148031
Ex-Punjab CM Criticizes Crop Diversification Compensation Scheme
Lehragaga, Punjab:Former Punjab Chief Minister Bibi Rajinder Kaur Bhattal has criticized the state government's announcement of compensation for farmers who switch from paddy cultivation to other crops. Bhattal claims the government has lost farmers' trust, citing unfulfilled promises of assistance for mung bean crops. She questions whether the compensation will adequately cover farmers' expenses if they switch to alternative crops.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन शुरू किया है...SSP और SP सिटी के नेतृत्व में पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है...इसी कड़ी में अचलगंज थाने में 68 अपराधियों को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई.. पुलिस का संदेश साफ है...अपराध के रास्ते से अभी हट जाओ...वरना पुलिसिया कार्रवाई के बाद चलने लायक नहीं रहोगे...क्योंकि जो अपराधी यूपी पुलिस की बोली नहीं सुनता है...उससे योगी फोर्स की गोली बात करती है...0
0
Report
रामलीला में राम-सीता की जोड़ी ने दर्शकों को बांधा, दशहरा धमाकेदार
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा की श्री विष्णु क्लब की रामलीला के सातवें दिन शूर्पणखा की लछमन ने नाक काटने , रावण द्वारा सीता हरण के सीन ने दर्शकों को रामलीला में बांधे रखा। दर्शकों ने श्री विष्णु क्लब की रामलीला का काफी आनंद उठाया। खास बात है कि राम और सिया का रोल करने वाले अजय और पूनम वास्तव में पति पत्नी है और दोनों की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। अजय पिछले पांच सालों से राम का रोल निभा रहे है और सिया पिछले तीन साल से रोल कर रही है। राम भगवान का रोल निभाने वाले अजय डोडा ने बताया कि वो पिछले 5 साल से राम भगवान का रोल कर रहे है और 3 साल पहले पूनम के साथ उनकी शादी हुई थी। पूनम इस समय श्री विष्णु क्लब में सिया का रोल कर रही है। उन्होंने कहा कि रामलीला में राम भगवान का रोल करने से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वो काफी सौभाग्यशाली है कि उन्हें रामलीला में भगवान श्री राम का रोल मिला है। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंच से लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी जाती है। सिया का रोल निभाने वाली पूनम डोडा ने कहा कि उनकी शादी तीन साल पहले अजय कुमार के साथ हुई है और शादी के बाद से ही वो श्री विष्णु क्लब की रामलीला में सिया का रोल कर रही है। रामलीला में सिया का रोल करने के बाद उनकी जिंदगी में काफी कुछ बदलाव आया है और सिया का रोल करना सौभाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा मर्यादा में ही रहने चाहिए और अपने बुजर्गों से हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहिए। रावण का रोल निभाने वाले आकाश साहनी ने बताया कि पिछले 17 साल से रावण का रोल तो रामलीला के लिहाज़ से वो कर रहे है लेकिन वो राम भक्त ही है। श्री विष्णु क्लब की रामलीला में कलाकार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और इस बार दशहरा सिरसा के इतिहास का सबसे बढ़िया होगा। उन्होंने कहा कि लोग बुराई को छोड़कर अच्छाई का साथ दे। क्लब के प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि श्री विष्णु क्लब की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लोग श्री विष्णु क्लब की रामलीला का काफी आंनद लेते है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णु क्लब की रामलीला के कलाकार काफी अच्छा प्रदर्शन करते है। उन्होंने कहा कि इस बार विष्णु क्लब का दशहरा काफी अच्छा रहेगा। मुख्य अतिथि संजू महंत ने कहा कि श्री विष्णु क्लब द्वारा आयोजित यह रामलीला केवल एक धार्मिक मंचन नहीं है, बल्कि यह हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारों, त्याग और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कलाकारों की कलात्मक प्रस्तुति और उनके जीवंत अभिनय की जमकर सराहना की। इसी के साथ साथ संजू महंत ने मंच से आह्वान किया कि आप सभी नशे से दूर रहे और समाज को नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका अदा करें। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण का अंत करके बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया, उसी प्रकार हम सभी को एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आना होगा।0
0
Report
Abhay Chautala: Vote chori mein shamil ko turant jail, MSP par dhan-bajra ki kharid
Jhanj Kalan, Haryana:जींद वोट चोरी में सारी उम्र रखा जाए जेल में, जींद में बोले अभय चौटाला जींद, इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने वोट चोरी के मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट चोरी में शामिल लोगों को तुरंत जेल में डाला जाना चाहिए।चौटाला ने कहा कि ऐसा करने वालों को सजा मिलेगी, तभी भविष्य में कोई इस तरह का कुकृत्य करने की हिम्मत नहीं करेगा। अभय चौटाला रविवार को जींद में इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों से गलत तरीके से हटाई गई सभी वोट तुरंत बहाल की जाएं। इस मांग को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया है, जिसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। धान-बाजरे की खरीद पर सरकार को घेरा अभय चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद में किसानों पर लगाई जा रही शर्तों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीदने के बजाय उनके सामने ऐसी शर्तें रख रही है, जो पूरी तरह अव्यावहारिक हैं। इस संबंध में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से सभी शर्तें तुरंत हटाने और किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की मांग की । चौटाला ने कहा कि इस साल गेहूं की खरीद के दौरान लगाई गई शर्तों से किसानों को मंडियों में भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब धान और बाजरे की खरीद में इससे भी ज्यादा शर्तें लगा दी गई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसान मंडी में अपनी फसल बेचने जाता है, न कि नशे का सामान। सरकार को किसानों को परेशान करने के बजाय उनकी फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदना सुनिश्चित करना चाहिए। खिलाड़ियों के गांव मंत्रियों के पहुंचने को बताया अपने डंडे का डर एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान और सरकारी नौकरी को लेकर भी अभय चौटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जापान में एशियाई खेल चल रहे थे, तब प्रदेश सरकार का कोई मंत्री या अधिकारी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने नहीं पहुंचा। वह खुद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए जापान गए थे। अब जब उन्होंने पदक विजेताओं को उनके घर जाकर सम्मानित करने का फैसला लिया है, तो सरकार के तीन-तीन मंत्री खिलाड़ियों के गांवों में पहुंच रहे हैं। चौटाला ने इसे अपने डंडे का डर बताते हुए कहा कि सरकार अब खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणाएं कर रही है। उन्होंने मांग की कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी और एचसीएस जैसे पदों पर नियुक्त किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों को नौकरी देने में भी भेदभाव हो रहा है। अभय चौटाला ने एशियाई खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी रीतू की नियुक्ति का मामला उठाते हुए कहा कि उसे हरियाणा पुलिस में हवलदार भर्ती किया गया है, जबकि उसकी उपलब्धियों को देखते हुए उसे कम से कम डीएसपी के पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह रीतू से मिल चुके हैं और उसे डीएसपी बनवाने के लिए सरकार को लिखेंगे। जरूरत पड़ी तो अदालत में वकील खड़ा कर उसे डीएसपी की नौकरी दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। दुष्यंत ने दूसरी, हुड्डा ने तीसरी बार बनवाई भाजपा सरकार इनेलो सुप्रीमो ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अपने भतीजे व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हरियाणा में भाजपा की सरकार दुष्यंत चौटाला ने बनवाई थी और आज उनका राजनीतिक दिवाला निकलने का कारण यही है। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी अहम भूमिका रही। 30 दिसंबर को तेजा खेड़ा पहुंचेंगे इनेलो कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अभय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री ओमPrakash चौटाला की पुण्यतिथि पर 30 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचकर अपने महबूब नेता को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जनवरी में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और फरवरी में पूरे प्रदेश में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले जिला स्तर पर पार्टी की बैठकें होंगी。0
0
Report
Advertisement
अभय सिंह चौटाला की पत्रकारों को नसीहत: एकजुट रहें, नहीं तो नंबर आ सकता है
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में अभय सिंह चौटाला की पत्रकारों को नसीहत—सभी पत्रकार एक हो जाओ, नहीं तो तुम्हारा भी नंबर आएगा मेरे पास आ जाओ मैं तुम्हारी लड़ाई लड़ूंगा0
0
Report
पलवल में टिफिन बैठक से भाजपा संगठन मजबूत करने का संकल्प
Palwal, Haryana:पलवल। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने पलवल में शक्ति केंद्र-113 के अंतर्गत मेन रोड स्थित प्रजापति निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक का आयोजन किया। बैठक में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, जिला महामंत्री जयराम प्रजापति सहित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश के शक्ति केंद्रों पर प्रत्येक माह टिफिन बैठक आयोजित की जा रही है। इन बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद, अपनापन और संगठनात्मक समन्वय को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि बैठक में बूथों को मजबूत बनाने, बूथ समितियों के गठन और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। अगले चरण में प्रत्येक बूथ पर मजबूत पन्ना प्रमुखों का गठन करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाने और अपने नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश में अस्थिरता का माहौल बनाने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर प्रोपेगेंडा फैलाकर लोगों के विश्वास को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है और नागरिकों की लोकतंत्र में आस्था है। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस कार्य को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर ईवीएम को सही और हारने पर गलत ठहराना उचित नहीं है।0
0
Report
बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को मंदिरों में दर्शन कराकर दिखाया मानवीय चेहरा
Bettiah, Bihar:बेतिया से अच्छी खबर है नवरात्र में बेतिया पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को पूजा पंडाल का दर्शन कराया है दर्जनों बुजुर्गों को काली बाग मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कराया गया पावर हाउस और अन्य पूजा पंडालों में पुलिस ने सभी बुजुर्गों को मां जगदम्बा का दर्शन कराया। बेतिया एसपी कुमार गौतम खुद पुलिस बस में बैठ बुजुर्गों को मंदिरों और पूजा पंडालों का भ्रमण कराया पुलिस ने उन बुजुर्गों को जिन्हें उनके घर वालों ने छोड़ दिया है उनको बेटा की तरह मंदिरों में मां दुर्गा का दर्शन कराया मेला घुमाया हाथ पकड़ बुजुर्गों का पुलिस वालों ने मंदिर मंदिर घुमाया यह तस्वीर पुलिस की मानवीय चेहरा को दर्शा दिया है।0
0
Report
Advertisement
अंकिता भंडारी के पिता ने सीबीआई से निष्पक्ष जाँच का वादा किया, दफ्तर जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने सीबीआई अधिकारियों से बात करने के सवाल पर कहा, "उन्होंने आश्वासन अच्छे ढंग से दे रखा है कि आप निश्चिंत रहें, हम निष्पक्ष जाँच करेंगे... हमारे वकीलों ने कमियाँ निकालीं कि SIT ने किस-किस चीज़ में ध्यान नहीं दिया और सही जाँच नहीं की तो मैनें अपने वकीलों से बात की और उस पर एक एप्लीकेशन बनाई और कल उस एप्लीशन को लेकर मैं सीबीआई ऑफिस जाऊंगा।"0
0
Report
जगदलपुर के दुर्गा चौक पर 46 वर्षों से नवरात्रि का भव्य दुर्गा पंडाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के दुर्गा चौक में 46 वर्षों से नवरात्रि पर सज रहा मां दुर्गा का भव्य पंडाल0
0
Report
बस्तर दशहरे में बेल पूजा: आदिवासी परंपराओं की श्रद्धालु रस्म सम्पन्न
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और पारंपरिक रस्मों के क्रम में बेल पूजा की रस्म विधि-विधान के साथ रविवार को सम्पन्न हुई. बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं और आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. इस पर्व की प्रत्येक रस्म का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. जगदलपुर से लगे सरगीपाल में बेल पूजा रस्म का परंपरागत तरीके से सम्पन्न की गई. इस रस्म के तहत एक विशेष बेल वृक्ष और उसमें एक साथ जुड़े हुए दो बेल फलों की पूजा की जाता है. बेल फल के जोड़े को शिव शक्ति का रूप माना जाता है. सदियों पुरानी इन परंपराओं को आज भी बस्तरवासी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाते आ रहे हैं. बस्तर दशहरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को भी दर्शाता है.0
0
Report
Advertisement
बूंदी के तालेला में कांग्रेस की बड़ी बैठक, पंचायत चुनाव में बढ़त के दावे
Jaipur, Rajasthan:बूंदी तालेड़ा में कांग्रेस की बड़ी बैठक, पंचायती राज चुनाव को लेकर रायशुमारी बूंदी पंचायती राज चुनाव को लेकर तालेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने जिला परिषद की 9 सीटों और पंचायत समिति तालेड़ा के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों से चर्चा की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बड़ी लहर है। उन्होंने दावा किया कि बूंदी जिले में कांग्रेस का जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे।0
0
Report
जरधोवा गांव में बाघ का हमला: ग्रामीणों की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बची
Panna, Madhya Pradesh:1.वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान。 2.PTR के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि इलाज का खर्च पन्ना टाइगर रिजर्व देगा एंकर :- बाघ की चहल कदमी से जरधोवा गांव के ग्रामीण सहम गए हैं। आज जरधोवा निवासी 60 वर्षीय मलखान सिंह अपनी भैंसों को लेकर जंगल जा रहे थे, तभी एक बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बाघ के पंजों के वार से बुजुर्ग के चेहरे, पीठ और घुटने पर गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद साथी ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पत्थर फेंके, जिससे बाघ वहां से भागा और वृद्ध की जान बच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठीक एक दिन पहले भी यही बाघ गांव में घूम रहा था, जिसकी सूचना देने के बावजूद टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बीओ :-वन्यजीवों के हमलों की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का यह आरोप है कि घटना के दो घंटे बाद भी टाइगर रिजर्व का अमला नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों को खुद डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल ले जाना पड़ा। मामले पर पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर बीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया था। घायल बुजुर्ग की स्थिति अब स्थिर है। वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में दो हजार रुपये दिए हैं और संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही, हाथियों की टीम को मौके पर भेजकर बाघ को जंगल में खदेड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बाईट :- देवी सिंह (घायल का पुत्र) बाईट :- बीरेंद्र पटेल (डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर)0
0
Report
पंजाब की नदियों के प्रदूषण के खिलाफ संत सीचेवाल की अगुवाई में ठोस रणनीति बनेगी
Kapurthala, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਨਦੀਆਂ ਤੇ ਦਰਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਬੋਰਡ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਬਣਾਏਗਾ ਰਣਨੀਤੀ : ਰੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆ ਡਰੇਨ ਅਤੇ ਬੁੱਢੇ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਪੀਪੀਸੀਬੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਨੇ ਪਵਿੱਤਰ ਵੇਈਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ, 18 ਅਕਤੂਬਰ: ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ (ਪੀਪੀਸੀਬੀ) ਦੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਰੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਅੱਜ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ ਨਿਰਮਲ ਕੁਟੀਆ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇਈਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਲਈ ਪਿਛਲੇ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਯਤਨਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ। ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇਈਂ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤੀ ਦੇ ਕਾਰਜਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਕੇ ਰੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਨਦੀਆਂ ਤੇ ਦਰਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਬੋਰਡ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਠੋਸ ਰਣਨੀਤੀ ਤਿਆਰ ਕਰੇਗਾ. ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਪੀਪੀਸੀਬੀ ਦੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਆਏ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਰਿਆਵਾਂ, ਡਰੇਨਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕੁਦਰਤੀ ਜਲ ਸਰੋਤਾਂ ਵਿੱਚ ਫੈਲ ਰਹੇ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਮੁੱਦੇ ਉੱਠਾਏ ਗਏ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਵੀਡੀਓਜ਼ ਰਾਹੀਂ ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆ ਡਰੇਨ ਅਤੇ ਬੁੱਢੇ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਫੈਲਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ ਸਥਾਈ ਹੱਲ ਲਈ ਠੋਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਲੋੜ ’ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆ ਡਰੇਨ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ 22 ਫਰਵਰੀ 2008 ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਡਰੇਨ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪੱਕਾ ਨਿਰਮਾਣ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਇਸ ਵਿੱਚ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਪੈਣਾ ਗੰਭੀਰ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾਬਦੇਹ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਫੈਲਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਲੋੜ ਉਜਾਗਰ ਕੀਤੀ。 ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਚਿੱਟੀ ਵੇਈਂ ਅਤੇ ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇਈਂ ਵਿੱਚ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਪ੍ਰਮੁੱਖਤਾ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰਿਆ ਗਿਆ। ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਸੀਵਰੇਜ ਟ੍ਰੀਟਮੈਂਟ ਪਲਾਂਟਾਂ ਦੇ ਸੁਚਾਰੂ ਸੰਚਾਲਨ, ਬਾਈਪਾਸ ਰਾਹੀਂ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨੂੰroker ਰੋਕਣ ਅਤੇ ਨਿਰਧਾਰਤ ਵਾਤਾਵਰਨ ਮਾਪਦੰਡਾਂ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਵੱਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੀਪੀਸੀਬੀ ਦੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਰੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆ ਡਰੇਨ ਅਤੇ ਬੁੱਢੇ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ。 ਰੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸੰਭਾਲ, ਦਰਿਆਵਾਂ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਜਲ ਸਰੋਤਾਂ ਦੀ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤੀ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਚਰਚਾ ਵਿਸ਼ਵ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਅਤੇ ਜਲ ਸਰੋਤਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇਈਂ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਟੀਡੀਐੱਸ ਪੱਧਰ ਚੈੱਕ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਕਿਸ਼ਤੀ ਰਾਹੀਂ ਵੇਈਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੀਪੀਸੀਬੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸਕੱਤਰ ਡਾ. ਲਵਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਦੂਬੇ, ਚੀਫ਼ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਆਰ. ਕੇ. ਰਤੜਾ ਸਮੇਤ ਬੋਰਡ ਦੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ。 ਬਾਕਸ ਆਈਟਮ :ਤਲਵੰਡੀ ਮਾਧੋ ਅਤੇ ਡੱਲਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸੀਚੇਵਾਲ ਮਾਡਲ ਦੇਖ ਕੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਏ ਪੀਪੀਸੀਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇईਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨੇ ਪੀਪੀਸੀਬੀ ਦੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਰੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਆਏ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਮਾਧੋ ਵਿਖੇ ਸਥਾਪਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਮਾਡਲ-2 ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਡੱਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਿਕਸਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਮਾਡਲ-3 ਦਿਖਾਏ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮਾਡਲਾਂ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ਤਾ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਨੂੰ ਸੋਧ ਕੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮੁੜ ਵਰਤੋਂ ਸੰਭਵ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਛੱਪੜਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕੁਦਰਤੀ ਜਲ ਸਰੋਤਾਂ ਵਿੱਚ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਜਾਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਵਿੱਚ ਵੀ ਮਦਦ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਪਾਰਕ ਵੀ ਵਿਕਸਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਸੁੰਦਰ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੈਰ-ਸਪਾਟੇ ਲਈ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰਾ ਸਥਾਨ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਨ。0
0
Report
Advertisement
राम नगर कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध हत्या, बहू पर पुलिस को संदेह
Amritsar, Punjab:राम नगर कॉलोनी के एक बंद घर से मां-बेटे के शव बरामद। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, शाम 4:30 बजे पहुंची पुलिस टीम। हत्या में किसी धारदार या कुंद हथियार (Blunt Weapon) के इस्तेमाल की आशंका। मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। राम नगर कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, बहू पर पुलिस को संदेह अमृतसर राम नगर कॉलोनी, गली नंबर 4 (सदर थाना क्षेत्र) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद घर के भीतर से मां और बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी वेनिला ने बताया कि शाम लगभग 4:30 बजे पुलिस को स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना मिली थी कि गली के एक घर से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खोला, जहाँ अंदर दो शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान गौरव (उम्र लगभग 35 वर्ष) और उसकी माता रितु (उम्र लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गौरव का विवाह लगभग ढाई साल पहले दूसरे राज्य की रहने वाली युवती से हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक गौरव की पत्नी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे उसका हाथ हो सकता है। वारदात में किसी कुंद या भारी वस्तु/हथियार (Blunt Weapon) के इस्तेमाल का अंदेशा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी गहनता से जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि मौत के सटीक कारणों और समय का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश में जुटी है।0
0
Report
बस्तर दशहरा: मां दंतेश्वरी की डोली रवाना, 800 साल पुरानी परंपरा जीवंत
Dantewada, Chhattisgarh:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म मावली परघाव और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की पावन डोली और राजछत्र रविवार को दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर गाजे-बाजे, पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोक नृत्य और जयकारों के बीच मां की डोली को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पूरा दंतेवाड़ा भक्तिमय नजर आया। हजारों श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के जयकारे लगाते हुए डोली की यात्रा में शामिल हुए। वहीं, मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस बल ने सलामी देकर मां को सम्मान अर्पित किया। आपको बता दें कि मावली परघाव बस्तर दशहरा की सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रस्मों में से एक है। बीते लगभग 800 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के तहत मां दंतेश्वरी की डोली दंतेवाड़ा से जगदलपुर पहुंचती है, जहां मावली माता से उनका पारंपरिक मिलन होता है। यह रस्म बस्तर की आदिवासी आस्था, राजपरंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। बस्तर दशहरा में शामिल होने से पहले माँ दंतेश्वरी बाबा बोधराज से अनुमति लेती है और दंतेवाड़ा नगर का जिम्मा बाबा बोधराज को सौंपती है - माँ दंतेश्वरी जब जगदलपुर में दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए प्रस्थान करती हैं, तो भोजराज बाबा से अनुमति लेती हैं और उन्हें अपने क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा सौंपती हैं। माँ उनसे प्रार्थना करती हैं कि उनके वापस लौटने तक इस पावन धरा और क्षेत्र को यथावत सुरक्षित रखें। इसके बाद जब माँ दंतेश्वरी वापस आती हैं, तब पुनः अपने क्षेत्र का दायित्व संभालती हैं। इस परंपरा में भोजराज बाबा को नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती।” दंतेवाड़ा से रवाना हुई मां की डोली निर्धारित पूजा स्थलों पर रुकते हुए जगदलपुर पहुंचेगी, जहां बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मां दंतेश्वरी की डोली और राजछत्र 27 अक्टूबर को वापस दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे。 आस्था, परंपरा और संस्कृति के इस अनूठे संगम के साथ एक बार फिर बस्तर की ऐतिहासिक विरासत जीवंत हो उठी है। बस्तर दशहरा के लिए रवाना होने से पहले मां दंतेश्वरी जी के विजुअल।0
0
Report
अरविंद सावंत: उद्धव ठाकरे के बयान पर भ्रष्टाचारियों को हटाने की मांग सही
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने सत्ता परिवर्तन को लेकर उद्धव ठाकरे के बयान पर कहा, \"उद्धव ठाकरे ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। राजनाथ सिंह ने उस दिन सत्ता परिवर्तन की बात कही थी। उद्धव ठाकरे ने उसी का जवाब दिया है। इसमें गलत क्या है? क्या भ्रष्टाचारियों को हटाया नहीं जाना चाहिए? आपने 2जी-3जी घोटाले का मुद्दा उठाकर उन्हें हटाया था। अब तो ये बच्चे सच्चाई ही बता रहे हैं। जो कुछ हो रहा है, वह सच्चाई है? और हमारे सामने एक आईने की तरह है। यह सूर्य और जयद्रथ की कहानी की तरह है। जयद्रथ को सूर्य की किरणें दिखाई देते ही समाप्त कर देना चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
