Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312623

कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की देखने को मिल रही रिकॉर्डतोड़ आवक

Jul 01, 2025 05:37:03
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ ( राजस्थान ) जिले की कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की रिकॉर्डतोड़ आवक देखने को मिल रही है। बीते तीन दिनों से रोजाना ढाई से तीन हजार बोरी प्याज की आमद हो रही है, जिससे मंडी परिसर में चहल-पहल बनी हुई है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AYAMARJEET YADAV
Feb 02, 2026 08:01:42
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी क्षेत्र से है। जहां आज से सुबह इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों में देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी हाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। डेहरी के रामारानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 11 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर ही रह गए। इन लोगों का कहना है की मात्रा एक मिनट की विलंब होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। जिसमें एक सोनम नाम की गर्भवती परीक्षार्थी भी है। वही एक परीक्षार्थी का कहना है कि ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें एक मिनट की लेट हो गई। बता दे की कुछ छात्राएं परीक्षा केंद्र के पिछले दरवाजे से किसी तरह अंदर प्रवेश कर गई, तो आरोप है कि उसे धक्का मार कर बाहर निकाल दिया गया। एक गर्भवती छात्रा ने भी धक्का मार कर बाहर निकाल दिए जाने का आरोप लगाया है। वैसे सभी परीक्षार्थी जो एक या दो मिनट विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, उन्हें प्रवेश नहीं दिए जाने से वे लोग काफी मायूस है तथा दरवाजे के पास ही खड़ी है। बता दे की परीक्षा समिति का गाइडलाइन है की प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से पहले किसी हाल में परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर जाना है। उसके बाद प्रवेश वर्जित है। बाइट -- सोनम कुमारी (गर्भवती परीक्षार्थी) बाइट -- रानी कुमारी (परीक्षार्थी) बाइट -- प्रशांत कुमार शर्मा (परीक्षार्थी)
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 02, 2026 08:01:16
Alwar, Rajasthan:अलवर के भूगोर गांव में दर्दनाक हादसा: मिनी सचिवालय कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अलवर सदर थाना क्षेत्र के गांव भूगोर में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। अलवर मिनी सचिवालय में कार्यरत फोर्थ क्लास कर्मचारी ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राकेश जाटव पुत्र रोहतास जाटव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राकेश अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। वह अपने पिता रोहतास जाटव के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत मिनी सचिवालय में कार्यरत था। उसके पिता अलवर कोर्ट में चपरासी के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि राकेश शराब की लत से ग्रसित था और इसी कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में रहता था। रविवार शाम करीब सात बजे वह शराब के नशे में था, इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय राकेश की पत्नी और उसके तीन छोटे बच्चे घर के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थे, जबकि उसकी मां दिल्ली में अपनी बेटी से मिलने गई हुई थी। काफी देर तक राकेश के नीचे नहीं आने पर परिजन ऊपर पहुंचे, जहां उसे फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 02, 2026 08:00:45
Sikar, Rajasthan:सीकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने केंद्र के बजट को बताया हर वर्ग के सपनों को उड़ान देने वाला बजट मंत्री खर्रा बोले दूरगामी सोच का दस्तावेज़ है बजट, केंद्र का बजट गरीब-किसान-युवा-महिला सभी के लिए फायदेमंद बजट पर डोटासरा के बयान पर खर्रा का पलटवार, बोले—दीर्घकालिक सोच का नतीजा है यह बजट यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर रहे। इस दौरान सीकर सर्किट हाउस में केंद्र सरकार के बजट को लेकर मीडिया से रूबरू हुए। मंत्री खर्रा ने केंद्र के बजट को हर वर्ग के लिए फायदेमंद बताते हुए इसे दूरगामी सोच वाला बजट करार दिया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्र का बजट देश के हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य को मजबूत करने वाला है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की दिशा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। मंत्री खर्रा ने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है और आने वाले समय में रोजगार व अवसरों के नए रास्ते खोलेगा। किसानों के विश्वास को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग और गरीबों को सशक्त बनाने की सोच को यह बजट और आगे बढ़ाता है। साथ ही मंत्री खर्रा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बजट को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। राजस्थान विधानसभा के आगामी बजट को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य का बजट पिछले बजट से भी बेहतर होगा और इसमें हर वर्ग की अपेक्षाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा。 यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र के बजट पर कहा कि आने वाले समय में इंडिया आत्मनिर्भर बने इस सोच को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण्य ने बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। यूडीएच मंत्री खर्रा ने बजट पर बोलते हुए कहा कि इस बजट में रक्षा क्षेत्र में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। वहीं आधुनिकरण पर 22% से अधिक बजट खर्च करने का प्रावधान किया गया है। जिसमें देश के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोलने, 15 हजार नए सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की घोषणा की गई। महिलाओं के सहायता समूह को शी मार्ट के जरिए अपने उत्पादों को विक्रय करने का प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न होगी। बजट में विदेश में उपचार और पढ़ाई को भी सस्ता कर दिया गया है। इसके साथ ही राजकोष के घाटे को कम किया गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर ड्यूटी कम की गई है। इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रावधान किया गया है जिससे कि प्रदूषण पर भी काफी हद तक कम होगा। इसके अलावा नए रेलवे कॉरिडोर की घोषणा की गई है।
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 07:59:52
Ganapa, Uttar Pradesh:कौशांबी जनपद के कड़ा क्षेत्र स्थित आरपी गार्डन दारानगर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सम्मेलन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म राज मार्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सरकार की उपलब्धियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Feb 02, 2026 07:57:02
Cooch Behar, West Bengal:মাথাভাঙ্গা -নেশার দ্রব্য বিক্রি করার বিরুদ্ধে প্রতিবাদ করায় এক মাধ্যমিক ছাত্রীকে ধারালো অস্ত্র দিয়ে আক্রমণের অভিযোগ দুষ্কৃতীদের বিরুদ্ধে। ঘটনাটি সোমবার মাথাভাঙা ১ ব্লকের কুর্শা মারী গ্রাম পঞ্চায়েত ময়না তলি এলাকায়। জানা গেছে মাধ্যমিক পরীক্ষার্থী নাম পাওয়েল পাটোয়ারি। সে গোঁসাইযের হাট হাইস্কুলের ছাত্রী। তার পরীক্ষা পড়েছিল শীতলখুচি ডাকঘরা হাই স্কুলে। ছাত্রী পাওয়েল পাটোয়ারি জানান ময়নাতলী এলাকায় তাদের ফার্নিচারের দোকান রয়েছে এবং তার পাশে সেখানে বিভিন্ন নেশাদ্রব্য জিনিস বিক্রি করতো এই নিয়ে তার বাবা অমর পাটোয়ারী বাধা দেন। এই নিয়ে তাদের মধ্যে বচসা শুরু হয়। এরপর আজ ওই নেশাগ্রস্ত ব্যক্তি বাড়িতে এসে তাকে এবং তার ভাইকে ব্যাপক মারধর করে এবং ধারালো অস্ত্রের আঘাতে তার আঙ্গুল কেটে যায়। এবং সে এবারে মাধ্যমিক পরীক্ষা দিতে পারছেন না।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 02, 2026 07:56:51
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की खबर: बेड़मा ग्राम पंचायत में मैजिक पिट वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लागू गुणवत्ता निर्देश\n\nअरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेड़मा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित मैजिक पिट वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्यों का विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर एवं ग्राम विकास अधिकारी अफरोज खान द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों की गहन जांच की।\n\nअधिकारियों ने मौके पर उपस्थित संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि मैजिक पिट वर्मी कम्पोस्ट से जैविक कचरे का उचित निस्तारण होगा और इससे उच्च गुणवत्ता की जैविक खाद का उत्पादन संभव होगा, जिससे स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलने के साथ किसानों को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।\n\nनिरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को गांव की स्वच्छता और कृषि विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 02, 2026 07:56:10
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास इलाके के देवता गांव में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब वन विभाग की कार्रवाई का भी कोई डर नहीं रह गया है। लीज धारकों द्वारा पहाड़ के किनारे वन विभाग की भूमि पर अवैध रास्ता बनाकर पत्थरों से भरे डंपरों का खुलेआम संचालन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामिणों की शिकायतों के बाद जी मीडिया ने प्रमुखता से उठाया, तब किशनगढ़ बास वन विभाग हरकत में आया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवैध डंपरों की आवाजाही रोकने के लिए दो से तीन स्थानों पर गहरी खाइयां खुदवाकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया। लेकिन वन विभाग की यह कार्रवाई कुछ ही घंटों में बेअसर साबित हो गई। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए खनन माफिया ने दुबारा उन गहरी खाइयों को बंद कर दिया और दुबारा अवैध रास्ते को चालू कर डंपरों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी। यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि खनन माफिया को संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई का असर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वन भूमि पर अवैध खनन और रास्तों का निर्माण बढ़ेगा, वहीं वन विभाग के एसीएफ संजय चौधरी ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिन्हें खनन करने वालों ने बंद कर दिया था; इसके बाद विभाग ने दोबारा और गहरी खाइयां खोदकर सभी अवैध रास्तों को बंद कर दिया है। चेतावनी दी है कि भविष्य में फिर से अवैध रास्ता बनाने या खनन करने पर एफआईआर दर्ज कर कड़ा कानूनन कदम उठाए जाएंगे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 02, 2026 07:55:34
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पुलिस थाने से रिहा होकर भगवान राम 30 साल बाद पहुंचे मंदिर, 4 फरवरी को होगी पुनः प्राण प्रतिष्ठा, 4 दिवसीय होगा समारोह एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ नगर का प्राचीन व विक्रम संवत 1861 में संस्थापित श्रीजानकी बल्लभजी मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव 4 फरवरी से 4 दिवसीय आयोजित किया जाएगा। श्रीजानकी बल्लभजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री मधुसूदनाचार्यजी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मणगढ़ नगर स्थापना से पूर्व स्थापित प्राचीन श्रीजानकी बल्लभजी मंदिर में भगवान की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन 4 फरवरी से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विक्रम संवत 1861 में इस मंदिर की स्थापना की गई थी। इसके पश्चात सन् 1995 में मंदिर परिसर में चोरी वारदात हुई थी जिसमें भगवान राम की मूर्ति को भी चोर चोरी करके ले गये थे। उन्होंने बताया कि 30 साल जयपुर पुलिस थाने से भगवान राम की मूर्ति रिहा होकर आई है। जिसकी पुनः प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इसको लेकर 4 फरवरी से 4 दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव समारोह धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां नगरवासियों के सहयोग से की जा रही है। बाइट 1 महंत श्री मधुसूदनाचार्यजी महाराज श्रीजानकी वल्लभ जी मंदिर लक्ष्मणगढ़
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top