानवे से पहले पंजाब से अपना वोट शिफ्ट नहीं कराना चाहिए था ? क्या वो दो वोट रखना चाहते थे, बिना सूचना दिए वोट दिल्ली में बना रहे है। राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग के साथ धोखा किया पंजाब में अपना वोट रखते हुए दिल्ली में अपना वोट बनवाया जो कानून गलत है। जब एप्लीकेशन दी तो पुराना वोट कहा पर है क्या इसकी जाँच हुई कोई NOC राघव से लिया गया। चुनाव आयोग किसी एक व्यक्ति के लिए रफ़्तार से क्यो चल रहा था , ट्रेकिंग मैप मैंने देखा राघव का इतनी स्पीड से बनाया गया। हम ने जानने की कोशिश की हमारी सहयोगी ने 5 अगस्त को अपना वोट बनवाने के लिए फॉर्म भरा आज तक BLO नहीं अपॉइंट हुआ। चुनाव आयोग राघव के लिया और स्पीड से आम लोगो के लिए अलग स्पीड से चलता है。
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिकने का खुलासा Zee Media के कैमरे में

Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- Zee media के कैमरे पर खुलासा, सरकारी अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बिक रही बाहर की दवाइयां。 एंकर: उन्नाव के जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिक रही हैं। इसका खुलासा Zee media के कैमरे पर हुआ है। जिला अस्पताल में बनाए गए जन औषधि केंद्र पर Zee media की टीम पहुंची तो यहाँ बाहर की दवाइयां खुले आम बिकती नजर आईं। दवा लेने आए मरीजों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह दवाइयां अंदर से ही मिली हैं, इन दवाइयों के पत्तों पर कहीं पर भी जन औषधि परियोजना लिखी नजर नहीं आई। अंदर दवा वितरण कर रहे स्टॉफ से जब पूछा गया कि दवाओं की रैपर पर जान औषधि परियोजना क्यों नहीं लिखी है, तो केंद्र के अंदर से दवा वितरण कर रहा स्टाफ दरवाजा बंद करके बाहर निकल गया। विओ: उन्नाव जिला अस्पताल के CMS डॉ एस. शुक्ला ने बताया कि दवाओं की रैपर पर जन औषधि परियोजना लिखा होना जरूरी है। केंद्र पर किसी बाहरी कंपनी की दवा बेचना नियमों के खिलाफ है, कार्रवाई की जाएगी। बाइट - डॉ एस. शुक्ला CMS जिला अस्पताल उन्नाव
0
0
Report

मMandla के Bijadandi में नाबालिग खिड़की से लटककर स्कूल जाते, सवाल जिम्मेदारों पर

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे छात्र एंकर - मण्डला में स्कूली छात्रों की जान से खिलवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में छात्र ठसाठस भरी गाड़ी में बैठने की जगह न मिलने पर खिड़की और दरवाजे से लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो बीजाडांडी क्षेत्र के एनएच-30 का है और इसमें नजर आ रहे छात्र हाई स्कूल बीजाडांडी के बताए जा रहे हैं। सवाल है कि आखिर जिम्मेदारों की नजर इन खतरनाक सफर कर रहे नाबालिगों पर क्यों नहीं पड़ रही? वीओ - तस्वीरें मंडला के बीजाडांडी क्षेत्र की बताई जा रही हैं...जहां स्कूल जाने वाले छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी के अंदर क्षमता से अधिक छात्र बैठे हैं और जगह नहीं मिलने पर कुछ छात्र वाहन के बाहर लटककर यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। जरा सी चूक या अचानक ब्रेक लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है? कि वायरल वीडियो एनएच-30 क्षेत्र का है? और इसमें दिखाई दे रहे छात्र बीजाडांडी हाई स्कूल के हैं। सवाल यह है? कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस और परिवहन विभाग आखिर कहां है? क्षमता से अधिक सवारी और इस तरह खतरनाक तरीके से बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन अगर वीडियो सही है, तो यह व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों के लिए गंभीर चेतावनी जरूर है।
0
0
Report
Advertisement

ओबरा में 5 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न: नाबालिग किशोर पर मामला दर्ज, जांच जारी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा से पांच साल की मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पड़ोस के नाबालिग किशोर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। घटना के बाद रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर ओबरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए पुलिस की ओर से किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

PMAY सूची में अनियमितता: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुर्खी निवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम पंचायत में योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने में सचिव और पंचायत मित्र की भूमिका रही है। शिवदास समेत ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ अपात्र लोगों से कथित रूप से पाँच-पाँच हजार रुपये लेकर उनके नाम पात्रता सूची में शामिल किए गए, जबकि गांव के गरीब, दिव्यांग, कुष्ठ रोग से प्रभावित तथा कच्चे मकानों में रहने वाले वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गरीब परिवारों के हक के साथ गंभीर अन्याय है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरी सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गांव में मौके पर जाकर लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही कथित रूप से रिश्वत लेकर अपात्र लोगों के नाम जोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की गई है। शिकायत के साथ आधार कार्ड और पात्र लोगों की सूची भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।
0
0
Report

जालौन में बारिश के बीच श्मशान घाटों की बदहाली पर ग्रामीण आक्रोश

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बारिश के बीच श्मशान घाटों की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश है. बुंदेलखंड के जालौन जिले में श्मशान घाटों की बदहाली के कारण ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर स्थायी समाधान की मांग की. हरकौली सहित भदरेखी, भरिजपुर, सुरावली, गोराकरनपुर, गढ़गुवा, तीतराखलीलपुर और खैरवार व्योना आदि गांवों में श्मशान घाटों की स्थिति चिंताजनक है. बारिश के दौरान देवेंद्र दोहरे के निधन के बाद परिजनों को तिरपाल और प्लास्टिक से चिता सजानी पड़ी. हाईकोर्ट अधिवक्ता कुलदीप कुमार चौधरी ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 गरिमापूर्ण जीवन के साथ सम्मानजनक अंतिम संस्कार के अधिकार से भी जुड़ा है. ज्ञापन में पक्के टीन शेड, ऊंचे चबूतरे, पेयजल, सीसी मार्ग, भूमि आवंटन और अंतरिम रूप से वाटरप्रूफ तिरपाल उपलब्ध कराने सहित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई.
0
0
Report
Advertisement

मलिहाबाद में पति ने प्रेमी-पत्नी की शादी कराई, बना अनोखा मामला

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मलिहाबाद में रिश्तों का अनोखा मामला, पत्नी प्रेमी के साथ गई तो पति ने कराई दोनों की शादी! PRD जवान की पत्नी घर से प्रेमी के साथ हुई फरार परिवार ने शुरू की महिला और उसके प्रेमी की तलाश काफी खोजबीन के बाद पति ने दोनों को ढूंढ निकाला पत्नी ने पति के सामने प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए पति ने दोनों को साथ रहने की दी इजाजत इसके बाद पति ने मंदिर पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी की करा दी शादी मलिहाबाद की यह अनोखी घटना इलाके में बनी चर्चा का विषय पति के इस फैसले की क्षेत्र में खूब हो रही चर्चा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top